ब्लॉग क्या है? - What is Blog? In Hindi (PDF Download के साथ) : ब्लॉगर क्या है? इस पोस्ट में हमने जाना की - यह गूगल का ही एक प्रोडक्ट है जो की एक छोटे वेबसाइट की तरह काम करता है। यह गूगल द्वारा दी गईं फ्री होस्टिंग ब्लॉग सर्विस है। ब्लॉगर के जरिए ब्लॉग बनाकर हम अपनी बातों को पूरी दुनिया के साथ शेयर / साँझा कर सकते है। आज की इस पोस्ट में हम आपको ब्लॉग क्या होता है? के बारे में जानकारी प्रदान कर रहे हैं। याद रहे इस पोस्ट के अंत में हम आपको इस जानकारी की पीडीएफ फाइल भी उपलब्ध करा रहे हैं।

ब्लॉग क्या है? - What is a Blog? In Hindi
ब्लॉग क्या है? - What is a Blog? In Hindi - Technical Prajapati

ब्लॉग क्या है? - What is a Blog? In Hindi

दोस्तों एक ब्लॉग एक छोटी सी वेबसाइट होती है; जिसे Weblog भी कहा जाता है। जिसे लोग एक डायरी की तरह उपयोग करते हैं। इस पर वह अपने अनुभव, अपने विचार और जानकारियां लिखित, इमेज तथा वीडियो आदि के माध्यम से लोगों के साथ साझा करते हैं। आजकल लोग ब्लॉग को ना केवल पर्सनल बल्कि प्रोफेशनल रूप से भी इस्तेमाल कर रहे हैं।

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दें - आज तक (2019), दुनिया में 1.7 बिलियन वेबसाइटों में से 500 मिलियन से भी अधिक ब्लॉग हैं।

दोस्तों फेसबुक, इंस्टाग्राम, टि्वटर, लिंकडइन आदि सोशल मीडिया पर जब हम कोई पोस्ट डालते हैं; तो - वह पोस्ट कुछ लोगों तक ही सीमित रह जाती है। लेकिन, जब आप एक ब्लॉग बनाते हैं और उसके जरिए अपने पोस्ट को साझा करते हैं तो - इंटरनेट पर जो कोई भी व्यक्ति आपके द्वारा लिखे गए पोस्ट के संबंध में सर्च करता है; तो - सर्च इंजिन परिणामों में आपके पोस्ट को भी शामिल करता है। इस प्रकार आप कई लोगों तक अपनी जानकारी आसानी से साझा कर सकते हैं; जिन्हें उसकी जरूरत है।

ब्लॉग क्यों बनाया जाता है?

दोस्तों एक ब्लॉग बनाने के कई सारे कारण हो सकते हैं। जैसे.-
  • दैनंदिनी के रूप में।
  • अपने द्वारा लिखे गए कहानियां, कविताओं को सहेजने के लिए या दूसरों के साथ साझा करने के लिए।
  • अपने बिजनेस की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए।
  • बिज़नस को आगे बढ़ाने के लिए।
  • जानकारियां इकठ्ठा करने के लिए।
  • पैसे कमाने के लिए।
  • अपने विचारों को व्यक्त करने के लिए।
  • अपनी जानकारियों को साझा करने के लिए।
  • ऑनलाइन पोर्टफोलियो बना कर नया नौकरी पाने के लिए।
  • नाम कमाने के लिए।
  • अपने क्षेत्र में महारत हासिल करने के लिए।
  • यह आपको एक बेहतर लेखक बनाता है।
  • नेटवर्क बनाने के लिए।
  • दूसरों की मदद करने के लिए।
दोस्तों इस बात को याद रखें कि - यदि आप अपने द्वारा बनाए गए ब्लॉग से पैसे कमाना चाहते हैं; तो - आपको अपने ब्लॉग की जानकारियां लोगों के साथ साझा करनी होती है। यदि आपको पैसा नहीं कमाना है और ना ही अपनी जानकारी किसी के साथ साझा करनी है; तो - आप इसे पर्सनल रख सकते हैं। इसके लिए आपको ब्लॉग की सेटिंग में जाकर सेट करना होगा।

दोस्तों, blogger.com, wordpress.com, weebly.com, wix.com आदि प्रसिद्ध प्लेटफॉर्म है। जहां पर हम ब्लॉग बना सकते हैं। हालांकि, जब आप एक नए ब्लॉगर हैं और आपको ब्लॉगिंग के बारे में कुछ भी नहीं पता। ऐसे में blogger.com एक सही चुनाव होगा। क्योंकि, यहां आप कुछ ही क्षण में अपना ब्लॉग बना लेते हैं। और इसे समझना बेहद आसान है। इसी के साथ इस पर आपको नि:शुल्क सेवा प्रदान की जाती है।

दोस्तों आजकल ब्लॉग बनाना बहुत आसान है। इसीलिए कई सारे लोग अपना एक ब्लॉग जरूर बनाते हैं। आप अपने ब्लॉग का उपयोग व्यक्तिगत रूप से या सार्वजनिक रूप से कर सकते हैं। हालांकि, जब आप अपने ब्लॉग का उपयोग व्यक्तिगत रूप से करते हैं। इसका मतलब आप की जानकारी केवल आप तक ही सीमित रहेगी। इसीलिए आपको अपने ब्लॉग से पैसे नहीं मिल पाएंगे। जी हां! जब आप अपने ब्लॉग को सार्वजनिक रूप में इस्तेमाल करते हैं और अपनी जानकारियां लोगों तक पहुंचाते हैं। इसी के साथ आपके ब्लॉग पर अच्छा खासा ट्राफिक आता है; तो - आप अपने बनाए गए ब्लॉग से पैसे कमा सकते हैं? इसके लिए आपको गूगल के ऐडसेंस प्रोग्राम के साथ जुड़ना होगा।

हमारी राय

दोस्तों, यदि आप हमारी माने तो - हम सभी को अपना एक ब्लॉग जरूर बनाना चाहिए। आप यकीन माने आप कभी भी अपनी जिंदगी में बोर नहीं होंगे। इसी के साथ यदि आप अपने ब्लॉग को सार्वजनिक रूप से इस्तेमाल कर रहे हैं; तो - यकीनन आपको आपके काम के बदले कुछ पैसे जरुर मिलेंगे। हालांकि, इसके लिए थोड़ी मेहनत, थोड़ा सब्र रखना आवश्यक है।

दोस्तों यदि आप स्कूल के छात्र हैं या कॉलेज के छात्र हैं; तो - आपको जब स्कूल / कॉलेज में कोई टॉपिक पढ़ाया जाता है; तो - आप उस टॉपिक को अच्छे से समझ कर अपने द्वारा बनाए गए ब्लॉग में उसे लिख सकते हैं। इससे आपकी पढ़ाई भी हो जाएगी और जब आपके ब्लॉग पर लोग आने लगेंगे तो - भविष्य में आपको आपके द्वारा लिखे गए जानकारी के बदले पैसे भी मिलना शुरू हो जायेगा।

यदि आप कोई रिटायर व्यक्ति हैं तो - आप अपने जीवन के अनुभव को लोगों के साथ साझा कर सकते हैं; इससे आपका अकेलापन दूर होगा और यदि आपके ब्लॉग पर ट्रैफिक आता है; तो - आप अपने ब्लॉग से पैसे कमा पाएंगे।

दोस्तों यदि साफ साफ शब्दों में कहा जाए कि ब्लॉग क्या होता है? तो - ब्लॉग वह होता है; जिस पर हम अपने विचार, अपनी जानकारियां साझा कर पाते हैं। अगली पोस्ट में हम जानेंगे की एक ब्लॉग बनाने के लिए सबसे बेहतरीन प्लेटफार्म कौन सा है?


इस जानकारी की PDF File Download

दोस्तों, यदि आप इस जानकारी को सहेज कर रखना चाहते हैं। तो नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके इस जानकारी की PDF File Download करें।
⇩⇩⇩

उम्मीद करते हैं दोस्तों - हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी आप सभी दोस्तों को बेहद पसंद आई होगी और इसे आप अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करेंगे। साथ ही साथ कमेंट बॉक्स में दी गई जानकारी के बारे में अपनी राय जरूर देंगे। क्योंकि, दोस्तों कमेंट बॉक्स आपका ही है।

1 Comments

इस आर्टिकल के बारे में आप अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।

Post a Comment

इस आर्टिकल के बारे में आप अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।

Previous Post Next Post