24 भाषाओं के प्रथम साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेताओं की सूची [List of the first Sahitya Akademi Award winners in 24 languages] : भारतीय साहित्य अकादमी द्वारा इस पुरस्कार को प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार को सर्वप्रथम सन 1955 में प्रदान किया गया था। इस पुरस्कार के शुरुआती दौर में केवल 15 भाषाएं मान्य थीं। धीरे-धीरे साहित्य अकादमी ने 9 और भाषाओं को मान्यता दी। इस प्रकार वर्तमान में इस पुरस्कार को कुल 24 भाषाओं में प्रदान किया जाता है। जिनमें आठवीं अनुसूची में बताई गई 22 भाषाएं, अंग्रेजी तथा राजस्थानी शामिल है। आज की पोस्ट में हम आपके सामने साहित्य अकादमी द्वारा इन 24 भाषाओं में दिए गए प्रथम साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेताओं की सूची प्रस्तुत कर रहे हैं।

जानकारी का स्त्रोत : साहित्य अकादमी अधिकृत वेबसाइट

24 भाषाओं के प्रथम साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेताओं की सूची ऑनलाइन विद्यालय List of the first Sahitya Akademi Award winners in 24 languages Online Vidyalay
24 भाषाओं के प्रथम साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेताओं की सूची - Technical Prajapati


24 भाषाओं के प्रथम साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेताओं की सूची

भाषा वर्ष विजेता कृति/शैली
असमिया 1955 जतीन्द्रनाथ दुवेरा बनफूल (कविता–संग्रह)
बांग्ला 1955 जीवनानंद दास श्रेष्ठ कविता (कविता–संग्रह)
गुजराती 1955 महादेव देसाई [मरणोपरांत] महादेव भाईनी डायरी (संस्मरण)
हिन्‍दी 1955 माखनलाल चतुर्वेदी हिमतरंगिनी (कविता–संग्रह)
कन्‍नड 1955 ‘कुवेंपु’ [के. वी. पुट्टप्पा] श्रीरामायण दर्शनम् (महाकाव्य)
मलयालम 1955 आर. नारायण पणिक्कर भाषा साहित्य चरित्रम् (साहित्येतिहास)
मराठी 1955 तर्कतीर्थ लक्ष्मणशास्त्री जोशी वैदिक संस्कृतिचा विकास (सांस्कृतिक इतिहास)
ओडि़या 1955 गोपीनाथ मोहांती अमृतरसंतान (उपन्यास)
पंजाबी 1955 भाई वीर सिंह मेरा साइया जिओ (कविता–संग्रह)
तमिल 1955 आर.पी.सेतु पिळ्ळै तमिल इंबम (निबंध–संग्रह)
तेलुगु 1955 सुरवरम् प्रताप रेड्डी [मरणोपरांत] आंध्रलु सांधिक चरित्रमु (सामाजिक इतिहास)
उर्दू 1955 ज़फ़र हुसैन ख़ाँ मआल और मशीअत (दार्शनिक निबंध)
संस्‍कृत 1956 पी.वी. काणे हिस्ट्री ऑफ़ धर्मशास्त्र, खंड IV (शोध) महामहोपाध्याय
कश्‍मीरी 1956 जिन्दा कौल ‘मास्टरजी’ सुमरन (कविता–संग्रह)
सिन्‍धी 1959 तीर्थ वसंत कँवर (जीवनी)
अंग्रेज़ी 1960 आर. के. नारायण द गाइड (उपन्यास)
मैथिली 1966 यशोधर झा मिथिला वैभव (दार्शनिक प्रबंध)
डोगरी 1970 नरेन्द्र खजूरिया [मरणोपरांत] नीला अंबर काले बादल (कहानी–संग्रह)
मणिपुरी 1973 पाचा मेहताई इंफ़ाल अमासुङ मागी नुङशित्की फिबम इशिंग (उपन्यास)
राजस्‍थानी 1974 विजयदान देथा बातां री फुलवारी, खंड–10 (लोककथाएँ)
कोंकणी 1977 रवीन्द्र केळेकार हिमालयांत (यात्रा–वृत्तांत)
नेपाली 1977 इंद्रबहादुर राई नेपाली उपन्यास का आधारहरू (समालोचना)
बोडो 2005 मंगलसिं हाजवारि जिउनि मोगथां बिसम्बि आरो आर’ज (कविता–संग्रह)
संथाली 2005 जदुमणि बेसरा भाबना (कविता–संग्रह)

***तो दोस्तों यह है, 24 भाषाओं के प्रथम साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त कर चुके लेखक / कवियों तथा उनकी कृति / शैली की सूची। हमें उम्मीद है दोस्तों - हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी आप सभी दोस्तों को बेहद पसंद आई होगी और आप इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरुर शेयर करेंगे। साथ ही साथ कमेंट बॉक्स में दी गई जानकारी के बारे में अपनी राय जरूर देंगे क्योंकि, दोस्तों पता है ना कमेंट बॉक्स आपका ही है।

Post a Comment

इस आर्टिकल के बारे में आप अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।

Previous Post Next Post