रेमन मैग्सेसे पुरस्कार (Ramon Magsaysay Award) - भारतीय विजेताओं की सूची 1958 - 2020 :- इस पुरस्कार को एशिया का नोबेल पुरस्कार भी कहा जाता है। यह पुरस्कार रमन मैग्सेसे पुरस्कार फाउंडेशन द्वारा फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति रमन मैग्सेसे की याद में दिया जाता है। एशिया के व्यक्तियों तथा संस्थाओं को उनके अपने क्षेत्र में विशेष रूप से उल्लेखनीय कार्य करने के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। 2019 का रेमन मैग्सेसे पुरस्कार म्यांमार के को स्वे विन, थाईलैंड के अंगखाना नीलापाइजित, फ़िलीपीन्स के रेमुन्डो पुजांते, दक्षिण कोरिया के किम जोंग-की और भारत के रवीश कुमार को मिला है। पत्रकारिता जगत में उल्लेखनीय काम करने के लिए पत्रकार रवीश कुमार को इस पुरस्कार से सन्मानित किया गया। इसके आलावा, विनोबा भावे वह सबसे पहले भारतीय थे जिन्हें साल 1958 में रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें सामुदयिक नेतृत्व में उल्लेखनीय काम करने के लिए यह पुरस्कार दिया गया था।


रेमन मैग्सेसे पुरस्कार - भारतीय विजेताओं की सूची 1958 - 2019 Technical Prajapati
रेमन मैग्सेसे पुरस्कार - भारतीय विजेताओं की सूची 1958 - 2019

नमस्कार दोस्तों,
फ्रेंड्स, सन 1957 में यह पुरस्कार न्यूयॉर्क में स्थित रॉकफेलर ब्रदर्स फंड के ट्रस्टियों द्वारा स्थापित किया गया। फिलिपिन्स के सरकार की सहमति से वहां के पूर्व राष्ट्रपति रमन मैग्सेसे की स्मृति में इस पुरस्कार की शुरुआत की गई। ताकि उनकी आम जनता के साहसपूर्वक सेवा, लोकतांत्रिक समाज में व्यवहारिक आदर्शवादीता तथा निर्मल सरकारी चरित्र को हमेशा याद रखा जा सके। रेमन मैग्सेसे के जन्मदिन पर यह संस्था हर साल 31 अगस्त को अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने वाले एशियाई लोग और संस्थानों को यह पुरस्कार देती है। आज किस पोस्ट में हम आपके सामने रेमन मैग्सेसे पुरस्कार महत्वपूर्ण जानकारी तथा इस पुरस्कार को पाने वाले सभी भारतीय विजेताओं की सूची से रूबरू कराने वाले हैं।

***दोस्तों जैसे की पोस्ट की शुरुआत में हमने इस पुरस्कार के बारे में बहुत सारी महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल की, अब यहां से नीचे हम आपको ऊपर दी गई जानकारी के आगे की जानकारी बता रहे हैं।

रेमन मैग्सेसे पुरस्कार राशि - $30000
रेमन मैग्सेसे पुरस्कार प्राप्त भारतीय - 58
रेमन मैग्सेसे पुरस्कार 2019 (भारत) - रविश कुमार [इंडिया]
रेमन मैग्सेसे पुरस्कार 2018 (भारत) - सोनम वांगचुक & भरत वाटवानी [इंडिया]
रेमन मैग्सेसे पुरस्कार कितने क्षेत्र में दिया जाता है - 6
रेमन मैग्सेसे पुरस्कार किसकी याद में दिया जाता है - रेमन मैग्सेसे यह फिलिपिंस के सातवें राष्ट्रपति थे। इन्ही के याद में इस पुरस्कार को प्रदान किया जाता है।
रेमन मैग्सेसे पुरस्कार का उद्देश्य - आम जनता की साहसपूर्वक सेवा, लोकतांत्रिक समाज में व्यावहारिक आदर्शवादिता एवं निर्मल सरकारी चरित्र की याद को हमेशा याद रखा जा सके।

रेमन मैग्सेसे पुरस्कार की शुरुआत कैसे हुई

17 मार्च 1957 को एक विमान दुर्घटना में 31 अगस्त 1960 को जन्मे रेमन मैग्सेसे [यह फिलिपिंस के सातवें राष्ट्रपति थे।] की मौत हो गई। उनकी मौत के 1 महीने बाद ही अप्रैल 1957 में न्यूयॉर्क में स्थित रॉकफेलर ब्रदर्स फंड ने फिलीपींस की सरकार के साथ मिलकर इस पुरस्कार की शुरुआत की। यही कारण है कि, हर साल 31 अगस्त को अपने अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने वाले एशियाई लोग तथा संस्थाओं को रेमन मैग्सेसे के जन्मदिन के अवसर पर इस पुरस्कार को प्रदान किया जाता है।

इस पुरस्कार को प्रदान करने का उद्देश्य यह था कि, उनकी आम जनता की साहसपूर्वक सेवा, लोकतांत्रिक समाज में व्यावहारिक आदर्शवादिता एवं निर्मल सरकारी चरित्र की याद को हमेशा याद रखा जा सके।



एजुकेशन से जुड़े आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।



***इसे भी पढ़ें शायद आपको पसंद आए***
☛ नोबेल पुरस्कार प्राप्त विजेताओं की सूची 2019
☛ ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेताओं की सूची 1965 से 2020 तक



रेमन मैग्सेसे पुरस्कार की श्रेणियां

इस पुरस्कार के लिए कुल 6 श्रेणियां हैं, जो नीचे दी गई हैं।
  1. सरकारी सेवाएं (GS)
  2. सार्वजनिक सेवाएं (PS)
  3. सामुदायिक नेतृत्व (CL)
  4. पत्रकारिता, साहित्य और रचनात्मक संचार कला 
  5. (JLCCA)शांति और अंतर्राष्ट्रीय समझ (PIU)
  6. इमर्जेंट लीडरशिप (EL)

रेमन मैग्सेसे पुरस्कार - भारतीय विजेताओं की विशेष जानकारी

इस पुरस्कार को प्राप्त करने वाले पहले भारतीय विनोबा भावे थे। जिन्हें 1958 में इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्हें सामुदायिक नेतृत्व में उल्लेखनीय काम के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया था। इसके बाद से अब तक कुल 57 भारतीयों को यह पुरस्कार मिल चुका है। इनमें मदर टेरेसा, वर्गीज कुरियन, जयप्रकश नारायण, सत्यजीत रे, बी जी वर्गीज़, अरुण शौरी, र के लक्ष्मण, पंडित रविशंकर, किरण बेदी और अरविंद केजरीवाल आदि भारतीय नाम शामिल हैं।

2019 का रेमन मैग्सेसे पुरस्कार पत्रकारिता के लिए रवीश कुमार को दिया गया। पत्रकारिता में इस पुरस्कार को प्राप्त करने वाले वह छठे भारतीय पत्रकार हैं। इससे पहले पत्रकारिता में इस पुरस्कार को अमिताभ चौधरी (1961), बीजी वर्गीज (1975), अरुण शौरी (1982), आरके लक्ष्मण (1984), पी. साईंनाथ (2007) को प्राप्त कर चुके हैं।

***आइए दोस्तों, अब आपको 1958 से 2020 तक के रेमन मैग्सेसे पुरस्कार भारतीय विजेताओं की सूची से रूबरू कराते हैं।

रेमन मैग्सेसे पुरस्कार - भारतीय विजेताओं की सूची 1958 - 2020

1958 ⇒ आचार्य बिनोबा भावे 👉सामुदायिक नेतृत्व👈
1959 ⇒ सी. डी. देशमुख 👉शासकीय सेवा👈
1961 ⇒ अमिताभ चौधरी 👉साहित्य, संचार एवं कला👈
1962 ⇒ मदर टेरेसा 👉अन्तर्राष्ट्रीय समझ👈
1963 ⇒ वर्गीज कुरियन 👉सामुदायिक नेतृत्व👈
1963 ⇒ टी. के. पटेल 👉सामुदायिक नेतृत्व👈
1963 ⇒ दारा एन. खुरोदी 👉सामुदायिक सेवा👈
1964 ⇒ वेल्थ फिशर {India} 1965 ⇒ जयप्रकाश नारायण 👉जनसेवा👈
1966 ⇒ कमला देवी चट्टोपाध्याय 👉सामुदायिक सेवा👈
1967 ⇒ सत्यजीत रे 👉कला, संचार👈
1971 ⇒ एम. एस. स्वामीनाथन 👉सामुदायिक सेवा👈
1974 ⇒ एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी 👉जनसेवा👈
1975 ⇒ बी. जी. वर्गीज 👉पत्रकारिता👈
1976 ⇒ शोम्भु मित्रा 👉पत्रकारित, साहित्य, कला👈
1976 ⇒ हेनिंग हॉल्क-लार्सन 👉सामुदायिक नेतृत्व👈
1977 ⇒ इला आर. भट्ट 👉सामुदायिक सेवा👈
1979 ⇒ रजनी कान्त 👉सामुदायिक सेवा👈
1979 ⇒ मालेबो आर. अरोले 👉सामुदायिक सेवा👈
1981 ⇒ गौर कृष्ण घोष 👉साहित्य, कला, संचार👈
1981 ⇒ प्रमेाद कुमार सेठी 👉सामुदायिक नेतृत्व👈
1982 ⇒ अरुण शौरी 👉संचार पत्रकारिता👈
1982 ⇒ अरुण शौर्य
1982 ⇒ मणिभाई देसाई 👉जनसेवा👈
1982 ⇒ चण्डी प्रसाद भट्ट 👉सामुदायिक नेतृत्व👈
1984 ⇒ आर. के. लक्ष्मण 👉पत्रकारिता संचार👈
1985 ⇒ मुरलीधर देवीदास आमटे 👉जनसेवा👈
1989 ⇒ एल. सी. जैन 👉जनसेवा👈
1991 ⇒ सी. के. सुब्बाना 👉कला, साहित्य, संचार👈
1992 ⇒ पंडित रविशंकर 👉कला👈
1993 ⇒ डॉ. बानू कोयाजी 👉जनसेवा👈
1994 ⇒ किरण बेदी 👉शासकीय सेवा👈
1996 ⇒ टी. एन. शेषन 👉शासकीय सेवा👈
1996 ⇒ पांडुरंग शास्त्री आठवले 👉सामुदायिक सेवा👈
1997 ⇒ महाश्वेता देवी 👉पत्रकारिता, साहित्य, रचनात्मक संवाद👈
1997 ⇒ महेशचन्द्र मेहता 👉सार्वजनिक सेवा👈
2000 ⇒ सुश्री अरुणा रॉय 👉सामुदायिक नेतृत्व👈
2000 ⇒ जॉकिन अरपुथम 👉अन्तर्राष्ट्रीय सदभाव👈
2001 ⇒ राजेन्द्र सिंह 👉सामुदायिक नेतृत्व👈
2002 ⇒ संदीप पाण्डेय 👉उदीयमान विशिष्ट नेतृत्व👈
2003 ⇒ जे. एम. लिंगदोह 👉शासकीय सेवा👈
2003 ⇒ सुश्री शान्ता सिन्हा 👉सामुदायिक नेतृत्व👈
2004 ⇒ लक्ष्मीनारायण रामदास 👉शांति एवं अन्तर्राष्ट्रीय समझबूझ👈
2005 ⇒ डॉ. वी. शांता 👉सार्वजनिक सेवा👈
2006 ⇒ अरविंद केजरीवाल 👉उदीयमान विशिष्ट नेतृत्व👈
2007 ⇒ पालागुमनी साईंनाथ 👉पत्रकारिता, साहित्य एवं संचार👈
2008 ⇒ प्रकाश आम्टे 👉सामुदायिक नेतृत्व👈
2008 ⇒ मंदाकिनी आम्टे 👉सामुदायिक नेतृत्व👈
2009 ⇒ दीप जोशी 👉सामुदायिक नेतृत्व👈
2011 ⇒ नीलिमा मिश्रा 👉उदीयमान विशिष्ट नेतृत्व👈
2011 ⇒ हरीश हांडे 👉सामुदायिक नेतृत्व👈
2012 ⇒ कुलांदेई फ्रांसिस 👉उदीयमान विशिष्ट नेतृत्व👈
2015 ⇒ संजीव चतुर्वेदी 👉उदीयमान विशिष्ट नेतृत्व👈
2015 ⇒ अंशू गुप्ता 👉उदीयमान विशिष्ट नेतृत्व👈
2016 ⇒ टी.एम. कृष्णा 👉उदीयमान विशिष्ट नेतृत्व👈
2016 ⇒ बेज़वाडा विल्सन 👉जनसेवा👈
2018 ⇒ सोनम वांगचुक [अभियंता] 👉समाज सेवा👈
2018 ⇒ भरत वाटवानी [मनोवैज्ञानिक] 👉समाज सेवा👈
2019 ⇒ रविश कुमार 👉पत्रकारिता👈
2020 ⇒कोविड-19 महामारी की वजह से रमन मैग्सेसे पुरस्कार 2020 को इस साल के लिए रद्द कर दिया गया है।

***तो दोस्तों यह है, सन 1958 से 2020 तक के सभी भारतीय रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित विजेता जिनकी सूची आपके सामने प्रस्तुत है।

उम्मीद करते हैं दोस्तों, हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी आप सभी दोस्तों को बेहद पसंद आई होगी। अगर जानकारी पसंद आए तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। साथ ही साथ कमेंट बॉक्स में दी गई जानकारी के बारे में अपनी राय जरूर दें, क्योंकि दोस्तों कमेंट बॉक्स आपका ही है।

Post a Comment

इस आर्टिकल के बारे में आप अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।

Previous Post Next Post