22 मार्च विश्व जल दिवस हमारी भूमिका क्या है ? | हिंदी में
हेलो, नमस्कार दोस्तों,
फ्रेंड्स, 22 मार्च को हर साल यह दिवस " जागतिक जल दिवस [World Water Day] " के रूप में मनाया जाता है। जिसकी शुरुआत संयुक्त राष्ट्र संघ यानी यू एन ओ के सर्वसाधारण सभा ने 22 मार्च 1993 को पहला " जागतिक जल दिवस [World Water Day] "  मनाया। तब से लेकर हर साल 22 मार्च " जागतिक जल दिवस " के रूप में मनाया जाता है। आज की पोस्ट में हम " जागतिक जल दिवस " पर हमारी भूमिका क्या है? इसके बारे में अधिक विस्तार से जानने वाले हैं।
22 मार्च जागतिक जल दिवस हमारी भूमिका क्या है  March 22 World Water Day What is our role  Save Water Technical Prajapati
22 मार्च जागतिक जल दिवस

" जागतिक जल दिवस " बुनियादी अवधारणा और शुरुआत

दोस्तों, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 22 मार्च, 1993 को पहला "विश्व जल दिवस" मनाया। तब से हर साल संयुक्त राष्ट्र की विश्व जल विकास रिपोर्ट के अनुरूप एक अलग अवधारणा का उपयोग करने की परंपरा है।

जागतिक जल दिवस - २०१९ - इस बार थीम क्या है?

इस बार 22 मार्च 2019 जागतिक जल दिवस के अवसर पर " Leaving No One Behind [ किसी को पीछे नहीं छोड़ना]" यह थीम रखी गई है। इसका मतलब यह है कि, किसी को भी पानी से वंचित रहना ना पड़े इसके लिए कोशिश करें। 

दोस्तों, पानी हर सजीव की प्रथम जरूरत है, और हर इंसान को पानी मिलना चाहिए। इससे कोई भी वंचित ना रहे। इसी बात को मध्य नजर रखते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ ने इस बार " Leaving No One Behind " इस थीम को रखा है।

जल दिवस-कुछ जरुरी बातें

Water & Institution की रिपोर्ट के अनुसार विश्व के कुल जमीनी पानी का 24 फीसदी भारतीय उपयोग करते हैं। देश में 1170 मिमी औसत बारिश होती है, लेकिन हम इसका सिर्फ 6 फीसदी पानी ही सुरक्षित रख पाते हैं। एक रिपोर्ट में भारत को चेतावनी दी गई है कि यदि भूजल का दोहन नहीं रूका तो देश को बड़े जल संकट का सामना करना पड़ सकता है। 75 फीसदी घरों में पीने के साफ पानी की पहुंच ही नहीं है। केंद्रीय भूगर्भ जल बोर्ड द्वारा तय मात्रा की तुलना में भूमिगत पानी का 70 फीसदी ज्यादा उपयोग हो रहा है।

जल दिवस का उद्देश्य

विश्व जल दिवस 22 मार्च को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य विश्व के सभी विकसित देशों में स्वच्छ एवं सुरक्षित जल की उपलब्धता सुनिश्चित करवाना है। यह जल संरक्षण के महत्व पर भी ध्यान केंद्रित करता है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों के बीच में जल संरक्षण का महत्व साफ पीने योग्य जल का महत्व आदि बताना है।

पानी से संबंधित सवाल

  1. पानी को देखने की मानसिकता को कैसे बदल सकते है?
  2. बरसात के मौसम में बदलावों को दर्ज करके पानी कैसे एकत्र किया जा सकता है?
  3. घटते भूजल स्तर को कैसे रोका जाए?
  4. नदियों का बारमाहीकरण कैसे होगा?
  5. हम तालाबों के आक्रमण को कैसे रोक सकते हैं और उनका संरक्षण कर सकते हैं?
  6. पानी में बढ़ते सूखे के संदर्भ में उनका फिर से कैसे उपयोग किया जा सकता है?
  7. अधिक उत्पादक तरीके से पानी के उपयोग को कैसे बढ़ाया जाए?
  8. जल वितरण के प्रबंधन को कैसे बेहतर बनाया जा सकता है?
  9. जल प्रदूषण को रोका जा सकता है?
  10. पानी के सरकारीकरण को कैसे रोका जाए?
दोस्तों, ऊपर दिए गए सवाल पानी से संबंधित है जिन्हें हल करना हमारे लिए इस समय बहुत ही जरूरी है। अन्यथा इसका परिणाम भविष्य में हमारे लिए बहुत ही बुरा साबित होगा। 

जागतिक जल दिवस हमारी भूमिका क्या है

दोस्तों, यहां पर भूमिका का मतलब है किरदार। जैसे किसी महत्वपूर्ण काम करने के लिए अलग-अलग लोग अपने अलग-अलग किरदार निभाते हैं और उस काम को सफल बनाते हैं। उसी प्रकार हमें भी जल दिवस के अवसर पर अपना एक किरदार निभाने की शपथ लेनी चाहिए। 

फ्रेंड्स, हम इस बात का अंदाजा लगाएं कि हमें सचमुच कितने पानी की जरूरत है तथा मैं उतना ही पानी का उपयोग करूं। इसी के साथ-साथ आपको यह भी शपथ लेनी है कि, मैं कभी पानी का स्त्रोत प्रदूषित ना करूं तथा अगर कोई कर रहा है तो उसका प्रतिकार करूं।

दोस्तों, यहां पर हमें एक बात जान लेनी चाहिए " जल है तो, जीवन है " हर चीज के लिए पानी लगता ही है। पानी का उपयोग करना हम कभी बंद नहीं कर सकते। लेकिन पानी आवश्यक जगह पर उपयोग करने से हम पानी बचा सकते हैं, अपनी कल की प्यास बुझाने के लिए। 

तो दोस्तों, ऊपर दी गई बातें आप सिर्फ 22 मार्च जागतिक जल दिवस के अवसर पर दिखावे के लिए ना करें। तो अपने जिंदगी में इन बातों को उतारें। ताकि आने वाली पीढ़ी को पानी के लिए तरसना ना पड़े।

उम्मीद करते हैं दोस्तों, आप सभी को आज का " 22 मार्च जागतिक जल दिवस हमारी भूमिका क्या है? | March 22 World Water Day What is our role? | Save Water | " यह पोस्ट बेहद पसंद आया होगा तथा एक उम्मीद और भी करते हैं कि, आप आज से पानी बचाना, पानी प्रदूषित ना होने देना, अगर कोई पानी प्रदूषित कर रहा है तो उसका प्रतिरोध करना, आवश्यक उतना ही पानी यूज करना शुरू कर देंगे और असल में 22 मार्च जागतिक जल दिवस का सम्मान करेंगे। 

👉अगर आपको आज का यह पोस्ट पसंद आये तो कमेंट करके जरूर बताये क्युकी कमेंट बॉक्स आपका ही है। हो सके तो अपने हर फ्रेंड्स को आप इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर शेयर करके जरूर बताये। और साथ ही साथ हमारे ब्लॉग वेबसाइट को सब्सक्राइब करे। ताकि आप पा सके ऐसे ही महत्वपूर्ण जानकारियों के नोटिफिकेशन सीधे अपने मोबाइल पर।

आप हमसे यहाँ कनेक्ट हो सकते है।
Facebook facebook page
Twitter twitter page
Instagram Instagram Page
YouTube youtube channel
Youtube Channel Technical Vidya...!!! Watch & Subscribe Channel

***तो दोस्तों आज के लिए बस इतना ही फिर मिलेंगे अगली पोस्ट में तब तक के लिए नमस्कार जय हिन्द वन्दे मातरम। 

Post a Comment

इस आर्टिकल के बारे में आप अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।

Previous Post Next Post