ब्लॉग पर पोस्ट कैसे लिखें? यह एक आम सवाल है, उन लोगों के लिए जो ब्लॉगिंग में नए हैं। आज की इस पोस्ट में हम आपको इसी बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं।



नमस्कार दोस्तों,
फ्रेंड्स, हमारी पिछली पोस्ट "ब्लॉगर क्या है? फ्री ब्लॉग कैसे बनाएं? जानकारी हिंदी में" इस पोस्ट में हमने आपको ब्लॉगर के बारे में फ्री ब्लॉग वेबसाइट बनाने के बारे में बताया। आज की इस पोस्ट में हम आपको ब्लॉग पर पोस्ट कैसे लिखा जाए। इसके बारे में जानकारी देने वाले हैं, आइए जानते हैं।


ब्लॉग पर पोस्ट कैसे लिखें -सभी जानकारी हिंदी में How to write a post on the blog, all information in Hindi


इसे भी पढ़े शायद आपको पसंद आए

ब्लॉगर में Robots.txt फाइल कैसे ऐड करें | जानकारी हिंदी में
ब्लॉग की SEO सेटिंग कैसे करें | जानकारी हिंदी में
ब्लॉगिंग करके पैसे कैसे कमाए ? संपूर्ण जानकारी हिंदी में


पोस्ट कंटेंट और इमेज


दोस्तों जैसे कि, आपने देखा ही होगा कि जिन किताबों में तस्वीरों के जरिए समझाने की कोशिश की जाती है। उन किताबों को ज्यादा पसंद किया जाता है, मुकाबले जिन किताबों में तस्वीरें नहीं होती, जैसे महाभारत, रामायण आदि। लोग इन्हें पढ़ना ज्यादा पसंद नहीं करते, क्योंकि इनमें तस्वीरें नहीं होती।

अपने ब्लॉग पर आर्टिकल लिखने से पहले आप नोट तथा तस्वीरों को इकट्ठा कर ले। एक बात याद रखें कि, आप किसी भी तस्वीर को किसी दूसरी वेबसाइट से डाउनलोड करके अपलोड नहीं कर सकते। यदि आप ऐसा करते हैं तो. आपको समस्या आ सकती है। नियम यह नियम नोट के लिए भी कायम है। नोट और इमेजेस आपके खुद के होने चाहिए। आइडिया के लिए आप दूसरी वेबसाइट के लिए पर जाकर समझ सकते हैं और उसे अपने ब्लॉग वेबसाइट पर लिख सकते हैं और इमेजेस बनाकर अपलोड कर सकते हैं।



पोस्ट लिखने की कला


दोस्तों यह बहुत ही महत्वपूर्ण हो जाता है। जब आप अपने ब्लॉग पर आर्टिकल लिखते हैं। जब आपके लिखने की कला बहुत ही बेहतर होगी, तो आपको ज्यादा से ज्यादा विजिटर मिलेंगे। आपके वेबसाइट की रैंकिंग भी बढ़ेगी। लेकिन अगर आपके लिखने की कला लोगों को पसंद नहीं आएगी। तो लोग आप की वेबसाइट पर आर्टिकल पढ़ना पसंद नहीं करेंगे। जिस वजह से आपकी वेबसाइट की रैंकिंग खराब हो जाएगी। इसलिए बहुत ही महत्वपूर्ण है कि पोस्ट लिखने से पहले आप अपने लिखने की कला को सुधारें। जिसके लिए आप कुछ टॉपिक पर छोटे आर्टिकल लिखकर अपने दोस्तों को पढ़ने के लिए दें और उस टॉपिक में जो भी बात है उसे साफ साफ शब्दों में लिखे जो आपके दोस्तों को समझ आए। जब आप आते हैं कि, आपकी लिखावट दूसरे लोग अच्छी तरह से समझ पाते हैं। तो आप ब्लॉगिंग के लिए तथा ब्लॉग पर पोस्ट लिखने के लिए पूरी तरह तैयार हो चुके हैं।



ब्लॉगर पर पोस्ट कैसे लिखें?


1) सबसे पहले आप अपने ब्लॉगर के डैशबोर्ड पर जाएं।
2)अब आपको अपने ब्लॉग के नाम के सामने ही new post का ऑप्शन मिल जाएगा उस पर क्लिक करें।

BLOGGER DASHBOARD

3) अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। जहां आपको आर्टिकल लिखना है। इस पेज पर आपको नीचे दिए गए ऑप्शन दिखाई देंगे।

POST WRITE

✱ Post Title : इस पेज पर आपके ब्लॉग के नाम के सामने ही आपको पोस्ट टाइटल का ऑप्शन दिखाई देगा। जहां आपको अपने आर्टिकल का नाम लिखना है।

✱ Label : इस जगह आपको आपके द्वारा लिखे गए आर्टिकल किस कैटेगरी में आता है उसके बारे में लिखना है। जैसे आप अगर शैक्षणिक आर्टिकल लिखते हैं तो लेबल होगा-Educational.

✱ Tool Bar : आर्टिकल लिखने के लिए इस पेज पर एक टूल बार दिया होता है। जिसमें नीचे दिए गए सारे ऑप्शन उपलब्ध होते हैं। इनका उपयोग करके हम अपने आर्टिकल को और अधिक बेहतर बना सकते हैं।

  • Font Style
  • Font Size
  • Text Heading,Subheading, Minor Heading & Normal Text Option
  • Font Bold
  • Italic Font
  • Underline Font
  • Middle Cross Font
  • Font Color
  • Font Background Color
  • Link [Url]
  • Images
  • Videos
  • Symbol
  • Page Breaker
  • Paragraph Style
  • Note Number
  • Note Points
  • Paragraph 
  • Small Text
  • Spelling Checker
  • Hindi Typing Or Other Language
  • Write Left To Right
  • Write Right To Left

ब्लॉक पर आर्टिकल लिखते समय इन टूल बार में दिए गए ऑप्शन का जरूर उपयोग करें। जिससे आपका आर्टिकल और भी आकर्षक बनता है।


निष्कर्ष और अनुरोध


तो दोस्तों इस प्रकार आप अपने ब्लॉग पर आर्टिकल लिख सकते हैं। यह जरूर याद रखें कि, आप जब भी कोई आर्टिकल लिख रहे हैं तो कंटेंट तथा तस्वीरें आपकी ही है साथ ही साथ आपके लिखने की कला दूसरे लोगों को पसंद आनी चाहिए। अगर आप इन दोनों बातों में सफलता हासिल कर लेते हैं। तो आप एक अच्छे ब्लॉगर बनने से ज्यादा दूर नहीं है।

उम्मीद करते हैं दोस्तों, हमारे द्वारा दी गई है जानकारी आप सभी दोस्तों को बेहद पसंद आई होगी। अगर जानकारी पसंद आए तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। साथ ही साथ कमेंट बॉक्स में दी गई जानकारी के बारे में अपनी राय जरूर दें, क्योंकि दोस्तों कमेंट बॉक्स आपका ही है।

1 Comments

इस आर्टिकल के बारे में आप अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।

Post a Comment

इस आर्टिकल के बारे में आप अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।

Previous Post Next Post