इंग्लिश में चैट कैसे करें : व्हाट्सएप फेसबुक टि्वटर और इंस्टाग्राम पर इंग्लिश में चैट करना सीखे सिर्फ 10 मिनट में English me chat kare

किसी भी सोशल मीडिया पर इंग्लिश में चैट करना सीखे 10 मिनट में - Learn to chat in English on any social media in 10 minutes
किसी भी सोशल मीडिया पर इंग्लिश में चैट करना सीखे 10 मिनट में

नमस्कार दोस्तों,
फ्रेंड्स, आज कल हर कोई चाहता है की वो भी इंग्लिश में चैट करके अपने दोस्तों के सामने अपना इम्प्रैशन जमाए। पर इंग्लिश ना आने की वजह से बहुत सारे मेरे प्यारे दोस्त निराश हो जाते है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा - क्युकी भले ही आपको इंग्लिश न आती हो। लेकिन आप इंग्लिश में चैट कर सकते है और अपने दोस्तों में सामने अपना इम्प्रैशन जमा सकते है। अब सवाल आता है की ये होगा कैसे तो फ्रेंड्स आज की इस पोस्ट में हम यही जानेंगे की कैसे हम WhatsApp Facebook Twitter and Instagram जैसे सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों से इंग्लिश में चैट कर सकते है। तो चलो दोस्तों सीख लेते है।

दोस्तों, इंडिया में बहुत सारे ऐसे लोग है जिन्हें इंग्लिश नहीं आता। लेकिन हम भी औरों की तरह इंग्लिश में चैट करके अपने दोस्तों के सामने अपना इम्प्रैशन जमाना चाहते है। पर इंग्लिश न आना इस वजह से सारी उम्मीदों पर पानी फिर जाता है। दोस्तों आज कल इंग्लिश हर जगह बोली जाती है। लोग इंग्लिश बोलने वाले लोगो को अधिक मान सम्मान देते है।



हमारे सभी सोशल मीडिया पोस्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।



इसे भी पढ़ें शायद आपको पसंद आए



Important Massage :  हमारे इस पोस्ट का उद्देश्य यह बिल्कुल नहीं है, कि हम हिंदी भाषा को नीचे दिखाएं। हिंदी भाषा अपने आप में एक अमूल्य भाषा है। हम सभी को हिंदी भाषा पर गर्व होना चाहिए और यह बिल्कुल नहीं भूलना चाहिए कि - हिंदी भाषा विश्व में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली दूसरे नंबर की भाषा है। हम सभी भारतीयों को हिंदी भाषा पर गर्व और प्यार होना चाहिए। क्योंकि दोस्तों हिंदी ही वह भाषा है जिसने आपको बोलना और समझना सिखाया है।

फ्रेंड्स कई बार ये होता है कि कोई आपसे इंग्लिश में चैट करना स्टार्ट करता है। जब आप उसका जवाब नहीं देते, तो सामने वाले इंसान को लगता है की, आपको इंग्लिश नहीं आती। अब आप उन सरे लोगो को जो आपसे इंग्लिश में चैट करते है उन्हें उनके ही लैंग्वेज में जवाब दे सकते है। इसके लिए आपको नीचे दिए गए सारे स्टेप्स को ठीक से फॉलो करना है।

इंग्लिश में चैट कैसे करे

दोस्तों आपको whatsapp, facebook या किसी भी सोशल मीडिया या कहें किसी भी जगह इंग्लिश में चैट करने के किये 2 ऍप्लिकेशन्स की जरुरत होगी - जो खुद गूगल की ही है। तो आप इसपर पुरा भरोसा कर सकते है। आप स्टेप बय स्टेप निचे दिए इंस्ट्रक्शंस को फॉलो करे। पोस्ट के अंत में आप पाएंगे की आप इंग्लिश में चैट करने में कामयाब हो चुके है।

1] गूगल प्ले स्टोर पर जाये Gbaord [गूगल कीबोर्ड] सर्च करे और डाउनलोड कर ले। 

 2] Gbaord (गूगल कीबोर्ड) एप्लीकेशन को ओपन करे। आपसे जो भी Allow करने को कहा जाये सभी को Allow कर दे। 

 3] डिफ़ॉल्ट कीबोर्ड के लिए आप Gbaord (गूगल कीबोर्ड) को सेलेक्ट करके Done पर क्लिक कर दे। 

 4] आप एक बार फिर से गूगल प्ले स्टोर पर जाये एंड Google translate [गूगल ट्रांसलेट] सर्च करे और डाउनलोड कर ले। 

5] गूगल ट्रांसलेट ओपन करे और यहाँ भी आप सभी को परमिशन दे (Allow करे)। 

 6] अब आप WhatsApp, Facebook, Twitter and Instagram किसी भी अकाउंट को ओपन करे।
  • अपने फ्रेंड से चैट करने के लिए आप Type a message पर टैप करे।
  • अब आपके सामने गूगल कीबोर्ड ओपन हो गया है। वही आपको गूगल का symbol शो हो जायेगा - आप उसपर टैप करे।
  • अब आपको यहाँ इंग्लिश में मैसेज सेंड करने के लिए राइट साइड इंग्लिश लैंग्वेज सेलेक्ट करने है। एंड लेफ्ट साइड हिंदी लैंग्वेज सेलेक्ट करनी है।
  • अब आप जो मैसेज सेंड करना चाहते है - उसे हिंदी लैंग्वेज में टाइप करे। आपको वो मैसेज इंग्लिश में शो होगा - जिसे आप सेंड कर सकते है।
  • अब अगर आपको इंग्लिश में आने वाले मैसेज को हिंदी में जानना है. तो आपको सबसे पहले कीबोर्ड में लैंग्वेज जहा शो हो रहा है। उन दोनों लैंग्वेज के बीच में होने वाले एक्सचेंज symbol को टैप करे। अब आपको जो मैसेज आया है उसे सिलेक्ट करके कॉपी कर ले और कीबोर्ड में ब्लैंक जगह पर पेस्ट कर दें। आपको उस मैसेज का हिंदी में मतलब पता चल जाएगा। उसके बाद आप उसे समझ कर फिर से दोनों लैंग्वेज के बीच में होने वाले एक्सचेंज symbol को टैप करे और उसका जवाब हिंदी में टाइप करके इंग्लिश में जवाब दे।

बस तो हमने आपको नीचे इमेज के जरिए बताने की कोशिश की है। इमेज के जरिए आप अधिक बेहतर तरीके से समझ सकते हैं।

इंग्लिश-में-चैट-करना-सीखे-सिर्फ-10-मिनट-में-2
इंग्लिश-में-चैट-करना-सीखे-सिर्फ-10-मिनट-में-2

दोस्तों, इस तरह अगर आप मैसेज करेंगे तो आपसे चैट करने वाला आपका फ्रेंड कभी नहीं समझ पाएगा कि आपको इंग्लिश नहीं आती। और आप बहुत ही अच्छे से इंग्लिश में चैट कर सकेंगे।

इंपॉर्टेंट मैसेज : दोस्तों यहां ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि - आप केवल इंग्लिश में ही चैट कर पाएंगे। गूगल ट्रांसलेट में उपलब्ध किसी भी लैंग्वेज का इस्तेमाल आप कर सकते हैं और उस भाषा में चैट कर सकते हैं। चाहे वह जापानी हो या चाइनीज हो आप किसी भी लैंग्वेज में चैट कर सकते हैं।

इंग्लिश में चैट कैसे करें -जानिए वीडियो के जरिए



***तो दोस्तों अब आपको पता चल गया होगा कि - व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, टि्वटर जैसे सोशल मीडिया पर या फिर कहीं भी किसी से ऑनलाइन इंग्लिश में चैट कैसे करें। 
उम्मीद करते हैं दोस्तों, हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी आप सभी दोस्तों को बेहद पसंद आई होगी। अगर जानकारी पसंद आए तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। साथ ही साथ कमेंट बॉक्स में दी गई जानकारी के बारे में अपनी राय जरूर दें। क्योंकि दोस्तों कमेंट बॉक्स आपका ही है।

Post a Comment

इस आर्टिकल के बारे में आप अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।

Previous Post Next Post