पद्म भूषण सम्मान संपूर्ण जानकारी [ Padma Bhushan Samman ] : यह हमारे देश का तीसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है। यह सम्मान पद्म पुरस्कार श्रेणियों के अंतर्गत आता है। पद्म पुरस्कार श्रेणियों में यह दूसरे स्थान पर विराजमान है। आज के इस पोस्ट में हम आपके सामने पद्मभूषण से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रस्तुत कर रहे हैं।

पद्म भूषण सम्मान संपूर्ण जानकारी - Padma Bhushan Samman all information - Online Vidyalay
Padma Bhushan Samman all information - Technical Prajapati

दोस्तों 2 जनवरी 1954 में भारत सरकार द्वारा पद्म पुरस्कार की स्थापना की गई। इस पुरस्कार में तीन श्रेणियां हैं। जिनमें पद्म विभूषण, पद्म भूषण तथा पद्मश्री शामिल हैं। पद्मभूषण इन श्रेणियों में दूसरे स्थान पर तथा भारत के नागरिक सम्मान में तीसरे स्थान पर है। इस पुरस्कार को राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार के साथ एक पदक और प्रमाण पत्र दिया जाता है। आपको बता दें - इस पुरस्कार के साथ कोई रकम नहीं दी जाती। आइए पद्म भूषण तालिका के जरिए हम कुछ और जानकारियां हासिल करते हैं।

पद्म भूषण
पद्म भूषण - Padma Bhushan
Padma Bhushan
श्रेणी पुरस्कार / सम्मान
पुरस्कार प्रकार नागरिक पुरस्कार
पुरस्कार की स्थापना 2 जनवरी 1954
प्रथम अलंकरण 1954
अंतिम अलंकरण 2020
कुल अलंकरण [2020] 1271
प्रदान करने वाला भारत सरकार
पूर्व नाम दूसरा वर्ग
वर्तमान नाम पद्म भूषण
नाम में बदलाव (वर्ष) 8 जनवरी 1955
पुरस्कार राशि ₹0
पहला पुरस्कार (वर्ष) सन 1954 [23 Winners]
अंतिम पुरस्कार (वर्ष) सन 2020 [16 Winners]

दोस्तों यह पुरस्कार या सम्मान एक उच्च क्रम की विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है। यह पुरस्कार पद्म श्रेणियों में पद्म विभूषण के बाद दूसरे स्थान पर आता है तथा इसके बाद पद्मश्री पुरस्कार आखिरी स्थान पर है।

पद्म भूषण का इतिहास

दोस्तों 2 जनवरी 1954 में जब भारत सरकार द्वारा पद्म पुरस्कार की स्थापना की गई थी। तब पद्म पुरस्कार के अंतर्गत तीन श्रेणियां थी। जिसे पहला वर्ग दूसरा वर्ग तथा तीसरा वर्ग के रूप में जाना जाता था। 8 जनवरी 1955 को जारी किए गए एक अध्यक्षीय अधिसूचना के अनुसार इनके नाम बदलकर पद्म विभूषण, पद्म भूषण तथा पद्मश्री कर दिया गया था।

सन 1978 और 1979 तथा 1993 से 1996 तक इस सम्मान को स्थगित कर दिया गया था। 2020 के अंत तक इस पुरस्कार से अब तक कुल 1271 व्यक्तियों को सम्मानित किया जा चुका है। आइए दोस्तों अब हम इस पुरस्कार के साथ दिए जाने वाले पदक के बारे में जानते हैं।

पद्म भूषण पदक का वर्णन

पद्म भूषण पुरस्कार विजेता को कांस्य से बना पदक दिया जाता है, जो - 1-3/16 इंच का होता है। इसमें भी बीच में कमल का फूल बना होता है, जिसकी तीन पत्तियां इसे घेरे रहती हैं। इस फूल के ऊपर नीचे पद्म भूषण लिखा रहता है। नीचे दिए गए चित्र में आप पद्म विभूषण पदक को देख सकते हैं।

पद्म भूषण सम्मान - Padma Bhushan Samman - Online Vidyalay
Padma Bhushan Samman - Technical Prajapati

पद्म भूषण पुरस्कार विजेताओं की सूची

✍ पद्म भूषण पुरस्कार विजेताओं की सूची 2011 से 2020
✍ पद्म भूषण पुरस्कार विजेताओं की सूची 2001 से 2010
✍ पद्म भूषण पुरस्कार विजेताओं की सूची 1991 से 2000
✍ पद्म भूषण पुरस्कार विजेताओं की सूची 1981 से 1990
✍ पद्म भूषण पुरस्कार विजेताओं की सूची 1971 से 1980
✍ पद्म भूषण पुरस्कार विजेताओं की सूची 1961 से 1970
✍ पद्म भूषण पुरस्कार विजेताओं की सूची 1954 से 1960

***हमें आशा है दोस्तों, इस जानकारी को आप अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करेंगे। साथ ही साथ कमेंट बॉक्स में दी गई जानकारी के बारे में अपनी राय जरूर देंगे। क्योंकि, पता है ना दोस्तों - कमेंट बॉक्स आपका ही है।

Post a Comment

इस आर्टिकल के बारे में आप अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।

Previous Post Next Post