गूगल वेबमास्टर टूल या गूगल सर्च कंसोल में अपने ब्लॉग या वेबसाइट को सबमिट करना बहुत ही इंपॉर्टेंट होता है। हालांकि, नए ब्लॉगर को इस बारे में अधिक जानकारी ना होने के कारण वह अपने ब्लॉग को गूगल सर्च कंसोल में नहीं जोड़ता। यह बहुत ही महत्वपूर्ण होता है; जिसका सीधा असर हमारे ब्लॉग वेबसाइट पर दिखाई देता है। अक्सर नए ब्लॉगर केवल आर्टिकल लिखने में ही अपना ज्यादातर वक्त बिताते हैं। लेकिन, वह कभी भी इस बारे में नहीं सोचते कि - हम जो आर्टिकल लिख रहे हैं; क्या वह गूगल में दिखाई दे भी रहे हैं या नहीं? इसी वजह से कई सारे ब्लॉगर, ब्लॉग पर अच्छा रिस्पांस न मिलने के कारण ब्लॉगिंग क्षेत्र से अपनी रुचि हटा लेते हैं। लेकिन, उन्हीं ब्लॉगर में से कुछ ऐसे जिद्दी ब्लॉगर होते हैं; जैसे आप और हम, जो इस बात की तह तक जाते हैं और उसका जवाब ढूंढ निकालते हैं।

ब्लॉग को गूगल सर्च कंसोल में क्यों और कैसे सबमिट करें? - Technical Prajapati
ब्लॉग को गूगल सर्च कंसोल में क्यों और कैसे सबमिट करें? - Technical Prajapati


दरअसल, हमारे आर्टिकल गूगल के सर्च रिजल्ट में दिखाने के लिए हमें अपने ब्लॉग को गूगल सर्च कंसोल से जोड़ना बहुत ही आवश्यक होता है और इसी से हमारे ब्लॉग कि लोकप्रियता तथा हमारी कमाई होती है। क्योंकि गूगल के जरिए ही लोग हमारे ब्लॉग तक पहुंचते हैं। आज की यह पोस्ट आपको अपनी ब्लॉग वेबसाइट गूगल सर्च कंसोल या गूगल वेबमास्टर टूल में कैसे सबमिट करें? के बारे में जानकारी दे रही है।

दोस्तों इंटरनेट पर लाखों की संख्या में ब्लॉगर उपलब्ध है। रोजाना इन ब्लॉगर के जरिए कई सारे आर्टिकल लिखे जाते हैं। अगर हम गूगल की बात करें; तो गूगल हफ्ता, 15 दिन के अंतराल में विभिन्न वेबसाइट को क्रॉल करते रहता है। जिसमें वह उन ब्लॉग या वेबसाइट पर लिखे गए आर्टिकल को या अपडेट किए गए आर्टिकल को गूगल में इंडेक्स करता है। यह पूर्ण प्रक्रिया ऑटोमैटिक होती है।

गौरतलब है कि - गूगल द्वारा नि : शुल्क उपयोग के लिए गूगल सर्च कंसोल जिसे गूगल वेबमास्टर टूल भी कहा जाता है; दिया गया है। जिसकी सहायता से हम अपने ब्लॉग या वेबसाइट पर लिखे गए नए आर्टिकल या अपडेटेड आर्टिकल को तुरंत गूगल सर्च रिजल्ट में दिखाने के लिए गूगल को आग्रह कर सकते हैं। इसकी सहायता से बहुत ही कम समय में हमारा आर्टिकल गूगल सर्च रिजल्ट में दिखाई देता है और हमारे आर्टिकल पर विजिटर्स आने लगते हैं।

***तो दोस्तों ब्लॉग को गूगल सर्च कंसोल में क्यों और कैसे सबमिट करें? जानने से पहले, हमें यह जान लेना होगा कि - गूगल वेबमास्टर टूल क्या है? और कैसे काम करता है? तो चलिए जानते हैं।

गूगल वेबमास्टर टूल क्या है? और कैसे काम करता है?

गूगल सर्च कंसोल या गूगल खोज कंसोल जिसे हम गूगल वेबमास्टर टूल के नाम से भी जानते हैं। यह गूगल द्वारा वेबमास्टर्स के लिए बिना किसी शुल्क के उपयोग हेतु दी गई एक वेब सेवा है। जिसकी सहायता से वेबमास्टर्स अपने ब्लॉग तथा वेबसाइट की समस्याओं तथा परफॉर्मेंस की जांच करते हैं।

गूगल सर्च कंसोल की सहायता से ब्लॉग तथा वेबसाइट की परफॉर्मेंस की जांच की जा सकती है। जिसमें हमें पता चलता है कि - गूगल सर्च रिजल्ट में हमारे आर्टिकल कितनी दफा दिखाई दे रहे हैं; जिसमें से कितनी बार लोगों ने हमारे आर्टिकल पढ़ने के लिए क्लिक किया है। इसी के साथ जब हम आर्टिकल लिख लेते हैं; तो उसे गूगल सर्च में दिखाने के लिए यहीं से गूगल को आग्रह भी कर सकते हैं। गूगल सर्च कंसोल हमें यह भी बताता है कि - हमारे ब्लॉग पर कितने पेजेस वैलिड है तथा कितने पेजेस में समस्या है। साथी साथ हमें अपने ब्लॉग तथा वेबसाइट के लिए साइटमैप सबमिट करने का विकल्प भी गूगल सर्च कंसोल टूल पर दिया जाता है।

दोस्तों, कभी-कभी हमारे ब्लॉग से या वेबसाइट से हम किसी आर्टिकल को डिलीट कर देते हैं। लेकिन, वह आर्टिकल गूगल पर इंडेक्स होता है; ऐसे में जब कोई विजिट आर्टिकल के संबंध में गूगल में सर्च करता है। तब उसे हमारे ब्लॉग का वह आर्टिकल दिखाई देता है। जिस पर क्लिक करने के बाद जब वह हमारे ब्लॉग पर आता है; तो उसे वहां वह आर्टिकल दिखाई नहीं देता। क्यूंकि हमने उस आर्टिकल को ब्लॉग से डिलीट कर दिया था। ऐसे में उसे वहां 404 एरर दिखाई देता है। जो हमारे ब्लॉग के लिए कतई ठीक नही होता। इससे बचने के लिए गूगल सर्च कंसोल में इसके लिए भी ऑप्शन दिया गया होता है। जिससे हम अपने डिलीट किए गए आर्टिकल की लिंक को गूगल सर्च रिजल्ट से हटा सकते हैं।

***तो दोस्तों ऐसे बहुत सारे विकल्प हमें गूगल सर्च कंसोल में मिल जाते हैं। जिसकी सहायता से हम अपने ब्लॉग तथा वेबसाइट में कई सुधार कर सकते हैं और कभी-कभी हम वहीं से अपने ब्लॉग की समस्याओं को भी सुलझा सकते हैं। अब आपको पता चल ही गया होगा कि - गूगल वेबमास्टर टूल क्या है? और कैसे काम करता है? किस तरह वह हमारे ब्लॉग के लिए फायदेमंद है? आइये अब हम जानते हैं - ब्लॉग को गूगल सर्च कंसोल में क्यों सबमिट करना चाहिए?

ब्लॉग को गूगल सर्च कंसोल में क्यों सबमिट करना चाहिए?

दोस्तों जैसे कि हमने आपको इससे पहले भी बताया है कि - ब्लॉगिंग को दो तरीके के लोग करते हैं। पहले वो जो अपने ब्लॉग से पैसे कमाना चाहते हैं और दूसरे वह जो केवल मजे के लिए ब्लॉगिंग करते हैं। क्या आप जानते हैं; इन दोनों में समानता क्या है? दोनों ही ब्लॉगर चाहते हैं कि - उनके ब्लॉग पर अधिक से अधिक विजिटर आए हैं। लेकिन गूगल सर्च कंसोल के बारे में यदि आप नहीं जानते हैं और आपने अपने ब्लॉग तथा वेबसाइट को गूगल सर्च कंसोल से नहीं जोड़ा है; तो आप अपने ब्लॉग पर ज्यादा से ज्यादा विजिटर गूगल के माध्यम से नहीं ला सकते हैं।

दोस्तों यदि आपने अपने ब्लॉग को गूगल सर्च कंसोल में नहीं जोड़ा है; तो आपके ब्लॉग पर लिखा गया आर्टिकल गूगल सर्च रिजल्ट में कुछ दिनों बाद दिखाई देता है। लेकिन, यदि आप चाहते हैं कि - आपके द्वारा लिखा गया आर्टिकल, कुछ ही घंटों में या मिनटों में गूगल सर्च में दिखाई दे; तो इसके लिए आपको गूगल सर्च कंसोल से अपने ब्लॉग को जोड़ना ही होगा। जिसके पश्चात आप आर्टिकल लिखकर आर्टिकल की लिंक को आसानी से गूगल सर्च कंसोल की मदद से गूगल में इंडेक्स कराने के लिए आग्रह कर सकते हैं और बहुत ही जल्द आपका आर्टिकल गूगल सर्च में दिखाई देता है।

दोस्तों जैसे कि हम सभी को पता है कि - अधिकतर लोग कुछ भी सर्च करने के लिए गूगल का ही उपयोग करते हैं। ऐसे में जब हम गूगल सर्च कंसोल में अपने द्वारा लिखे गए आर्टिकल को इंडेक्स करा लेते हैं। तब हमारे आर्टिकल पर अधिक से अधिक विजिटर आने की संभावना बढ़ जाती है।

दोस्तों हमने अपने छोटे से ब्लॉगिंग करियर में बस इसी बात को जाना है कि - जब आप आर्टिकल लिखते हैं और गूगल से आकर पाठक आपके आर्टिकल को पढ़ते हैं; तो उसकी खुशी कुछ अलग ही होती है। गौरतलब है कि - शुरुआत में हमें ब्लॉग से उतनी कमाई नहीं होती; जितनी की हम अपेक्षा करते हैं। लेकिन एक खुशी होती है कि - लोग हमारे आर्टिकल को पढ़ रहे हैं और शुरुआती दौर में हमें यही चाहिए होता है; जो कि बिना गूगल सर्च कंसोल के मुमकिन नहीं होता।

दोस्तों गूगल सर्च कंसोल हमारे ब्लॉग के लिए बहुत ही इंपॉर्टेंट होता है। जिसमें हमें पता चलता है कि - हमारा ब्लॉग गूगल पर कैसा परफॉर्मेंस कर रहा है? हमारे ब्लॉग पर कितने पेजेस वैलिड हैं? तथा कितने पेजेस में समस्या हो रही है? गूगल सर्च कंसोल की सहायता से हम अपने ब्लॉग को बेहतर बनाते हैं और कभी कभी हम अपनी समस्याओं का समाधान भी करते हैं। इसीलिए हर ब्लॉगर को अपने ब्लॉग वेबसाइट को गूगल सर्च कंसोल से जोड़ना ही होता है। जब वह चाहता है कि - उसे गूगल से ऑर्गेनिक ट्रैफिक मिले। अगर हम अपनी बात करें; तो टेक्निकल प्रजापति हमारा ही ब्लॉग है। जिस पर हमें 85%+ ट्राफिक गूगल से मिलता है। जिसे आप नीचे दिए गए इमेज में देख सकते हैं।

Technical Prajapati Traffic - Technical Prajapati
Technical Prajapati Traffic - Technical Prajapati

दोस्तों हमारे ब्लॉग के लिए ऑर्गेनिक ट्रैफिक बहुत ही जरूरी होता है और इंपॉर्टेंट भी होता है; जो कि हमें गूगल सर्च से ही प्राप्त होता है। इसीलिए हमें अपने ब्लॉग को गूगल सर्च कंसोल में सबमिट करना चाहिए। इसलिए आइए अब हम जानते हैं कि - अपने ब्लॉग को गूगल सर्च कंसोल में कैसे सबमिट करें?

ब्लॉग को गूगल सर्च कंसोल में कैसे सबमिट करें?

महत्वपूर्ण सूचना : आपने ब्लॉगर के लिए जिस जीमेल आईडी का उपयोग किया है। उसी जीमेल आईडी से आपको गूगल सर्च कंसोल के लिए अकाउंट बनाना होगा। ताकि, अकाउंट वेरीफाई करने में आपको ज्यादा समस्या का सामना ना करना पड़े।

दोस्तों अपने ब्लॉग को या वेबसाइट को गूगल सर्च कंसोल से जुड़ने के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

Step One : गूगल में टाइप करें - ''Google Search Console Tools'' या इस पर क्लिक करें।

Step Two : जब आप गूगल सर्च कंसोल की वेबसाइट पर पहुंचे तब आपको Start Now पर क्लिक करना है।

Improve your performance on Google Search - Technical Prajapati
Improve your performance on Google Search - Technical Prajapati

Step Three : अब आपको जीमेल के साथ लॉगिन करने के लिए कहा जाएगा। अपना जीमेल आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें। याद रहे यहां आप उसी जीमेल आईडी का उपयोग करें जिसका उपयोग करके आपने ब्लॉगर में ब्लॉग बनाया है।

Step Four : जब आप गूगल कंसोल में सफलतापूर्वक साइन अप कर लेते हैं; उसके पश्चात आपके सामने नीचे दिखाया गया इंटरफ़ेस ओपन हो जाता है।

To start, select property type - Technical Prajapati
To start, select property type - Technical Prajapati

Step Five : अब यहां आपको दो विकल्प दिखाई देते हैं। एक Domain तथा दूसरा URL prefix. आप इन दोनों विकल्पों में से किसी का भी चयन ब्लॉग को कनेक्ट करने के लिए कर सकते हैं।

Step Six : जब आप Domain का चयन करते हैं; तो आपको अपने ब्लॉग का यूआरएल https://www. के बगैर लिखना होगा। इसमें आप डोमेन तथा सब डोमेन दोनों को इंटर कर सकते हैं।

Step Seven : जब आप URL prefix का चयन करते हैं; तो आपको अपने ब्लॉग का यूआरएल https://www. के साथ लिखना होगा। इसमें आप डोमेन तथा सब डोमेन दोनों को इंटर कर सकते हैं।

Step Eight : आप अपने अनुसार जब चयन करके ब्लॉग का यूआरएल डाल देते हैं; उसके बाद आपको Continue पर क्लिक करना है।

Step Nine : यदि आपने जिस जीमेल आईडी से अपना ब्लॉग बनाया है। उसी जीमेल आईडी से यदि आपने गूगल सर्च कंसोल का अकाउंट भी बनाया है; तो आपका ब्लॉग ऑटोमेटिक वेरीफाई हो जाएगा तथा सर्च कंसोल से कनेक्ट हो जाएगा।

Step Ten : यदि आपने कोई दूसरा जीमेल आईडी यूज किया है; तो कंटिन्यू पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक मेटा टैग दिखाई देगा। जिसे आपको अपने ब्लॉगर के थीम एडिटर में जाकर <head>......</head> के बिच में पेस्ट करके सेव कर देना होगा। उसके बाद गूगल सर्च कंसोल में आकर वेरीफाई पर क्लिक कर देना होगा। आपका ब्लॉग गूगल सर्च कंसोल से कनेक्ट हो जाएगा।

***तो दोस्तों इस प्रकार आप अपने ब्लॉग को गूगल सर्च कंसोल से जोड़ सकते हैं। दोस्तों यहां पर फिलहाल के लिए आपको कोई डाटा दिखाई नहीं देगा। क्योंकि, आपने अभी कुछ ही समय पहले ही अपना ब्लॉग गूगल सर्च कंसोल से जुड़ा है। हालांकि, दो-तीन दिन पश्चात जब आप गूगल सर्च कंसोल पर आएंगे। तो आपको यहां पर आपके ब्लॉग से जुड़े डाटा देखने को मिलेगा।



इसे भी पढ़ें शायद आपको ब्लॉगिंग में कुछ मदद मिले।

1. Google Analytics क्या है? ब्लॉग को इससे कैसे जोड़ें? हिंदी मे
2. बिंग वेबमास्टर टूल क्या है? ब्लॉगर ब्लॉग को इससे कैसे जोड़े?
3. Feedburner क्या है? ब्लॉग को इससे क्यों और कैसे जोड़ें?
4. न्यू ब्लॉगर्स के लिए - ब्लॉगस्पॉट पर बेसिक सेटिंग कैसे करें?
5. ब्लॉगर में ब्लॉग का टेंप्लेट कैसे चेंज करें? थीम इंस्टॉलेशन


ब्लॉगिंग के बारे में आपको बता कर हमें बेहद खुशी की अनुभूति होती है। हम चाहते हैं कि - आप ब्लॉगिंग में सफल हो। हम इसके लिए आपके सामने अंदर की सभी जानकारियां आपके सामने प्रस्तुत करेंगे। यदि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई हो; तो कमेंट बॉक्स में जानकारी के बारे में अपनी राय जरूर दें। अगर हो सके तो - अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जानकारी को शेयर करें। ताकि आपके दोस्त भी ब्लॉगिंग क्षेत्र में आपके साथ मिलकर कुछ बेहतर कर सकें।

Post a Comment

इस आर्टिकल के बारे में आप अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।

Previous Post Next Post