भारतीय सैनिकों का सामर्थ्य बढ़ा अब मिलेगी AK-203 राइफल
भारतीय सैनिकों का सामर्थ्य बढ़ा अब मिलेगी AK-203 राइफल  Increased The Strength Of Indian Soldiers, Now AK-203 Rifle Technical Prajapati
भारतीय सैनिकों का सामर्थ्य बढ़ा अब मिलेगी AK-203 राइफल
हेलो, नमस्कार दोस्तों,
फ्रेंड्स, हमारे भारतीय सेनादल में AK-47 रायफल ही सबसे ताकतवर रायफल में से एक थी। जो हमारे सेना की ताकत थी। भारतीय सेना ने अपनी ताकत को बढ़ाने के लिए AK-47 से भी ताकतवर राइफल AK-203 देने का निर्णय लिया है। आज की इस पोस्ट में हम इसी टॉपिक को लेकर बात करेंगे की AK-203 राइफल में क्या-क्या खूबियां है? और यह AK-203 राइफ़ल AK-47 से किस तरह से ज्यादा ताकतवर है।


दोस्तों, हमारा भारत देश विश्व में टॉप टेन ताकतवर देशों में से एक है। लेकिन फिर भी दूसरे देशों के मुकाबले हमारे देश के सैनिकों के पास मात्र AK-47 राइफल ही सबसे ताकतवर राइफल थी। इसी बात को मध्य नजर रखते हुए भारतीय सेना ने यह निर्णय लिया है कि, हमारे सैनिकों को AK-47 से भी ज्यादा ताकतवर राइफल दी जाए। इसीलिए AK-203 राइफल का चुनाव किया गया है।

दोस्तों  AK-47 के अत्याधुनिक रूप के साथ AK-203 यह राइफल भारतीय सैन्य में के जवानों को मिलने वाली है। इसी संदर्भ में भारत और रशिया में एक करार हुआ है। इस करार में साधारण रूप से लगभग 7 लाख असाल्ट राइफल तैयार होने वाली है। अमेठी में इसका कारखाना होगा। तो फील्ड गन फैक्ट्री कानपुर में होगी। यह सभी राइफल "मेक इन इंडिया" कार्यक्रम के अंतर्गत बनने वाली है। ऑर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड के पास सबसे ज्यादा शेयर [50.5%] तो रशिया के पास कम [49.5%] शेयर होंगे।

AK-203 राइफल की विशेषताएं क्या हैं ? और कैसे है AK-47 राइफल से ज्यादा ताकतवर

  • AK-203 यह AK-47 की थर्ड जनरेशन राइफल है। 
  • AK-203 यह नई राइफल AK-47 की मुकाबले अचूक निशाना लगाएगी।
  • नए असॉल्ट राइफल [AK-203] में AK-47 की तरह ही ऑटोमेटिक और सेमी ऑटोमेटिक यह दोनों यंत्र होंगे। जिससे सिर्फ एक बार ट्रिगर करने के बाद गोलियां चलती रहेंगी। 
  • AK-203 इस नए असाल्ट राइफल की लंबाई 3.25 फुट होगी। गोलियां भरने के बाद इस राइफल का कुल वजन 4 किलोग्राम होगा। 
  • AK-203 इस राइफल की मदद से 1 मिनट में 600 गोलियां मार सकते हैं। इसका मतलब यह हुआ कि एक सेकंड में इस राइफल से 10 गोलियां निकलती हैं। 
  • AK-203 राइफल की लक्ष्य तक अपना निशाना साधने की क्षमता 400 मीटर तक है। इसके अलावा राइफल से कोई भी नया सैनिक अचूक निशाना लगा सकता है।
तो दोस्तों बहुत ही जल्द हमारे भारतीय सैनिकों के पास AK-203 यह रायफल होगी। जिससे हमारे भारतीय सैन्य का बल बढ़ेगा।

उम्मीद करते हैं दोस्तों आप सभी को आज का "भारतीय सैनिकों का सामर्थ्य बढ़ा अब मिलेगी AK-203 राइफल | Increased The Strength Of Indian Soldiers, Now AK-203 Rifle" यह पोस्ट बेहद पसंद आया होगा

👉अगर आपको आज का यह पोस्ट पसंद आये तो कमेंट करके जरूर बताये क्युकी कमेंट बॉक्स आपका ही है। हो सके तो अपने हर फ्रेंड्स को आप इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर शेयर करके जरूर बताये। और साथ ही साथ हमारे ब्लॉग वेबसाइट को सब्सक्राइब करे। ताकि आप पा सके ऐसे ही महत्वपूर्ण जानकारियों के नोटिफिकेशन सीधे अपने मोबाइल पर।

आप हमसे यहाँ कनेक्ट हो सकते है।
Facebook facebook page
Twitter twitter page
Instagram Instagram Page
YouTube youtube channel
Youtube Channel Technical Vidya...!!! Watch & Subscribe Channel

***तो दोस्तों आज के लिए बस इतना ही फिर मिलेंगे अगली पोस्ट में तब तक के लिए नमस्कार जय हिन्द वन्दे मातरम। 

Post a Comment

इस आर्टिकल के बारे में आप अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।

Previous Post Next Post