भारत के बिज़नेस में 5 सबसे शक्तिशाली महिलाएं | प्रेरणादायक
Nari shakti : भारत के बिज़नेस में 5 सबसे शक्तिशाली महिलाएं। भारत देश में जहाँ पहले लड़कियों को लडको से कम समझा जाता था और लड़कियों को बोझ समझ कर उनके पैदा होने से पहले या फिर पैदा होने के बाद ही उन्हें मार दिया जाता था। आज उसी देश में लड़कियां लडको के साथ कंधे से कंधा मिला कर अपनी तरक्की के ऊँचाइयों को छू रही हैं। न केवल अपना नाम रोशन कर रही हैं बल्कि अपने माता पिता एवं अपने देश का भी नाम रोशन कर रही हैं।

हेलो,नमस्कार दोस्तों,
फ्रेंड्स, क्या आपको पता हैं की, हमारे देश की 5 most powerful women in India's business कौन हैं। अगर नहीं तो आज का यह पोस्ट आप सभी को इन महिलाओं के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए बहुत ही मदद मिलने वाली है।
भारत के बिज़नेस में 5 सबसे शक्तिशाली महिलाएं-Nari-Shakti-Motivational-Technical Prajapati
भारत के बिज़नेस में 5 सबसे शक्तिशाली महिलाएं-Nari-Shakti-Motivational

आप सभी को बता दें दोस्तों, हमारे भारत देश में जहाँ पहले लड़कियों को लडको से कम समझा जाता था। लड़कियों को बोझ समझ कर उनके पैदा होने से पहले या फिर पैदा होने के बाद ही मार दिया जाता था। आज उसी देश में लड़कियां लडको के साथ कंधे से कंधा मिला कर अपनी तरक्की के ऊँचाइयों को छू रही हैं। न केवल अपना नाम रोशन कर रही हैं, बल्कि अपने माता पिता एवं अपने देश का भी नाम रोशन कर रही हैं।

दोस्तों, भारत में ऐसे भी राज्य है, जहाँ लड़किओं कम दर्जा दिया जाता है। लड़कियों को हमेशा अपने घर गृहस्थी को संभालना चाहिए। यह बात उन लड़कियों को बचपन से ही सिखाई जाती है। उन्हें बताया जाता है की बाहार जाकर कारोबार करना केवल लड़कों का ही काम है। और वह नासमझ लड़कियाँ जीवनभर इसी बात पर चलती है तथा अपने लड़कियों को भी यही सिख देती है। मानो की उनका कोई अस्तित्व ही नहीं। लेकिन वास्तविकता  से अनजान इन लड़कीओ को यह भी नहीं पता की आज लड़कियां समाज के उन पाबंदियों को तोड़ कर भारत का नाम पुरे विश्व में रोशन कर रही हैं। केवल अपने कारोबार को नहीं बल्कि अपनी परिवार के तरफ भी अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रहीं हैं। आज इस पोस्ट में हम " ऐसे 5 Most Powerful Women " के बारे ने जानेंगे जिन्होंने बिना किसी के मदद के ही अपनी जगह ‘Top 100 आमिर भारतीय’ लोगों के सूचि में बनाया हैं.


Shikha Sharma

Shikha Sharma

Shikha Sharma-5 most powerful women in India's business शिखा शर्मा यह Axis Bank की MD और CEO का पद साल 2009 से सम्भाल रही हैं। Shikha Sharma का मानना है की, अपने चिंता और डर को ख़तम कर हर हालात का सामना करना चाहिए और उन्होंने इन्ही आदर्शों को मान अपने जीवन में आये कठिन से कठिन परिस्थितियों का सामना किया है। उसी मेहनत का नतीजा है की आज Axis बैंक जो भारत का तीसरा सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक है, उसी Bank की MD और CEO का पद साल 2009 से सम्भाल रही हैं। Axis बैंक से जुड़ने से पहले इन्होने 29 वर्ष तक ICICI बैंक के साथ काम किया है। शिखा शर्मा के नेतृत्व में Axis बैंक को बहुत सारे पुरस्कार प्राप्त हुए। 
***साल 2004 : 
१]Bank of the Year in India’ by The Banker Magazine, Financial Times 
***साल 2015:
Certificate of Recognition for excellence in Corporate Governance’ मिला।
Arundhati Bhattacharya

Arundhati Bhattacharya

Arundhati Bhattacharya-5 most powerful women in India's business
अरुंधती भट्टाचार्य एक Indian Banker हैं और वो SBI [स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया]के "चेयर पर्सन" के पद पर काम करने वाली पहली महिला हैं। अरुंधती भट्टाचार्य भारत की सबसे कामयाब बिज़नेस वीमेन हैं। उनका जन्म कोलकाता के बंगाली परिवार में हुआ था। उनका बचपन "भिलाई" तथा पढाई "बोकारो के St. Xavier’s School से हुआ। 22 वर्ष की आयु में ही उन्होंने SBI जॉइन किया और तब से उन्होंने 36 साल के  अपने करियर में अलग अलग पद पर काम किया। आखिर में "प्रदीप चौधरी" "चेयर पर्सन" पद से retire होने के बाद उसका पद अरुंधती भट्टाचार्य जी को सौप दिया गया। उस पद की ज़िम्मेदारी को उन्होंने बखूबी निभाई और SBI को एक नए मुकाम पर पंहुचा दिया। 2015 में अरुंधती भट्टाचार्य जी का नाम Forbes के 30th सूचि में विश्व के सबसे पावरफुल महिला में जुड़ गया। आज अरुंधती भट्टाचार्य जी के पास $300 billion की संपत्ति है।

Nishi Vasudev

Nishi Vasudev

Nishi Vasudev-5 most powerful women in India's businessनिशि वासुदेव को Hindustan Petroleum Corporation Ltd (HPCL) की पहली महिला चेयरमैन और MD के रूप में चुना गया। निशि वासुदेव ने अपना ग्रेजुएशन कोलकाता  के आईआईएम से पूरा किया तथा अपना करियर स्टेट इंजीनियरिंग कंसल्टेंसी फर्म इंजीनियरस इंडिया लिमिटेड के साथ शुरू किया। 2007 में निशि वासुदेव को Indian oil कंपनी का दैत्वा सौपा गया। वह पहली महिला थी जिन्हे Indian oil कंपनी का दैत्वा सौपा गया। Indian oil और Bharat Petroleum के बाद HPCL इंडिया में तीसरा सबसे बड़ा रेफिनेर और फ्यूल रिटेलर  है। HPCL के MD के पद पर काम करने से पहले निशि HPCL कंपनी में ही कुकिंग गैस सेल्स को संभालती थी। Petroleum Industry में निशि वासुदेव को 34 साल का अनुभव है, उन्होंने बहुत सारे शाखाओं पर काम किया है। जैसे मार्केटिंग, कॉर्पोरेट, स्ट्रेटेजी और प्लानिंग एंड इनफार्मेशन सिस्टम. Nishi Vasudev जी की मासिक आमदनी 7.25 million है.
Kiran Mazumdar Shaw

Kiran Mazumdar Shaw

Kiran Mazumdar Shaw-5 most powerful women in India's business
किरण मजुमदार शॉ भारतीय बिज़नेस वुमन हैं। इन्होंने अपने दम पर Biocon biotechnology कंपनी को खड़ा किया। आज वो उसी कंपनी की MD और चेयरमैन  हैं। किरण मजुमदार शॉ का जन्म बैंगलोर में हुआ। उन्होंने अपना ग्रेजुएशन zoology में Bangalore University से और मास्टर डिग्री Ballart College, Melbourne University से पूरा किया। अपनी पढाई पूरी करने के बाद अपना प्रोफेशनल कैरिएर शुरू करने के लिए Cartlon & United Beverages में ट्रेनी बनकर काम किया। 4 वर्ष काम करने के बाद किरण Biocon Biochemicals Ltd जो आयरलैंड  में स्तिथ है वहां काम करने लगी। वहां से काम करने के बाद उन्होंने भारत में Biocon कंपनी शुरू करने का फैसला किया। शुरुवाती दौर में उन्हें बहुत सी कठनाइयों का सामना करना पड़ा। कड़ी मेहनत के बाद आखिर में उन्होंने अपनी कंपनी को 1978 में खड़ा किया। तब वह एक छोटा सा enzymes कंपनी थी। लेकिन आज वो भारत का सबसे बड़ी biopharmaceuticals company है जो अपने प्रोडक्ट्स विश्व के 85 देशों में export करता है।किरण मजुमदार शॉ अपने कंपनी के द्वारा Biocon Foundation भी चलती है। जिसमे वह जिन लोगों की आर्थिक स्तिथि ठीक नहीं है तथा वह cancer से पीड़ित है। उन लोगों का इलाज मुफ्त में करवाती हैं।

Chanda Kochhar

Chanda Kochhar

Chanda Kochhar-5 most powerful women in India's business
चंदा कोछार भारत के दुसरे सबसे बड़े Private Bank ICICI बैंक की MD और CEO के पद पर है। चंदा कोछार जी का जन्म जोधपुर राजस्थान में हुआ। उन्होंने अपना  ग्रेजुएशन मुंबई के Jai Hind College से कीया। ग्रेजुएशन के बाद Management Studies में मास्टर डिग्री हासिल कीया। 1984 में चंदा कोछार ने ICICI Bank को As a Management Training के तौर पर join किया था। 1994 में उन्हें 
 Assistant General Manager और 1996 में Deputy General Manager के पद पर काम करने का मौका दिया गया। 1999 में उनको ICICI के E-commerce division के नेतृत्व को संभालने का ज़िम्मेदारी मिली। 
चंदा कोछार के नेतृत्व में ICICI BANK ने 
साल 2000 : ICICI ने retail बिज़नेस शुरू किया और 5 साल के बाद ICICI इंडिया का सबसे बड़ा retail financer बन गया। चंदा कोछार जी के नेतृत्वा की वजह से ICICI बैंक को ‘Best Retail Bank in India ’ award से नवाज़ा गया। उनके इसी कामयाबी के लिए चंदा जी को बहुत सारे पुरस्कार से सम्मानित किया गया 
जैसे- 
Retail Banker of The Year by The Asian Banker in 2004
Business Women Of The Year by The Economics Times in 2005
Rising Star Award’ by Retail Banker International in 2006 
Ranked 11th in the list of ‘Top 50 Women in World Business’ by the Financial Times in 2010
Padma Bhushan Award in 2011

तो दोस्तों हमने भारत के 5 Most successful business Woman के बारे में जाना , जिन्होंने खुद के दम पर लक्ष्य बनाया और उसे पा भी लिया। यह दुसरे महिलाओं तथा स्कूल में पढ़ रहे स्टूडेंट्स के लिए एक आदर्श बन गयीं हैं।

उम्मीद है दोस्तों, आप सभी को आज का " भारत के बिज़नेस में 5 सबसे शक्तिशाली महिलाएं | 5 most powerful women in India's business | Inspirational | " यह पोस्ट बेहद पसंद आया होगा। हमारी आप सभी पाठकों से गुजारिस है की आप लोग भी इस जानकारी को अपने आस-पड़ोस, रिश्तेदारों, अपने मित्रों में Share करें, जिससे की हमारे बिच जागरूकता फैलेगी और इससे सबको बहुत ही फायदा होगा। तथा लड़कियों को देखने का नजरिया लोगों में बदल जाये।

👉अगर आपको आज का यह पोस्ट पसंद आये तो कमेंट करके जरूर बताये क्युकी कमेंट बॉक्स आपका ही है। हो सके तो अपने हर फ्रेंड्स को आप इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर शेयर करके जरूर बताये। और साथ ही साथ हमारे ब्लॉग वेबसाइट को सब्सक्राइब करे। ताकि आप पा सके ऐसे ही महत्वपूर्ण जानकारियों के नोटिफिकेशन सीधे अपने मोबाइल पर।


आप हमसे यहाँ कनेक्ट हो सकते है।
Facebook facebook page
Twitter twitter page
Instagram Instagram Page
YouTube youtube channel
Youtube Channel Technical Vidya...!!! Watch & Subscribe Channel

***तो दोस्तों आज के लिए बस इतना ही फिर मिलेंगे अगली पोस्ट में तब तक के लिए नमस्कार जय हिन्द वन्दे मातरम। 

Post a Comment

इस आर्टिकल के बारे में आप अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।

Previous Post Next Post