नमस्कार दोस्तों,
फ्रेंड्स, स्प्रिंग इक्विनॉक्स [Spring Equinox] गुरुवार से शुरू हो रहा है। इस दिन की विशेष बात यह है कि इस दिन - " दिन और रात " दोनों बराबर होते हैं [12 का दिन और 12 घंटे की रात ]। इसके साथ ही इक्विनेक्ट का इस्तेमाल ऋतु के बदलने के लिए भी किया जाता है तथा इसे " वसंत विषुववृत्त " भी कहा जाता है। आज की किस पोस्ट में हम  स्प्रिंग इक्विनॉक्स [Spring Equinox] के बारे में तथा इससे जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में अधिक विस्तार से जानने वाले हैं।

वसंत विषुववृत्त [Spring Equinox] के दिन नजर आएगा Super Worm Moon Technical Prajapati
वसंत विषुववृत्त [Spring Equinox] के दिन नजर आएगा Super Worm Moon



हमारे एजुकेशनल पोस्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।



इसे भी पढ़ें शायद आपको पसंद आए



स्प्रिंग इक्विनॉक्स [Spring Equinox] क्या है ?

दोस्तों, यहां पर हम आपको बता दें कि, गूगल ने 20 मार्च 2019 को यानी आज का गूगल डूडल्स स्प्रिंग इक्विनॉक्स [Spring Equinox] पर बनाया है। आज के दिन को सेलिब्रेट करते हुए गूगल ने पृथ्वी के सतह पर एक फूल बनाया है। जिसे पृथ्वी देख रही है। जिस गूगल डूडल को हम नीचे दिए इमेज में देख सकते हैं।

वसंत विषुववृत्त [Spring Equinox] के दिन नजर आएगा Super Worm Moon Technical Prajapati
वसंत विषुववृत्त [Spring Equinox] के दिन नजर आएगा Super Worm Moon img-2

दोस्तों, इक्विनॉक्स [Equinox] शब्द लैटिन भाषा से लिया गया है, जिसका मतलब 'बराबर' और 'रात' होता है। इस दिन दुनियाभर में लगभग हर जगह दिन का वक्त और रात का वक्त बराबर यानी 12 घंटे होता है। इसके साथ ही इक्विनेक्ट [Equinox] का इस्तेमाल ऋतु के बदलने के लिए भी किया जाता है। माना जाता है कि इस दिन से वसंत ऋतु की शुरुआत होती है। हालांकि भारत में वसंत ऋतु की शुरुआत वसंत पंचमी के दिन से ही हो जाती है। लेकिन दुनियाभर में इसकी शुरुआत आज से ही होती है।

तो दोस्तों, यहां पर हम आपको बता दें कि, इक्विनॉक्स के दिन सूरज सीधा पूरब से निकलता है और सीधा पश्चिम में अस्त होता है। हालांकि, साल में बाकी के दिन सूरज ठीक पूरब से नहीं निकलता है। इसीलिए साल में दो बार इक्विनॉक्स [Equinox] होता है। पहला मार्च महीने में और दूसरा सितंबर महीने में।

मार्च इक्विनॉक्स [Equinox] तब होता है जब सूरज आकाशीय भूमध्य रेखा को दक्षिण से उत्तर की ओर पार करता है- ये पृथ्वी के भूमध्य रेखा के ऊपर आकाश में एक काल्पनिक लाइन होती है। जबकि सितंबर में ठीक इसका उल्टा होता है।

स्प्रिंग इक्विनॉक्स के दिन सुपर वॉर्म मून आएगा नजर

फ्रेंड्स, बता दें कि, आज [२० मार्च २०१९] के दिन सुपर वॉर्म मून भी नजर आएगा। इस साल के बाद सुपर मून साल 2030 में नजर आएगा। स्प्रिंग इक्विनॉक्स के दिन सुपर वॉर्म मून दिखना इस मौके को और भी खास बनाता है। आज के दिन नजर आने वाला चांद औसत से 14% बड़ा और 12% ज्यादा चमकदार होगा। इस साल ये तीसरा मौका होगा, जब सुपर मून नजर आ रहा है। इससे पहले 21 जनवरी और 19 फरवरी को सुपर मून दिख चुका है।

उम्मीद करते हैं दोस्तों आप सभी को आज का " वसंत विषुववृत्त [Spring Equinox] के दिन नजर आएगा Super Worm Moon " यह पोस्ट बेहद पसंद आया होगा। तथा आप सभी को स्प्रिंग इक्विनॉक्स [Spring Equinox] तथा सुपर वार्म मून [ Super Worm Moon ] के बारे में जानकारी मिल गई होगी।

👉अगर आपको आज का यह पोस्ट पसंद आये तो कमेंट करना न भूले। हो सके तो अपने हर फ्रेंड्स को आप इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर शेयर करके जरूर बताये। और साथ ही साथ हमारे ब्लॉग वेबसाइट को सब्सक्राइब करे। ताकि आप पा सके ऐसे ही महत्वपूर्ण जानकारियों के नोटिफिकेशन सीधे अपने मोबाइल पर।

***तो दोस्तों आज के लिए बस इतना ही फिर मिलेंगे अगली पोस्ट में तब तक के लिए नमस्कार जय हिन्द वन्दे मातरम। 

Post a Comment

इस आर्टिकल के बारे में आप अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।

Previous Post Next Post