डॉ. आनंद कुमारस्‍वामी फ़ेलोशिप [ Dr. Ananda Coomaraswamy Fellowship] : इस फ़ैलोशिप को एशियाई देशों के उन विद्वानों को प्रदान किया जाता है, जो भारत में अपनी पसंद की किसी साहित्यिक परियोजना पर कार्य करते हैं। इस फ़ैलोशिप की स्थापना भारतीय साहित्य अकादमी द्वारा सन 1996 में महान विद्वान और सौंदर्यवादी डॉ. आनंद कुमारस्‍वामी के नाम पर स्थापित किया था। इसीलिए इस फ़ैलोशिप का नाम डॉ. आनंद कुमारस्‍वामी फ़ैलोशिप रखा गया। आज की इस पोस्ट में हम आपके सामने इस Fellowship के बारे में संपूर्ण जानकारी के साथ इसके विजेताओं की सूची भी प्रस्तुत कर रहे हैं।

डॉ. आनंद कुमारस्‍वामी फ़ैलोशिप विजेताओं की सूची - List of Dr. Ananda Coomaraswamy Fellowship winners - Online Vidyalay
List of Dr. Ananda Coomaraswamy Fellowship winners - Technical Prajapati


डॉ. आनंद कुमारस्‍वामी फ़ैलोशिप

दोस्तों, महान विद्वान और सौंदर्यवादी डॉ. आनन्‍द केंटिश कुमारस्‍वामी के नाम पर साहित्य अकादमी द्वारा सन 1996 में डॉ. आनंद कुमारस्‍वामी फ़ैलोशिप की स्थापना की गई। इस फ़ैलोशिप को एशियाई देशों के उन विद्वानों को प्रदान किया जाता है, जो भारत में अपनी पसंद की किसी साहित्यिक परियोजना पर कार्य करते हैं।

डॉ. आनंद कुमारस्‍वामी फ़ैलोशिप - शुरुआत

दोस्तों इस फ़ैलोशिप की स्थापना हो जाने के बाद सन 1996, 18 दिसंबर को साहित्य अकादमी के कार्यकारी मंडल ने एक बैठक आयोजित की। इस बैठक के दौरान 3 विद्वानों को फ़ैलोशिप प्रदान करने की घोषणा की गई। जिनमें.-
  1. डॉ. आज़ाद एन. शमातोव - अध्‍यक्ष, दक्षिण एशियाई भाषा विभाग, ताशकंद स्टेट इंस्टीटयूट ऑफ़ ओरियंटल स्टडीज़ ताशकंद।  
  2. प्रो. सेनाके भंडारनाइके - निदेशक, पोस्टग्रेजुएट इंस्टीटयूट ऑफ़ आर्कियालोजी, कोलंबो, श्रीलंका। 
  3. प्रो. ची. नकाने - जापान के सुविख्यात विद्वान्।
इन तीन विद्वानों के नाम शामिल थे। दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दें इन तीनों विद्वानों में से - डॉ. शमातोव और प्रो. भंडारनाइके भारत में कई सप्ताह उपयोगी अनुसंधान हेतु व्यतीत कर चुके हैं।

दोस्तों कुछ व्यावहारिक कठिनाइयों की वजह से इस योजना को स्थगित कर दिया गया था। हालाँकि, इस योजना में कुछ संशोधन के पश्चात 2005 से इसे फिर से शुरू कर दिया गया है। आइए दोस्तों अब आपको 2005 में किए गए संशोधन के पश्चात इस योजना के नियम तथा इसमें हिस्सा लेने की प्रक्रिया कैसी है? यह बताते हैं।

 डॉ. आनंद कुमारस्‍वामी फ़ैलोशिप - नियम / लाभ

  1. एशियाई कला, संस्कृति, साहित्य, और भाषा-अध्ययन के क्षेत्र में विख्यात किसी एक व्यक्ति को यह फ़ैलोशिप इस योजना के अंतर्गत प्रदान की जाती है।
  2. परियोजना की अवधि लेखक/विद्वान की सुविधा और उपलब्धता के अनुरूप 1 माह से 3 माह तक होती है।
  3. इस फ़ैलोशिप विजेता के लिए - अंतर्राष्ट्रीय हवाई यात्रा का वास्तविक किराया तथा भारत में रेल तथा हवाई यात्रा करने का खर्च साहित्य अकादमी वहन करती है।
  4. विजेता के लिए खाने पीने तथा रहने की व्यवस्थाएं भी साहित्य अकादमी करती है।
  5. आनुषंगिक व्यय के रूप में लेखक/विद्वान को ₹25000/- की राशि प्रतिमाह प्रदान की जाती है।
***आइए दोस्तों अब हम इस फ़ैलोशिप या योजना का हिस्सा कैसे बना जाता है? इसके बारे में जानते हैं।

डॉ. आनंद कुमारस्‍वामी फ़ैलोशिप - चयन प्रक्रिया

  1. इस फ़ैलोशिप के चयन के लिए लेखकों और विद्वानों का एक डेटाबेस बनाया जाता है। लेखकों और विद्वानों के नाम शार्क देशों में स्थित भारतीय स्वयंसेवी संस्थानों, साहित्य अकादमी के कार्यकारी मंडल के सदस्यों, वरिष्ठ लेखकों और विद्वानों, चुनिंदा सांस्कृतिक और साहित्यिक संस्थाओं तथा विश्वविद्यालयों से आमंत्रित किया जाता है।
  2. दौरे पर आए हुए फ़ैलो को उसके विशेषज्ञता प्राप्त विषय पर संबंधित संस्थाओं / विभागों में व्याख्यान देने का भी अनुरोध किया जाता है।
  3. अतिथि फ़ैलो से एक विस्तृत रिपोर्ट जमा करने के लिए कहा जाता है। जिसे अकादमी की कार्यकारी मंडल के सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है।
***तो दोस्तों कुछ इस प्रकार डॉ. आनंद कुमारस्‍वामी फ़ैलोशिप विजेता का चयन किया जाता है। दोस्तों आप के जानकारी के लिए बता दें भले ही प्रेमचंद फ़ैलोशिप और डॉ. आनंद कुमारस्‍वामी फ़ैलोशिप के नियम / लाभ और चयन प्रक्रिया एक जैसे हैं। लेकिन, फिर भी प्रेमचंद फ़ैलोशिप सार्क [SAARC (South Asian Association for Regional Cooperation)] देशों के विद्वानों को प्रदान किया जाता है तथा डॉ. आनंद कुमारस्‍वामी फ़ैलोशिप एशियाई देशों के विद्वानों को प्रदान किया जाता है। आइए दोस्तों अब आपके समक्ष इस पुरस्कार के विजेताओं की सूची प्रस्तुत करते हैं।

डॉ. आनंद कुमारस्‍वामी फैलोशिप विजेताओं की अब तक की सूची

अ.क्र वर्ष नाम देश
13 2016 प्रो. ज़ाल्‍मै हेवाडमल अफ़गानिस्‍तान
12 2015 प्रो. जिआंग जिंगकुई चीन
11 2014 डॉ. इथामर थियोडोर इजराइल
10 2013 मो. ईसा बरहोम जोर्डन
09 2012 प्रो.(डॉ.) सोफ़ना श्रीचंपा बैंकॉक (थाइलैंड)
08 2011 डॉ.(श्रीमती.) मिहोको हिराओका जापान
07 2010 डॉ. सुचित्रा चोंगस्तित्‍वताना बैंकॉक (थाइलैंड)
06 2009 सुश्री. मेरली एम. अलूनान फिलिपिन्‍स
05 2008 प्रो.(सुश्री.) डू.थू. हा वियतनाम
04 2007 सुश्री. मामी यामदा जापान
03 1996 प्रो. ची. नकाने (लाभ नहीं उठाया) जापान
02 1996 प्रो. सेनाके भंडारनाइके श्रीलंका
01 1996 डॉ. आज़ाद एन. शमातोव ताशकंद

उम्मीद करते हैं दोस्तों - हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी आप सभी दोस्तों को बेहद पसंद आई होगी। आप अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करेंगे। साथ ही साथ कमेंट बॉक्स में दी गई जानकारी के बारे में अपनी राय जरूर देंगे। क्योंकि, पता है ना दोस्तों - कमेंट बॉक्स आपका ही है।

Post a Comment

इस आर्टिकल के बारे में आप अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।

Previous Post Next Post