पद्म पुरस्कार 2019 - सामान्य ज्ञान (Padma awards 2019 - general knowledge) - इस पोस्ट के जरिए हम आपके सामने पद्म पुरस्कार 2019 / सम्मान 2019 के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां / जनरल नॉलेज साझा करने वाले हैं। जो जानकारी अक्सर प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछी जा सकती हैं।

पद्म पुरस्कार 2019- सामान्य ज्ञान - Padma Awards 2019 - General Knowledge - ऑनलाइन विद्यालय
Padma Awards 2019 - General Knowledge - Technical Prajapati


पद्म पुरस्कार 2019- सामान्य ज्ञान

 वर्ष 2019 के लिए 112 व्यक्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

 इन पुरस्कारों की घोषणा गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या यानी 25 जनवरी 2019 शाम को की गई थी।

⇨ 2019 पद्म पुरस्कारों के लिए गृह मंत्रालय के पास 60,000 आवेदन आए थे।

⇨ 2019 में पद्म पुरस्कारों को प्राप्त करने वाले विजेताओं में 21 महिलाओं का समावेश था।

⇨ 2019 में पद्म पुरस्कारों को प्राप्त करने वाले विजेताओं में 11 विदेशी नागरिक थे।

⇨ वर्ष 2019 के लिए चुने गए पद्म पुरस्कार विजेताओं में 3 पुरस्कार मरणोपरांत दिए गए। जिनमें कुलदीप नैयर (पद्म विभूषण) कादर खान (पद्मश्री) तथा देवेंद्र स्वरूप (पद्मश्री) के लिए चुने गए थे।

⇨ पद्म पुरस्कारों की श्रेणी में सबसे बड़ा पद्म विभूषण पुरस्कार 2019 के लिए 4 व्यक्तियों को चुना गया।

⇨ पद्म पुरस्कारों में द्वितीय श्रेणी पर आने वाले पद्म भूषण पुरस्कार 2019 के लिए 14 व्यक्तियों को चुना गया था।

⇨ पद्म पुरस्कारों में अंतिम श्रेणी यानी तीसरे स्थान पर दिए जाने वाले पद्मश्री पुरस्कार 2019 के लिए कुल 94 व्यक्तियों को चुना गया था।

⇨ वर्ष 2019 पद्म विभूषण पुरस्कार के लिए तीजन बाई, इस्माइल उमर गलेह, बलवंत मोरेश्वर तथा अनिल कुमार मणिभाई नाईक इन 4 लोगों को चुना गया था।

⇨ 2019 में पद्म विभूषण पाने वाले एकमात्र विदेशी नागरिक इस्माइल उमर गुलेह [Ismail Omar Guelleh] हैं। यह जिबूती के राष्ट्रपति हैं।

⇨ पद्मश्री पुरस्कार 2019 में रविंद्र और स्मिता कोल्हे को संयुक्त रूप से दिया गया।

⇨ पद्मश्री पुरस्कार 2019 में कुल 8 विदेशी नागरिकों को प्रदान किया गया।

⇨ प्रसिद्ध लेखिका गीता मेहता ने वर्ष 2019 पद्मश्री पुरस्कार लेने से मना कर दिया। वह उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की बहन हैं। उस वक्त उनका मानना था कि चुनाव नजदीक है ऐसे में पुरस्कार लेना उचित नहीं होगा। वर्तमान में गीता मेहता न्यूयॉर्क में रहती हैं।

⇨ श्री जॉन चैंबर्स (अमेरिका) और श्री प्रवीण गोवर्धन (दक्षिण अफ्रीका) इन दो विदेशी नागरिकों को पद्म भूषण पुरस्कार 2019 प्रदान किया गया।

⇨ पद्म भूषण 2019 विजेताओं में एकमात्र पुरस्कार मरणोपरांत कुलदीप नैयर (पत्रकारिता) को प्रदान किया गया था।

***दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दें की अब कुल मिलाकर 4 ऐसे व्यक्ति हो गए हैं, जिन्हें सभी पद्म पुरस्कार (पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री) और भारत रत्न पुरस्कार मिल चुका है। वह 4 महान व्यक्ति है सत्यजीत रे, पंडित भीमसेन जोशी, बिस्मिल्लाह खान और भूपेन हजारीका।

***उम्मीद करते हैं दोस्तों पद्म पुरस्कार - सामान्य ज्ञान यह लेख आप सभी दोस्तों को बेहद पसंद आया होगा। हमें उम्मीद है दोस्तों - हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी आप सभी दोस्तों को बेहद पसंद आई होगी और आप इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरुर शेयर करेंगे। साथ ही साथ कमेंट बॉक्स में दी गई जानकारी के बारे में अपनी राय जरूर देंगे क्योंकि, दोस्तों पता है ना कमेंट बॉक्स आपका ही है।

Post a Comment

इस आर्टिकल के बारे में आप अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।

Previous Post Next Post