1 अप्रैल 2019 वित्तीय वर्ष की शुरुआत: क्या बड़े बदलाव होंगे?
1 अप्रैल - 31 मार्च वित्तीय वर्ष [Financial Year] के नाम से जाना जाता है। 1 अप्रैल 2019 नए वित्तीय वर्ष को बहुत सारे बदलाव होंगे जो आमलोगों के हित में या विपरीत होंगे।

हेलो, नमस्कार दोस्तों,
फ्रेंड्स, आज 1 अप्रैल यानि वित्तीय वर्ष का पहला दिन। तथा इस वित्तीय वर्ष में बहुत सारे बदलाव के साथ आपके सामने आ गया है। आज से बहुत सारे बदलाव यानि आपके लिए बहुत सारि चीजें सस्ती तथा महंगी होने वाली है। आज की इस पोस्ट में हम इसी टॉपिक को लेकर आपको बताएँगे की इस वित्तीय वर्ष में कौनसे क्षेत्र में क्या बदलने वाला है? कौनसी चीजें सस्ती और क्या महंगा होने वाला है।
1 अप्रैल वित्तीय वर्ष की शुरुआत क्या बड़े बदलाव होंगे  1 April Financial year start  What major changes will happen Technical Prajapati
1 अप्रैल वित्तीय वर्ष की शुरुआत क्या बड़े बदलाव होंगे



दोस्तों बजट प्रावधान और जीएसटी सम्मेलन में लिए गए फैसले 1 अप्रैल से लागू किए जाएंगे। इस पृष्ठभूमि पर कुछ चीजें सस्ती होने जा रही हैं और कुछ महंगी हैं। इसे देख लें।

1 अप्रैल 2019 वित्तीय वर्ष से कौनसी चीजें सस्ती होंगी

१) निर्माणाधीन घर होंगे सस्ते :

1 अप्रैल से GST की नई दर लागू होने के बाद निर्माणाधीन घरों पर 12% GST के बजाय 5% GST इसी के साथ साथ सस्ते दाम के घरों के GST 8% से घटाकर 1% की जाएगी। सीमेंट को छोड़कर अन्य वस्तुओं पर जीएसटी स्लैब को कम करने से घर खरीदने की लागत कम होगी।

२) जीवन बिमा [Life insurance] होगी सस्ती :

1 अप्रैल से जीवन बीमा खरीदारी सस्ती हो जाएगी, और नए बदलाव से 22 से 50 साल की उम्र वाले लोगों को इसका लाभ होगा। 

३) ऋण लेना होगा सस्ता :

बैंकों को MCLR की जगह RBI रेपो रेट आधार पर लोन मिलेगा। इससे आपको सस्ता लोन मिल सकता है। साथ ही, ब्याज दरें घट सकती हैं।

४) बुकिंग वापसी होगी सस्ती :

ट्रेन टिकट मिलने के बाद आपकी ट्रेन छूटने पर आपको पैसे वापस मिल सकते हैं। अन्यथा आप उसी टिकट पर दूसरी ट्रेन में यात्रा कर सकते हैं।

५)आईटीआर / जीएसटी रिटर्न होगा सस्ता :

2018-2019 इस वित्तीय वर्ष की जीएसटी रिटर्न भरने की आखिरी तारीख 31 मार्च है। इन्कम टॅक्स रिटर्न न भरने पर एक हजार से दस हजार रुपये का जुर्माना होगा। वहीं अगर कुल आय 5 लाख से कम है तो जुर्माने की रकम 1 हजार से अधिक नहीं होगी।

1 अप्रैल 2019 वित्तीय वर्ष से कौनसी चीजें महँगी होंगी

१) सीएनजी गॅस महँगी होगा :

1 अप्रैल से सीएनजी गैस की कीमतें 18% बढ़ जाएंगी। इससे आम आदमी की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा

२) कार खरीदना होगा महंगा :

1 अप्रैल से लगभग सभी कार निर्माता कम्पनिओं के कार तैयार करने वाले पार्ट्स महंगे होने वाले है। परिणामतः कार खरीदना महंगा हो जायेगा।

३)घरेलू गैस होगा महंगा :

1 अप्रैल से पाइपलाइनों के माध्यम से गैस देने वाले जटिल आपूर्तिकर्ताओं द्वारा गैस की कीमते बढ़ाई जा सकती है। जिसकी वजह से, अप्रैल से गृहिणियों की बैलेंस शीट धूमिल होने की संभावना है।

1 अप्रैल से क्या नए बदलाव होंगे

१) ईपीएफओ ट्रांसफर : 

अब नौकरी बदलने के बाद, आपको ईपीएफओ के लिए आवेदन नहीं करना होगा। आपका ईपीएफओ आपकी नई कंपनी में सीधा ट्रांसफर हो जायेगा।

२) हाय सुरक्षा नंबर प्लेट :

पूरे राज्य में निर्मित की जा रही सभी नई बाइक और चार पहिया वाहन हाय सिक्युरिटी नंबर प्लेट लगाने के लिए बाध्य हैं। राज्य में नंबर प्लेट लगाने की जिम्मेदारी संबंधित उत्पादक कम्पनिओं [ निर्माताओं ] की होगी।

३)ABS: बाइक ज्यादा सुरक्षित :

125 सीसी की कैपेसिटी वाली बाइक के लिए ॲन्टी लॉक ब्रेकिंग सिस्टिम ऑटोमोबाइल कंपनियों को देना अनिवार्य होगा।

४) बैंकों का विलोपन :

देना बैंक और विजया बैंक का बैंक ऑफ बड़ौदा में विलय कर दिया जाएगा

५) स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जायेंगे :

1 अप्रैल से स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे, जिसके बाद उपभोक्ता मोबाइल रिचार्ज की तरह प्री-पेड बिजली रिचार्ज कर सकते हैं।

तो दोस्तों आने वाले वित्तीय वर्ष में आपको यह सभी बदलाव देखने को मिलेंगे। जिसमे से बहुत सारी चीजे हमारे हित में है।

उम्मीद करते है दोस्तों आप सभी को आज का " 1 अप्रैल 2019 वित्तीय वर्ष की शुरुआत: क्या बड़े बदलाव होंगे? | 1 April 2019 Financial year start : What major changes will happen? " यह पोस्ट बेहद पसंद आया होगा।

👉अगर आपको आज का यह पोस्ट पसंद आये तो कमेंट करके जरूर बताये क्युकी कमेंट बॉक्स आपका ही है। हो सके तो अपने हर फ्रेंड्स को आप इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर शेयर करके जरूर बताये। और साथ ही साथ हमारे ब्लॉग वेबसाइट को सब्सक्राइब करे। ताकि आप पा सके ऐसे ही महत्वपूर्ण जानकारियों के नोटिफिकेशन सीधे अपने मोबाइल पर।



आप हमसे यहाँ कनेक्ट हो सकते है।
Facebook facebook page
Twitter twitter page
Instagram Instagram Page
YouTube youtube channel
Youtube Channel Technical Vidya...!!! Watch & Subscribe Channel

***तो दोस्तों आज के लिए बस इतना ही फिर मिलेंगे अगली पोस्ट में तब तक के लिए नमस्कार जय हिन्द वन्दे मातरम। 

Post a Comment

इस आर्टिकल के बारे में आप अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।

Previous Post Next Post