ऑटोमोबाइल तंत्रज्ञान करंट अफेयर्स | मई-जून-2019 | Technology
हेलो नमस्कार दोस्तों, 
फ्रेंड्स, आज की इस पोस्ट में हम ऑटोमोबाइल तंत्रज्ञान [Automobile Technology] करंट अफेयर्स May-June 2019 कि कुछ अपडेट के बारे में जानने वाले हैं जैसे-
👉Harley-Davidson जल्द लेकर आ रहा है सबसे सस्ती बाइक।
👉Maruti Suzuki देगा फ्री सर्विस।
👉Renault की बड़ी घोषणा।
👉Mahindra Cars की कीमत 1 जुलाई से बढ़ जाएगी।
😊आइए जानते हैं,

Automobile Technology Current Affairs  May-June 2019 Technical Prajapati

Automobile Technology Current Affairs | May-June 2019

दोस्तों, अगर आप ऑटोमोबाइल टेक्नोलॉजी क्षेत्र में विशेष रुचि रखते हैं तो, मई और जून महीने में हुए बदलाव आपके लिए फायदेमंद तथा नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं, ऑटोमोबाइल टेक्नोलॉजी करंट अफेयर्स मई-जून 2019 की अपडेट :-

Harley-Davidson जल्द लेकर आ रहा है सबसे सस्ती बाइक

अमेरिकी कंपनी Harley-Davidson ने 338cc इंजन वाली सबसे सस्ती बाइक लॉन्च करने की घोषणा की है। इसके लिए कंपनी ने चीनी कंपनी Qianjang Motorcycle के साथ साझेदारी की है।

इस नई बाइक में LED Headlamps, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बैक और फ्रंट के साथ ABS फीचर्स, डिस्क ब्रेक और ट्रिम्ड एक्जिस्ट जैसे Features होने की संभावना है।

इस बाइक को सबसे पहले चीन और अन्य एशियाई देशों में 2020 के अंत तक लॉन्च किया जाएगा। इस बाइक की कीमत के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Maruti Suzuki देगा फ्री सर्विस

Maruti Suzuki ने अपने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए एक बंपर ऑफर लॉन्च किया है। इसमें मारुति के ग्राहकों को मुफ्त सेवाएं मिलेंगी।

मारुति का यह ऑफर मारुति के ऑथराइज्ड सर्विसेज सेंटर पर 20 जून से 20 जुलाई तक उपलब्ध होगा। इस ऑफर में Health Checkup Complementary दी जाएगी। कंपनी ने कहा है कि यह ऑफर मानसून में कार के लिए कोई समस्या न उत्पन्न होने के लिए है।

Renault की बड़ी घोषणा

Renault ने घोषणा की है कि, 1 अप्रैल 2020 को भारत से ईंधन के लिए 'भारत स्टेज 6' प्रदूषण मानकों को लागू करने के बाद डीजल कारों को बंद कर दिया जाएगा।

इसके बाद, कंपनी इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण पर ध्यान केंद्रित करेगी और भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का उत्पादन किया जाएगा।

विशेषज्ञों का कहना है कि बीएस -6 [भारत स्टेज 6] मानक लागू होने के कारण छोटी और मध्यम डीजल कारों का महंगा होना तय है, जिससे कार निर्माता डीजल वाहनों का उत्पादन बंद कर देंगे।

Mahindra Cars की कीमत 1 जुलाई से बढ़ जाएगी

Mahindra Company ने 1 जुलाई 2019 से अपनी कारों के दाम बढ़ाने की घोषणा की है। इस हिसाब से महिंद्रा की सभी Passenger Cars की कीमत में 36 हजार रुपये की बढ़ोतरी होगी।

AIS 145 Safety Norms के कारण वाहन की कीमतें बढ़ाई गई हैं। 1 जुलाई 2019 से, सभी पैसेंजर कारों में AIS 145 Safety Norms अनिवार्य कर दिया गया है।

इसके तहत प्रत्येक कार को Driver Airbag, Seat Belt Reminder, Rear Parking Sensor और Over Speed Alert दिया जाएगा। इन नए नियमों को ध्यान में रखते हुए महिंद्रा ने अपने वाहनों में कुछ बदलाव किए हैं।

***तो दोस्तों यह थे, मई - जून 2019 में ऑटोमोबाइल टेक्नोलॉजी क्षेत्र के कुछ बदलाव जो आपके लिए फायदेमंद तथा नुकसानदेह साबित हो सकते हैं। 

उम्मीद करते हैं दोस्तों, हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। अगर जानकारी पसंद आए तो, अपने दोस्तों के साथ जानकारी शेयर करें। साथ ही साथ कमेंट करना ना भूलें, क्योंकि दोस्तों कमेंट बॉक्स आपका ही है।

Post a Comment

इस आर्टिकल के बारे में आप अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।

Previous Post Next Post