ब्लॉगर क्या है? ब्लॉगर पर फ्री ब्लॉग वेबसाइट कैसे बनाएं? अगर इस बारे में सर्च कर रहे हैं तो आपके लिए यह आर्टिकल बेहद मददगार साबित हो सकता है



नमस्कार दोस्तों,
नमस्कार दोस्तों फ्रेंड्स, आज की इस पोस्ट में हम ब्लॉगर क्या है? और फ्री ब्लॉग वेबसाइट कैसे बनाएं? इस बारे में पूरी जानकारी हिंदी में लेने वाले हैं, आइए जानते हैं।


ब्लॉगर क्या है? फ्री ब्लॉग कैसे बनाएं? जानकारी हिंदी में What is Blogger? How to create a free blog? Information in hindi


इसे भी पढ़े शायद आपको पसंद आए

ब्लॉग पर पोस्ट कैसे लिखें ? सभी जानकारी हिंदी में
ब्लॉग की SEO सेटिंग कैसे करें | जानकारी हिंदी में
ब्लॉगिंग करके पैसे कैसे कमाए ? संपूर्ण जानकारी हिंदी में


ब्लॉगर क्या है - What is Blogger


दोस्तों जैसे कि, आज हम ब्लॉगर के बारे में बात कर रहे हैं। आप सभी दोस्तों को पता ही है, आजकल Internet का जमाना है। जब भी हमें कोई समस्या या कोई सवाल परेशान करता है, तो हम सीधे गूगल कर लेते हैं। गूगल करने के बाद सर्च रिजल्ट में आने वाले website के द्वारा हम अपना हल ढूंढ लेते हैं।

अब यह सवाल आता है कि, गूगल पर इतने सारे वेबसाइट उपलब्ध है। इतने सारे वेबसाइट पर इतने सारे आर्टिकल किसने डाले। तो दोस्तों, सीधी बात है इन सारी वेबसाइट पर आम लोगों ने ही आर्टिकल लिखकर पब्लिश किया है।

क्या मैं भी गूगल पर अपनी छोटी सी वेबसाइट बना सकता हूं? अगर यह सवाल आपके मन में आ रहा है तो, आपके लिए जवाब है - जी हां। बिल्कुल आप बना सकते हैं गूगल पर अपनी छोटी सी वेबसाइट जिसके जरिए आप अपने विचारों को उस ब्लॉग पेज पर लिख सकते हैं।

अब सवाल आता है कि, आप अपनी छोटी सी वेबसाइट कैसे बनाएंगे और कहां बनाएंगे? तो दोस्तों, ब्लॉगर प्लेटफॉर्म पर आप अपनी छोटी सी फ्री ब्लॉग वेबसाइट बना सकते हैं।

दोस्तों, ब्लॉगर गूगल का ही एक प्रोडक्ट है, जो उन लोगों के लिए बनाया गया है, जो अपने विचारों को कई सारे लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं। यह एक फ्री सर्विस है। कोई भी आम इंसान ब्लॉगर के जरिए अपनी छोटी सी वेबसाइट बनाकर अपने विचारों को लोगों के साथ साझा कर सकता है। आइए अब आपको बताते हैं कि ब्लॉगर पर अपनी छोटी-सी फ्री ब्लॉग वेबसाइट कैसे बनाएं?


ब्लॉगर में फ्री ब्लॉग वेबसाइट कैसे बनाएं?


1 Step : क्रोम ब्राउजर ओपन करें और blogger.com सर्च करें।

CREATE-YOUR-BLOG

2 Step : "Create Your Blog" पर क्लिक करें।
3 Step : अब अपना जीमेल आईडी और पासवर्ड डालकर लॉग-इन कर लें।
4 Step :- अब आपको अपने छोटी सी ब्लॉक वेबसाइट का एक अच्छा सा नाम लिखना है।

CREATE-YOUR-BLOG-IMG-2

5 Step :- अब आपको अपने ब्लॉग का यूआरएल सेट करना है। इसलिए आप अपने ब्लॉग से रिलेटेड या ब्लॉग के नाम को ही यूआरएल में डालें, जैसे नीचे दिया गया है।

Ex.- BLOG NAME : "SUPER WARRIER"
BLOG ADDRESS:- "superwarrier.blogspot.com"

6 Step : ब्लॉग का नाम और ब्लॉग का यूआरएल सेट कर देने के बाद अब आपको अपने ब्लॉग के लिए एक थीम चुनना है। इसके लिए आप नीचे दिए गए थीम से किसी थीम को चुन लें। और Create blog! पर क्लिक कर दें।
7 Step : अब आपको अपने ब्लॉग के लिए डोमेन नेम खरीदने के लिए कहा जाएगा। आप no thanks पर क्लिक कर दीजिए।

अब आपका ब्लॉग बनकर तैयार हो गया है। ब्लॉगर डैशबोर्ड पर लेफ्ट साइड में अपने ब्लॉग के नाम के नीचे आपको View Blog ऑप्शन दिखाई देगा। उस पर क्लिक करके आप अपने ब्लॉग वेबसाइट को देख सकते हैं।


निष्कर्ष और अनुरोध


तो दोस्तों, इस प्रकार आप ब्लॉगर प्लेटफार्म का उपयोग करते हुए अपनी छोटी सी ब्लॉक वेबसाइट बनाकर अपने विचारों को उस पर साझा कर सकते हैं।

उम्मीद करते हैं दोस्तों, हमारे द्वारा दी गई है जानकारी आप सभी दोस्तों को बेहद पसंद आई होगी। अगर जानकारी पसंद आए तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। साथ ही साथ कमेंट बॉक्स में दी गई जानकारी के बारे में अपनी राय जरूर दें, क्योंकि दोस्तों कमेंट बॉक्स आपका ही है।


Post a Comment

इस आर्टिकल के बारे में आप अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।

Previous Post Next Post