साहित्य अकादमी पुरस्कार - किस भाषा को कब मान्यता मिली? [Sahitya Akademi Award - When was which language recognized?] : साहित्य अकादमी पुरस्कार कुल 24 भाषाओं में प्रकाशित उत्कृष्ट कृतियों के लिए प्रतिवर्ष भारतीय साहित्य अकादमी द्वारा प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार भारत में एक साहित्यिक सम्मान है। इस पुरस्कार को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में बताई गई 22 भाषाएं तथा अंग्रेजी और राजस्थानी को मिलाकर कुल 24 भाषाओं में प्रदान किया जाता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि - इस पुरस्कार के लिए किस भाषा को कब मान्यता मिली?? यदि आप नहीं जानते तो दोस्तों, आज की इस पोस्ट के जरिए हम आपको इसी बारे में संपूर्ण जानकारी देने वाले हैं।

जानकारी का स्त्रोत : साहित्य अकादमी अधिकृत वेबसाइट

साहित्य अकादमी पुरस्कार - किस भाषा को कब मान्यता मिली? ऑनलाइन विद्यालय Sahitya Akademi Award - When was which language recognized? Online Vidyalay
साहित्य अकादमी पुरस्कार - किस भाषा को कब मान्यता मिली? - Technical Prajapati


साहित्य अकादमी पुरस्कार - किस भाषा को कब मान्यता मिली?

दोस्तों, वर्तमान में [2019 तक] यह पुरस्कार असमिया, बांग्ला, बोडो, डोगरी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी, मैथिली, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, नेपाली, ओड़िया, पंजाबी, संस्कृत, संथाली, हिंदी, तमिल, तेलुगू, उर्दू, राजस्थानी और अंग्रेजी भाषाओं की उत्कृष्ट कृतियों के लिए प्रतिवर्ष दिया जाता है। लेकिन, जब इस पुरस्कार की शुरुआत हुई तब यह पुरस्कार 15 भाषाओं में प्रदान किया जाता था। आइए आपको बताते हैं, इस पुरस्कार के लिए किस भाषा को कब मान्यता प्राप्त हुई?

अ.क्र भाषा विजेता सूची मान्यता प्राप्त वर्ष
01 असमिया 1955
02 बांग्ला 1955
03 अंग्रेज़ी 1955
04 गुजराती 1955
05 हिन्‍दी 1955
06 कन्‍नड 1955
07 कश्‍मीरी 1955
08 मलयालम 1955
09 मराठी 1955
10 ओडि़या 1955
11 पंजाबी 1955
12 संस्‍कृत 1955
13 तमिल 1955
14 तेलुगु 1955
15 उर्दू 1955
16 सिन्‍धी 1959
17 मैथिली 1966
18 डोगरी 1970
19 मणिपुरी 1973
20 राजस्‍थानी 1974
21 कोंकणी 1977
22 नेपाली 1977
23 बोडो 2005
24 संथाली 2005

***तो दोस्तों, अब आपको पता चल ही गया होगा कि - साहित्य अकादमी पुरस्कार के लिए किस भाषा को कब मान्यता दी गई थी?? हमें उम्मीद है दोस्तों - हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी आप सभी दोस्तों को बेहद पसंद आई होगी और आप इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरुर शेयर करेंगे। साथ ही साथ कमेंट बॉक्स में दी गई जानकारी के बारे में अपनी राय जरूर देंगे क्योंकि, दोस्तों पता है ना कमेंट बॉक्स आपका ही है।

Post a Comment

इस आर्टिकल के बारे में आप अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।

Previous Post Next Post