मद्रास उच्च न्यायालय से TikTok पर प्रतिबंध लगाने का आदेश
मद्रास उच्च न्यायालय से TikTok पर प्रतिबंध: आक्रामक वीडियो के कारण TikTok का उपयोग करना कम जोखिम भरा नहीं है। इस ऐप [TikTok] का उपयोग करने वाले बच्चों को यौन विकार अत्याचार होने की संभावना अधिक होती है।- मद्रास उच्च न्यायालय
मद्रास उच्च न्यायालय से TikTok पर प्रतिबंध लगाने का आदेश | Order of ban on TikTok from Madras High Court Technical Prajapati
मद्रास उच्च न्यायालय से TikTok पर प्रतिबंध लगाने का आदेश
हेलो, नमस्कार दोस्तों,
फ्रेंड्स, Musical.ly के नाम से शुरू किया गया TikTok ऐप, भारत में 10 मिलियन से अधिक मोबाइल फोन में डाउनलोड किया गया है। इस TikTok ऐप के भारत में कुल 5.4 मिलियन सक्रिय उपयोगकर्ता हैं। कोर्ट ने केंद्र सरकार से 16 अप्रैल से पहले इस मामले पर जवाब देने को कहा है। आज की इस पोस्ट में हम इस मामले की पूरी जानकारी लेंगे।

❓ TikTok एप्प क्या है?

दोस्तों, TikTok, चाइना के बीजिंग की कंपनी द्वारा बनाया गया एक ऐप है। इस पर उपयोगकर्ता आपके छोटे वीडियो बनाते है और साझा [शेयर] कर सकते हैं। TikTok ऐप भारत में बहुत लोकप्रिय हो गया है। इस ऐप के साथ, बॉलीवुड के संवाद, चुटकुले, आदि पर यूजर्स  वीडियो बनाते हैं। इसके अलावा,साथ ही साथ  लिप-सिंक के साथ लोकप्रिय संगीत पर वीडियो अपलोड किये जाते है।

📣TikTok ऐप को मद्रास हाई कोर्ट से झटका लग सकता है

फ्रेंड्स, देश के बच्चों, युवाओं और बुजर्गों के बीच तेजी से मशहूर हो रहा टिक टॉक ऐप को मद्रास हाई कोर्ट ने बैन करने के निर्देश दिए हैं। मद्रास हाई कोर्ट ने कहा कि ऐप पर आपत्तिजनक कंटेंट को बढ़ावा दिया जा रहा है। सरकार को इस ऐप पर बैन लगाना चाहिए। कोर्ट ने केंद्र सरकार से 16 अप्रैल से पहले इस मामले पर जवाब देने को कहा है। इस प्रकार TikTok ऐप को मद्रास हाई कोर्ट से झटका लग सकता है। 

😐TikTok ने पेश की कोर्ट को सफाई

दोस्तों, इस पर टिक टॉक ने अपने बयान में कहा कि टिक टॉक लोकल कानून और नियमों को मानने के लिए प्रतिबद्ध है। वह IT Rules 2011 के नियमों का पालन कर रहा है।TikTok कंपनी हाई कोर्ट के आधिकारिक फैसले या आर्डर  का इंतजार कर रही है। एक बार फैसला या आर्डर मिल जाने पर कंपनी इसका रिव्यू करेगी और इस दिशा में सही कदम उठाएगी। ऐप में सुरक्षित और पॉजिटिव माहौल बनाना पहली प्राथमिकता हैऐसा भी TikTok कंपनी ने कहा। 

📝मद्रास हाईकोर्ट दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान कहा

मद्रास हाईकोर्ट ने ऐप के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान कहा कि, जो बच्चे टिक टॉक का उपयोग कर रहे है, वे यौन शिकारियों के संपर्क में आसानी से आ सकते हैं। कोर्ट ने कहा कि आपत्तिजनक कंटेट के कारण टिक टॉक का इस्तेमाल करना खतरे से खाली नहीं है। 

😐TikTok पर मंत्रिओं को हुआ कुछ ऐसा अनुभव

फरवरी में तमिलनाडु के आईटी मंत्री एम मणिकंदन ने कहा था कि TikTok ऐप पर कुछ कंटेंट काफी 'असहनीय' होते है। वहीं बीजेपी के आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने फरवरी में ही कहा था कि पार्टी ने कुछ टिक टॉक वीडियो देखे और इस प्लेटफार्म को काफी क्रिएटिव बताया था।

अमेरिका में टिक टॉक ऐप को लेकर काफी आलोचना हुई है। TikTok कंपनी बहुत ही स्मार्ट है क्योंकि, बीते साल इंडोनेशिया की सरकार ने 1,70,00 लोगों के अपील पर हस्ताक्षर करने के बाद टिक टॉक को बैन कर दिया। इंडोनेशिया की सरकार ने कहा कि टिक टॉक बच्चों के लिए ठीक नहीं है। हालांकि, बाद में बैन हटा दिया गया जब टिक टॉक के अधिकारियों ने आपत्तिजनक कंटेंट हटाने का वादा किया।

आपको और भी सुरक्षित करने वाले हमारे द्वारा लिखे आर्टिकल्स को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
👇👇👇


तो दोस्तों, आपको क्या लगता है? TikTok जैसा एप्प भारत में होना चाहिए या नहीं ? अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें ?

दोस्तों हम और हमारी टीम इस मामले पर कोई राह नहीं इसीलिए नहीं रखना चाहते। क्योंकि भारत में 10 मिलियन से अधिक मोबाइल फोन में TikTok को डाउनलोड किया गया है तथा ऐप के भारत में कुल 5.4 मिलियन सक्रिय उपयोगकर्ता हैं। तो हम उन सभी के दिलों को ठेच नहीं पहुँचाना चाहते। इस मामले को आप खुद के दिमाग से सोचे और सही चुने। 

अगर आपको आज का यह पोस्ट पसंद आये तो कमेंट करके जरूर बताये क्युकी कमेंट बॉक्स आपका ही है। हो सके तो अपने हर फ्रेंड्स को आप इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर शेयर करके जरूर बताये। और साथ ही साथ हमारे ब्लॉग वेबसाइट को सब्सक्राइब करे। ताकि आप पा सके ऐसे ही महत्वपूर्ण जानकारियों के नोटिफिकेशन सीधे अपने मोबाइल पर।
आप हमसे यहाँ कनेक्ट हो सकते है।
Facebook facebook page
Twitter twitter page
Instagram Instagram Page
YouTube youtube channel
Youtube Channel Technical Vidya...!!! Watch & Subscribe Channel

***तो दोस्तों आज के लिए बस इतना ही फिर मिलेंगे अगली पोस्ट में तब तक के लिए नमस्कार जय हिन्द वन्दे मातरम। 

Post a Comment

इस आर्टिकल के बारे में आप अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।

Previous Post Next Post