भारत रत्न पुरस्कार विजेताओं की सूची 1954 से अब तक - List of Bharat Ratna Award winners 1954 to till now - 26 जनवरी के दिन भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाने वाला 'Bharat Ratn Purskar' भारत का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। इस पुरस्कार की स्थापना 2 जनवरी 1954 उस वक्त के तत्कालीन राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद द्वारा की गई थी। यह पुरस्कार राष्ट्रीय सेवाओं के लिए दिया जाता है। इन सेवाओं में कला, साहित्य, विज्ञान, सार्वजनिक सेवा और खेल आदि शामिल है।

जानकारी का स्त्रोत : विकिपीडिया वेबसाइट

भारत रत्न पुरस्कार विजेताओं की सूची 1954 से 2020 - List of Bharat Ratna Award winners 1954 to 2020 - ऑनलाइन विद्यालय
List of Bharat Ratna Award winners 1954 to 2020 - Technical Prajapati


भारत रत्न के बारे में अधिक जानकारी के लिए हमारे आर्टिकल भारत रत्न पुरस्कार - भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान इसे जरूर पढ़ें।

दोस्तों, 2019 के भारत रत्न पुरस्कार विजेताओं की अगर बात करें तो यह पुरस्कार प्रणव मुखर्जी, नानाजी देशमुख(मरणोपरांत), भूपेन हजारिका (मरणोपरांत) को दिया गया। आज की इस पोस्ट में हम भारत रत्न पुरस्कार विजेताओं की सूची 1954 से 2020 तक रूबरू होंगे

महत्वपूर्ण सूचना : विजेताओं के नाम पर क्लिक करके आप उनके बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


भारत रत्न पुरस्कार विजेताओं की सूची 1954 से अब तक

क्र वर्ष विजेता विवरण
48 2019 नानाजी देशमुख (1916-2010)-[मरणोपरांत] समाजसेवी, पूर्व में भारतीय जनसंघ के नेता
47 2019 भूपेन हजारिका (1926-2011)-[मरणोपरांत] गीतकार, संगीतकार और गायक, असमिया भाषा के कवि, फिल्म निर्माता, लेखक और असम की संस्कृति और संगीत के अच्छे जानकार
46 2019 प्रणब मुखर्जी (जन्म 1935) देश के 13वें राष्ट्रपति, वित्त मंत्री, विदेश मंत्री, रक्षा मंत्री, भारतीय योजना आयोग के उपाध्यक्ष
45 2015 महामना मदन मोहन मालवीय (1861-1946)-[मरणोपरांत] शिक्षाविद, समाज सुधारक
44 2015 अटल बिहारी वाजपेयी (1924-2018) देश के 11वें प्रधानमंत्री, राजनेता
43 2014 सचिन तेंदुलकर (जन्म 1973) भारतीय पूर्व क्रिकेटर
42 2014 प्रो. सी.एन.आर. राव (जन्म 1934) वैज्ञानिक व केमेस्ट्री के विशेषज्ञ
41 2008 पं.भीमसेन जोशी (1922-2011) शास्त्रीय गायक
40 2001 उस्ताद बिस्मिल्ला ख़ां (1916-2006) शहनाई वादक
39 2001 लता मंगेशकर (जन्म 1929) पार्श्व गायिका
38 1999 गोपीनाथ बोरदोलोई (1890-1950)-[मरणोपरांत] स्वतंत्रता सेनानी, असम के मुख्यमंत्री (1938)
37 1999 अमर्त्य सेन (जन्म 1933) नोबेल पुरस्कार विजेता, अर्थशास्त्री
36 1999 पंडित रविशंकर (1920-2012) सितार वादक
35 1988 लोकनायक जयप्रकाश नारायण (1902-1979)-[मरणोपरांत] स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ
34 1988 चिदम्बरम सुब्रमण्यम (1910-2000) स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, कृषि मंत्र
33 1998 एम. एस. सुब्बालक्ष्मी (1916-2004) शास्त्रीय संगीत गायिका
32 1997 अरुणा आसिफ अली (1909-1996)-[मरणोपरांत] स्वतंत्रता संग्राम सेनानी
31 1997 गुलजारीलाल नंदा (1898-1998) दो बार कार्यवाहक प्रधानमंत्री, स्वतंत्रता सेनानी
30 1997 ए.पी.जे. अब्दुल कलाम (1931-2015) देश के 11वें राष्ट्रपति, वैज्ञानिक
29 1992 सत्यजीत रे (1921-1992) फिल्म निर्माता, निर्देशक
28 1992 जे. आर. डी. टाटा (1904-1993) देश के जाने माने उद्योगपति
27 1992 मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (1888-1958)-[मरणोपरांत] देश के प्रथम शिक्षा मंत्री, स्वतंत्रता सेनानी
26 1991 मोरारजी रणछोड़जी देसाई (1896-1995) देश के पांचवें प्रधानमंत्री, स्वतंत्रता सेनानी
25 1991 सरदार वल्लभ भाई पटेल (1875-1950)-[मरणोपरांत] देश के पहले गृहमंत्री, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी
24 1991 राजीव गांधी (1944-1991)-[मरणोपरांत] देश के सातवें प्रधानमंत्री
23 1990 नेल्सन मंडला (1918-2013)-[दूसरे गैर-भारतीय] नोबेल पुरस्कार विजेता, रंगभेद विरोधी आंदोलन के नेता
22 1990 डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर (1891-1956)-[मरणोपरांत] भारतीय संविधान के वास्तुकार, राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री
21 1988 मरुदुर गोपाला रामचन्दम (1917-1987)-[मरणोपरांत] अभिनेता, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री
20 1987 खान अब्दुल गफ्फार खान (1890-1988)-[पहले गैर-भारतीय] स्वतंत्रता सेनानी, प्रथम अभारतीय
19 1983 आचार्य विनोबा भावे (1895-1982)-[मरणोपरांत] स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाज सुधारक
18 1980 मदर टेरेसा (1910-1997) नोबेल पुरस्कार विजेता, मिशनरीज़ ऑफ चैरिटी की स्थापना की।
17 1976 के. कामराज (1903-1975)-[मरणोपरांत] प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, तीन बार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रहे।
16 1975 वराहगिरी वेंकट गिरी (1894-1980) देश के चौथे राष्ट्रपति, श्रमिक संघवादी
15 1971 इंदिरा गांधी (1917-1984) देश की चौथी प्रधानमंत्री
14 1966 लाल बहादुर शास्त्री (1904-1966)-[मरणोपरांत] देश के तीसरे प्रधानमंत्री, स्वतंत्रता सेनानी
13 1963 डॉ. पांडुरंग वामन काणे (1880-1972) संस्कृत के एक विद्वान्‌ एवं प्राच्यविद्याविशारद
12 1963 डॉ. जाकिर हुसैन (1897-1969) देश के तृतीय राष्ट्रपति
11 1962 डॉ. राजेन्द्र प्रसाद (1884-1963) प्रथम राष्ट्रपति, स्वतंत्रता सेनानी, विधिवेत्ता
10 1961 पुरुषोत्तम दास टंडन (1882-1962) स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और शिक्षक
09 1961 डॉ. बिधान चन्द्र राय (1882-1962) चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के द्वितीय मुख्यमंत्री
08 1958 डॉ. धोंडो केशव कर्वे (1858-1962) शिक्षक और समाज सुधारक
07 1957 गोविंद वल्लभ पंत (1887-1961) स्वतंत्रता सेनानी, उ.प्र के पहले मुख्यमंत्री, देश के दूसरे गृहमंत्री
06 1955 पं. जवाहरलाल नेहरू (1889-1964) प्रथम प्रधानमंत्री, लेखक, स्वतंत्रता सेनानी
05 1955 सर डॉ. मौक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या (1861-1962) सिविल इंजीनियर, मैसूर के दीवान (1912)
04 1955 डॉ. भगवान दास (1869-1958) स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, लेखक
03 1954 डॉ. चन्द्रशेखर वेंकट रमन (1888-1970) नोबेल पुरस्कार विजेता, भौतिकशास्त्री
02 1954 चक्रवर्ती राजगोपालाचारी
(1878-1972)
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, अंतिम गवर्नर जनरल
01 1954 डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन
(1888-1975)
देश के दूसरे राष्ट्रपति

हमें उम्मीद है दोस्तों - हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी आप सभी दोस्तों को बेहद पसंद आई होगी और आप इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरुर शेयर करेंगे। साथ ही साथ कमेंट बॉक्स में दी गई जानकारी के बारे में अपनी राय जरूर देंगे क्योंकि, दोस्तों पता है ना कमेंट बॉक्स आपका ही है।

Post a Comment

इस आर्टिकल के बारे में आप अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।

Previous Post Next Post