मरणोपरांत प्राप्त भारत रत्न विजेताओं की सूची - List Of Posthumous Bharat Ratna Winners In Hindi'Bharat Ratn Purskar' भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। इस पुरस्कार की स्थापना 1954 में भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद द्वारा की गई थी। जब इस पुरस्कार की शुरुआत की गई तब केवल जीवित व्यक्तियों को ही इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाता था। लेकिन स्थापना के 1 वर्ष बाद यानी 1955 में भारत रत्न पुरस्कार को मरणोपरांत (Posthumous) देने का प्रावधान जोड़ा गया। आज की इस पोस्ट के जरिए हम आपके सामने मरणोपरांत प्राप्त भारत रत्न पुरस्कार विजेताओं की सूची से रूबरू कराएंगे तथा इससे संबंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा करेंगे।

जानकारी का स्त्रोत : विकिपीडिया वेबसाइट

मरणोपरांत प्राप्त भारत रत्न विजेताओं की सूची - List of posthumous Bharat Ratna winners - ऑनलाइन विद्यालय
List of posthumous Bharat Ratna winners - Technical Prajapati


दोस्तों, भले ही भारत रत्न पुरस्कार मरणोपरांत देने का प्रावधान 1955 में जोड़ा गया। लेकिन पहला मरणोपरांत भारत रत्न पुरस्कार 11 साल बाद सन 1966 में Lal Bahadur Shastri को दिया गया।

सन 1992 में Netaji Subhash Chandra Bose को भारत रत्न से मरणोपरांत सम्मानित किया गया। लेकिन उनकी मृत्यु विवादित होने के कारण पुरस्कार के स्वरूप को लेकर प्रश्न उठाया गया। इसीलिए भारत सरकार ने यह सम्मान वापस ले लिया। अब तक [2019] सम्मान वापस लेने का यह एकमात्र उदाहरण है। यदि, इस उदाहरण को छोड़ दिया जाए तो अब तक कुल 14 ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्हें मरणोपरांत भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। आइए, उन विजेताओं की सूची पर एक नजर डालते हैं।


मरणोपरांत प्राप्त भारत रत्न विजेताओं की सूची

क्र वर्ष विजेता विवरण
1 1966 लाल बहादुर शास्त्री (1904-1966)-[मरणोपरांत] देश के तीसरे प्रधानमंत्री, स्वतंत्रता सेनानी
2 1976 के. कामराज (1903-1975)-[मरणोपरांत] प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, तीन बार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रहे।
3 1983 आचार्य विनोबा भावे (1895-1982)-[मरणोपरांत] स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाज सुधारक
4 1988 मरुदुर गोपाला रामचन्दम (1917-1987)-[मरणोपरांत] अभिनेता, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री
5 1990 डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर (1891-1956)-[मरणोपरांत] भारतीय संविधान के वास्तुकार, राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री
6 1991 राजीव गांधी (1944-1991)-[मरणोपरांत] देश के सातवें प्रधानमंत्री
7 1991 सरदार वल्लभ भाई पटेल (1875-1950)-[मरणोपरांत] देश के पहले गृहमंत्री, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी
8 1992 मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (1888-1958)-[मरणोपरांत] देश के प्रथम शिक्षा मंत्री, स्वतंत्रता सेनानी
9 1997 अरुणा आसिफ अली (1909-1996)-[मरणोपरांत] स्वतंत्रता संग्राम सेनानी
10 1988 लोकनायक जयप्रकाश नारायण (1902-1979)-[मरणोपरांत] स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ
11 1999 गोपीनाथ बोरदोलोई (1890-1950)-[मरणोपरांत] स्वतंत्रता सेनानी, असम के मुख्यमंत्री (1938)
12 2015 महामना मदन मोहन मालवीय (1861-1946)-[मरणोपरांत] शिक्षाविद, समाज सुधारक
13 2019 भूपेन हजारिका (1926-2011)-[मरणोपरांत] गीतकार, संगीतकार और गायक, असमिया भाषा के कवि, फिल्म निर्माता, लेखक और असम की संस्कृति और संगीत के अच्छे जानकार
14 2019 नानाजी देशमुख (1916-2010)-[मरणोपरांत] समाजसेवी, पूर्व में भारतीय जनसंघ के नेता

*** तो दोस्तों यह थी अब तक के मरणोपरांत प्राप्त भारत रत्न विजेताओं की सूची। हमें उम्मीद है दोस्तों - हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी आप सभी दोस्तों को बेहद पसंद आई होगी और आप इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरुर शेयर करेंगे। साथ ही साथ कमेंट बॉक्स में दी गई जानकारी के बारे में अपनी राय जरूर देंगे क्योंकि, दोस्तों पता है ना कमेंट बॉक्स आपका ही है।

Post a Comment

इस आर्टिकल के बारे में आप अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।

Previous Post Next Post