आंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2019  International Women's Day 2019  Special Update
आंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2019 / International Women's Day 2019

नमस्कार दोस्तों,
फ्रेंड्स, विश्व महिला दिवस [International Women's Day] हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। आज, इस दिन का जश्न दुनिया भर में महिलाओं के लिए बहुत सम्मान के साथ मनाया जाता है। आज की इस पोस्ट में हम "अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2019" इस पार्श्वभूमी पर पहला महिला दिवस कब मनाया गया ? इस बार महिला दिवस पर क्या थीम है ? महिला दिवस के अवसर पर हम क्या कर सकते हैं ? इसके बारे में अधिक विस्तार से जानने वाले हैं।
सबसे पहले "टेक्निकल प्रजापति [Technical Prajapati]" टीम सभी महिलाओं को "अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस" के अवसर पर सभी महिलाओं को आज के इस दिन की ढेरों बधाइयां देता है। और उम्मीद करता है कि, आज महिलाएं जितने प्रगत है, आने वाले दिनों में महिलाएं और भी प्रगति करें, सशक्त बनें।


हमारे Days Celebration पोस्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।



इसे भी पढ़ें शायद आपको पसंद आए



पहला महिला दिवस कब मनाया गया था?

दोस्तों, 1919 में, संयुक्त राज्य अमेरिका में पहला राष्ट्रीय महिला दिवस 28 फरवरी को मनाया गया था। लेकिन 1975 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने एक थीम के साथ महिला दिन मनाने की प्रथा शुरू की। महिला दिन की पहली थीम "सेलिब्रेटींग द पास्ट, प्लानिंग फॉर द फ्यूचर" यह थी।

जागतिक महिला दिन 8 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है?

दोस्तों, 1917 में, रशियन महिलाओं द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के परिणामा अनुसार महिलाओं को मताधिकार दिया गया। फरवरी 1918 में यूके के 30 महिलाओं को जिनके पास खुद की संपत्ति है उन्हें मतदान का अधिकार मिला। 

इतिहास में 1975 इस साल को "रेड लेटर इयर [Red Letter Year]" के नाम से जाना जाता है। क्योंकि इसी साल "यूनाइटेड नेशन" ने जागतिक महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाए, इसकी मंजूरी दी। और उसी दिन से हर साल 8 मार्च को जागतिक महिला दिवस मनाया जाता है।

जागतिक महिला दिवस और बैंगनी रंग इसका क्या कनेक्शन है?

बैंगनी रंग कनेक्शन के पीछे एक इतिहास है। लिंग समानता [Gender Equality] के प्रतीक के रूप में इस रंग को देखा जाता है।  बैंगनी रंग "महिला मुक्ति आंदोलन" का भी प्रतीक है। इतिहास में अधिकारों और अधिकारों के खिलाफ उनकी लड़ाई में, बैंगनी बैंगनी रंग का उपयोग किया गया था। इसी बात को मध्य नजर रखते हुए "8 मार्च महिला दिवस" के अवसर पर लोग अपने हाथो पर बैंगनी रंग के रिबन बांधकर महिलाओं को सन्मान देते है। 

इस साल [2019 में] महिला दिन की क्या थीम है?

Equal, Build Smart, Innovate for Change तो दोस्तों यह है इस साल की महिला दिवस के अवसर पर मनाई जाने वाली थीम। महिला दिन का सेलिब्रेशन करते वक्त बैंगनी रंग का उपयोग करना ना भूलें।

महिला दिवस यह केवल एक इवेंट नहीं है?

महिला दिन के अवसर पर केवल रैली, कैंडलमार्च या फिर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने से नारी सशक्त नहीं होगी। इसके अलावा आप नारियों में जागरूकता निर्माण करें, उन्हें बताएं हमारा संघर्ष पुरुषों से नहीं है। बल्कि उन व्यवस्थाओं से है, जहां उन्हें जगह नहीं मिल रही। इस बात को उन्हें समझाना है, नहीं तो महिला दिवस केवल एक जागतिक इवेंट के अलावा इसका कोई मायने नहीं रह जाएगा। इतिहास में किए महिलाओं के परिश्रम पर पानी फिर जाएगा।

महिला दिवस के अवसर पर आप क्या कर सकते हैं?

आज आप आपके घर की महिलाओं का दिन स्पेशल बना सकते हैं। चाहे वह आपकी पत्नी हो, मां हो, सासु मां हो, बहन हो, आपकी बेटी हो या और कोई हो। क्योंकि हर अच्छे काम की शुरुआत घर से किया जाए तो उत्तम ही होता है। निचे देखेंगे की हम महिला दिवस पर और क्या क्या कर सकते हैं। 
  • आपके घर की महिलाओं को एक दिन आप किचन से मुक्ति देकर देखिए। उनके लिए चाय, कॉफी, ब्रेकफास्ट, लंच तैयार करके देखिए। 
  • आप उन्हें फिट रहने के लिए प्रेरित भी कर सकते हैं। क्योंकि अगर घर की औरतें फीट रहेगी तभी परिवार का आरोग्य भी उत्तम रहेगा। 
  • आप उनके शोक के लिए उन्हें प्रोत्साहित कर सकते है। चाहे वो गार्डनिंग हो, पेंटिंग हो, म्यूज़िक हो, डांस हो या और कुछ। 
  • आप दिन भर में उनके किसी भी एक काम की जिम्मेदारी को निभाने का संकल्प ले सकते है। 
  • वह अपने जीवन में आगे बढ़े इसीलिए आप उन्हें प्रेरणादाई प्रोत्साहन दाई किताबें उपहार स्वरुप दे सकते हैं।
दोस्तों स्री जाती बहुत ही महान है, क्योंकि वह अपने जीवन में कभी भी खुद के लिए नहीं जीती। वह हमेशा दूसरों के लिए जीती है। जब छोटी रहती है तब मां बाप के लिए भाई के लिए। जब बड़ी होती है उसकी शादी हो जाती है तब अपने पति के लिए। बच्चे हो जाने पर बच्चों के लिए। खुद के लिए जीने का उसके पास वक्त ही नहीं। इसीलिए कभी ना भूलना की मौत की गोद में जाकर आप को जन्म देने वाली स्त्री जाति सबसे महान है। इनका आदर करना चाहिए।

सभी महिलाओं को 
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 
हम ढेरों बधाइयां देते हैं 
आप समृद्ध और सशक्त बनें 
यही कामना करते हैं
#Technical Prajapati


👉अगर आपको आज का यह पोस्ट पसंद आये तो कमेंट करके जरूर बताये क्युकी कमेंट बॉक्स आपका ही है। हो सके तो अपने हर फ्रेंड्स को आप इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर शेयर करके जरूर बताये। और साथ ही साथ हमारे ब्लॉग वेबसाइट को सब्सक्राइब करे। ताकि आप पा सके ऐसे ही महत्वपूर्ण जानकारियों के नोटिफिकेशन सीधे अपने मोबाइल पर।

***तो दोस्तों आज के लिए बस इतना ही फिर मिलेंगे अगली पोस्ट में तब तक के लिए नमस्कार जय हिन्द वन्दे मातरम।

Post a Comment

इस आर्टिकल के बारे में आप अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।

Previous Post Next Post