अंतरराष्ट्रीय मानव एकता दिवस | International Human Unity Day : वर्ष 2005 से प्रतिवर्ष 20 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय मानव एकता दिवस मनाया जाता है। इसकी घोषणा - एकता का संदेश देने के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा की गई थी। आज की पोस्ट में हम आपको International Human Unity Day के बारे में जानकारी प्रदान कर रहे हैं।

20 दिसंबर : विश्व मानव एकता दिवस - World Human Unity Day
20 दिसंबर : विश्व मानव एकता दिवस - World Human Unity Day - Technical Prajapati

दोस्तों, 20 दिसंबर को संपूर्ण विश्व में मानव एकता दिवस मनाया जाता है। भारत में हेल्प4ह्यूमेन रिसर्च ऐंड डेवलपमेंट ने भारतीयों को एकता के सूत्र में बांधने की पहल की है। यह संस्था हमेशा से देश में शांति, एकता और भाईचारे की भावना के प्रसार के लिए बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती रही है।

दोस्तों, दरअसल संयुक्त राष्ट्र ने विविधता में एकता के महत्व को समझाने के लिए इस दिवस को मनाने की घोषणा की थी। यह घोषणा 2005 में की गई थी। तब से लेकर आज तक हर साल 20 दिसंबर को विश्व एकता दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार आइए जानते हैं - International Human Solidarity Day क्यों मनाया जाता है?
  1. विविधता में एकता को दर्शाने के लिए। 
  2. विभिन्न सरकारों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हुए समझौते को याद दिलाने हेतु।
  3. लोगों में एकजुटता का महत्व समझाने के लिए।
  4. निरंतर विकास के लिए तथा सरकारों को प्रेरित करने के लिए।
  5. गरीबी को मिटाने के नए रास्ते खोजने के लिए।
  6. लोगों को गरीबी, भुखमरी, बीमारियों से बाहर निकालने के लिए।
दोस्तों हमने जाना संयुक्त राष्ट्र के अनुसार आखिर क्यों International Human Solidarity Day प्रतिवर्ष मनाया जाता है।


उम्मीद करते हैं दोस्तों, आप सभी को हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी बेहद पसंद आई होगी और आप इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरुर शेयर करेंगे। साथ ही साथ कमेंट बॉक्स में दी गई जानकारी के बारे में अपनी राय जरूर देंगे। क्योंकि, दोस्तों कमेंट बॉक्स आपका ही है।

Post a Comment

इस आर्टिकल के बारे में आप अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।

Previous Post Next Post