[How to write roman numbers from 1 to 10000?] 1 से 100 तक रोमन संख्या कैसे लिखें? 500 के लिए रोमन संख्या कौन सी है? 1000 के लिए रोमन संख्या कौन सी है? 5000 के लिए रोमन संख्या कौन सी है? 10000 के लिए रोमन संख्या कौन सी है? आदि कीवर्ड गूगल पर सर्च कर रहे हैं तो यह पोस्ट आपके लिए ही है।

रोमन संख्या संपूर्ण जानकारी  1 से 10000 तक रोमन संख्या tech prajapati
रोमन संख्या संपूर्ण जानकारी | 1 से 10000 तक रोमन संख्या

नमस्कार दोस्तों,
फ्रेंड्स, कक्षा पांचवी में हमें गणित के 1 पाठ द्वारा रोमन संख्या का ज्ञान दिया जाता है और यह रोमन संख्याएं कक्षा पांचवी के बाद हमें हर जगह दिखाई देते हैं। लेकिन कभी-कभी हमारे मन में इन रोमन संख्याओं को लेकर कुछ समस्याएं आती हैं। जैसे.- 50 के लिए रोमन संख्या कौन सी है? 500 के लिए रोमन संख्या कौन सी है? 1000 के लिए रोमन संख्या कौन सी है? आदि आज की पोस्ट में हम आपके समस्याओं को सुलझाने वाले हैं। आज हम 1 से 10000 तक रोमन संख्या कैसे लिखें जानने वाले हैं।

रोमन संख्या का इतिहास

प्राचीन रोम में रोमन संख्यांक द्वारा दर्शायी गई संख्यांक पद्धति का उद्गम हुआ। रोमन अंक प्राचीन रोम की संख्या प्रणाली है जिसमें लातिना भाषा [जो प्राचीन रोमन साम्राज्य और प्राचीन रोमन धर्म की राजभाषा थी। लेकिन आज यह एक मृत भाषा है। लेकिन फिर भी रोमन कैथोलिक चर्च के धर्म भाषा और वैटिकन सिटी शहर की राजभाषा है। ] इसके अक्षरों को जोड़कर संख्याएं लिखी जाती थी।

अगर हम रोमन संख्याओं के कमियों के बारे में बात करें तो - रोमन अंकों में 0 नहीं होता। इनमें बड़ी संख्याओं को लिखना बहुत ही कठिन हो जाता है और इसमें बहुत सारे अक्षर होते हैं जिन्हें समझने में अधिक समय लगता है।


एजुकेशन से जुड़े आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।



***इसे भी पढ़ें शायद आपको पसंद आए***
☛ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी (UPSC / MPSC और अन्य) भाग - 2
☛ My Feelings From A to Z Alphabet In Hindi



इसके बावजूद भी आज हम आपको रोमन संख्या को आसानी से लिखने का एक तरीका बताने वाले हैं। जिसे अगर आप अच्छी तरह समझ जाते हैं तो रोमन संख्या में आप बड़ी से बड़ी संख्याओं को आसानी से लिख पाएंगे।

रोमन संख्या संपूर्ण जानकारी | 1 से 1000 तक रोमन संख्या

1 से 3 तक रोमन संख्या

दोस्तों रोमन संख्या में 'I' का मतलब 1 होता है और जब हम 'II' लिखते हैं तो वह 2 बन जाता है। जब हम 'III' लिखते हैं तो यह 3 बन जाता है। इसमें (1 = I) 1 + 1 = 2 (II)  और 1 + 1 + 1 = 3 (III) का उपयोग किया गया है।

1 = I
2 = II
3 = III

4 और 5 के लिए रोमन संख्या

रोमन संख्या में 'V' का मतलब 5 होता है और जब इसकी बाई तरफ 'I' [यानी एक] लिखा जाता है तो वह संख्या घटाई जा रही है और 5 - 1= 4 होता है।

4 = IV
5 = V

नोट :- रोमन संख्या में जब हम किसी बड़ी संख्या के बाई तरफ 'I' का उपयोग करते हैं। यानी उस बड़ी संख्या में से 'I' को घटाया जा रहा है। याद रहे 'I' का उपयोग 1 के लिए किया जाता है। जैसे.- [4 = IV]

6 से 8 तक रोमन संख्या

दोस्तों जैसे कि अब तक हमने जाना - एक के लिए 'I' और 5 के लिए 'V' का प्रयोग रोमन संख्या में किया जाता है। जब हम 'V' के दाई तरफ 'I' का उपयोग करते हैं, यानी हम वह संख्या उसमें बढ़ा रहे हैं और यह 5 + 1 = 6 हो जाता है। बिल्कुल इसी तरह जब हम 'V' के दाईं तरफ 'II' और 'III' का उपयोग करते हैं तो वह 7 और 8 बन जाता है।

6 = VI
7 = VII
8 = VIII

नोट :- रोमन संख्या में जब हम किसी बड़ी संख्या के दाएं तरफ 'I' का उपयोग करते हैं। यानी उस बड़ी संख्या में हम 'I' को मिला रहे हैं। याद रहे 'I' का उपयोग 1 के लिए किया जाता है। जैसे.- [6 = VI, 7 = VII, 8 = VIII]

9 और 10 के लिए रोमन संख्या

रोमन संख्या में 'X' का मतलब 10 होता है और जब इसकी बाई तरफ 'I' [यानी एक] लिखा जाता है तो वह संख्या घटाई जा रही है और 10 - 1= 9 होता है।

4 = IX
5 = X

नोट / महत्वपूर्ण सूचना : दोस्तों अब तक आप को पता चल गया होगा कि रोमन संख्या का मूल आधार जोड़ना और घटाना इस पर आधारित है। यहां हमें इस बात को नहीं भूलना है कि जब किसी बड़ी संख्या के बाएं तरफ 'I' का उपयोग किया जाता है तो वह संख्या घटाई जाती है और जब बड़ी संख्या के दाएं तरफ 'I' लिखा जाता है तो वह संख्या बढ़ाई जाती है।

***दोस्तों जैसे कि हम गिनती लिखते हैं जिसमें हम 0 से 9 तक के अंको का उपयोग करते हैं। बिल्कुल उसी प्रकार और रोमन संख्याओं में भी 1 से 10 तक के रोमन अंको का उपयोग किया जाता है। गौरतलब है कि रोमन संख्या में कुछ संख्याओं के बाद संख्याओं को लिखने के अक्षर बदल जाते हैं। आइए आपको बताते हैं वह कौन कौन से अंक हैं जिन्हें अलग अक्षरों में लिखा जाता है।
I = 1
V = 5
X = 10
L = 50
C = 100
M = 1000

1 से 10000 तक रोमन संख्या
1 I 26 XXVI 51 LI 76 LXXVI
2 II 27 XXVII 52 LII 77 LXXVII
3 III 28 XXVIII 53 LIII 78 LXXVIII
4 IV 29 XXIX 54 LIV 79 LXXIX
5 V 30 XXX 55 LV 80 LXXX
6 VI 31 XXXI 56 LVI 81 LXXXI
7 VII 32 XXXII 57 LVII 82 LXXXII
8 VIII 33 XXXIII 58 LVIII 83 LXXXIII
9 IX 34 XXXIV 59 LIX 84 LXXXIV
10 X 35 XXXV 60 LX 85 LXXXV
11 XI 36 XXXVI 61 LXI 86 LXXXVI
12 XII 37 XXXVII 62 LXII 87 LXXXVII
13 XIII 38 XXXVIII 63 LXIII 88 LXXXVIII
14 XIV 39 XXXIX 64 LXIV 89 LXXXIX
15 XV 40 XL 65 LXV 90 XC
16 XVI 41 XLI 66 LXVI 91 XCI
17 XVII 42 XLII 67 LXVII 92 XCII
18 XVIII 43 XLIII 68 LXVIII 93 XCIII
19 XIX 44 XLIV 69 LXIX 94 XCIV
20 XX 45 XLV 70 LXX 95 XCV
21 XXI 46 XLVI 71 LXXI 96 XCVI
22 XXII 47 XLVII 72 LXXII 97 XCVII
23 XXIII 48 XLVIII 73 LXXIII 98 XCVIII
24 XXIV 49 XLIX 74 LXXIV 99 XCIX
25 XXV 50 L 75 LXXV 100 C
101 = CI बिल्कुल इसी तरह आप आगे 399 तक लिख सकते हैं। यहां 200 के लिए 'CC' और 300 के लिए 'CCC' का उपयोग किया जाएगा। पीछे वाली संख्या जैसे 102, 203 आदि ऊपर दिए गए 1 से 99 तक के रोमन संख्या ही होंगे। 399 = CCCXCIX
400 = CD 500 के लिए D इस अक्षर का उपयोग किया जाता है और 100 के लिए C इस अक्षर का उपयोग किया जाता है। जैसे कि C, D के बाएं तरफ है इसीलिए 500 में से 100 घटा दिया जाएगा। [500 - 100 = 400] 400 से 499 तक के रोमन संख्याओं को लिखने के लिए CD का उपयोग किया जाता है।499 = CDXCIX
500 = D बिल्कुल इसी तरह आप आगे 899 तक लिख सकते हैं। यहां 600 के लिए 'DC' और 800 के लिए 'DCCC' का उपयोग किया जाएगा। पीछे वाली संख्या जैसे 502, 503 आदि ऊपर दिए गए 1 से 99 तक के रोमन संख्या ही होंगे। 899 = DCCCXCIX
900 = CM 1000 के लिए M इस अक्षर का उपयोग किया जाता है और 100 के लिए C इस अक्षर का उपयोग किया जाता है। जैसे कि C, M के बाएं तरफ है इसीलिए 1000 में से 100 घटा दिया जाएगा। [1000 - 100 = 900] 900 से 999 तक के रोमन संख्याओं को लिखने के लिए CM का उपयोग किया जाता है।999 = CMXCIX
1000 = M बिल्कुल इसी तरह आप आगे 4999 तक लिख सकते हैं। यहां 3000 के लिए 'MMM' और 4000 के लिए 'MMMM' का उपयोग किया जाएगा। 4999 = MMMMCMXCIX
5000 = बिल्कुल इसी तरह आप आगे 8999 तक लिख सकते हैं। यहां 6000 के लिए 'M' और 8000 के लिए 'MMM' का उपयोग किया जाएगा। 8999 = CMXCIX
9000 = बिल्कुल इसी तरह आप आगे 9999 तक लिख सकते हैं। 9999 = CMXCIX
10,000 =
50,000 =
1,00,000 =
5,00,000 =
10,00,000 =

किसी भी संख्या को रोमन संख्या में कैसे लिखें

दोस्तों यह बहुत ही आसान है। नीचे दिए गए उदाहरण के साथ हम इसे समझने की कोशिश करेंगे।

उदाहरण :- मान लीजिए हमें 3859 इस संख्या को रोमन संख्या में लिखना है।

रोमन संख्या लिखने से पहले हमें इस संख्या को तोड़ना होगा। आइए आपको बताते हैं कि इस संख्या को कैसे तोड़े?

3859 = 3000 + 800 + 50 + 9

अब हमने इस संख्या को तोड़ दिया है। अब आसानी से हम इसे रोमन संख्या में बदल सकते हैं।

3000 = MMM
800 = DCCC
50 = L
9 = IX

अब हमने तोड़े हुई संख्या को रोमन संख्या में परिवर्तित कर दिया है। अब हमें 3859 इस संख्या को यदि रोमन संख्या में लिखना है तो हमें तोड़ द्वारा प्राप्त रोमन संख्या को एक लाइन में लिखना होगा।

इसीलिए, 3859 = MMMDCCCLIX

तो दोस्तों है ना यह आसान...!!!

तो दोस्तों अब आपको रोमन संख्या पर हमने पूरी जानकारी दे दी है। अगर आपको अभी भी कोई समस्या है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं।

उम्मीद करते हैं दोस्तों, हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी आप सभी दोस्तों को बेहद पसंद आई होगी। अगर जानकारी पसंद आए तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। साथ ही साथ कमेंट बॉक्स में दी गई जानकारी के बारे में अपनी राय जरूर दें, क्योंकि दोस्तों कमेंट बॉक्स आपका ही है।

1 Comments

इस आर्टिकल के बारे में आप अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।

Post a Comment

इस आर्टिकल के बारे में आप अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।

Previous Post Next Post