महत्वपूर्ण दिन और तारीखें - For Competitive Exam: जी हां! यह मुमकिन है की - प्रतियोगी परीक्षा में आपसे कौन सा महत्वपूर्ण दिवस कब मनाया जाता है? के बारे में सवाल पूछ लिया जाए। तो इस सवाल का सही ढंग से जवाब देने के लिए आपको पता होना चाहिए कि - जनवरी से लेकर दिसंबर तक किस दिन कौन-सा दिवस मनाया जाता है? आज की इस पोस्ट में हम आपके सामने जनवरी से दिसंबर तक मनाए जाने वाले महत्वपूर्ण दिन और तारीखें प्रस्तुत कर रहे हैं।

महत्वपूर्ण दिन और तारीखें - प्रतियोगी परीक्षा के लिए उपयोगी - Important days and dates - useful for competitive exams - Online Vidyalay
Important days and dates - useful for competitive exams - Technical Prajapati 


महत्वपूर्ण दिन और तारीखें - For Competitive Exam

दोस्तों, यहां हम केवल उन्हीं महत्वपूर्ण दिन और तारीख को बता रहे हैं। जो प्रतियोगी परीक्षा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है।

जनवरी में आने वाली महत्वपूर्ण तिथियाँ

तारीख महत्वपूर्ण दिन
09 जनवरी राष्ट्रीय एन.आर.आई दिवस
10 जनवरी विश्व हँसी दिवस
12 जनवरी राष्ट्रीय युवा दिवस
15 जनवरी सेना दिवस
26 जनवरी भारत का गणतंत्र दिवस और अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस
30 जनवरी शहीद दिवस और विश्व कुष्ठ उन्मूलन दिवस

फरवरी में आने वाली महत्वपूर्ण तिथियाँ

तारीख महत्वपूर्ण दिन
04 फरवरी विश्व कैंसर दिवस
13 फरवरी विश्व रेडियो दिवस
फरवरी माह का दूसरा रविवार विश्व विवाह दिवस
20 फरवरी सामाजिक न्याय का विश्व दिवस
21 फरवरी अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस
24 फरवरी केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस
28 फरवरी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

मार्च में आने वाली महत्वपूर्ण तिथियाँ

तारीख महत्वपूर्ण दिन
01 मार्च शून्य भेदभाव दिवस
03 मार्च विश्व वन्यजीव दिवस
08 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
मार्च माह का दूसरा सोमवार विश्व राष्ट्रमंडल दिवस
15 मार्च विश्‍व उपभोक्‍ता अधिकार दिवस
18 मार्च राष्ट्रीय आयुध कारखानों दिवस
20 मार्च अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस
21 मार्च भेदभाव के उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस और विश्व वानिकी दिवस
22 मार्च विश्व जल दिवस
23 मार्च विश्व मौसम विज्ञान दिवस
24 मार्च विश्व तपेदिक दिवस (विश्व क्षयरोग दिवस)

अप्रैल में आने वाली महत्वपूर्ण तिथियाँ

तारीख महत्वपूर्ण दिन
05 अप्रैल राष्ट्रीय समुद्री दिवस
07 अप्रैल विश्व स्वास्थ्य दिवस
17 अप्रैल विश्व हीमोफीलिया दिवस
18 अप्रैल विश्व धरोहर दिवस
21 अप्रैल भारतीय लोक सेवा दिवस
22 अप्रैल अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस
23 अप्रैल विश्व पुस्तक दिवस और विश्व कॉपीराइट दिवस
25 अप्रैल विश्व मलेरिया दिवस
30 अप्रैल अंतर्राष्ट्रीय जैज दिवस

मई में आने वाली महत्वपूर्ण तिथियाँ

तारीख महत्वपूर्ण दिन
01 मई अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस
03 मई अंतर्राष्ट्रीय पत्रकारिता स्‍वतंत्रता दिवस
04 मई कोयला खदान दिवस
मई माह का पहला मंगलवार विश्व अस्थमा दिवस
08 मई विश्‍व रेड क्रॉस और रेड क्रीसेंट डे
11 मई राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस
12 मई अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस
मई माह का दूसरा रविवार अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस
17 मई विश्व दूरसंचार दिवस
24 मई राष्ट्रमंडल दिवस
31 मई विश्व तम्बाकू निषेध दिवस

जून में आने वाली महत्वपूर्ण तिथियाँ

तारीख महत्वपूर्ण दिन
05 जून विश्व पर्यावरण दिवस
08 जून विश्व महासागर दिवस
14 जून विश्व रक्त दाता दिवस
जून माह का तीसरा रविवार पितृ दिवस
21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

जुलाई में आने वाली महत्वपूर्ण तिथियाँ

तारीख महत्वपूर्ण दिन
01 जुलाई डॉक्टर्स दिवस
11 जुलाई विश्व जनसंख्या दिवस
18 जुलाई नेल्सन मंडेला अन्तर्राष्ट्रीय दिवस
28 जुलाई विश्व हेपेटाइटिस दिवस
30 जुलाई अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस (संयुक्त राष्ट्र)

अगस्त में आने वाली महत्वपूर्ण तिथियाँ

तारीख महत्वपूर्ण दिन
06 अगस्त हिरोशिमा दिन
अगस्त माह का पहला रविवार अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस
09 अगस्त भारत छोड़ो दिवस
12 अगस्त अन्तरराष्ट्रीय युवा दिवस
15 अगस्त भारतीय स्वतंत्रता दिवस
19 अगस्त फोटोग्राफी दिवस और विश्व मानवीय दिवस
21 अगस्त विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस
29 अगस्त राष्ट्रीय खेल दिवस

सितंबर में आने वाली महत्वपूर्ण तिथियाँ

तारीख महत्वपूर्ण दिन
02 सितंबर विश्व नारियल दिवस
05 सितंबर भारतीय शिक्षक दिवस
08 सितंबर अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस
15 सितंबर अन्तर्राष्ट्रिय लोकतन्त्र दिवस और अभियन्ता दिवस
16 सितंबर अंतर्राष्ट्रीय ओज़ोन परत संरक्षण दिवस
21 सितंबर अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस
26 सितंबर विश्व मूक बधिर दिवस
27 सितंबर विश्व पर्यटन दिवस

अक्टूबर में आने वाली महत्वपूर्ण तिथियाँ

तारीख महत्वपूर्ण दिन
02 अक्तूबर गांधी जयंती (भारत) और अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस
04 अक्टूबर विश्व पशु कल्याण दिवस
05 अक्टूबर विश्व शिक्षक दिवस
08 अक्टूबर भारतीय वायु सेना दिवस
09 अक्टूबर विश्व डाक दिवस
10 अक्टूबर भारतीय राष्ट्रीय डाक दिवस और विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस
11 अक्टूबर अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस
16 अक्टूबर विश्व खाद्य दिवस
20 अक्तूबर (5 वर्ष में एक बार, 2010 से शुरुआत) विश्व सांख्यिकी दिवस
24 अक्तूबर संयुक्त राष्ट्र दिवस
30 अक्तूबर विश्व बचत दिवस
31 अक्टूबर विश्व शहर दिवस

नवंबर में आने वाली महत्वपूर्ण तिथियाँ

तारीख महत्वपूर्ण दिन
05 नवंबर विश्व सुनामी जागरूकता दिवस
14 नवंबर राष्ट्रीय बाल दिवस और विश्व मधुमेह दिवस
17 नवंबर राष्ट्रीय मिर्गी दिवस
19 नवंबर विश्व शौचालय दिवस
20 नवंबर सार्वभौमिक बाल दिवस
21 नवंबर विश्व टेलीविजन दिवस

दिसंबर में आने वाली महत्वपूर्ण तिथियाँ

तारीख महत्वपूर्ण दिन
01 दिसंबर विश्व एड्स दिवस
02 दिसंबर अंतर्राष्ट्रीय गुलामी उन्मूलन दिवस
03 दिसंबर अन्तर्राष्ट्रीय विकलांग दिवस
04 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
05 दिसंबर विश्व मिट्टी दिवस
07 दिसंबर भारतीय सशस्त्र सेना झंडा दिवस और अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस
09 दिसंबर अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक दिवस
10 दिसंबर अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस
11 दिसंबर अंतर्राष्ट्रीय पर्वतीय दिवस
18 दिसंबर अंतरराष्ट्रीय अल्पसंख्यक अधिकार दिवस और अंतरराष्ट्रीय प्रवासी दिवस
20 दिसंबर अंतर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस
23 दिसंबर भारत में किसान दिवस

तो दोस्तों यह है जनवरी से दिसंबर तक आने वाले सभी महत्वपूर्ण दिन और तारीख। यदि आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो - यकीनन यह जानकारी आपके लिए मददगार साबित होगी।

उम्मीद करते हैं दोस्तों - आप सभी दोस्तों को हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी बेहद पसंद आई होगी। यदि जानकारी पसंद आए तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। साथ ही साथ कमेंट बॉक्स में दी गई जानकारी के बारे में अपनी राय जरूर दें। क्योंकि, दोस्तों कमेंट बॉक्स आपका ही है।

Post a Comment

इस आर्टिकल के बारे में आप अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।

Previous Post Next Post