7 अप्रैल विश्व स्वस्थ दिवस : जीवनभर स्वस्थ रहने के लिए टिप्स
World Health Day 2019: दुनियाभर में हर साल 7 अप्रैल वर्ल्ड हेल्थ डे के रूप में मनाया जाता है। World Health Organization (WHO) हर साल 7 अप्रैल को वर्ल्ड हेल्थ डे का आयोजन करता है। साल 1948 में WHO ने पहली वर्ल्ड हेल्थ असेंबली का आयोजन किया तथा इसके बाद साल 1950 से हर साल 7 अप्रैल को वर्ल्ड हेल्थ डे मनाया जाने लगा।

हेलो, नमस्कार दोस्तों,

फ्रेंड्स, 7 अप्रैल को World Health Organisation के स्थापना दिवस के मौके पर हर साल वर्ल्ड हेल्थ डे मनाया जाता है। इसका मकसद दुनिया में अच्छी स्वास्थ्य सुविधाओं तक ज्यादा से ज्यादा लोगों की पहुंच सुनिश्चित करना है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर सेहत पर लोग नजर अंदाज करते है। इसका नतीजा लाइफस्टाइल से जुड़ी डाइबिटीज, दिल की बीमारी जैसी समस्याओं के रूप में हमारे सामने आती है। इसीलिए आज की इस पोस्ट में हम 7 April World Heathy Day के अवसर पर हमेशा स्वस्थ रहने के लिए जरुरी टिप्स जानने वाले है।

7 April World Heathy Day 2019  जीवनभर स्वस्थ रहने के लिए अपनाये यह टिप्स Technical Prajapati
7 April World Heathy Day 2019  जीवनभर स्वस्थ रहने के लिए अपनाये यह टिप्स


7 April World Heathy Day 2019 : थीम 


दोस्तों जैसे की हमें पता है, साल 1948 में WHO ने पहली वर्ल्ड हेल्थ असेंबली का आयोजन किया था। इसके बाद साल 1950 से हर 7 अप्रैल को वर्ल्ड हेल्थ डे मनाया जाने लगा। इसके तहत हर साल वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य से जुड़ी थीम चुनी जाती है और उसे वैश्विक और क्षेत्रीय स्तर पर लागू करने की कोशिश की जाती है। इस साल वर्ल्ड हेल्थ डे की थीम है 'यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज'

WHO रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के 10 सबसे स्वस्थ देश


WHO रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के 10 सबसे स्वस्थ देश
देश हेल्थ ग्रेड हेल्थ स्कोर
स्पेन 92.75 96.56
इटली 91.59 95.83
आइसलैंड 91.44 96.11
जापान 91.38 95.59
स्विट्जरलैंड 90.93 94.71
स्वीडन 90.24 94.13
ऑस्ट्रेलिया 89.75 93.96
सिंगापुर 89.29 93.19
नॉर्वे 89.09 93.25
इजरायल 88.15 92.01

जैसे की अपने देखा की, WHO के हेल्थी देशों के टॉप १० लिस्ट में आपको भारत देश का का नाम नजर नहीं आ रहा होगा। तथा स्पेन आपको नं १ पर दिख रहा होगा। आपको बता दे दोस्तों, स्पेन में हर नागरिक की सेहत पर वहां की सरकार रोजाना 650 रुपए खर्च कर रही है और भारत में सिर्फ 4.50 रुपए ही खर्च किये जाते है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 37% भारतीय महिलाएं हफ्ते में सिर्फ एक बार हरी सब्जी खा पाती हैं। 

WHO के मुताबिक 
भारतीयों की औसत आयु 67.4 साल
स्पेन के लोगों की औसत उम्र 82.28 साल

जीवनभर स्वस्थ रहने के लिए अपनाये यह टिप्स

  • ज्यादा पानी पिएं- सेहतमंद रहने के लिए भरपूर मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी है। भरपूर मात्रा में पानी पीने से शरीर सही तरीके से काम करता है। हर व्यक्ति को दिनभर में कम से 2 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए। पानी पीने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है और शरीर से टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं।
  • फल और सब्जियों का अधिक सेवन करें- फल और सब्जियों में भरपूर मात्रा में विटामिन, मिनरल्स और फाइबर मौजूद होता है। हेल्दी रहने के लिए दिनभर में लगभग 5 फलों का सेवन जरूर करें। सुबह के नाश्ते में फलों का जूस लेना फायदेमंद होता है वहीं, स्नैक्स के रूप में सेब और तरबूज आदि फल ले सकते हैं।
  • नाश्ता जरूर करें - अक्सर सुबह की भागदौड़ में लोग नाश्ता छोड़ देते हैं। कुछ लोगों को लगता है कि इस तरह वे अपना वजन कम कर सकते हैं। ऐसे लोगों को यह समझना चाहिए कि नाश्ता दिन का सबसे महत्वपूर्ण आहार होता है। नाश्ता जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होना चाहिए और भारी व ऑयली नहीं। 
  • डाइट में चीनी और नमक की मात्रा कम करें- डाइट में नमक का अधिक सेवन करने से ब्लड प्रेशर की समस्या होने के साथ दिल की बीमारी होने का खतरा भी रहता है। वहीं, चीनी खाने का स्वाद तो बढ़ाती है लेकिन सेहत को काफी नुकसान पहुंचाती है। कई स्टडी में भी इस बात की पुष्टि हो चुकी है। इसलिए डाइट में चीनी और नमक का कम से कम इस्तेमाल करें।
  • वजन को कंट्रोल में रखें- हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए वजन को कंट्रोल में रखना बहुत जरूरी है। बढ़ा हुआ वजन कई गंभीर बीमारियों को दस्तक देता है। इनमें प्रमुख रूप से डायबिटीज, हार्ट अटैक और कैंसर जैसी घातक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए हेल्दी रहने के लिए हमेशा हेल्दी डाइट फॉलो करें और अपने वजन को कंट्रोल में रखें।
  • एक्सरसाइज करें- वजन चाहें कम हो या ज्यादा फिजिकली फिट रहने के लिए एक्सरसाइज बेहद जरूरी है. एक्सरसाइज करने से कैलोरी बर्न होती है। दिल सेहतमंद रहता है साथ ही शरीर का सर्कुलेटरी सिस्टम ठीक तरीके से काम करता है।  एक्सरसाइज करने से मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं। दिनभर में कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज करने की आदत को अपने रूटीन का हिस्सा बना लें।
  • भरपूर नींद लें- हेल्दी रहने के लिए 7-8 घंटे की नींद लेना बहुत जरूरी है। अच्छी सेहत के लिए एक अच्छी और सुकून-भरी नींद बेहद अहम होती है। कम नींद लेने से सेहत को कई तरह से नुकसान पहुंचता है। नींद की कमी के कारण डायबिटीज, स्ट्रोक और मोटापे का शिकार होने की संभावना सबसे ज्यादा होती है। हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि, भरपूर नींद लेने से दिमाग को शांति मिलती है, पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है। साथ ही इम्यून सिस्टम की क्षमता भी तेज होती है।
  • सोने से पहले ब्रश जरूर करें - सुबह तो हम सभी ब्रश करते हैं, मगर सोने से पहले ब्रश करने की आदत बहुत कम लोगों की होती है। सोने से ब्रश करना हमारी ओरल हेल्थ के लिए बेहद जरूरी होता है। यह आदत आपको कैविटी, दांतों के दर्द और पायरिया जैसी बीमारियों से बचाने में मदद करेगी।
  • स्मोकिंग को कहें अलविदा - काफी लोग आपसे स्मोकिंग छोड़ने के लिए कह चुके होंगे, मगर इस आदत को छोड़ने का यह सही समय है। स्मोकिंग के खतरों के बारे में हम सभी जानते हैं, इसलिए इसे जितनी जल्दी अलविदा कह दिया जाए उतना अच्छा है। आपका यह फैसला सिर्फ आपके लिए ही नहीं आपके परिवार के लिए भी अच्छा है।
  • मानसिक स्वास्थ्य का ध्‍यान रखें - मानसिक स्वास्थ्य भी हमारे सम्पूर्ण सेहत के लिए जरूरी है। अक्सर लोग मानसिक स्वास्थ्य को दिमागी खलल से जोड़कर देखते हैं। मगर यह हमारे से सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। बेहतर जीवन के लिहाज से यह बेहद जरूरी होता है। इसके लिए जब भी जरूरत महसूस हो मनोचिकित्सक या मनोवैज्ञानिक की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
तो दोस्तों अगर आप ऊपर दिए सभी टिप्स को फॉलो करते है तो आपको स्वस्थ रहने से कोई नहीं रोक सकता। WHO [World Health Organisation] समय समय पर आरोग्य विषयक जानकारियाँ लोगों तक पहुंचाते रहती है तथा लोगों के स्वस्थ के लिए कार्यरत है।

उम्मीद करते हैं दोस्तों आप सभी को आज का " 7 April World Heathy Day 2019 : जीवनभर स्वस्थ रहने के लिए अपनाये यह टिप्स" यह पोस्ट बेहद पसंद आया होगा। एक उम्मीद और करते हैं कि आप सभी अपने स्वास्थ्य का सही से ख्याल रखेंगे और जीवन में हमेशा खुश, फिट और सेहतमंद रहेंगे। 


👉अगर आपको आज का यह पोस्ट पसंद आये तो कमेंट करके जरूर बताये क्युकी कमेंट बॉक्स आपका ही है। हो सके तो अपने हर फ्रेंड्स को आप इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर शेयर करके जरूर बताये। और साथ ही साथ हमारे ब्लॉग वेबसाइट को सब्सक्राइब करे। ताकि आप पा सके ऐसे ही महत्वपूर्ण जानकारियों के नोटिफिकेशन सीधे अपने मोबाइल पर।
आप हमसे यहाँ कनेक्ट हो सकते है।
Facebook facebook page
Twitter twitter page
Instagram Instagram Page
YouTube youtube channel
Youtube Channel Technical Vidya...!!! Watch & Subscribe Channel

***तो दोस्तों आज के लिए बस इतना ही फिर मिलेंगे अगली पोस्ट में तब तक के लिए नमस्कार जय हिन्द वन्दे मातरम। 

Post a Comment

इस आर्टिकल के बारे में आप अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।

Previous Post Next Post