Google FeedBurner क्या है? क्या यह हमारे ब्लॉग वेबसाइट के लिए फायदेमंद है? अगर हाँ! तो ब्लॉग को इससे कैसे जोड़ें? आमतौर पर नए ब्लॉगर को यह नहीं पता होता कि - ब्लॉग पर आने वाले विजिटर्स को 4 अलग-अलग कैटेगरी में डिवाइड किया गया होता है। जिसमें गूगल या सर्च इंजन से आने वाले विजिटर्स को ऑर्गेनिक ट्रैफिक, सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, टि्वटर, क्वोरा आदि से आने वाले विजिटर्स को सोशल ट्रैफिक, अन्य वेबसाइट से आने वाले विजिटर्स को रेफरल ट्रैफिक तथा डायरेक्ट हमारे ब्लॉग पर विजिट करने वाले विजिटर्स को डायरेक्ट ट्रैफिक कहा जाता है। जिसमें से ऑर्गेनिक और डायरेक्ट ट्रैफिक को किसी भी ब्लॉग वेबसाइट के लिए अच्छा माना जाता है। हमारे ब्लॉग वेबसाइट पर डायरेक्ट ट्रैफिक लाने का कार्य फीड बर्नर बहुत ही अच्छी तरीके से करता है। इसीलिए, आज की इस पोस्ट में हम आपको फीडबर्नर क्या है? और ब्लॉग को इससे क्यों और कैसे जोड़े? की जानकारी दे रहे हैं।

फीडबर्नर क्या है? ब्लॉग को इससे क्यों और कैसे जोड़ें? - Technical Prajapati
फीडबर्नर क्या है? ब्लॉग को इससे क्यों और कैसे जोड़ें? - Technical Prajapati

दोस्तों यह कोई पूछने की बात तो नहीं है कि - क्या आप कभी यूट्यूब पर गए हैं? क्योंकि, हम दिन में एक बार तो अवश्य ही यूट्यूब पर विजिट करते हैं। दोस्तों जब भी कोई वीडियो शुरू होती है; या खत्म होती है। तब वीडियो में चैनल को सब्सक्राइब करने की बात कही जाती है। ताकि जब भी उस चैनल पर कोई नई वीडियो अपलोड की जाए। तब आपको उसकी नोटिफिकेशन मिले। वैसे भी आपने बहुत सारे चैनल को सब्सक्राइब तो किया ही होगा; तो आपको इसका अनुभव जरूर होगा। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि - ब्लॉग को भी सब्सक्राइब किया जाता है। जिससे ब्लॉग पर लिखे गए आर्टिकल पब्लिश होने के बाद सीधे सब्सक्राइबर तक ईमेल नोटिफिकेशन के जरिए पहुंच जाता है।

जी हां! अगर आप इस बारे में नहीं जानते हैं; तो आपको आश्चर्य तो हुआ ही होगा। आखिर यह कैसे होता है? हां! अगर आप जानते हैं; तो आपको पता होगा कि - यह सब फीडबर्नर वेबसाइट के जरिए किया जाता है। लेकिन, जो लोग नहीं जानते हैं की - फीड बर्नर क्या है और कैसे हमारे ब्लॉग के लिए उपयोगी है? उनके लिए आइए बताते हैं।

FeedBurner क्या है और कैसे हमारे ब्लॉग के लिए उपयोगी है?

फीडबर्नर एक बहुत ही पॉपुलर ईमेल डिलीवरी सर्विस प्रदान करने वाली वेबसाइट है। जो मुख्य रूप से गूगल द्वारा वेबसाइट और ब्लॉग के नए पोस्ट के नोटिफिकेशन पुराने विजिटर तक पहुंचाने के लिए बनाई गई है। गूगल द्वारा बनाई गई यह वेबसाइट सभी के लिए निशुल्क उपयोग हेतु खुली है। जब भी हम अपने ब्लॉग या वेबसाइट को फीडबर्नर से कनेक्ट करते हैं। उसके पश्चात हम जब भी नए आर्टिकल लिखते हैं; तब फीडबर्नर उस नए आर्टिकल की नोटिफिकेशन ई-मेल की जरिए पुराने विजिटर तक पहुंचाता है। जिससे हमारे ब्लॉग का ट्राफिक भी बढ़ता है। अपने ब्लॉग पर डायरेक्ट ट्रैफिक लाने का फीडबर्नर एक बहुत ही बढ़िया मौका प्रदान करता है। इसीलिए बहुत सारे ब्लॉगर फीड बर्नर का उपयोग करते हैं।

दोस्तों अधिकतर ब्लॉगर अपने ब्लॉग पर RSS feed का उपयोग करते हैं। जिनमें से कुछ पैसे देकर email delivery service खरीदते हैं; तो बहुत सारे लोग free email delivery service प्रदान करने वाले फीडबर्नर का चयन करते हैं। आपको यह जानकर बिल्कुल भी आश्चर्य नहीं होना चाहिए कि - अधिकतर लोग फीडबर्नर का ही उपयोग करते हैं। इसके लिए हमें केवल अपने ब्लॉग पर एक subscribe widget लगाने की आवश्यकता होती है। जिसकी सहायता से विजिटर अपने जीमेल आईडी डालकर ब्लॉग को सब्सक्राइब करते हैं। जिसके बाद आप जब भी कोई नया आर्टिकल लिखते हैं; तो फीडबर्नर 24 घंटों के भीतर उसने आर्टिकल की नोटिफिकेशन सभी सब्सक्राइबर तक पहुंचाता है।



इसे भी पढ़ें शायद आपको ब्लॉगिंग में कुछ मदद मिले।

1. ब्लॉग को गूगल सर्च कंसोल में क्यों और कैसे सबमिट करें?
2. Google Analytics क्या है? ब्लॉग को इससे कैसे जोड़ें? हिंदी मे
3. बिंग वेबमास्टर टूल क्या है? ब्लॉगर ब्लॉग को इससे कैसे जोड़े?
4. न्यू ब्लॉगर्स के लिए - ब्लॉगस्पॉट पर बेसिक सेटिंग कैसे करें?
5. ब्लॉगर में ब्लॉग का टेंप्लेट कैसे चेंज करें? थीम इंस्टॉलेशन


दोस्तों जैसे कि हमने आपको बताया था कि - हमारे ब्लॉग के लिए ऑर्गेनिक ट्रैफिक और डायरेक्ट ट्रैफिक बहुत ही अच्छा माना जाता है। आपको ऑर्गेनिक ट्रैफिक गूगल या सर्च इंजन से प्राप्त होता है; तो डायरेक्ट ट्राफिक आपके ब्लॉग पर डायरेक्ट आने वाले विजिटर्स के जरिए आपको मिलता है। जब भी आप फीडबर्नर से अपने ब्लॉग को कनेक्ट कर लेते हैं और नया आर्टिकल लिखते हैं। तब फीड बर्नर आपके उस नए आर्टिकल की नोटिफिकेशन आपके ब्लॉग के सब्सक्राइबर्स तक ईमेल के जरिए पहुंचाता है। जिस पर क्लिक करके विजिटर सीधे आपके आर्टिकल पर विजिट करते हैं। जिससे आपके ब्लॉग को डायरेक्ट ट्राफिक मिलता है। इसमें आपको कुछ करने की आवश्यकता नहीं होती है; यह सभी प्रक्रिया ऑटोमेटिक होती है। हालांकि, इसके लिए आपको अपने ब्लॉग को फीडबर्नर के साथ कनेक्ट करना आवश्यक होता है। तो आइए दोस्तों अब हम जानते हैं कि - ब्लॉगर ब्लॉग के लिए फीडबर्नर अकाउंट कैसे बनाएं?

ब्लॉगर ब्लॉग के लिए FeedBurner Account कैसे बनाएं?

दोस्तों अपने ब्लॉगर ब्लॉग पर फीडबर्नर का subscribe widget लगाने के लिए सबसे पहले हमें अपने ब्लॉगर ब्लॉग के लिए फीडबर्नर अकाउंट बनाना होगा। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से इस कार्य को पूरा कर सकते हैं।

Step 1st : ब्राउज़र में टाइप करें, ''FeedBurner'' या इस पर क्लिक करें।

Step 2nd : अगर आप ब्राउज़र में टाइप करके जा रहे हैं; तो सर्च परिणामों में सबसे ऊपर दिए गए ''फीडबर्नर'' पर क्लिक करें।

Step 3rd : फीडबर्नर पर अकाउंट बनाने के लिए अब आप से गूगल साइनिंग करने के लिए कहा जाएगा। जहां आप अपना जीमेल आईडी और पासवर्ड डालकर फीडबर्नर का अकाउंट बना लें।

Sign in - Continue to Google FeedBurner - Technical Prajapati
Sign in - Continue to Google FeedBurner - Technical Prajapati

Step 4th : जब आप सफलतापूर्वक लॉगिन कर लेते हैं। उसके पश्चात आपको आपके फीडबर्नर अकाउंट पर रीडायरेक्ट कर दिया जाता है। उसके पश्चात नीचे दिखाया गया इंटरफ़ेस आप अपने डिवाइस पर देख पा रहे होंगे।

My Feeds might come out of their shell - FeedBurner - Technical Prajapati
My Feeds might come out of their shell - FeedBurner - Technical Prajapati

Step 5th : अपने ब्लॉग को फीडबर्नर से जोड़ने के लिए ''Burn a feed right this instant'' के नीचे दिए गए बॉक्स में अपने ब्लॉग का यूआरएल टाइप करें। I am a podcaster! के आगे वाले बॉक्स पर क्लिक करके Next बटन पर क्लिक करें।

Burn a feed right this instant - FeedBurner - Technical Prajapati
Burn a feed right this instant - FeedBurner - Technical Prajapati

Step 6th : अब आपके सामने Identify Feed Source के लिए Atom और Rss यह दो Feed Source रखे जाएंगे। जिसमें से आप इमेज में दिखाए गए यानी दूसरे फील्ड (RSS) का चयन करके Next बटन पर क्लिक करें।

Identify Feed Source - FeedBurner - Technical Prajapati
Identify Feed Source - FeedBurner - Technical Prajapati

Important information : ब्लॉग को फीडबर्नर से कनेक्ट करते समय यदि आप नीचे दिए गए एरर का सामना कर रहे हैं; तो एक बार फिर से फीडबर्नर के होम पेज पर आएं और ब्लॉग को फीडबर्नर से जोड़ने के लिए ''Burn a feed right this instant'' के नीचे दिए गए बॉक्स में http://myblogname.blogspot.com/feeds/posts/default?max-results=3 (myblogname.blogspot.com की जगह अपने ब्लॉग का यूआरएल) डालें और I am a podcaster! के आगे वाले बॉक्स पर क्लिक करके Next बटन पर क्लिक करें।

Error : Your feed filesize is larger than 1024K. You need to reduce its size in order for FeedBurner to process it. Tips for controlling feed file size with Blogger can be found in Tech Tips on FeedBurner Forums, our support site.

Step 7th : अगले पेज पर आप Feed Title चेंज कर सकते हैं। इसी के साथ आपको Feed Address चेंज करने का भी ऑप्शन दिया जाता है। जिसमें से Feed Title अगर जरूरत हो तो ही चेंज करें; अन्यथा वैसे ही रहने दें। Feed Address आपको चेंज करने की आवश्यकता हो सकती है; जैसे यदि आपके ब्लॉग का नाम super genius है; तो Feed Address में दिए गए सभी Address को इरेज करें; और supergenius लिखकर नीचे दिए गए Next बटन पर क्लिक करें। याद रहे - Feed Address हमेशा अपने ब्लॉग के नाम से मिलता जुलता ही रखें। जैसे कि हमने आपको यहां बताया है। इसकी जरूरत आपको आगे भी होगी; इसीलिए इसे हमेशा याद रखें। नीचे पोस्ट के अंत में हम आपको एक सेटिंग बताने वाले हैं; जिसके लिए यह बेहद जरूरी है।

Welcome! Let us burn a feed for you - FeedBurner - Technical Prajapati
Welcome! Let us burn a feed for you - FeedBurner - Technical Prajapati

Step 8th : बधाई हो! अब आपका ब्लॉग फीडबर्नर के साथ जुड़ चुका है। अब आपको नीचे दिखाए गए ''Skip directly to feed management'' पर क्लिक करना है।

Congrats! Your FeedBurner feed is now live - FeedBurner - Technical Prajapati
Congrats! Your FeedBurner feed is now live - FeedBurner - Technical Prajapati

Step 9th : अब आप अपने ब्लॉग के फीड पर आ जाएंगे। यहां हम आपको बता दें कि - आपके ब्लॉग के लिए फीड जरूर बन चुका है। लेकिन अभी तक Email Subscriptions एक्टिव नहीं हुआ है। अब यहां से हम Email Subscriptions को एक्टिव करेंगे।

Step 10th : अपने ब्लॉग के Email Subscriptions को एक्टिव करने के लिए सबसे पहले publicize पर क्लिक करें। उसके बाद लेफ्ट साइड में दिखाई दे रहे Email Subscriptions पर क्लिक करें। अब आपके सामने Email Subscriptions के लिए नीचे Activate बटन दिखाई दे रहा होगा; उस पर क्लिक करें।

Activate Email Subscriptions - FeedBurber - Technical Prajapati
Activate Email Subscriptions - FeedBurber - Technical Prajapati

Step 11th : जैसे ही आप अपने ब्लॉग के लिए ईमेल सब्सक्रिप्शन एक्टिव करते हैं; आपके सामने कई सारे कोड आ जाएंगे। जिसमें से आप किसी एक को सिलेक्ट करें; उस कोड को कॉपी करें। उसी पेज पर सबसे नीचे जाने के बाद आपको एक छोटा सा चौकोन बॉक्स मिलेगा जिस पर टिक करें। उसके आगे लिखा होगा ''Send me an email whenever people unsubscribe (will be sent to your "reply-to" address)'' और नीचे दिए गए Save बटन पर क्लिक कर दें।

महत्वपूर्ण सूचना : दोस्तों यदि किसी कारणवश आपको कोड नहीं मिल रहा है; तो इसमें घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। हम नीचे आपको एक डिफॉल्ट कोड दे रहे हैं। जिसमें लाल कलर में लिखे गए feed address को आपको चेंज करना है। यहां आप अपने ब्लॉग के लिए लिखे गए feed address को डालकर आगे बढ़ेंगे।

Code :
<form style="border:1px solid #ccc;padding:3px;text-align:center;" action="https://feedburner.google.com/fb/a/mailverify" method="post" target="popupwindow" onsubmit="window.open('https://feedburner.google.com/fb/a/mailverify?uri=blogspot/WGOMV', 'popupwindow', 'scrollbars=yes,width=550,height=520');return true">
<p>Enter your email address:</p>
<p>
<input type="text" style="width:140px" name="email"/>
</p>
<input type="hidden" value="blogspot/WGOMV" name="uri"/>
<input type="hidden" name="loc" value="en_US"/>
<input type="submit" value="Subscribe" />
<p>Delivered by <a href="https://feedburner.google.com" target="_blank">feedburner</a>
</p>
</form>

Step 12th : जब आप कोड को कॉपी कर लेते हैं; तो आपको अपने ब्लॉगर डैशबोर्ड पर जाना होगा और लेफ्ट साइड दिखाई दे रहे - Layout पर क्लिक करके आप जहां भी Email Subscription Widget को लगाना चाहते हैं; वहां +Add a Gadget पर क्लिक करें।

Step 13th : अब आपके सामने एक पॉपअप शो होगा। जिसमें बहुत सारे ऑप्शन होंगे। आप JavaScript / HTML ऑप्शन को चुनकर दिए गए जगह में कॉपी किए गए कोड को पेस्ट कर दें और टाइटल में email subscription लिखकर नीचे दिए गए save बटन पर क्लिक कर दें।

***तो दोस्तों इस प्रकार हम अपने ब्लॉग पर फीडबर्नर का ईमेल सब्सक्रिप्शन गैजेट लगा सकते हैं। एक बार अपने ब्लॉग को ओपन करें और फॉर्म को सबमिट करके देखें कि - क्या यह सही से काम कर रहा है? अगर सब सही है; तो अब हम फीडबर्नर फीड को अपने ब्लॉग से जोड़ेंगे। जिसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करना होगा।

Step 1 : अपने ब्लॉगर डैशबोर्ड पर जाएं और सेटिंग पर क्लिक करें।

Step 2 : अब नीचे स्क्रॉल करते हुए आए और Site feed ऑप्शन को खोजें।

Step 3 : अब इसी ऑप्शन में पांचवे नंबर पर आपको ''Post feed redirect URL'' का ऑप्शन दिखाई देगा; उस पर क्लिक करें।

Step 4 : अब यहां आपको अपना Feed Address डालना है - http://feeds.FeedBurner.com/YourFeedAddress यहां लाल कलर में लिखे गए टेक्स्ट की जगह आपको अपने ब्लॉग का Feed Address लिखना है और नीचे दिए गए save बटन पर क्लिक कर देना है

ब्लॉगिंग के बारे में आपको बता कर हमें बेहद खुशी की अनुभूति होती है। हम चाहते हैं कि - आप ब्लॉगिंग में सफल हो। हम इसके लिए आपके सामने अंदर की सभी जानकारियां आपके सामने प्रस्तुत करेंगे। यदि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई हो; तो कमेंट बॉक्स में जानकारी के बारे में अपनी राय जरूर दें। अगर हो सके तो - अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जानकारी को शेयर करें। ताकि आपके दोस्त भी ब्लॉगिंग क्षेत्र में आपके साथ मिलकर कुछ बेहतर कर सकें।

Post a Comment

इस आर्टिकल के बारे में आप अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।

Previous Post Next Post