ब्लॉगस्पॉट ब्लॉगर ब्लॉग वेबसाइट में टेंप्लेट / थीम कैसे चेंज करें? या किसी दूसरी टीम को कैसे इनस्टॉल करें? ब्लॉगर ब्लॉगस्पॉट के पुराने डैशबोर्ड पर हम आसानी से अपने ब्लॉग वेबसाइट की थीम या टेंप्लेट को चेंज कर पाते थे। लेकिन, जब से ब्लॉगर ने नया डैशबोर्ड अपडेट किया है। तब से ब्लॉग वेबसाइट की थीम या टेंप्लेट को चेंज करने में बहुत सारे ब्लॉगर मित्रों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। अब हम ब्लॉगर के डिफॉल्ट थीम के साथ कार्य तो नहीं कर सकते। क्योंकि यह थीम हमें जैसे चाहिए; वैसे तो बिल्कुल भी नहीं है। हमने अपने हिसाब से ब्लॉग के लिए सही टेंप्लेट थीम डाउनलोड भी कर ली है। पर अब इसे अपने ब्लॉग पर लगाएं कैसे? आज की यह पोस्ट आपको इसी बारे में संपूर्ण जानकारी दे रही है।

ब्लॉगर में ब्लॉग का टेंप्लेट कैसे चेंज करें थीम इंस्टॉलेशन - Technical Prajapati
ब्लॉगर में ब्लॉग का टेंप्लेट कैसे चेंज करें? थीम इंस्टॉलेशन - Technical Prajapati

दोस्तों अपने ब्लॉग को यूजर फ्रेंडली, मोबाइल फ्रेंडली, एसईओ फ्रेंडली, फ़ास्ट लोडेड और रेस्पॉन्सिव बनाने के लिए हमें इस तरह की थीम अपने ब्लॉग पर लगानी होती है। ताकि हमारा ब्लॉग अच्छी तरह से ग्रो कर सके। लेकिन, जब हम ब्लॉग क्रिएट करते हैं; तब ब्लॉगर की डिफॉल्ट थीम हमारे ब्लॉग पर ऑटोमेटेकली सिलेक्ट कर ली जाती है। ब्लॉगर का जो नया डैशबोर्ड दिया गया है, उसमें एक समस्या है कि - हम आसानी से ब्लॉग के टेंप्लेट या थीम को चेंज नहीं कर सकते। ऐसा बिलकुल भी नहीं है कि - हम इस समस्या को नहीं सुलझा सकते। हालांकि, यह प्रक्रिया थोड़ी जटिल है; पर हम कर सकते हैं और अपने ब्लॉग को एक अच्छी थीम दिला कर ब्लॉग को यूजर फ्रेंडली, मोबाइल फ्रेंडली, एसईओ फ्रेंडली, फ़ास्ट लोडेड और रेस्पॉन्सिव बनाकर ग्रो करा सकते हैं।

***तो दोस्तों अब हम यहां यह मानकर चलते हैं कि - आपने अपने ब्लॉग के लिए बेस्ट ब्लॉगर थीम को डाउनलोड कर लिया है। आगे की प्रक्रिया में हम जानते हैं कि - ब्लॉगर में ब्लॉग का टेंप्लेट कैसे चेंज करें?

ब्लॉगर में ब्लॉग का टेंप्लेट कैसे चेंज करें? थीम इंस्टॉलेशन

ऑनलाइन किसी भी वेबसाइट से जब हम अपने ब्लॉग के लिए फ्री ब्लॉगर टेंप्लेट डाउनलोड करते हैं; तो वह टेंप्लेट हमें Zip File में दी जाती है। उस टेंप्लेट को यूज करने से पहले हमें zip file को खोलना होता है; तो आइए बताते हैं आप उस जिप फाइल को कैसे खोल पाएंगे? नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  1. ब्लॉगर टेंप्लेट को डाउनलोड करने के बाद वह आपके लैपटॉप या डेक्सटॉप के जिस भी फोल्डर में है वहां जाए।
  2. ब्लॉगर टेंप्लेट के जिप फाइल पर माउस से राइट की प्रेस करें।
  3. दिखाए गए विकल्पों में Extract file पर क्लिक करें।

ऑनलाइन किसी भी वेबसाइट से जब हम अपने ब्लॉग के लिए फ्री ब्लॉगर टेंप्लेट डाउनलोड करते हैं; तो वह टेंप्लेट हमें Zip File में दी जाती है। उस टेंप्लेट को यूज करने से पहले हमें zip file को खोलना होता है; तो आइए बताते हैं आप उस जिप फाइल को कैसे खोल पाएंगे? नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें। अब आपके ब्लॉगर थीम की जिप फाइल खुल जाएगी और आप वहां अपने ब्लॉगर थीम की एक आम फाइल देख पा रहे होंगे।

दोस्तों यह भी मुमकिन है कि - ब्लॉगर टेंप्लेट के जिप फाइल पर माउस से राइट की प्रेस करने पर आपको Extract file का ऑप्शन ना दिखाई दे। इसका मतलब यह होता है कि - आपके लैपटॉप या डेक्सटॉप में जिप फाइल खोलने का सॉफ्टवेयर नहीं है। जिप फाइल खोलने के लिए इंटरनेट पर कई सारे सॉफ्टवेयर उपलब्ध है। आप अपने डिवाइस के मुताबिक और अपने पसंद अनुसार किसी भी सॉफ्टवेयर को डाउनलोड करके इंस्टॉल करें और उसके पश्चात ब्लॉगर टेंप्लेट की जिप फाइल को Extract करें।

***तो दोस्तों अब हम यह मानकर चल रहे हैं कि - आपने डाउनलोड किए गए ब्लॉगर थीम की जिप फाइल को एक्सट्रैक्ट कर लिया है। अब बारी है यह जानने की - कि कैसे हम अपने ब्लॉग पर उपलब्ध थीम या टेंप्लेट को इंस्टॉल करेंगे? आइए जानते हैं।

ब्लॉगर के नए इंटरफ़ेस में थीम इंस्टॉलेशन कैसे करें?

दोस्तों ब्लॉगिंग क्षेत्र में मोबाइल से ब्लॉगिंग करने वालों की कोई कमी नहीं है। हालांकि, अगर मैं मेरी बात करूं; तो मैंने भी इसकी शुरुआत मोबाइल से ही की थी। हालांकि, मोबाइल से ब्लॉगिंग करने में बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ता है। जी हां! तैयार हो जाइए अगर आप मोबाइल से ब्लॉगिंग करते हैं तो। क्योंकि अब हम जो कार्य करने जा रहे हैं; इसमें आपको कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।

दोस्तों जैसे कि बहुत सारे लोग मोबाइल का उपयोग करके ब्लॉगिंग करते हैं और कुछ लोग लैपटॉप या डेक्सटॉप से ब्लॉगिंग करते हैं। इसलिए हम ब्लॉगर के नए इंटरफेस में थीम इंस्टॉलेशन कैसे करें? इन दोनों डिवाइस के लिए बारी बारी बताएंगे। सबसे पहले हम मोबाइल के लिए थीम इंस्टॉलेशन बता रहे हैं।

महत्वपूर्ण सूचना : जब भी आप अपने ब्लॉग का टेंप्लेट चेंज करने के बारे में सोच रहे हैं और करने वाले हैं। उससे पहले आपको अपने ब्लॉगर डैशबोर्ड पर जाकर राइट साइड दिए गए ऑप्शन में theme पर क्लिक करके ऑरेंज कलर के बटन CUSTOMISE के पास डाउन एरो पर क्लिक करके बैकअप विकल्प पर क्लिक करना है और अपने ब्लॉग का बैकअप ले लेना है। क्योंकि, टेंप्लेट चेंज करते समय कभी-कभी हमें कुछ समस्या का सामना करना पड़ता है। जैसे टेंपलेट दिखने में तो अच्छा है; लेकिन हमारे ब्लॉग पर अच्छा नहीं दिख रहा, फोंट जैसे हमें चाहिए वैसे नहीं है आदि; ऐसे में आप वापस अपने ही ब्लॉगर थीम को अपलोड करके सब कुछ पहले जैसा कर सकते हैं।


ब्लॉगर के नए इंटरफेस पर मोबाइल से ब्लॉग का थीम / टेंप्लेट कैसे चेंज करें?

महत्वपूर्ण सूचना : यदि आप मोबाइल की सहायता से ब्लॉगर के नए इंटरफ़ेस पर ब्लॉग का थीम टेंप्लेट चेंज करना चाहते हैं; तो सबसे पहले आपको XML Viewer - Reader and Opener एप्लीकेशन को अपने मोबाइल में डाउनलोड करना होगा। यह एप्लीकेशन आपके द्वारा डाउनलोड किए गए ब्लॉगर टेंप्लेट की थीम के xml code को ओपन करने में सहायता करेगा।

मोबाइल डिवाइस से ब्लॉगर में ब्लॉग का टेंप्लेट कैसे चेंज करें - Technical Prajapati
मोबाइल डिवाइस से ब्लॉगर में ब्लॉग का टेंप्लेट कैसे चेंज करें? थीम इंस्टॉलेशन -Technical Prajapati

दोस्तों अब हम यह मानकर चल रहे हैं कि - आपने अपने मोबाइल में डाउनलोड किए गए ब्लॉगर थीम को थीम की जिप फाइल को खोल लिया है। इसी के साथ अपने ऊपर हमारे द्वारा बताए गए एप्लीकेशन को डाउनलोड कर लिया है। अगर आप चाहे तो इसी की तरह कार्य करने वाले दूसरे एप्लीकेशन को भी डाउनलोड कर सकते हैं। जब आप यह दोनों कार्य पूरा कर लेते हैं; इसके पश्चात आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • unzip किए ब्लॉगर टेंप्लेट की फाइल को ओपन करें और उसमें ब्लॉगर की टेंप्लेट की XML file को XML Viewer - Reader and Opener एप्लीकेशन में ओपन करें।
  • टेंप्लेट एप्लीकेशन में ओपन होने के बाद आपको जो भी कोड दिखाई दे रहा है आपको सभी कॉपी कर लेना है। याद रहे एक भी कोड छूटना नहीं चाहिए।
  • अपने ब्लॉगर डैशबोर्ड पर वापस आए।
  • लेफ्ट साइड दिखाए गए ऑप्शन में Theme पर क्लिक करें।
  • अब आपको यहां Orange Color के Button पर Customize लिखा हुआ दिखाई दे रहा होगा। उसी के बाजू में डाउन एरो पर क्लिक करें।
  • दिखाए गए विकल्पों में Edit HTML पर क्लिक करें।
  • अब आपको यहां बहुत सारे कोड दिखाई दे रहे होंगे। आपको सबसे पहले सभी कोड को सिलेक्ट करना है। याद रहे एक भी कोड छूटना नहीं चाहिए।
  • सभी कोड सिलेक्ट करने के बाद आपने कॉपी किया हुआ कोड वहां पेस्ट कर दें और राइट साइड ऊपर की ओर SAVE का सिंबल बना होगा, उस पर क्लिक कर दें।
  • थोड़ी प्रतीक्षा करें, जैसे ही आपको आपका कोड सेव हो गया है, यह मैसेज निचे दिखाई देता है; यहां आपका कार्य पूर्ण हो जाता है।

***तो दोस्तों इस प्रकार आप यदि मोबाइल से ब्लॉगिंग कर रहे हैं; तो ब्लॉगर में अपने ब्लॉग का टेंप्लेट चेंज कर सकते हैं। हालांकि, याद रहे आपको अभी भी अपलोड किये थीम में कुछ बदलाव करना है। हम यह जानेंगे; लेकिन, उसके पहले आइए हम जानते हैं कि - डेक्सटॉप या लैपटॉप यूजर ब्लॉगर के नए इंटरफेस पर ब्लॉग का थीम / टेंप्लेट कैसे चेंज कर सकते हैं?

डेक्सटॉप से ब्लॉगर के नए इंटरफेस पर ब्लॉग का थीम / टेंप्लेट कैसे चेंज करें?

दोस्तों यदि आप लैपटॉप या डेक्सटॉप की सहायता से ब्लॉगिंग कर रहे हैं और आप चाहते हैं कि - ब्लॉगर के नए इंटरफ़ेस पर अपने ब्लॉग का टेंप्लेट थीम चेंज करें; तो आपको केवल इसके लिए लैपटॉप या डेक्सटॉप में नोटपैड होना जरूरी है। यदि आपके डिवाइस में नोटपैड है; तो आप नीचे दिए गए स्टेप्स को आसानी से कर सकते हैं।

डेस्कटॉप डिवाइस से ब्लॉगर में ब्लॉग का टेंप्लेट कैसे चेंज करे - Technical Prajapati
लैपटॉप या डेस्कटॉप डिवाइस से ब्लॉगर में ब्लॉग का टेंप्लेट कैसे चेंज करें? थीम इंस्टॉलेशन - Technical Prajapati
  • unzip किए ब्लॉगर टेंप्लेट की फाइल को ओपन करें और उसमें ब्लॉगर की टेंप्लेट की XML file पर माउस से राइट क्लिक करें और खुलकर आए विकल्पों में open with पर माउस ले जाएं। जहां आपको साइड में आपको नोटपैड का ऑप्शन दिखाई देगा; उस पर क्लिक करें।
  • अब ब्लॉगर टेंप्लेट की थीम नोटपैड में ओपन हो जाएगी। वहां आपको दिखाई दे रहा सभी को कॉपी कर लेना है। इसके लिए आप Ctrl और A प्रेस करे; सभी कोड सिलेक्ट हो जायेगा और Ctrl और A प्रेस से सभी कोड कॉपी हो जायेगा।
  • अपने ब्लॉगर डैशबोर्ड पर वापस आए।
  • लेफ्ट साइड दिखाए गए ऑप्शन में Theme पर क्लिक करें।
  • अब आपको यहां ऑरेंज कलर के बटन पर CUSTOMISE (कस्टमाइज) लिखा हुआ दिखाई दे रहा होगा। उसी के बाजू में डाउन एरो पर क्लिक करें।
  • दिखाए गए विकल्पों में Edit HTML पर क्लिक करें।
  • अब आपको यहां बहुत सारे कोड दिखाई दे रहे होंगे। आपको सबसे पहले सभी कोड को सिलेक्ट करना है। सभी कोड सिलेक्ट करने के लिए आप Ctrl और A प्रेस करे; सभी कोड सिलेक्ट हो जायेगा।
  • सभी कोड सिलेक्ट करने के बाद आपने कॉपी किया हुआ कोड वहां पेस्ट कर दें। पेस्ट करने के लिए Ctrl और V प्रेस करें; कॉपी किया हुआ सभी कोड पेस्ट हो जायेगा।
  • अब आपको राइट साइड ऊपर की ओर SAVE का सिंबल बना दिखाई दे रहा होगा, उस पर क्लिक कर देना होगा।
  • थोड़ी प्रतीक्षा करें! जैसे ही आपको आपका कोड सेव हो गया है, यह मैसेज निचे दिखाई देता है; यहां आपका कार्य पूर्ण हो जाता है।

***तो दोस्तों इस प्रकार आप डेक्सटॉप या लैपटॉप से ब्लॉगर के नए इंटरफ़ेस पर अपने ब्लॉग का टेंप्लेट या थीम आसानी से चेंज कर सकते हैं। इस प्रकार हमने मोबाइल और डेक्सटॉप या लैपटॉप की सहायता से ब्लॉगिंग करने वालों के लिए ब्लॉग का टेंप्लेट कैसे चेंज करें? के बारे में बताया। अब यहां हमें एक बहुत ही महत्वपूर्ण चेंज करना है, आइए बताते हैं।

ब्लॉग का टेंप्लेट चेंज करने के बाद कौनसे चेंजेस करने होते हैं?

दोस्तों यह बिल्कुल मुमकिन है कि - ब्लॉग पर नया टेंप्लेट लगाने से पहले आपने अपने ब्लॉग पर नेविगेशन बार, साइड बार, फूटर, हेडिंग आदि पर काम किया होगा। लेकिन, जब आप नया टेंप्लेट अपने ब्लॉग पर लगाते हैं; तो आपको एक बार फिर नेविगेशन बार, साइड बार, फुटर और हेडिंग पर काम करना पड़ता है। क्योंकि, जब हम किसी भी टेंप्लेट को अपने ब्लॉग पर लगाते हैं; तो उसमें बाय डिफॉल्ट जो भी होता है; वह हमें अपने ब्लॉग पर दिखाई देने लगता है। जैसे कि यदि आपने सोशल मीडिया बटन पर आपको किसी दूसरे पेज दिखाई देते हैं; तो यह सभी चेंजेज आपको ब्लॉग पर नया टेंपलेट लगाने के बाद करना होता है। दोस्तों निश्चिंत रहें - इससे यदि आपने आर्टिकल लिखे हैं; तो आपके आर्टिकल को कोई नुकसान नहीं होगा।



इसे भी पढ़ें शायद आपको ब्लॉगिंग में कुछ मदद मिले।

1. न्यू ब्लॉगर्स के लिए - ब्लॉगस्पॉट पर बेसिक सेटिंग कैसे करें?
2. ब्लॉग को गूगल सर्च कंसोल में क्यों और कैसे सबमिट करें?
3. Google Analytics क्या है? ब्लॉग को इससे कैसे जोड़ें? हिंदी मे
4. बिंग वेबमास्टर टूल क्या है? ब्लॉगर ब्लॉग को इससे कैसे जोड़े?
5. Feedburner क्या है? ब्लॉग को इससे क्यों और कैसे जोड़ें?


***तो दोस्तों हमने आपको इस आर्टिकल की सहायता से ब्लॉगर में ब्लॉक का टेंप्लेट कैसे चेंज करें? मोबाइल या डेक्सटॉप डिवाइस से के बारे में बताया। इसी के साथ आपको हमने बताया कि - आपको अपने ब्लॉग पर टेंप्लेट चेंज करने के बाद क्या करना होगा? उम्मीद है आप आसानी से इसे कर पाएंगे।

ब्लॉगिंग के बारे में आपको बता कर हमें बेहद खुशी की अनुभूति होती है। हम चाहते हैं कि - आप ब्लॉगिंग में सफल हो। हम इसके लिए आपके सामने अंदर की सभी जानकारियां आपके सामने प्रस्तुत करेंगे। यदि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई हो; तो कमेंट बॉक्स में जानकारी के बारे में अपनी राय जरूर दें। अगर हो सके तो - अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जानकारी को शेयर करें। ताकि आपके दोस्त भी ब्लॉगिंग क्षेत्र में आपके साथ मिलकर कुछ बेहतर कर सकें।

Post a Comment

इस आर्टिकल के बारे में आप अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।

Previous Post Next Post