भारतीय रुपया फिर पहुंचा मजबूत स्थिति में | Indian rupee reaches strong position | Indian Economy | Technical Prajapati
भारतीय रुपया फिर पहुंचा मजबूत स्थिति में Indian Economy

नमस्कार दोस्तों,
फ्रेंड्स, डॉलर की कीमत लगातार बढ़ने से हम सब परेशान हो गए थे। पर अब सब के लिए राहत की खबर यह है कि, पूरे 7 महीने बाद डॉलर की कीमत घट गई है तथा डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया पहले से और भी मजबूत हो गया है। आज की पोस्ट में हम इसी बारे में अधिक विस्तार से जानेंगे।



हमारे एजुकेशनल पोस्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।



इसे भी पढ़ें शायद आपको पसंद आए



दोस्तों, पिछले कुछ दिनों में डॉलर की कीमतों में काफी चढ़ा उतार देखने को मिला। यहां कभी डॉलर की कीमतें बढ़ जाती तो कभी थोड़ी घट जाती थी। 8 अगस्त 2018 को डॉलर $68.46 था लेकिन उसके बाद डॉलर की कीमत लगातार बढ़ती चली गई और अक्टूबर 10-2018 लगभग $75 ($74.60) हो गई थी।

दोस्तों, जहां 8 अगस्त 2018 को डॉलर की कीमत डॉलर की कीमत $68.46 थी। वहीं आज डॉलर की कीमत $68.96 हो गई है। पुरे ७ महीने बाद एक फिर से इंडियन रुपया मजबूत हो गया।

दोस्तों, यहां पर हम आपको बता दें कि डॉलर की कीमत कम या ज्यादा होने या फिर भारतीय रुपया मजबूत या फिर कमजोर होने के पीछे हमारा ही हाथ होता है। जैसे कि, अगर हम भारतीय प्रोडक्ट का ही इस्तेमाल करें और विदेशी माल का बहिष्कार करें। तो हमारा भारतीय रुपया हमारे भारत में ही रहेगा और हमारा भारतीय रुपया मजबूत होने में मदद होगी।
लेकिन दोस्तों, अगर हम विदेशी माल इस्तेमाल करेंगे तो हमारा भारतीय रुपया विदेशों में चला जाएगा जिससे हमारे भारतीय करंसी को बहुत ही ज्यादा नुकसान होता है जिसकी वजह से हमारा भारतीय रुपया कमजोर हो जाता है।

भारतीय रुपया कमजोर या फिर मजबूत होने से हमें क्या फायदा होगा 

दोस्तों किसी भी देश की करंसी ही उस देश की अर्थव्यवस्था का मूल आधार होती है। अगर देश की करेंसी कमजोर है तो उस देश में महंगाई बढ़ जाती है तथा देश की करंसी मजबूत हो तो उस देश में महंगाई का नामोनिशान नहीं रहता। इसे हम एक उदाहरण के साथ समझने की कोशिश करेंगे।

***उदाहरण ***

अगर आप किसी देश से $100 कीमत की कोई चीज मंगाते हैं। अगर आज एक डॉलर की कीमत ₹68 है तो आपको ₹6800 देने होंगे। 

लेकिन अगर डॉलर की कीमत बढ़ जाती है और अब अगर $1 की कीमत ₹70 हो गई है तो,
अब अगर आप कोई चीज मंगाते हैं $100 की तो , आपको उसके लिए देने होंगे पूरे ₹7000

यानी जिस चीज के लिए आप पहले ₹6800 दे रहे थे। उसी चीज के लिए आपको महंगाई बढ़ने के बाद या कहें डॉलर की कीमत बढ़ने के बाद ₹7000 देने पड़े। इसका सीधा मतलब यह होता है कि, जैसे जैसे डॉलर की कीमत बढ़ते जाएंगे वैसे वैसे महंगाई आसमान छूते जाएगी। 

दोस्तों अब यह हम पर जिम्मेदारी है कि, अब जो भारतीय रुपया मजबूत हुआ है इसे हम बरकरार रखें। उम्मीद है, बहुत ही जल्द भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत होगा।

 उम्मीद करते हैं दोस्तों, आप सभी को आज का यह पोस्ट बेहद पसंद आया होगा। एक उम्मीद और करते हैं आपसे कि, आप स्वदेशी अपनाएंगे तथा विदेशी का बहिष्कार करेंगे। जिस से हमारा भारतीय रुपया मजबूत हो और महंगाई का नामोनिशान भारत से मिट जाए। 

👉अगर आपको आज का यह पोस्ट पसंद आये तो अपने हर फ्रेंड्स को आप इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर शेयर करके जरूर बताये। और साथ ही साथ हमारे ब्लॉग वेबसाइट को सब्सक्राइब करे। ताकि आप पा सके ऐसे ही महत्वपूर्ण जानकारियों के नोटिफिकेशन सीधे अपने मोबाइल पर।

***तो दोस्तों आज के लिए बस इतना ही फिर मिलेंगे अगली पोस्ट में तब तक के लिए नमस्कार जय हिन्द वन्दे मातरम। 

Post a Comment

इस आर्टिकल के बारे में आप अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।

Previous Post Next Post