मरणोपरांत साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त विजेताओं की सूची [Posthumous Sahitya Academy Award Winners List] : सन 1955 से भारतीय साहित्य अकादमी भारतीय साहित्यकारों की आठवीं अनुसूची में बताई गई 22 भाषाएं अंग्रेजी तथा राजस्थानी को मिलाकर कुल 24 भाषाओं में प्रकाशित उत्कृष्ट कृतियों को प्रतिवर्ष साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित करती है। अब तक [2019] साहित्य अकादमी ने इस पुरस्कार को 65 बार दिया है। आज की इस पोस्ट के जरिए हम आपके सामने सन 1955 से अब तक [2019] दिए गए मरणोपरांत पुरस्कारों की सूची प्रस्तुत कर रहे हैं।

जानकारी का स्त्रोत : साहित्य अकादमी अधिकृत वेबसाइट

मरणोपरांत साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त विजेताओं की सूची ऑनलाइन विद्यालय Posthumous Sahitya Akademi Award Winner List Online Vidyalay
मरणोपरांत साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त विजेताओं की सूची - Technical Prajapati


मरणोपरांत साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त विजेताओं की सूची

प्रथम मरणोपरांत साहित्य अकादमी पुरस्कार सन 1955 में महादेव देसाई तथा सुरवरम् प्रताप रेड्डी को दिया गया तथा सन 2012 में आखरी बार बालकृष्ण ‘भौरा’ और इंदरा वासवाणी को दिया गया। अब तक [2019] साहित्य अकादमी ने मरणोपरांत इस पुरस्कार को 66 बार दिया है।

दोस्तों मरणोपरांत साहित्य अकादमी पुरस्कार देने के लिए साहित्य अकादमी ने अपने नियम में कहा है कि - लेखक की मृत्यु के बाद प्रकाशित कृति केवल तभी पुरस्कार के लिए विचारणीय होगी। यदि, लेखक की मृत्यु पुरस्कार के लिए निर्धारित 5 वर्ष के भीतर या उसके बाद हुई हो।

उदाहरण :- यदि, लेखक की मृत्यु 2020 से पूर्व की हो उस स्थिति में उसकी कृति वर्ष 2026 के पुरस्कार हेतु विचारणीय नहीं होगी।

यदि, उस व्यक्ति को पुरस्कार प्रदान किया जाता है या किसी व्यक्ति को पुरस्कार घोषित कर दिया जाता है तथा उसके बाद उसकी मृत्यु हो जाती है। तो उस स्थिति में वह पुरस्कार उसके / उसकी, पति / पत्नी अथवा किसी कानूनी वारिस को दिया जाएगा। आइए दोस्तों, अब हम मरणोपरांत दिए गए साहित्य अकादमी पुरस्कार की सूची देखते हैं।

मरणोपरांत साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त विजेता सूची अब तक [2019]
भाषा वर्ष कृति/शैली विजेता
पंजाबी 1978 उरवरपार (कहानी–संग्रह) गुरमुख सिंह मुसाफिर
संस्कृत 1973 श्रीतिलकयशोर्णव: (महाकाव्य) एम. एस. अणे
कोंकणी 2003 परीघ (कहानी–संग्रह) शशांक सीताराम
सिन्धी 2012 मिटीअ खां मिट्टीअ तार्इं (कहानी–संग्रह) इंदरा वासवाणी
बोडो 2009 दाइनि? (उपन्यास) मनोरंजन लाहारी
उर्दू 1988 आतिशे–चिनार (आत्मकथा) शेख़ मुहम्मद अब्दुल्ला
उर्दू 1976 ख़ाक–ए–दिल (कविता–संग्रह) जाँ निसार अख़्तर
कश्मीरी 2003 येली फ़ोल गाश (कहानी–संग्रह) सोमनाथ जुत्शी
कश्मीरी 2001 रिख: (कविता–संग्रह) मोहिउद्दीन गौहर
अंग्रेज़ी 1999 द कलेक्टेड पोएम्स ऑफ़.ए.के. रामानुजन (कविता–संग्रह) ए. के. रामानुजन
अंग्रेज़ी 1979 इनसाइड द हवेली (उपन्यास) रमा मेहता
अंग्रेज़ी 1965 द ट्राइबल वर्ल्ड ऑफ़ वेरियर एल्विन (आत्मकथा) वेरियर एल्विन
मलयालम 2008 मधुरम् निन्टे जीवितम् (निबंध–संग्रह) के.पी. अप्पन
मलयालम 1976 जीवितप्पाता (आत्मकथा) सी. गोविन्द पिशारिटि चेरुकाट
मलयालम 1956 पाणिनीय प्रद्योतम् (टीका) आई. सी. चाको
ओड़िया 2007 सुख संहिता (कविता–संग्रह) दीपक मिश्र
ओड़िया 1992 बिचित्रवर्णा (कहानी–संग्रह) रवि पटनायक
ओड़िया 1966 बाँका ओर सीधा (कविता–संग्रह) गोदावरीश महापात्र
ओड़िया 1961 अर्द्धशताब्दीर ओड़िसा ओ तनहिरे मो स्थान (आत्मकथा) गोदावरीश मिश्र
डोगरी 2012 टिम–टिम करदे तारे (कविता–संग्रह) बालकृष्ण ‘भौरा’
डोगरी 2003 झुल्ल बड़ा दे आ पत्तरा (कविता–संग्रह) अश्विनी मंगोत्रा
डोगरी 1972 फुल्ल बिना डाली (उपन्यास) श्रीवत्स विकल
डोगरी 1970 नीला अंबर काले बादल (कहानी–संग्रह) नरेन्द्र खजूरिया
गुजराती 1982 लिलेरो ढल (कविता–संग्रह) प्रियकांत मणियार
गुजराती 1979 वमल ना वन (कविता–संग्रह) जगदीश जोशी
गुजराती 1956 बृहत–पिंगल (छंद शास्त्र) रामनारायण पाठक
गुजराती 1955 महादेव भाईनी डायरी (संस्मरण) महादेव देसाई
कन्नड 2000 ओम् णमो (उपन्यास) शान्तिनाथ कुबेरप्पा देसाई
कन्नड 1999 साहित्य कथन (निबंध–संग्रह) डी. आर. नागराज
कन्नड 1985 दुर्गास्तमान (उपन्यास) टी. आर. सुब्बाराव (ता. रा. सु.)
कन्नड 1962 महाक्षत्रिय (उपन्यास) देवुडु नरसिंह शास्त्री
हिन्दी 1987 मगध (कविता–संग्रह) श्रीकांत वर्मा
हिन्दी 1983 खूँटियों पर टँगे लोग (कविता–संग्रह) सर्वेश्वरदयाल सक्सेना
हिन्दी 1979 कल सुनना मुझे (कविता–संग्रह) धूमिल
हिन्दी 1978 उतना वह सूरज है (कविता–संग्रह) भारत भूषण अग्रवाल
हिन्दी 1957 बुद्ध धर्म–दर्शन (दर्शन) आचार्य नरेन्द्रदेव
मैथिली 2009 गंगा–पुत्र (कहानी–संग्रह) मनमोहन झा
मैथिली 2001 प्रतिज्ञा पांडव (प्रबंधकाव्य) बबुआजी झा ‘अज्ञात’
मैथिली 1989 पाराशर (महाकाव्य) काञ्चीनाथ झा ‘किरण’
मैथिली 1985 जीवन–यात्रा (आत्मकथा) हरिमोहन झा
मैथिली 1977 अवहट्ठ : उद्भव ओ विकास (साहित्येतिहास) राजेश्वर झा
तमिल 2001 सुतंतिर दाकम (भाग-3) (उपन्यास) सी. एस. चेल्लप्पा
तमिल 1987 मुदलिल इरवु वरुम (कहानी–संग्रह) आदवन सुंदरम
तमिल 1970 अनबलिप्पु (कहानी–संग्रह) जी. अलगिरिसामी
तमिल 1969 पिचिरान्दयार (नाटक) भारतीदासन
तमिल 1956 आलै–ओसै (उपन्यास) आर. कृष्णमूर्ति ‘कल्कि’
असमिया 2011 एई अनुरागी एई उदास (कविता–संग्रह) कबीर फुकन
असमिया 1990 स्नेहदेवीर एकुकि गल्प (कहानी–संग्रह) स्नेह देवी
असमिया 1986 वेणुधर शर्मा (जीवनी) तीर्थनाथ शर्मा
असमिया 1985 कृष्णकांत हांदिकी रचना संभार (समालोचना) कृष्णकांत हांदिकी
असमिया 1984 जंगम (उपन्यास) देवेन्द्रनाथ आचार्य
असमिया 1964 असमर लोक–संस्कृति (लोक–संस्कृति का अध्ययन) बिरंचिकुमार बरुआ
मराठी 2005 भिजकी वही (कविता–संग्रह) अरुण कोलटकर
मराठी 1989 हरवलेले दिवस (आत्मकथा) प्रभाकर वामन ऊर्ध्वेरेषे
मराठी 1978 नक्षत्रांचे देणे (कविता–संग्रह) सी. टी. खानोलकर (आरती प्रभु)
मराठी 1974 नट सम्राट (नाटक) विष्णु वामन शिरवाडकर
मराठी 1973 काजलमाया (कहानी–संग्रह) जी. ए. कुलकर्णी
मराठी 1966 श्री शिव छत्रपति (इतिहास विषयक–शोध) टी.एस. शेजवलकर
मराठी 1956 सौन्दर्य आणि साहित्य (सौन्दर्यशास्त्र का अध्ययन) बी. एस. मर्ढेकर
तेलुगु 2007 शतपत्रमु (आत्मकथा) गड़ियारम रामकृष्ण शर्मा
तेलुगु 2001 हम्पी नुंची हड़प्पा दाका (आत्मकथा) तिरुमल रामचंद्र
तेलुगु 1988 अनुवाद समस्यालु (समालोचना) राचमल्लु रामचंद्र रेड्डी
तेलुगु 1985 गालिवाना (कहानी–संग्रह) पी. पद्मराजु
तेलुगु 1984 अगम गीति (कविता–संग्रह) आलूरि बैरागी
तेलुगु 1970 अमृतम् कुरिसिना रात्रि (कविता–संग्रह) डी. बालगंगाधर तिलक
तेलुगु 1955 आंध्रलु सांधिक चरित्रमु (सामाजिक इतिहास) सुरवरम् प्रताप रेड्डी

***तो दोस्तों यह है, सन 1955 से अब तक [2019] मरणोपरांत इस पुरस्कार को प्राप्त कर चुके लेखक / कवियों तथा उनकी कृति / शैली की सूची। हमें उम्मीद है दोस्तों - हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी आप सभी दोस्तों को बेहद पसंद आई होगी और आप इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरुर शेयर करेंगे। साथ ही साथ कमेंट बॉक्स में दी गई जानकारी के बारे में अपनी राय जरूर देंगे क्योंकि, दोस्तों पता है ना कमेंट बॉक्स आपका ही है।

Post a Comment

इस आर्टिकल के बारे में आप अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।

Previous Post Next Post