भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान - जानकारी हिंदी में [India's highest civilian honor / Civilian Awards in India - Bharat Ratna & Padma Awards - information in Hindi] :- भारत रत्न, पद्म विभूषण, पद्म भूषण तथा पद्मश्री क्रमशः भारत देश के सर्वोच्च 4 पुरस्कार हैं। यह सभी पुरस्कार भारत सरकार द्वारा दिए जाते हैं। इनमें भारत रत्न देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। आज की इस पोस्ट में हम आपको इसी संबंध में संपूर्ण जानकारी हिंदी में देने जा रहे हैं।

भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान - India's highest civilian honor - ऑनलाइन विद्यालय
भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान - Technical Prajapati


दोस्तों हम जिस समाज में रहते हैं उस समाज में एक रिवाज है कि - जब आप कोई ऐसे कार्य को अंजाम देते हैं, जो आम आदमी नहीं कर सकता या वह कार्य अपने आप में काबिले तारीफ हो, तो समाज आपका सम्मान करने हेतु आपको पुरस्कार प्रदान करती है। अब यह पुरस्कार आपके योगदान या आपकी उपलब्धियों के लिए भी हो सकता है।

किसी भी व्यक्ति को पुरस्कार देने का मकसद यह होता है कि - समाज उनके योगदान को हमेशा याद रखेगी तथा वह व्यक्ति अपने कार्य को ऐसे ही बरकरार रखें ताकि दूसरे व्यकिओं को उनसे प्रेरणा मिले। बिल्कुल इसी बात को मध्य नजर रखते हुए 1954 में भारत सरकार ने भारत के लोगों को भी सर्वोच्च नागरिक सम्मान देने का फैसला किया और इसके तहत भारत सरकार ने कुल 4 सर्वोच्च नागरिक सम्मानों को जन्म दिया। भारत रत्न, पद्म विभूषण, पद्म भूषण तथा पद्मश्री क्रमशः भारत देश के सर्वोच्च 4 पुरस्कार हैं। यह सभी पुरस्कार भारत सरकार द्वारा दिए जाते हैं। इनमें भारत रत्न देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। आइए आपको इस बारे में अधिक विस्तार से बताते हैं।


भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान-शुरुवात

दोस्तों जैसे कि हम सभी को पता है “भारत रत्न” भारत देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। इस सम्मान की स्थापना 2 जनवरी 1954 को देश के तत्कालीन राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद द्वारा की गई थी। बिल्कुल इसी वर्ष पद्म पुरस्कारों की भी स्थापना की गई थी। सन 1954 में जब पद्म पुरस्कार की स्थापना की गई, तब इन पुरस्कारों में 3 वर्ग शामिल थे। जैसे कि पहला वर्ग, दूसरा वर्ग और तीसरा वर्ग। 8 जनवरी 1955 को जारी किए गए एक अध्यक्षीय अधिसूचना के अनुसार इनके नाम बदलकर पद्म विभूषण, पद्म भूषण तथा पद्मश्री कर दिया गया था।

इसी के साथ 8 जनवरी 1955 से भारत देश में स्पष्ट रूप से कुल 4 सर्वोच्च नागरिक सम्मान या पुरस्कार स्थापित हो गए। याद रहे - इन चारों पुरस्कारों की स्थापना 1954 में ही की गई थी।

दोस्तों अगर देखा जाए तो 1954 में केवल 2 ही सर्वोच्च सम्मान की स्थापना की गई थी। जिसमे भारत रत्न सबसे बड़ा तथा पद्म पुरस्कार द्वितीय स्थान पर था। लेकिन पद्म पुरस्कारों में तीन श्रेणिओं को जोड़ दिया गया। जिसकी वजह से उन तीनो पुरस्कारों को एकत्र रूप से पद्म पुरस्कार का नाम दिया गया। उन तीन श्रेणिओं में पद्म विभूषण सबसे बड़ा, पद्म भूषण द्वितीय स्थान तथा पद्मश्री तीसरे स्थान पर था। आइए अब आपको इन पुरस्कारों से रूबरू कराते हैं।


भारत रत्न - भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

भारत रत्न भारत का “सर्वोच्च नागरिक सम्मान” है। 2 जनवरी 1954 में भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति “राजेंद्र प्रसाद” द्वारा इस सम्मान की स्थापना की गई थी। यह सम्मान राष्ट्रीय सेवा जैसे कला, साहित्य, विज्ञान, सार्वजनिक सेवा तथा खेल आदि में दिए गए किसी भी व्यक्ति के उल्लेखनीय योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा दिया जाता है। 

दोस्तों अगर बात करें 1954 की जब इस पुरस्कार की शुरुआत हुई थी। तब इस पुरस्कार के विजेता थे - डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन, चक्रवर्ती राजगोपालाचारी, डॉ.चंद्रशेखर वेंकटरमन और 1954 से लेकर अब तक [2019] इस पुरस्कार को कुल 48 व्यक्तियों को प्रदान किया गया है। यह अनिवार्य नहीं है कि - भारत रत्न पुरस्कार प्रतिवर्ष दिया जाए। 2020 में इस पुरस्कार को अब तक नहीं दिया गया। यह पुरस्कार आखरी बार 2019 में प्रणव मुखर्जी, नानाजी देशमुख(मरणोपरांत), भूपेन हजारिका (मरणोपरांत) को दिया गया।

दोस्तों इस पुरस्कार के साथ एक तांबे के पीपल के पत्ते पर सूर्य की प्लैटिनम छवि के साथ देवनागरी लिपि में चांदी से 'भारत रत्न' खुदा हुआ पदक और प्रमाणपत्र दिया जाता है। इस पुरस्कार को पाने वाले व्यक्ति को इसके अतिरिक्त कोई भी रकम नहीं दी जाती याद रहे 1 वर्ष में केवल 3 ही व्यक्तियों को भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है और इसका कोई भी प्रावधान नहीं है कि भारत रत्न केवल भारतीय नागरिकों को ही दिया जाना चाहिए। यह पुरस्‍कार स्‍वाभाविक रूप से भारतीय नागरिक बन चुकी एग्‍नेस गोंखा बोजाखियू, जिन्‍हें हम मदर टेरेसा के नाम से जानते है और दो अन्‍य गैर-भारतीय - खान अब्‍दुल गफ्फार खान और नेल्‍सन मंडेला को दिया गया है। 

वर्तमान में दिया जाने वाला भारत रत्न पदक नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है।

भारत रत्न पुरस्कार पदक - Bharat Ratna Award Medal - ऑनलाइन विद्यालय
भारत रत्न पुरस्कार पदक - Technical Prajapati

पद्म सम्मान - सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक

मानव विकास के किसी भी क्षेत्र में जैसे कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और अभियांत्रिकी, व्यापार तथा उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, सिविल सेवा, खेल तथा अन्य क्षेत्रों में असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए पद्म पुरस्कारों को प्रदान किया जाता है।

दोस्तों जैसे की हमने जाना - सन 1954 में जब पद्म पुरस्कार की स्थापना की गई, तब इन पुरस्कारों में 3 वर्ग शामिल थे। जैसे कि पहला वर्ग, दूसरा वर्ग और तीसरा वर्ग। 8 जनवरी 1955 को जारी किए गए एक अध्यक्षीय अधिसूचना के अनुसार इनके नाम बदलकर पद्म विभूषण, पद्म भूषण तथा पद्मश्री कर दिया गया था।

दोस्तों जब पद्म पुरस्कारों का वितरण करना होता है उससे पहले प्रधानमंत्री द्वारा पद्म पुरस्कार समिति का गठन किया जाता है। इस समिति में गृह सचिव, सचिव तथा राष्ट्रपति और लगभग 4 से 6 प्रतिष्ठित व्यक्ति समिति के सदस्य होते हैं। यह समिति किस व्यक्ति को कौन सा पद्म पुरस्कार दिया जाना चाहिए इसका निर्णय निचे दिए गए सेवाओं को मध्य नज़र रखते हुए लेती हैं और अंतिम मंजूरी के लिए सिफारिशें प्रधानमंत्री तथा भारत के राष्ट्रपति के सामने प्रस्तुत की जाती हैं। जानिए किन सेवाओं के लिए कौनसा पद्म पुरस्कार दिया जाता है।
  • पद्म विभूषण :-
यह पुरस्कार या सम्मान “असाधारण और विशिष्ट सेवा” के लिए दिया जाता है। भारत रत्न के बाद यह दूसरा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार है।
  • पद्म भूषण :-
यह पुरस्कार तथा सम्मान “एक उच्च क्रम की विशिष्ट सेवा” के लिए दिया जाता है। पद्म विभूषण के बाद पद्म भूषण भारत में तीसरा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार है।
  • पद्मश्री :-
यह सम्मान “प्रतिष्ठित सेवा” के लिए दिया जाता है। यह पद्म भूषण के बाद भारत में चौथा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार है।

इन तीनों पुरस्कारों में से किसी भी पुरस्कार को पाने वाले व्यक्ति को बिल्कुल भारत रत्न पुरस्कार के जैसे ही केवल प्रमाण पत्र और पदक दिया जाता है। इस पुरस्कार के साथ कोई रकम नहीं दी जाती। यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर उद्घोषित किए जाते हैं तथा सामान्यतः मार्च / अप्रैल माह में राष्ट्रपति भवन में आयोजित किए जाने वाले सम्मान समारोह के दौरान भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाता है।

पद्म पुरस्कारों के तीनों श्रेणियों पद्म विभूषण, पद्म भूषण तथा पद्मश्री के पदकों को आप नीचे दिए गए चित्र में देख सकते हैं।

पद्म विभूषण पद्म भूषण तथा पद्म श्री - ऑनलाइन विद्यालय
पद्म विभूषण पद्म भूषण तथा पद्म श्री - Technical Prajapati

उम्मीद करते हैं दोस्तों - हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी आप सभी दोस्तों को बेहद पसंद आई होगी। अगर जानकारी पसंद आए तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूले। साथ ही साथ कमेंट जरूर करें, क्योंकि कमेंट बॉक्स आपका ही है।

Post a Comment

इस आर्टिकल के बारे में आप अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।

Previous Post Next Post