5 सितंबर शिक्षक दिवस की संपूर्ण जानकारी - 5 September Teacher's Day
5 सितंबर शिक्षक दिवस की संपूर्ण जानकारी - 5 September Teacher's Day

5 सितंबर शिक्षक दिवस की जानकारी, आखिर क्यों Teacher's Day 5 September के दिन ही मनाया जाता है? शिक्षक दिवस कैसे मनाया जाता है। सभी जानकारी आज इस पोस्ट के जरिए साझा की जाएगी।

नमस्कार दोस्तों,
फ्रेंड्स, दुनिया में शायद ही कोई ऐसा देश होगा जहां के लोग अपने गुरु का सम्मान न करते हो। हमारे भारत देश में गुरु को सर्वश्रेष्ठ दर्जा दिया गया है। गुरु को विशेष सम्मान देने हेतु शिक्षक दिवस का आयोजन किया जाता है। आइए जानते हैं 5 सितंबर शिक्षक दिवस की कुछ महत्वपूर्ण जानकारी।

गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णु, गुरुर देवो महेश्वर:
गुरु साक्षात परब्रह्मा, तस्मै श्री गुरुवे नम:

5 सितंबर शिक्षक दिवस की जानकारी

संपूर्ण भारत देश में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है, क्योंकि हम मानते हैं कि किसी भी इंसान के जीवन में एक शिक्षक या गुरु का महत्वपूर्ण स्थान होता है। जीवन में सफल होने के लिए शिक्षा सबसे ज्यादा जरूरी होती है और यह शिक्षा हमें हमारे शिक्षकों के जरिए प्राप्त होती है। एक शिक्षक देश के भविष्य और युवाओं के जीवन को बनाने और उसे आकार देने के लिए सबसे महत्वपूर्ण भूमिका को निभाते हैं।

हमारे देश का प्राचीन इतिहास भी यही सिखाता है की, गुरुओं से प्राप्त ज्ञान और मार्गदर्शन से ही हम सफलता के शिखर तक पहुंच सकते हैं। हमारे जीवन में गुरु का बड़ा योगदान रहा है। और शायद इसीलिए हमारे भारत देश में गुरु को सर्वश्रेष्ठ दर्जा भी दिया गया है। गुरु को विशेष सम्मान देने हेतु शिक्षक दिवस का आयोजन किया जाता है।

स्वतंत्र भारत के पहले उपराष्ट्रपती तथा दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस के अवसर पर उनकी स्मृति में सम्पूर्ण भारत में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस (Teacher’s Day) मनाया जाता है।

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक शिक्षक के साथ-साथ एक महान Philosopher [दार्शनिक] भी थे। उन्हें शिक्षा से काफी लगाव था। उनके जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाने वाला शिक्षक दिवस - शिक्षकों को विशेष सम्मान देने हेतु मनाया जाता है। इसीलिए भारत सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को इस दिन पुरस्कार दिया जाता है ऐसा कहा जाता है कि शिक्षक के बिना कोई भी विद्यार्थी सही रास्ते पर नहीं चल सकता। जब शिक्षक मार्गदर्शन करते हैं तभी एक छात्र एक सफल और अच्छा इंसान बन पाता है। इसीलिए यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि हमारे जन्मदाता से बढ़कर हमारे जीवन में सबसे ज्यादा महत्व शिक्षक का होता है क्योंकि ज्ञान ही इंसान को जीने योग्य एक अच्छा व्यक्ति बनाती है।

उम्मीद करते हैं दोस्तों अब आपको शिक्षक दिवस की संक्षिप्त जानकारी प्राप्त हो गई होगी। आइए जानते हैं, आखिर क्यों शिक्षक दिवस 5 सितंबर को ही मनाया जाता है?

आखिर क्यों शिक्षक दिवस 5 सितंबर को ही मनाया जाता है?

दोस्तों जैसे कि हमने जाना - डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म अवसर पर उनकी स्मृति में हम शिक्षक दिवस को मनाते हैं। सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक शिक्षक के साथ-साथ एक Philosopher [दार्शनिक] भी थे। उन्हें शिक्षा से बहुत लगाव था। इन्हीं बातों को मध्य नजर रखते हुए। भारत सरकार ने भारत के पहले उपराष्ट्रपति तथा दूसरे राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म अवसर पर शिक्षकों को विशेष सम्मान देने हेतु शिक्षक दिवस मनाने की प्रथा को जन्म दिया।

राधाकृष्णन शिक्षकों के लिए कहते हैं.-

शिक्षक वह नहीं जो छात्र के दिमाग में तथ्यों को जबरन ठुंसे
बल्कि वास्तविक शिक्षक तो वह है.-
जो उसे आने वाले कल की चुनौतियों के लिए तैयार करें


सीधी सीधी बात में अगर कहा जाए कि, आखिर क्यों शिक्षक दिवस 5 सितंबर को ही मनाया जाता है। तो इसका जवाब है कि, 5 सितंबर को हम डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म अवसर पर उनकी स्मृति में शिक्षक दिवस बनाते हैं। क्योंकि वह एक महान फिलोसोफर तथा महान शिक्षक के साथ-साथ भारत के पहले उपराष्ट्रपति तथा दूसरे राष्ट्रपति थे। इसी के साथ उन्हें भारत रत्न पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। जिस बारे में जानकारी प्रदान करने वाले हमारे नीचे दिए गए आर्टिकल को जरूर पढ़ें ताकि आप भारत के महान शिक्षक डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकें

✱ भारत रत्न : डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जीवनी | हिंदी में
15 सितंबर अभियंता दिवस | Engineer's Day

उम्मीद करते हैं अब आपको पता चल गया होगा कि - आखिर क्यों 5 सितंबर को हम शिक्षक दिवस के रूप में मनाते हैं। आइए जानते हैं, भारत में शिक्षक दिवस कैसे मनाया जाता है?

भारत में शिक्षक दिवस कैसे मनाया जाता है?

इस दिन को भारत के स्कूल कॉलेजों में उत्सव तथा कार्यक्रम देखने को मिलता है। इस दिन स्कूल कॉलेजों में पढ़ाई नहीं होती बल्कि छात्र अपने गुरुओं को उपहार देते हुए उनके पैरों को छूकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। ऐसी कई सारी गतिविधियां इस दिन स्कूल कॉलेजों में देखने को मिलती है जहां छात्र और शिक्षक दोनों भाग लेते हैं तथा गुरु और शिष्य की इस परंपरा को हमेशा कायम रखने का संकल्प करते हैं।

भारत में इस दिन को शिक्षक ही नहीं बल्कि विद्यार्थियों के लिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इसी दिन उन्हें अपने जीवन को संवारने वाले शिक्षक की सराहना करने का मौका प्राप्त होता है।

अंत में आपसे विदाई लेते लेते हम यह कहना चाहेंगे कि शिक्षक दिवस का महत्व भारत को ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के 100 से भी ज्यादा देशों को समझ आ गया है। शिक्षक दिवस पूरे विश्व में 100 से भी अधिक देशों में मनाया जाता है। हालांकि उन देशों के शिक्षक दिवस की तारीख भारत के शिक्षक दिवस से अलग है। 

किस देश में कब शिक्षक दिवस मनाया जाता है?  जानने के लिए विकिपीडिया के इस आर्टिकल को पढ़ें।

उम्मीद करते हैं दोस्तों हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी आप सभी दोस्तों को बेहद पसंद आई होगी अगर जानकारी पसंद आए तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें साथ ही साथ कमेंट बॉक्स में दी गई जानकारी के बारे में अपनी राय जरूर दें क्योंकि दोस्तों कमेंट बॉक्स आपका ही है एक बात हमेशा याद रखें कि.-

गुरु नहीं तो ज्ञान नहीं।
ज्ञान नहीं तो सम्मान नहीं।

सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस के अवसर
पर हमारी पूरी टेक्निकल प्रजापति टीम की तरफ से
हार्दिक शुभकामनाएं
आप यूं ही अपना कर्तव्य निभाते रहें और
अपने विद्यार्थियों के जीवन को सवारते रहे।
यही हाथ जोड़ कर विनती है आपसे
🙏धन्यवाद 🙏

Post a Comment

इस आर्टिकल के बारे में आप अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।

Previous Post Next Post