बिना किसी शब्द का प्रयोग किए लोगों पर Impression कैसे जमाए ?
मुंह खोलकर इज्जत का कचरा करने से अच्छा एक भी शब्द ना बोले अपना Impression कैसे जमाए? क्योंकि दोस्तों जमाना Presentation का है यहां आपको कम नहीं पड़ना चाहिए।

हेलो नमस्कार दोस्तों,
फ्रेंड्स, कहा जाता है कि आपका फर्स्ट Impression यही आपका लास्ट Impression होता है। बहुत बार यह होता है कि, लोग अपना Impression जमाने के लिए जब अपना मुंह खोलते हैं तो, उनकी खिल्लीया उड़ जाती है। उस वक्त वह अपने मुंह से सामने वाले को नापसंद आने वाले शब्दों का प्रयोग करते हैं। फालतू में हंसते हैं। फालतू में जोक मारते हैं। इससे बेहतर अगर हमें यह पता चले कि हमें कहां चुप रहना है तो हमारा Impression काफी हद तक सामने वाले के नजर में बढ़ता है। आज किस पोस्ट में हम यही जानेंगे कि बिना कुछ बोले सामने वाले पर अपना Impression कैसे जमाए? आइए जानते हैं,

बिना किसी शब्द का प्रयोग किए लोगों पर अपना Impression कैसे जमाए
दोस्तों हम सभी को पता है जमाना Presentation का है यहां हमें कम नहीं पड़ना चाहिए। लेकिन बहुत बार ऐसा होता है कि लोग अपना Impression जमाने के लिए मुंह खोलते हैं और अपना Impression पूरी तरह गवा देते हैं। इसीलिए मुंह खोलने से पहले विचार करना चाहिए अगर आपको चल रही बात का नॉलेज ना हो तो, अपना मुंह बंद रखने में ही आपकी भलाई है। बिना कुछ बोले आप अपना Impression सामने वाले पर कैसे जमा सकते हैं इसी के बारे में आज हम आपको यहां निचे कुछ Tips दे रहे हैं।


बिना किसी शब्द का प्रयोग किए लोगों पर अपना Impression कैसे जमाए?

१.आप कपड़े कैसे पहनते हैं ? मतलब बहुत ही बढ़िया, फैशनेबल, महंगे, ब्रांडेड ऐसे नहीं। इसके अलावा आप कपड़े अपने माप के तथा परिस्थिति के अनुकूल कपडे पहने। इसके लिए आपको ज्यादा दिमाग की जरूरत नहीं है। इसके लिए कॉमन सेंस चाहिए, उसे यूज करें।

२.आपके चेहरे पर एक स्मित हास्य तथा आत्मविश्वास चाहिए। हसने का मतलब यह नहीं कि, आप जोर जोर से हसे। स्मित हास्य का मतलब अपना चेहरा प्रसन्न तथा 1 हसती हुई लकीर चेहरा पर रखें। लेकिन वह भी परिस्थिति के अनुकूल। दुख में ना हसे।अगर आपको डर लग रहा हो तो अपने आत्मविश्वास को जकड़े रहे।

३.शुरुआत में आपके जो भी आदर्श है,पसंदीदा व्यक्ति, आईकॉन है। अगर आप उनकी स्टाइल को फॉलो करेंगे। इसका मतलब उनका बोलना उनका रहना हाथों के इशारे तो आपकी गलतियां कुछ हद तक कम होंगी।

४.हमेशा माप तोल कर बोले। जब तक आपसे कोई सवाल ना करें तब तक बीच में कुछ भी ना बोलें।

५.जब भी आप फोन पर वार्तालाप करें तो जोर-जोर से ना बोले तथा आसपास के हमारे परिस्थिति का भी अंदाज ले।

६.जब दो व्यक्ति आपस में बात कर रहे हैं तो, हमेशा ध्यान रखें कि उनके बीच जाकर आपको खड़ा नहीं होना है तथा आपको बुलाया भी जाए तो, बीच में आपसे पूछे बिना आपको कुछ नहीं बोलना है।

७.जब आप बिना कुछ बोले लोगों पर Impression जमाना चाहते हैं तो आपको एक अच्छा श्रावक होना बहुत जरूरी है। जब लोग आपसे कुछ बोलते हैं तो उस बात को आपको हमेशा ध्यानपूर्वक सुनना होगा तथा उस बात को समझना होगा। 

८.लोग हमें नोटिस करेंगे ऐसा व्यवहार करें। इसका मतलब यह नहीं कि, लोग आपको नोटिस करें इसलिए आप जोर जोर से चिल्लाकर आप वहां है इसके बारे में लोगों को बताएं। इसके अलावा आप बिना कुछ बोले आप वही है यह अपने व्यवहार से अपना अस्तित्व कायम करें।
तो दोस्तो यह थी कुछ ऐसे टिप्स जिन्हें फॉलो करके आप बिना कुछ बोले तथा जितना आवश्यक है उतना बोल कर अपना Impression सामने वाले पर काफी अच्छे तरीके से जमा सकते हैं।

दोस्तो जब आप इस बात को समझ कर इसे अपने जीवन में उतारेंगे तो आप पाएंगे कि, लोगों पर आप अपना Impression काफी अच्छा जमा पा रहे हैं। जब आप ऐसा करते हैं तो लोगों के मन में आप के प्रति एक सम्मान जन्म लेता है।

उम्मीद करते हैं दोस्तों, आप सभी को आज का यह पोस्ट बेहद पसंद आया होगा। अगर हां...! तो अपने दोस्तों को सोशल मीडिया पर इस आर्टिकल के बारे में शेयर करके जरूर बताएं। साथ ही साथ कमेंट बॉक्स में आर्टिकल के बारे में अपनी राय जरूर दें, क्योंकि दोस्तों कमेंट बॉक्स आपका ही है।

Post a Comment

इस आर्टिकल के बारे में आप अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।

Previous Post Next Post