महाराष्ट्र में सबसे कम समय के लिए बने मुख्यमंत्रियों की सूची :- महाराष्ट्र विधानसभा 2019 के चुनाव के बाद विजेता उम्मीदवारों में आपसी मतभेद होने के कारण सही तरीके से अब तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का नाम सामने नहीं आया है। हालांकि देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर फिर से अपना राजीनामा राज्यपाल को सौंप दिया है।


महाराष्ट्र में सबसे कम समय के लिए बने मुख्यमंत्रियों की सूची tech prajapati
महाराष्ट्र में सबसे कम समय के लिए बने मुख्यमंत्रियों की सूची

नमस्कार दोस्तों,
फ्रेंड्स, जैसे कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके देवेंद्र फडणवीस जी को केवल 4 ही दिन के भीतर अपना राजीनामा राज्यपाल को सौंपना पड़ा। अब तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद पर नेतृत्व करने वाले नेताओं में से सबसे कम समय तक मुख्यमंत्री पद का नेतृत्व करने का यह रिकॉर्ड देवेंद्र फडणवीस जी के नाम हो चुका है। वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद पर बहुत ही कम समय के लिए विराजमान थे। आज की पोस्ट में हम आपके सामने अब तक महाराष्ट्र में सबसे कम समय के लिए बने मुख्यमंत्रियों की सूची से अवगत कराएंगे।



एजुकेशन से जुड़े आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।



***इसे भी पढ़ें शायद आपको पसंद आए***
☛ किसी भी सोशल मीडिया पर इंग्लिश में चैट करना सीखे 10 मिनट में
☛ व्हाट्सएप्प वीडियो और वॉइस कॉल रिकॉर्डिंग ट्रिक्स | हिंदी मे



मुख्यमंत्री का चुनाव कैसे होता है?

दोस्तों जैसे ही विधानसभा चुनाव का परिणाम सामने आता है। उसके बाद जो उम्मीदवार विधानसभा सदस्य के रूप में चुने जाते हैं। उन सदस्यों के बहुमत के आधार पर मुख्यमंत्री का चयन किया जाता है। आइए आपको इस बारे में अधिक जानकारी दें।

दोस्तों जब एक राजनीतिक पार्टी अपने राज्य में 50% या उससे अधिक सीट का बहुमत प्रस्तुत कर देती है या वह किसी और पार्टी का समर्थन लेकर बहुमत प्रस्तुत करती है तो बहुमत प्रस्तुत होने के बाद उन्हीं सदस्यों में से किसी एक सदस्य को मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त किया जाता है। मुख्यमंत्री की नियुक्ति राज्यपाल द्वारा की जाती है।

तो दोस्तों इस प्रकार मुख्यमंत्री का चयन किया जाता है। लेकिन इस बार महाराष्ट्र विधानसभा 2019 के चुनाव के बाद विधानसभा के सदस्यों के तथा पार्टियों के आपसी मतभेद के कारण महाराष्ट्र में अब तक निश्चित रूप से किसी भी मुख्यमंत्री का चुनाव नहीं किया गया। हालांकि एक वक्त देवेंद्र फडणवीस ने बहुमत साबित करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की लेकिन वह उस बहुमत को बरकरार रख पाए इस से पहले उन्हें राज्यपाल को अपना राजीनामा सौंपना पड़ा। वह केवल 4 दिनों के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त है थे। आइए इन्हीं की तरह कम समय तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के पद पर विराजमान रहने वाले नेताओं की सूची से रूबरू होते हैं।

महाराष्ट्र में सबसे कम समय के लिए बने मुख्यमंत्रियों की सूची


महाराष्ट्र में सबसे कम समय के लिए बने मुख्यमंत्रियों की सूची
SR/No नेता पार्टी महाराष्ट्र मुख्यमंत्री के रूप में
1 देवेंद्र फडणवीस भाजपा 4 दिन, 23 नवंबर 2019 से 26 नवंबर 2019
2 पी के सावंत काँग्रेस 10 दिन, 24 नवंबर 1963 से 4 दिसंबर 1963
3 नारायण राणे शिवसेना 259 दिन, 1 फरवरी 1999 से 17 अक्टूबर 1999
4 शिवाजीराव पाटील निलंगेकर काँग्रेस 277 दिन, 3 जून 1985 से 6 मार्च 1986
5 मारोतराव कन्नमवार काँग्रेस 370 दिन, 20 नवंबर 1962 से 24 नवंबर 1963
6 बाबासाहेब भोसले काँग्रेस 377 दिन, 21 जनवरी 1982 से 1 फरवरी 1983

***तो दोस्तों यह है महाराष्ट्र में सबसे कम समय के लिए बने मुख्यमंत्रियों की सूची।

उम्मीद करते हैं दोस्तों, हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी आप सभी दोस्तों को बेहद पसंद आई होगी। अगर जानकारी पसंद आए तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। साथ ही साथ कमेंट बॉक्स में दी गई जानकारी के बारे में अपनी राय जरूर दें, क्योंकि दोस्तों कमेंट बॉक्स आपका ही है।

Post a Comment

इस आर्टिकल के बारे में आप अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।

Previous Post Next Post