एक अच्छे विद्यार्थी में पाए जाने वाली 20 Good Habits
हेलो नमस्कार दोस्तों,
फ्रेंड्स, कहा जाता है कि, आप डायरेक्टली अपने भविष्य को बदल नहीं सकते। हाँ लेकिन, इंडिरेक्टली आप अपनी आदतों को बदल कर बदलती हुई आदतों से अपने भविष्य को जरूर बदल सकते हैं। हर एक अच्छे विद्यार्थी में कुछ अच्छे गुण या कहें good qualities पाए जाते हैं। वही उन्हें सक्सेसफुल और एक अच्छा इंसान बनाते हैं। आज की पोस्ट में हम आपको एक अच्छे विद्यार्थी में पाए जाने वाली 20 good qualities के बारे में बताने वाले हैं। जो आपके जीवन में positivity तथा आपके जीवन को energy से भर देंगे। आइए जानते हैं, एक अच्छे विद्यार्थी में पाए जाने वाली 20 amazing qualities


एक अच्छे विद्यार्थी में पाए जाने वाली 20 Good Habits Technical Prajapati

दोस्तों एक महान चरित्र का निर्माण विद्यार्थी जीवन से ही शुरू होता है। विद्यार्थी जीवन पर मनुष्य के निर्माण और विकास की आधारशिला है। मनुष्य अपने विद्यार्थी जीवन में ही अपने चरित्र तथा स्वास्थ्य का रूप ग्रहण करता है। इस अवस्था में विद्यार्थी जैसे संस्कार सीखते हैं, जीवन भर वैसे ही रहते हैं। अच्छे संस्कार देने के लिए विद्यार्थियों को एक अच्छा स्कूल और अच्छे शिक्षक बहुत ही आवश्यक है। अगर एक विद्यार्थी इन सभी अच्छी आदतों को अपनी जीवन में शामिल कर ले, तो वह अपनी पढ़ाई और करियर में कामयाब हो सकता है साथ ही साथ एक महान इंसान बन सकता हैं।

एक अच्छे विद्यार्थी में पाए जाने वाली 20 Good Habits


अगर आप अपने जीवन में एक अच्छा विद्यार्थी तथा अपने कैरियर को बेहतर बनाना इसी के साथ साथ एक अच्छा इंसान बनना चाहते हैं। तो नीचे दिए गए अच्छी आदतों को अपने जीवन में लागू करने में बिलकुल भी देर ना करें।

1. सुबह उठकर अपने माता-पिता के पैरों को स्पर्श करें।

दोस्तों, आप इस बात को मानो या ना मानो लेकिन, जो व्यक्ति सुबह उठकर सबसे पहले अपने माता-पिता के चरणों को स्पर्श करता है। उसकी उम्र, ज्ञान, प्रसिद्धि और शक्ति हमेशा बढ़ते रहती है। साथ ही साथ माता-पिता का आशीर्वाद उनके साथ बना रहता है।

2. अपने माता-पिता का सम्मान करें

फ्रेंड्स, माता-पिता हमारे पहले भगवान है। हमें हमेशा अपने माता-पिता का सम्मान करना चाहिए। क्योंकि एक अच्छा इंसान या एक अच्छा विद्यार्थी बनने से पहले आपको एक अच्छा बेटा / बेटी बनना बहुत ही जरूरी है।

3. प्रतिदिन पढ़ाई करें

अच्छे मार्क्स लाने के लिए हमेशा पढ़ाई करना बहुत ही जरूरी होता है। इसलिए अपने टाइम टेबल में प्रतिदिन कम से कम 2 घंटे पढ़ाई के लिए जरूर निकालें। क्योंकि एक अच्छा विद्यार्थी होने के लिए आपके पास अच्छी नॉलेज होना बहुत जरूरी है।


4. अपनी किताबें सही जगह रखें


एक अच्छा विद्यार्थी वही होता है, जो अपने बुक्स को हमेशा ऐसी जगह पर रखें कि जब वह उसे अगली बार ढूंढे तो उसे आसानी से प्राप्त कर सकें। जिससे उसे उस बुक को ढूंढने में ज्यादा परेशानी ना हो और वो ठीक से पढ़ाई कर सकें।

5. अपने अध्ययन कक्ष को साफ़ रखें

दोस्तों, हमने यह बहुत बार अनुभव किया है कि, जहां साफ सफाई या शांत माहौल होता है। वहाँ हम अपने आप में एक अलग ही ऊर्जा का आभास करते हैं। उसकी तुलना में जहां गंदगी हो। इसलिए हम आपको सुझाव देना चाहेंगे कि, आप अपने अध्ययन कक्ष को हमेशा साफ रखें ताकि आप उस ऊर्जा को महसूस कर सकें और सही मायने में पढ़ाई करने का लुफ्त उठा सकें।

6. हमेशा प्रेरित रहें

किसी भी छोटी या बड़ी परिस्थिति में अपने आप को कभी भी डिमोटिवेट ना होने दें। उन सभी चीजों को हमेशा याद रखें जिन चीजों से आपको प्रेरणा मिलती है। आपको अपने आप को प्रेरित करने की कला अवगत करने की आवश्यकता है। इसमें आपको अपने आप से बात करके अपने आप को प्रेरित करना होगा। एक अच्छा विद्यार्थी हमेशा ऐसी परिस्थिति में खुद से बात कर करके अपने आप को प्रेरित करता है।

7. अच्छे और साफ-सुथरे कपड़े पहने

आमतौर पर एक अच्छे इंसान की या एक अच्छे विद्यार्थी की पहचान लोग अच्छे कपड़ों से करते हैं। इसी के साथ अच्छे और साफ-सुथरे कपड़े पहनने से हम अपने आप में एक पॉजिटिविटी का आभार महसूस करते हैं। विद्यार्थी जीवन में पर्सनालिटी डेवलपमेंट बहुत ही मायने रखती है। इसीलिए अच्छा विद्यार्थी बनने के लिए साफ-सुथरे कपड़े पहनना जरूरी है।

8. हमेशा खुश रहे

दोस्तों, हमने तो बहुत बार अनुभव किया है। शायद आपने भी अपने जीवन में कभी ना कभी इस बात को जरूर जाना होगा कि, जो लोग हमेशा खुश रहते हैं उनके चेहरे से कॉन्फिडेंस झलकता है और हर कोई उस इंसान से बात करना पसंद करता है। और यही एक अच्छे इंसान की या एक अच्छे विद्यार्थी की पहचान होती है। इसलिए आप हमेशा खुश रहे।

9. कभी भी गलती करने से न डरें

दोस्तों, आपने यह बात तो सुनी होगी कि, आदमी गलतियों का पुतला है और गलतियां कर करके ही सीखता है। इसीलिए आपको यह बताना चाहेंगे कि, कभी भी गलती करने से ना डरे क्योंकि आदमी गलती से ही सीखता है एक अच्छा विद्यार्थी हमेशा कोशिश करता है लेकिन गलती करने से नहीं डरता।

10. अपनी नॉलेज का इस्तेमाल करने का मौका ढूंढें

एक अच्छा विद्यार्थी वही कहलाता है जो अपनी नॉलेज का इस्तेमाल करने के लिए अवसर खोजता है। इसका मतलब यह नहीं कि आप उन लोगों के सामने अपने नॉलेज का प्रदर्शन करें जिन लोगों को उस बारे में कुछ भी ना पता हो। हमेशा एक अच्छा विद्यार्थी अपने नॉलेज का इस्तेमाल सही मौके पर करता है जैसे उसके सामने उसी नॉलेज से तालमेल खाने वाले व्यक्ति से। 

11. हमेशा कोशिश करते रहें

***दोस्तो, आपने यह कविता तो सुनी ही होगी

लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती 
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती 

बिल्कुल इसी कविता के अनुसार विद्यार्थी को अपने जीवन में कभी भी हार नहीं माननी चाहिए। अपने टारगेट से नहीं हटना चाहिए। विद्यार्थी को लगातार कोशिश करते रहना चाहिए जब तक वह अपने लक्ष्य को पाना ले। जब विद्यार्थी पूरी लगन से अपनी पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करता है, तो उसे सफल होने से कोई नहीं रोक सकता।

12. ध्यान लागाकर पढ़ाई करें

हमेशा से ही एक अच्छे विद्यार्थी की पहचान इसी बात से लगाई जा सकती है कि, वह जो भी काम करता है उस काम पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित करता है तथा लगन और सामर्थ्य से उस काम को पूरा करता है। इसीलिए आपको पढ़ाई करते समय भी इसी बात को अपने दिमाग में रखना है और अपने इंद्रियों पर काबू पाते हुए पढ़ाई करते वक्त किसी भी अलग दुनिया में नहीं जाना है।

13. अपने काम से काम रखें

दोस्तों, एक अच्छा विद्यार्थी समझता है कि, दुनियादारी की बातों को अपने दिमाग में रखने से कोई फायदा नहीं होगा। अगर उन बातों को दिमाग में रखते हैं, तो हम पढ़ाई नहीं कर सकते, एक अच्छा विद्यार्थी नहीं बन सकते और जिंदगी में कभी भी सफल नहीं हो सकते। इसीलिए अगर अपने जीवन में एक अच्छा विद्यार्थी और सफल होना है अपने काम से काम रखें।

14. पढ़ाई करने का समय तय करें

दोस्तों, जैसे कि हमने आपको ऊपर ही बताया था की, शांत और स्वच्छ माहौल में आप अपने आप में एक अलग ही ऊर्जा का आभास पाते हैं और उस ऊर्जा के साथ पढ़ाई करने का मजा कुछ और ही होता है। एक अच्छा विद्यार्थी हमेशा अपने पढ़ाई करने के समय का चयन सुबह 4:00 बजे से 6:00 बजे तक का चुनता है। क्योंकि सुबह का शांत वातावरण और स्वच्छ हवा विद्यार्थियों के लिए काफी लाभदायक होती है।

15. अपने भोजन का ख्याल रखें

कभी भी अत्याधिक भोजन या अत्यंत कम भोजन आपके शरीर को नुकसान पहुंचाता है। जब आप अत्याधिक भोजन करते हैं तो आपको भोजन के बाद आलस आने लगता है जिससे अगर आप विद्यार्थी हैं तो आप पढ़ाई नहीं कर पाएंगे। जब आप अत्यंत कम भोजन करते हैं तो आपके शरीर में ऊर्जा का आभास होगा और कमजोरी के कारण आप को चक्कर आएंगे जिस की वजह से भी आप पढ़ाई नहीं कर पाएंगे। इसलिए एक अच्छा विद्यार्थी वही कहलाता है। जो कभी भी अत्याधिक या अत्यंत कम भोजन न करते हुए सामान्य भोजन करता है।

16. अपने से बड़ों का सम्मान करें

दोस्तों, आजकल के बच्चे अपने परिवार-जनों शिक्षक और अपने से बड़ों का सम्मान करना भूल गए हैं। हमें इस बात को कतई नजरअंदाज नहीं करना चाहिए कि, यह सभी लोग हमसे बड़े हैं और हमारी तुलना में उनके पास अधिक अनुभव है। हमें हमेशा इन लोगों का सम्मान करते हुए इन लोगों से अनुभव प्राप्त करना चाहिए। एक अच्छा विद्यार्थी हमेशा अपनों से बड़ों का सम्मान करता है।

17. मीठी बोल बोले

एक अच्छे इंसान की पहचान उसकी बोली से की जा सकती है। अगर आप की बोली मीठी हो तो आप किसी के भी दिल में अपनी जगह बना सकते हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि आप मीठी बोली बोल कर लोगों के साथ छल कपट करें। एक अच्छा विद्यार्थी हमेशा ही मीठी बोली से लोगों के दिल में अपनी जगह बनाता है। अगर आप एक अच्छे विद्यार्थी बनना चाहते हैं तो मीठी बोली बोलना शुरू कर दें। [यहां मीठी बोली का मतलब है कि धीमा बोले और किसी को ठेस पहुंचे ऐसी बोली ना बोले]

दोस्तों, ऊपर दी गई सभी अच्छी आदतें एक विद्यार्थी को या एक इंसान को सफलता की ओर ले जाती है। इसके अलावा भी विद्यार्थियों में कुछ अच्छी आदतें होनी चाहिए। जैसे :-

18. एक अच्छा विद्यार्थी हमेशा ही नशीली चीजों से दूर रहता है 
19. एक अच्छा विद्यार्थी शारीरिक और मानसिक स्वच्छता पर विशेष ध्यान देता है 
20. एक अच्छा विद्यार्थी पर्यावरण सुधार कार्यक्रमों में हमेशा भाग लेता है

-------अंतिम शब्द-------

तो दोस्तों, यह सभी top 20 good quality एक अच्छे विद्यार्थी और एक अच्छा इंसान इन दोनों में पाई जाती है। अगर आप भी एक अच्छा विद्यार्थी और एक अच्छा इंसान बनना चाहते हैं, तो ऊपर दिए गए सारी आदतें अपने जीवन में बिना किसी हिचक के लागू करें। उम्मीद करते हैं, आप जीवन में एक सफल विद्यार्थी और एक अच्छा इंसान बनने में कामयाब हो जाएंगे।
उम्मीद करते हैं दोस्तों, हमारे द्वारा दी गई है जानकारी आप सभी को बेहद पसंद आई होगी। अगर जानकारी पसंद आए, तो अपने दोस्तों को सोशल मीडिया पर आर्टिकल शेयर करके जरूर बताएं। साथ ही साथ कमेंट बॉक्स में आर्टिकल के बारे में अपनी राय जरूर दें, क्योंकि दोस्तों कमेंट बॉक्स आपका ही है।

Post a Comment

इस आर्टिकल के बारे में आप अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।

Previous Post Next Post