नमस्कार दोस्तों,
फ्रेंड्स, अमेरिका की करेन उहलेनबेक (Karen Uhlenbeck) को " गणित (Mathematics) के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए " दिए जाने वाला " एबेल पुरस्कार " दिया गया। दोस्तों यह पहली बार हुआ है की, यह पुरस्कार किसी महिला को दिया गया है। करेन उहलेनबेक (Karen Uhlenbeck) को यह पुरस्कार " जिओमैट्रिक एनालायसिस और गौज थियोरी " के लिए दिया गया। आज की पोस्ट में हम एबेल पुरस्कार 2003-2020 विजेताओं की सूचि तथा एबेल पुरस्कार के बारे में अधिक विस्तार से जानेंगे।


Abel Prize Winners List 2003-2019 |-एबेल पुरस्कार प्राप्त विजेताओं की सूचि 2003-2019 | हिंदी में
एबेल पुरस्कार प्राप्त  विजेताओं की सूचि 2003-2019

***एबेल पुरस्कार प्राप्त विजेताओं की सूचि 2003-2019 | हिंदी में संबंधित pdf download लिंक नीचे दी गई है जिस पर क्लिक करके आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

2019 एबेल पुरस्कार विजेता - करेन उहलेनबेक



दोस्तों जैसे कि हमने जाना एबेल पुरस्कार गणित के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए किया जाता है, तथा 2019 का एबेल पुरस्कार " करेन उहलेनबेक " को दिया गया।

फ्रेंड्स, एबेल पुरस्कार कमेटी के चेयरमैन हंस मुंठे कास ने बताया कि गणितीय परिदृश्य को नाटकीय रूप से बदलने के लिए करेन उहलेनबेक को 2019 का एबेल पुरस्कार दिया गया। करेन उहलेनबेक के सिद्धांत गणित के क्षेत्र में क्रांति लाने वाले है। इन सिद्धांतों से जिओमैट्रिक के आयामों की समस्याएं सुलझाने में मदद मिली है। 76 वर्ष की करेन उहलेनबेक प्रिंसटन यूनिवर्सिटी में सीनियर रिसर्च स्कॉलर है।


हमारे द्वारा लिखे गए देश दुनिया के सभी पुरस्कार विजेताओं की सूची देखने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।



इसे भी पढ़ें शायद आपको पसंद आए



एबेल पुरस्कार की शुरुवात

दोस्तों, एबेल पुरस्कार (Abel Prize) की शुरूआत नॉर्वे के सबसे प्रसिद्ध गणितज्ञ 'नील्स हेनरिक एबल [Niels Heinrich Able]' के सम्मान में 23 अगस्त 2001 को हुई थी। हर वर्ष नॉर्वे की सरकार इसे प्रदान करती है। इस पुरस्कार के तहत 60 लाख नार्वेजियन क्रोनर (6 Million Norwegian Kroner) अर्थात 7 लाख 76 हजार अमेरिकी डॉलर के समतुल्य पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है [भारतीय रुपया में 5,34,23,720 रु/-]। जिसके लिए नील्स हेनरिक एबेल मेमोरियल फंड की स्थापना 1 जनवरी, 2002 को नॉर्वे में की गई थी।

2003 - 2020 एबेल पुरस्कार विजेताओं की सूची

2003-2020 एबेल पुरस्कार विजेताओं की सूची
वर्ष विजेता देश उपलब्धि
2003 जीन पियरे सेर्रे फ्रांस गणित के कई हिस्सों जैसे टोपोलॉजी, बीजीय रेखागणित और संख्या सिद्धांत के आधुनिक रूप को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए।
2004 1] माइकल अतियाह यूनाइटेड किंगडम सूचकांक प्रमेय की खोज और प्रमाण के लिए, टोपोलॉजी, ज्यामिति और उसके विश्लेषण को एक साथ लाने के लिए तथा गणित और सैद्धांतिक भौतिकी के बीच समन्वय स्थापित करने हेतु उनकी उत्कृष्ट भूमिका के लिए।
2] इसाडोर सिंगर संयुक्त राज्य अमेरिका
2005 पीटर लैक हंगरी/संयुक्त राज्य अमेरिका आंशिक विभेदक समीकरणों के सिद्धांत तथा उनके कार्यान्वयन के लिए और इन समीकरणों की गणना हेतु महत्वपूर्ण योगदान के लिए।
2006 लैनर्ट कार्लसन स्वीडन हार्मोनिक विश्लेषण और चिकनी गतिशील प्रणालियों के सिद्धांत के लिए उनके गहन और महत्वपूर्ण योगदान के लिए।
2007 एस. आर. श्रीनिवास वर्धन भारत/संयुक्त राज्य अमेरिक प्रायिकता सिद्धांत में योगदान देने के लिए और विशेष रूप से बड़े विचलन के एक एकीकृत सिद्धांत बनाने के लिए।
2008 1] जॉन जी थॉम्पसन संयुक्त राज्य अमेरिका बीजगणित में गहन उपलब्धियों के लिए और विशेष रूप से आधुनिक समूह सिद्धांत को आकार देने के लिए।
2] जैक्स टिट्स फ्रांस
2009 मिखाइल ग्रोमोव रूस / फ्रांस ज्यामिति में क्रांतिकारी योगदान देने के लिए।
2010 जॉन टेट संयुक्त राज्य अमेरिका संख्याओं के सिद्धांत पर अपने विस्तृत और स्थायी प्रभाव के लिए।
2011 जॉन मिलनॉर संयुक्त राज्य अमेरिका टोपोलॉजी, ज्यामिति और बीजगणित में उल्लेखनीय खोजों के लिए।
2012 एंड्रे ज़ेमेरेडी हंगरी/संयुक्त राज्य अमेरिका असंतत गणित और सैद्धांतिक कंप्यूटर विज्ञान में योगदान के लिए और योज्य/संकलन संख्या सिद्धांत और एर्गोडिक सिद्धांत पर इन योगदानों के गहरा और स्थायी प्रभाव की पहचान करने के लिए।
2013 पियरे डेलिग्ने बेल्जियम बीजीय रेखागणित और संख्या सिद्धांत पर उसके परिवर्तनकारी प्रभाव, प्रतिनिधित्व सिद्धांत और संबंधित क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए।
2014 याकॉव सीनाई रूस / संयुक्त राज्य अमेरिका गतिशील प्रणालियों, एर्गोडिक सिद्धांत और गणितीय भौतिकी के क्षेत्र में मौलिक योगदान देने के लिए।
2015 1] जॉन एफ नैश संयुक्त राज्य अमेरिका ज्यामितीय विश्लेषण के लिए गैररेखीय आंशिक अंतर समीकरणों के सिद्धांत और उनके अनुप्रयोगों में अभूतपूर्व और मौलिक योगदान देने के लिए।
2] जूनियर लुई निरेनबर्ग कनाडा
2016 एंड्रयू विल्स यूनाइटेड किंगडम अर्द्ध-स्थायी दीर्घवृत्तीय वक्र के लिए मॉड्युलरिटी अनुमान के माध्यम से फर्मट के अंतिम प्रमेय के शानदार प्रमाण के द्वारा संख्या सिद्धांत में एक नए युग की शुरूआत करने के लिए।
2017 यवेस मेयर फ़्रांस तरंगिकाओं के गणितीय सिद्धांत के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए।
2018 रॉबर्ट पी. लांगलैंड्स कनाड़ा रिप्रेसेंटेशन थ्योरी से नंबर थ्योरी को जोड़ने वाले प्रोजेक्ट के लिए।
2019 करेन उहलेनबेक अमेरिका जिओमैट्रिक एनालायसिस और गौज थियोरी के लिए।
2020 1] हिलेल फुरस्टेनबर्ग इजरायल समूह सिद्धांत, संख्या सिद्धांत और संयोजन गणित में संभावना और गतिविज्ञान से विधियों के अग्रणी उपयोग के लिए
2] ग्रेगरी मारगुलिस अमेरिका


अगर आपको आज का यह पोस्ट पसंद आये तो कमेंट करके जरूर बताये क्युकी कमेंट बॉक्स आपका ही है। हो सके तो अपने हर फ्रेंड्स को आप इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर शेयर करके जरूर बताये। और साथ ही साथ हमारे ब्लॉग वेबसाइट को सब्सक्राइब करे। ताकि आप पा सके ऐसे ही महत्वपूर्ण जानकारियों के नोटिफिकेशन सीधे अपने मोबाइल पर।


***तो दोस्तों आज के लिए बस इतना ही फिर मिलेंगे अगली पोस्ट में तब तक के लिए नमस्कार जय हिन्द वन्दे मातरम। 


Post a Comment

इस आर्टिकल के बारे में आप अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।

Previous Post Next Post