पुलिस इंस्पेक्टर को हिंदी में पुलिस निरीक्षक कहा जाता है। पुलिस निरीक्षक कैसे बने? तथा पुलिस भर्ती की जानकारी सटीकता से ना होने के कारण अधिकांश युवा वर्ग पुलिस विभाग (Police Department) में सम्मिलित नहीं हो पाते। आज की यह पोस्ट उन युवाओं के लिए है; जो भारत की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था में सबसे महत्वपूर्ण पुलिस डिपार्टमेंट में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका दर्ज कराना चाहते हैं। इस पोस्ट के जरिए हम पुलिस इंस्पेक्टर कैसे बने? पुलिस भर्ती की जानकारी हिंदी में के साथ-साथ पुलिस डिपार्टमेंट से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवालों के जवाब भी जानेंगे।

पुलिस इंस्पेक्टर कैसे बने - पुलिस भर्ती की जानकारी हिंदी में - Namaste Genius - How to become a police inspector - Police recruitment information in Hindi
पुलिस इंस्पेक्टर कैसे बने? पुलिस भर्ती की जानकारी हिंदी में - Technical Prajapati

उम्मीद अभी जिंदा है - हौसला अफजाई (Encouragement)

महत्वपूर्ण नोट : युवाओं से निवेदन है; ''उम्मीद अभी जिंदा है - हौसला अफजाई'' इस पार्ट को जरूर पढ़ें। नमस्ते जीनियस! आपकी मदद के लिए हमेशा तत्पर हैं।

भारत में प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में युवा, पुलिस भर्ती में सम्मिलित होते हैं; लेकिन, उनमें से केवल कुछ ही युवा, पुलिस भर्ती की परीक्षा पास करके पुलिस डिपार्टमेंट को जॉइंट करते हैं। आखिर क्या वजह है? कि - इतने सारे युवाओं के पुलिस भर्ती में सम्मिलित होने के बावजूद भी बहुत कम युवा पुलिस भर्ती की परीक्षा में उत्तीर्ण होते हैं।

मैं कभी हार नहीं मानूंगा, उम्मीद अभी जिंदा है - Namaste Genius
मैं कभी हार नहीं मानूंगा, उम्मीद अभी जिंदा है - Technical Prajapati

इसका जवाब है कि - ज्ञान का अभाव। जी हां! दोस्तों जब आपको अपनी मंजिल तक पहुंचने का रास्ता पता हो; तो आप अपनी मंजिल तक पहुंच ही जाओगे। लेकिन, जब आपको पता ही नहीं होगा कि - आपकी मंजिल का रास्ता कहां से होकर गुजरेगा; तो शायद ही आप अपनी मंजिल तक पहुंच पाओगे। कहने का तात्पर्य है कि - पुलिस इंस्पेक्टर कैसे बने? उसके लिए हमें क्या-क्या करने की आवश्यकता है? कौन-कौन सी तैयारी करनी चाहिए? यही हमें नहीं पता होगा; तो हम पुलिस इंस्पेक्टर कैसे बन सकते हैं? यही वजह है कि लाखों की संख्या में युवाओं के पुलिस भर्ती में सम्मिलित होने के बावजूद भी बहुत कम युवा पुलिस भर्ती में सफलता प्राप्त करते हैं।

दोस्तों निश्चिंत रहें - इस पोस्ट के जरिए हम आपको पुलिस निरीक्षक कैसे बने? के साथ-साथ संपूर्ण जानकारी प्रदान कर रहे हैं। ताकि आपको इससे जुड़े अन्य जानकारी के लिए कहीं और ना जाना पड़े। यह आर्टिकल उन दोनों ही युवाओं के लिए लिखा गया है; जिन्होंने इससे पहले पुलिस भर्ती अटेंड की है या पहली बार पुलिस भर्ती अटेंड करने वाले हैं। दोस्तों जिन्होंने पहली बार पुलिस भर्ती अटेंड की है और उनका सिलेक्शन नहीं हुआ है। यानी यकीनन उनसे कहीं ना कहीं गलती हुई है या कुछ ना कुछ कमी रह गई है। इसीलिए एक बात हमेशा याद रखें - आगे जाने के बाद जब भी हमें ऐसा लगे कि, हम कुछ गलत कर रहे हैं; तो उस समस्या को सुलझाने के लिए शुरू से शुरुआत करनी चाहिए। इसीलिए चलो शुरू से शुरुवात करते हैं और जानते हैं - पुलिस डिपार्टमेंट क्या है?

पुलिस विभाग क्या है? हिंदी में जानकारी

दोस्तों जिस तरह सीमा पर देश की सुरक्षा सैनिकों द्वारा की जाती है; बिल्कुल उसी प्रकार देश के अंदर की सुरक्षा या आंतरिक सुरक्षा का जिम्मा पुलिस विभाग का होता है। पुलिस विभाग भारत की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस विभाग का संचालन राज्य सरकार द्वारा किया जाता है। इस विभाग में कई सारे महत्वपूर्ण पद होते हैं। हालांकि, पुलिस विभाग के इन पदों को दो भागों में बांटा गया है। राजपत्रित अधिकारी (Gazetted Officer) का पद और गैर राजपत्रित अधिकारी (Non-Gazetted Officer) का पद; आइए इन दोनों के बारे में जानते हैं।

राजपत्रित अधिकारी का पद (Rank of Gazetted Officer) : पुलिस विभाग में राजपत्रित अधिकारी के पद पर जो भी अधिकारी कार्यरत होता है; उसके हस्ताक्षर की कीमत बढ़ जाती है। इसका मतलब है कि - यदि वह अधिकारी किसी सरकारी दस्तावेज पर हस्ताक्षर नहीं करता है; तो वह सरकारी दस्तावेज पूर्ण नहीं होते। पुलिस विभाग में इस श्रेणी में कुल 11 पद होते हैं; आइए आपको बताते हैं।

1. पुलिस आयुक्त (राज्य) [Commissioner of Police (State)]
2. निदेशक इंटेलिजेंस ब्यूरो [Director Intelligence Bureau]
3. संयुक्त पुलिस आयुक्त या पुलिस महानिरीक्षक [Joint Commissioner of Police or Inspector General of Police]
4. विशेष पुलिस आयुक्त या अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक [Special Commissioner of Police or Additional Director General of Police]
5. पुलिस उपायुक्त या वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक या वरिष्ठ कमांडेंट [Deputy Commissioner of Police or Senior Superintendent of Police or Senior Commandant]
6. पुलिस उपायुक्त या पुलिस अधीक्षक या कमांडेंट [Deputy Commissioner of Police or Superintendent of Police or Commandant]
7. सहायक पुलिस आयुक्त या उप पुलिस अधीक्षक या सहायक कमांडेंट [Assistant Commissioner of Police or Deputy Superintendent of Police or Assistant Commandant]
8. अतिरिक्त पुलिस आयुक्त या पुलिस उपमहानिरीक्षक [Additional Commissioner of Police or Deputy Inspector General of Police]
9. अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त या अतिरिक्त [Additional Deputy Commissioner of Police or Additional]
10. पुलिस अधीक्षक या उप कमांडेंट [Superintendent of Police or Deputy Commandant]
11. सहायक पुलिस अधीक्षक [Assistant Superintendent of Police]

दोस्तों, पुलिस आयुक्त या Commissioner of Police, पुलिस विभाग का सबसे बड़ा पद है। ऊपर दिए गए सभी पद राजपत्रित अधिकारी के पद की श्रेणी में आते हैं।

गैर राजपत्रित अधिकारी का पद (Rank of Non Gazetted Officer) : इस श्रेणी के लिए पुलिस विभाग में कुल 5 पद है; जो इस प्रकार हैं -

1. Inspector (निरीक्षक)
2. Sub Inspector (S.I) (उप निरीक्षक)
3. Assistant Sub Inspector (A.S.I) (सहायक उप निरीक्षक)
4. Head Constable (मुख्य आरक्षी)
5. Senior Constable (वरिष्ठ आरक्षी)

***तो दोस्तों गैर राजपत्रित पद इस श्रेणी में पुलिस इंस्पेक्टर सबसे बड़ा पद होता है।

जैसे कि हमने पुलिस डिपार्टमेंट की संक्षिप्त में जानकारी प्राप्त कर ली है। आइए अब अपने मुख्य विषय की ओर बढ़ते हैं और जानते हैं - पुलिस इंस्पेक्टर कैसे बने?

पुलिस इंस्पेक्टर कैसे बने?

पुलिस इंस्पेक्टर, पुलिस विभाग का ही एक पद है; जो गैर राजपत्रित अधिकारी (Non Gazetted Officer) श्रेणी के अंतर्गत आता है। इस पद के लिए पुरुष और महिलाएं दोनों आवेदन कर सकते हैं।  पुलिस विभाग में कांस्टेबल से लेकर पुलिस महानिदेशक तक रैंकिंग होती है। यह  रैंकिंग समूहों में बनती हैं और प्रत्येक रैंक समूह पर जाने के लिए अलग अलग योग्यताओं का होना आवश्यक है। खैर, पुलिस निरीक्षक कैसे बने? की जानकारी आगे बढ़ाने से पहले जान लेते हैं कि - पुलिस निरीक्षक का कार्य क्या होता है?

पुलिस निरीक्षक का कार्य : अपने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस इंस्पेक्टर या पुलिस निरीक्षक जिम्मेदार होता है। वह अपराधियों को अपराध करने से रोकता है और दोषी लोगों को गिरफ्तार करके न्यायालय में या कोर्ट में उपस्थित कराता है। वह किसी अपराधिक घटना के घटने पर उसकी जांच करता है। जब जांच में कोई व्यक्ति दोषी पाया जाता है; तो उस व्यक्ति को कोर्ट में पेश कराता है। वहां यदि दोष सिद्ध हो जाता है; तो उस दोषी व्यक्ति को अदालत द्वारा सजा सुनाई जाती है। इस तरह से कहा जा सकता है कि - अपराध को नियंत्रण करने का मुख्य कार्य पुलिस इंस्पेक्टर द्वारा किया जाता है।

पुलिस निरीक्षक का कार्य जानने के बाद आइए जानते हैं; पुलिस इंस्पेक्टर बनने के लिए योग्यता क्या होनी चाहिए ?

पुलिस इंस्पेक्टर बनने के लिए योग्यता

पुलिस विभाग में अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग योग्यता की आवश्यकता होती है। एक पुलिस बनने के लिए सर्वप्रथम आपको 12वीं की परीक्षा पास होना आवश्यक है। जब आप 12वीं की परीक्षा आर्ट्स, कॉमर्स, या साइंस में से किसी भी क्षेत्र से पास कर लेते हैं। उसके पश्चात आप पुलिस भर्ती या पुलिस की प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं। इसके बाद आप कॉन्स्टेबल या हवलदार बन सकते हैं। यदि बात करें; पुलिस इंस्पेक्टर बनने के लिए योग्यता की तो -

1. अभ्यर्थी द्वारा ग्रेजुएशन पूर्ण करना आवश्यक है।
2. अभ्यर्थी की आयु 21 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

दोस्तों केवल यह दो ही योग्यताओं को पूर्ण करने के पश्चात आप पुलिस भर्ती में अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकते हैं। हालांकि, पुलिस भर्ती में सर्वप्रथम आपको लिखित परीक्षा के चरण को पूर्ण करना होता है। आइए आपको बताते हैं; इस लिखित परीक्षा का स्वरूप कैसा होगा?

पुलिस निरीक्षक बनने के लिए परीक्षा

जनरल नॉलेज, जनरल अवेयरनेस आदि से संबंधित सवालों के चार विकल्प के साथ कुल 100 प्रश्नों का सामना आपको पुलिस इंस्पेक्टर बनने के लिए करना होगा। जहां आपके प्रत्येक सही जवाब के लिए 0.60 अंक दिए जाएंगे तथा गलत जवाब देने पर 0.15 अंक काट लिए जाएंगे। इस परीक्षा के लिए 90 मिनट का निर्धारित समय होता है।

इस परीक्षा को जितने भी अभ्यर्थी उत्तीर्ण कर लेते हैं; उन सभी को फिजिकल टेस्ट देना आवश्यक होता है। आइए आपको बताते हैं कि - पुलिस इंस्पेक्टर बनने के लिए कौन सी शारीरिक आवश्यकताएं होनी चाहिए?

पुलिस इंस्पेक्टर बनने के लिए शारीरिक आवश्यकताएं

पुलिस विभाग में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं का भी चयन किया जाता है। एक पुरुष और स्त्री की शारीरिक संरचना अलग होती है। इसीलिए इन दोनों के शारीरिक आवश्यकताएं भी अलग-अलग होती हैं। इसी के साथ पुलिस विभाग में आरक्षित श्रेणी के लिए भी शारीरिक आवश्यकताओं में छूट दी जाती है; आइए इसके बारे में जानते हैं।

Physical Test For Police Recruitment - Namaste Genius
Physical Test For Police Recruitment - Technical Prajapati

सामान्य वर्ग के लिए शारीरिक आवश्यकता :

1. पुरुष की छाती बिना फुलाए कम से कम 83 सेंटीमीटर होनी चाहिए और छाती फुलाने के बाद कम से कम 87 सेंटीमीटर तक होनी चाहिए।
2. पुरुष का कद / लम्बाई कम से कम 165 सेंटीमीटर होना चाहिए तथा महिलाओं की लंबाई 150 सेंटीमीटर तक होनी चाहिए।
3. पुरुष वर्ग को 5 किलोमीटर की दौड़ को 25 मिनट में पूर्ण करना होता है। हालांकि महिलाओं के लिए 2.5 किलोमीटर की दौड़ निश्चित समय 15 मिनट के अंदर पूर्ण करना होता है।

आरक्षित वर्ग के लिए शारीरिक आवश्यकता :

1. पुरुष की छाती बिना फुलाए कम से कम 81 सेंटीमीटर होनी चाहिए और छाती फुलाने के बाद कम से कम 85 सेंटीमीटर तक होनी चाहिए।
2. पुरुष का कद / लम्बाई कम से कम 160 सेंटीमीटर होना चाहिए तथा महिलाओं की लंबाई 145 सेंटीमीटर तक होनी चाहिए।
3. पुरुष वर्ग को 5 किलोमीटर की दौड़ को 25 मिनट में पूर्ण करना होता है। हालांकि महिलाओं के लिए 2.5 किलोमीटर की दौड़ निश्चित समय 15 मिनट के अंदर पूर्ण करना होता है।

दोस्तों जब आप अपने वर्ग के अनुसार शारीरिक आवश्यकताओं को सफलतापूर्वक पूर्ण कर लेते हैं। इसका मतलब है कि - आपने लिखित और फिजिकल दोनों टेस्ट पास कर ली है। इसके बाद अब आप को साक्षात्कार यानी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। यदि आप सफलतापूर्वक इंटरव्यू पास कर लेते हैं; तो आपको नियुक्ति पत्र दे दिया जाएगा। हालांकि, अभी भी आपको दस्तावेज सत्यापन के लिए एक बार फिर बुलाया जाएगा और उसके बाद आपको ट्रेनिंग के लिए रवाना कर दिया जाएगा।

***तो दोस्तों इस तरह से आप पुलिस इंस्पेक्टर बनने की ओर अपने कदम बढ़ाते हैं। हालांकि, पुलिस इंस्पेक्टर बनने के लिए हमें बहुत सारी तैयारी करनी आवश्यक है; अन्यथा हम कुछ कदम चल कर फिर डगमगा जाएंगे। इसलिए पूरी तैयारी कैसे करें? आइए जानते हैं।

पुलिस निरीक्षक बनने के लिए तैयारी

दोस्तों जब आप किसी भी कार्य को पूरी तैयारी के साथ करते हैं; तो यह हो ही नहीं सकता कि - वह कार्य आपसे कभी पूर्ण ना हो। हालांकि, कभी-कभी हमें कुछ अड़चनें आती है। लेकिन जब कुछ बड़ा पाना है; तो छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज कर देना चाहिए। लेकिन, अपने तैयारी में किसी तरह का कंप्रोमाइज (समझौता) नहीं करना चाहिए। पुलिस निरीक्षक बनाना हमारा लक्ष्य है और इसे प्राप्त करने के लिए हमें तैयारी करनी आवश्यक है। आइए बताते हैं; आपको इसके लिए कैसे तैयारी करनी होगी?

1. कई अभ्यर्थियों की समस्या लिखित परीक्षा से होती है; तो किसी की फिजिकल टेस्ट से। इसीलिए, प्रतिदिन का टाइम टेबल बनाएं कि - आप कब लिखित परीक्षा की तैयारी और कब फिजिकल टेस्ट की तैयारी करेंगे।

2. कम से कम 6 महीने पहले से आपको लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट दोनों के लिए अपने आपको तैयार करना होगा।

3. जितना हो सके या ज्यादा से ज्यादा मॉडल क्वेश्चन पेपर को सॉल्व करें। इसी के साथ परीक्षा उपयोगी किताबों का उपयोग करें। क्योंकि लिखित परीक्षा का पैटर्न संभावित प्रश्नों के अनुसार ही तैयार किया जाता है।

4. अपनी आवश्यकता के अनुसार आप किसी इंस्टिट्यूट या कोचिंग की सहायता ले सकते हैं।

5. पूरे काल में आपको कभी भी अपने आत्मविश्वास को कमजोर नहीं होने देना है। पूरे आत्मविश्वास के साथ नियमित फिजिकल टेस्ट की तैयारी के साथ-साथ लिखित परीक्षा की भी तैयारी करनी है।

***दोस्तों मन में है विश्वास, पूरा है विश्वास, हम होंगे कामयाब, एक दिन। आप भविष्य में हमारे भारत देश के आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण पुलिस डिपार्टमेंट को जॉइंट करने वाले हैं। इसीलिए आपको हमारी तरफ से एक सलूट जय हिंद!

***तो क्या जीनियस कैसा लगा आज का हमारा यह पोस्ट? कमेंट करके जरूर बताएं और हो सके तो अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर इस जानकारी को शेयर करें।

2 Comments

इस आर्टिकल के बारे में आप अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।

Post a Comment

इस आर्टिकल के बारे में आप अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।

Previous Post Next Post