साहित्य अकादमी पुरस्कार - सवाल जवाब [Sahitya Academy Award - Questions and Answers] : इस पोस्ट के जरिए हम आपके सामने प्रतियोगिता परीक्षाओं में पूछे जाने वाले साहित्य अकादमी पुरस्कार पर आधारित सवाल तथा उनके जवाब प्रस्तुत कर रहे हैं।

साहित्य अकादमी पुरस्कार - सवाल जवाब - ऑनलाइन विद्यालय Sahitya Akademi Award - Questions and Answers - Online Vidyalay
साहित्य अकादमी पुरस्कार - सवाल जवाब - Technical Prajapati

साहित्य अकादमी पुरस्कार - सवाल जवाब

दोस्तों, इस पोस्ट के जरिए हम साहित्य अकादमी पुरस्कार पर पूछे जाने वाले लगभग सभी सवालों और उनके जवाब जानने वाले हैं।

साहित्य अकादमी पुरस्कार क्यों दिया जाता है?

साहित्य अकादमी पुरस्कार भारत में एक साहित्यिक सम्मान है, जो साहित्य अकादमी प्रतिवर्ष आठवीं अनुसूची में बताई गई 22 भाषाएं तथा राजस्थानी और अंग्रेजी भाषाओं में से प्रत्येक में प्रकाशित सर्वोत्कृष्ट साहित्यिक कृति को पुरस्कार प्रदान करती है।

साहित्य अकादमी पुरस्कार किसके द्वारा दिया जाता है?

साहित्य अकादमी पुरस्कार, भारतीय साहित्य अकादमी द्वारा दिया जाता है। यह अकादमी भारतीय साहित्य के विकास के लिए सक्रिय कार्य करने वाली राष्ट्रीय संस्था है। इसका गठन भारत सरकार द्वारा 12 मार्च 1954 को किया गया था। इसका उद्देश्य उच्च साहित्यिक मानदंड स्थापित करना तथा भारतीय भाषाओं और भारत में होने वाली साहित्यिक गतिविधियों का पोषण और समन्वय करना है।

प्रथम साहित्य अकादमी पुरस्कार कब दिया गया?

कुल 24 भाषाओं में दिया जाने वाला साहित्य अकादमी पुरस्कार पहली बार सन 1955 में दिया गया था। 1955 में हिंदी के लिए माखनलाल चतुर्वेदी (हिमतरंगिनी (कविता-संग्रह)) को साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त हुआ।

साहित्य अकादमी पुरस्कार कितनी भाषाओं के लिए दिया जाता है?

साहित्य अकादमी पुरस्कार आठवीं अनुसूची में बताई गई 22 भाषाएं तथा राजस्थानी और अंग्रेजी को मिलाकर कुल 24 भाषाओं के लिए दिया जाता है।

साहित्य अकादमी पुरस्कार में कितनी राशि दी जाती है?

दोस्तों साहित्य अकादमी द्वारा इस पुरस्कार को प्राप्त करने वाले लेखक या कवि को दी जाने वाली धनराशि समय-समय पर बदलते रहती है। हालांकि जब इस पुरस्कार की स्थापना की गई थी - तब पुरस्कार के तौर पर दी जाने वाली राशि ₹5000 थी। जिसे सन 1983 में बढ़ाकर ₹10000 कर दिया गया। सन 1988 में ₹25000, सन 2001 में ₹40000, 2003 में ₹50000 तथा 2009 से इस पुरस्कार को प्राप्त करने वाले विजेता को ₹100000 की धनराशि दी जाती है।

हिंदी के लिए किस वर्ष साहित्य अकादमी पुरस्कार नहीं दिया गया?

हिंदी के लिए सन 1962 को छोड़कर साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रतिवर्ष दिया गया है।

***हमें उम्मीद है दोस्तों - हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी आप सभी दोस्तों को बेहद पसंद आई होगी और आप इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरुर शेयर करेंगे। साथ ही साथ कमेंट बॉक्स में दी गई जानकारी के बारे में अपनी राय जरूर देंगे क्योंकि, दोस्तों पता है ना कमेंट बॉक्स आपका ही है।

Post a Comment

इस आर्टिकल के बारे में आप अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।

Previous Post Next Post