Bing webmaster tool क्या है? क्या इससे ब्लॉग को जोड़ना आवश्यक है? इससे हमें क्या फायदा होगा? आमतौर पर एक ब्लॉगर को इस विषय में भी थोड़ी रिसर्च कर देनी चाहिए। हर ब्लॉगर चाहता है कि - उसके ब्लॉग पर अधिक से अधिक विजिटर आए। अधिकांश विजिटर हमारे ब्लॉग पर सर्च इंजन से आते हैं। वर्तमान में भारत के ब्लॉग्स पर Google, Bing और Yahoo सर्च इंजन के माध्यम से विजिटर, विजिट करते हैं। क्योंकि भारत में यह तीन सर्च इंजिन बहुत ही पॉपुलर है।

बिंग वेबमास्टर टूल क्या है? ब्लॉगर ब्लॉग को इससे कैसे जोड़े? - Technical Prajapati
बिंग वेबमास्टर टूल क्या है? ब्लॉगर ब्लॉग को इससे कैसे जोड़े? - Technical Prajapati

दोस्तों जब भी हमें कोई समस्या उत्पन्न होती है; तो हम सीधे अपना लैपटॉप या मोबाइल उठा कर सर्च कर लेते हैं। सर्च करने के लिए हम Google, Yahoo or Bing सर्च इंजन का उपयोग करते हैं और हमें हमारे सवाल का जवाब मिल जाता है। लेकिन क्या दोस्तों आप इस बात को जानते हैं कि - सर्च इंजन का काम क्या होता है? सर्च इंजन का काम विभिन्न ब्लॉग्स या वेबसाइट्स पर उपलब्ध जानकारियों को आपकी खोज के अनुसार आपके समक्ष रखना होता है। दरअसल, सर्च इंजिन इंटरनेट पर उपलब्ध सभी ब्लॉग्स और वेबसाइट्स को 7 से 15 दिन के भीतर एक बार या दो बार क्रॉल करती है और उसमें अपडेट किए गए आर्टिकल और नए लिखे गए आर्टिकल को सर्च रिजल्ट में जगह देती है। यह सभी प्रक्रिया ऑटोमेटिक होती है; जिसमें हमें कुछ भी करने की आवश्यकता नहीं होती। केवल हमारा ब्लॉग पब्लिक के लिए खुला होना चाहिए।

दोस्तों क्या हो? अगर आपने अपने ब्लॉग पर कोई ब्रेकिंग न्यूज़ लिखी और आप सर्च इंजन के ऑटोमेटिक होने वाली इंडेक्सिंग प्रक्रिया के भरोसे बैठे रहे; तो आपका आर्टिकल 4 से 5 दिन के बाद सर्च रिजल्ट में दिखाया जाएगा। तब तक आपके द्वारा लिखा गया आर्टिकल ब्रेकिंग न्यूज़ नहीं कहलाएगा। ऐसे में हमें अपने आर्टिकल को मैन्युअल तरीके से सर्च इंजिन में इंडेक्स कराने की आवश्यकता होगी। ताकि हमारा आर्टिकल 15 से 20 मिनट के भीतर ही सर्च रिजल्ट में दिखाई दे। इसीलिए, प्रत्येक सर्च इंजन द्वारा वेबमास्टर टूल का निर्माण किया गया है। जिसकी सहायता से हम अपने ब्लॉग पर लिखे गए आर्टिकल को तुरंत ही सर्च रिजल्ट में इंडेक्स कराने के लिए रिक्वेस्ट कर सकते हैं।

दोस्तों हम चाहते हैं कि - आप भी अपने द्वारा लिखे गए आर्टिकल पर अधिक से अधिक विजिटर पा सके। इसलिए हम आज आपके सामने बिंग वेबमास्टर टूल क्या है और ब्लॉगर ब्लॉग को इससे कैसे जोड़े? की महत्वपूर्ण जानकारी लेकर आ गए हैं। आइए, अब हम आर्टिकल के मूल मुद्दे पर बात करते हैं और जानते हैं कि - बिंग सर्च कंसोल क्या है?

बिंग वेबमास्टर टूल क्या है? हिंदी में संपूर्ण जानकारी

सन 2018 से पहले तक Bing और Yahoo Webmaster Tool यह दो अलग-अलग वेबमास्टर टूल थे। लेकिन, बिंग और याहू कंपनी के समझौते के बाद दोनों ही सर्च इंजन के लिए बिंग वेबमास्टर टूल को कॉमन कर दिया गया। इसका मतलब है कि - यदि आप अपने आर्टिकल को बिंग वेबमास्टर टूल में इंटेक्स कराने के लिए रिक्वेस्ट करते हैं; तो रिक्वेस्ट मान्य हो जाने के बाद आपके आर्टिकल को याहू और बिंग दोनों ही सर्च इंजन के सर्च रिजल्ट में देखा जा सकता है।

दोस्तों बिंग वेबमास्टर टूल केवल याहू और विंग बिंग सर्च इंजन के लिए काम करता है। जब भी हम अपना कोई आर्टिकल बिंग वेबमास्टर टूल में सबमिट करते हैं; तो सबसे पहले वह हमारे आर्टिकल की जांच करता है और उसमें प्राप्त त्रुटियों को हमारे समक्ष प्रस्तुत करता है। अब हम चाहे तो उन त्रुटियों को सुधार कर वापस इंटेक्स करने के लिए रिक्वेस्ट कर सकते हैं; या फिर हम वैसे ही अपने आर्टिकल को याहू और बिंग सर्च इंजन में इंडेक्स करा सकते हैं। इसी के साथ बिंग वेबमास्टर टूल हमें अपने ब्लॉग के साइटमैप को भी सबमिट करने का विकल्प देता है और बहुत सारे विकल्प जो हमें हमारे ब्लॉग के लिए उपयोगी होते हैं; उपलब्ध कराता है। ताकि हम अपने ब्लॉग को सर्च इंजन पर बेहतर प्रदर्शन करा सकें।

***तो दोस्तों बिंग वेबमास्टर टूल क्या है? जानने के बाद आइए अब हम जानते हैं कि - ब्लॉग को इससे जोड़ना क्यों आवश्यक है।

ब्लॉगर ब्लॉग को बिंग वेबमास्टर टूल से जोड़ना क्यों आवश्यक है?

दोस्तों अपने ब्लॉगर ब्लॉग को बिंग वेबमास्टर टूल से जोड़ने के बहुत सारे कारण हैं; जिन्हें निचे आपके सामने प्रस्तुत किया गया है।

१] दोस्तों हर ब्लॉगर चाहता है कि - उसके लिखे गए आर्टिकल पर चाहे कहीं से भी हो लेकिन, ज्यादा से ज्यादा विजिटर विजिट करें। जैसे कि ज्यादातर लोग गूगल सर्च इंजन का उपयोग करते हैं। लेकिन कुछ लोग हैं; जो बिंग और याहू सर्च इंजन का भी उपयोग करते हैं। अब याहू और बिंग सर्च इंजन का उपयोग करने वाले विजिटर को अपने ब्लॉग की तरफ आकर्षित करने के लिए हमें अपने ब्लॉगर ब्लॉग को बिंग वेबमास्टर टूल से जोड़ना चाहिए।

२] दोस्तों जब भी हमारा ब्लॉग पब्लिक के लिए खुला होता है; तो कोई भी सर्च इंजिन हमारे ब्लॉग को क्रॉल कर सकता है और ब्लॉग पर लिखे गए आर्टिकल को इंडेक्ड करता है। यदि आपने अपने ब्लॉग को बिंग वेबमास्टर टूल से नहीं जोड़ा है; तो फिर भी आपके आर्टिकल याहू और बिंग पर कुछ दिनों बाद दिखाई तो देंगे। यदि आपने कभी अपने ब्लॉग पर लिखे गए उस आर्टिकल को डिलीट कर दिया। तो वह आर्टिकल कुछ समय के लिए याहू और बिंग सर्च रिजल्ट में दिखाई देगा। अब वहां जो लोग उस पर क्लिक करेंगे और आपके ब्लॉग पर आएंगे; तो उन्हें वहां कुछ नहीं दिखाई देगा। जिससे हम 404 एरर कहते हैं। यह ब्लॉग के लिए कभी भी अच्छा नहीं होता। तो याहू और बिंग सर्च इंजन से हमारे द्वारा डिलीट किए गए आर्टिकल को हटाने के लिए भी बिंग वेबमास्टर टूल हमें मदद करता है।

३] हमारे द्वारा लिखे गए आर्टिकल में कौन सी त्रुटियां है? यह बताने का कार्य भी बिंग वेबमास्टर टूल करता है। जिससे सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन (SEO) भी काफी हद तक हो जाता है। इसीलिए हमें अपने ब्लॉग को बिंग वेबमास्टर टूल से जोड़ना चाहिए।

४] याहू और बिंग सर्च इंजन पर हमारा ब्लॉग कैसा प्रदर्शन कर रहा है? यानी हमारा कौन सा कीवर्ड इन दोनों सर्च इंजन पर रैंक कर रहा है? इसकी जानकारी हमें बिंग वेबमास्टर टूल पर पता चलती है और हम अपने प्रदर्शन को देखकर और बेहतर कर सकते हैं। इसलिए, हमें अपने ब्लॉग को बिंग वेबमास्टर टूल से जोड़ना चाहिए।

५] दोस्तों आमतौर पर हर ब्लॉगर अपने ब्लॉग से कमाई करना चाहता है और ब्लॉगर ब्लॉग पर कमाई का सबसे अच्छा विकल्प गूगल ऐडसेंस को माना जाता है। गूगल ऐडसेंस से ब्लॉग पर अप्रूवल पाने के लिए आपका ब्लॉग बिंग वेबमास्टर टूल से जुड़ा होना आवश्यक होता है। इसीलिए, आपको अपने ब्लॉग को बिंग वेबमास्टर टूल से जोड़ना चाहिए।

***तो दोस्तों अब आपको पता चल ही गया होगा कि - आपको अपने ब्लॉगर ब्लॉग को बिंग वेबमास्टर टूल से क्यों जोड़ना चाहिए? आइए अब हम आपको बताते हैं कि - ब्लॉगर ब्लॉग को बिंग वेबमास्टर टूल से कैसे जोड़ें?

ब्लॉगर ब्लॉग को बिंग वेबमास्टर टूल से कैसे जोड़ें?

अपने ब्लॉगर ब्लॉग को बिंग वेबमास्टर टूल से जोड़ने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

Step First : ब्राउज़र में सर्च करें Bing Webmaster Tool या इस पर क्लिक करें।

Step Second : अगर आप ब्राउजर में सर्च करके जा रहे हैं; तो दिखाई दे रहे पहले परिणाम पर क्लिक करें।

Step Third : अब आप बिंग वेबमास्टर टूल के ऑफिशियल वेबसाइट पर है। वहां दिखाई दे रहे - ''New to Webmaster? Sign Up'' पर क्लिक करें।

Sign up Bing Webmaster Tool - Technical Prajapati
Sign up बिंग वेबमास्टर टूल - Technical Prajapati

Step Forth : अब आपको Microsoft, Google and Facebook से sign in के लिए कहा जायेगा आप अपने मर्जी अनुसार किसी का भी चयन करके sign in कर लें।

Please sign in - Bing Webmaster Tool - Technical Prajapati
Please sign in - बिंग सर्च कंसोल - Technical Prajapati

Step Fifth : सफलतापूर्वक साइनिंग कर लेने के पश्चात आपको अपने बिंग वेबमास्टर टूल के अकाउंट पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा। जहां आप से आपके ब्लॉग को कनेक्ट करने के लिए दो विकल्प दिए जाएंगे। जिसमें एक गूगल सर्च कंसोल से आपके ब्लॉग की डिटेल को इंपोर्ट करना तथा मैनुअली अपने ब्लॉग को एंटर करना होगा।

Welcome to Bing Webmaster Tools - Technical Prajapati
Welcome to Bing Webmaster Tools - Technical Prajapati

Step Sixth : अगर आप गूगल सर्च कंसोल से अपने ब्लॉग की डिटेल को इंपोर्ट कराना चाहते हैं; तो Import पर क्लिक करें। याद रहे इसके लिए आपको गूगल सर्च कंसोल पर जिस जीमेल आईडी से अकाउंट बनाया है; उसे सिलेक्ट करना होगा। साथ ही और सभी चीजों को Allowed करना होगा। अगर आपने गूगल सर्च कंसोल में अपना ब्लॉग जोड़ा है; तो आपको ब्लॉग सेलेक्ट करके बिंग वेबमास्टर टूल से कनेक्ट करना होगा।

Step Seventh : अगर आप मैनुअली अपने ब्लॉग को बिंग वेबमास्टर टूल से जोड़ना चाहते हैं; तो अपने ब्लॉग का यूआरएल लिखकर Add पर क्लिक करें।

Step Eighth : अब आपको अपने ब्लॉग को वेरीफाई करने के लिए तीन विकल्प दिए जाएंगे। जैसे कि - हम ब्लॉगर ब्लॉग के लिए बिंग वेबमास्टर टूल में वेरीफाई कर रहे हैं। इसलिए हमें HTML Meta Tag पर क्लिक करके दिखाए गए कोड को कॉपी कर लेना है।

Choose one of the verification methods - Bing Webmaster Tool - Technical Prajapati
Choose one of the verification methods - Bing search console - Technical Prajapati

Step Nineth : कोड को कॉपी कर लेने के बाद अब ब्लॉगर के डैशबोर्ड पर जाएं और थीम पर क्लिक करके ऑरेंज कलर में दिख रहे Customize बटन के पास दिए गए डाउन एरो पर क्लिक करके Edit HTML पर क्लिक करें।

Step Tenth : अब आपके सामने आपके ब्लॉग का HTML code ओपन हो जाएगा। आपको कॉपी किए गए कोड को <head> के निचे पेस्ट करके सेव करना है।

Step Eleventh : अब आपको वापस बिंग वेबमास्टर टूल के उस पेज पर आकर नीचे दिए गए वेरीफाई बटन पर क्लिक करना है। अब आपका ब्लॉग बिंग वेबमास्टर के साथ जुड़ चुका है। आपको नीचे दिखाया गया कांग्रेचुलेशन का मैसेज दिखाई देगा।

Congratulations - Your Site Verified - Bing Webmaster Tool - Technical Prajapati
Congratulations - Your Site Verified - Bing Webmaster - Technical Prajapati

***तो दोस्तों इस तरह आप अपने ब्लॉगर ब्लॉग को बिंग वेबमास्टर टूल के साथ जोड़ सकते हैं।



इसे भी पढ़ें शायद आपको ब्लॉगिंग में कुछ मदद मिले।

1. ब्लॉग को गूगल सर्च कंसोल में क्यों और कैसे सबमिट करें?
2. Google Analytics क्या है? ब्लॉग को इससे कैसे जोड़ें? हिंदी मे
3. Feedburner क्या है? ब्लॉग को इससे क्यों और कैसे जोड़ें?
4. न्यू ब्लॉगर्स के लिए - ब्लॉगस्पॉट पर बेसिक सेटिंग कैसे करें?
5. ब्लॉगर में ब्लॉग का टेंप्लेट कैसे चेंज करें? थीम इंस्टॉलेशन


ब्लॉगिंग के बारे में आपको बता कर हमें बेहद खुशी की अनुभूति होती है। हम चाहते हैं कि - आप ब्लॉगिंग में सफल हो। हम इसके लिए आपके सामने अंदर की सभी जानकारियां आपके सामने प्रस्तुत करेंगे। यदि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई हो; तो कमेंट बॉक्स में जानकारी के बारे में अपनी राय जरूर दें। अगर हो सके तो - अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जानकारी को शेयर करें। ताकि आपके दोस्त भी ब्लॉगिंग क्षेत्र में आपके साथ मिलकर कुछ बेहतर कर सकें।

Post a Comment

इस आर्टिकल के बारे में आप अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।

Previous Post Next Post