1000 के लिए 1k अक्षर का उपयोग क्यों किया जाता है : अगर हम हिंदी भाषा के बारे में बात करें तो हम 1000 को हज़ार ही बोलते हैं और 1000 ही लिखते हैं। लेकिन जब बात अंग्रेजी की आती है तब हजार के लिए अधिकतर बार 1k ऐसा प्रयोग किया जाता है। जैसे कि अंग्रेजी हमारी दूसरी ऑफिशियल लैंग्वेज है। जिस कारण हम भी कभी-कभी हजार तथा उसके रूप के लिए 1k, 2k, 3k.....10k आदि का उपयोग कर लेते हैं।

1000 के लिए 1k अक्षर का उपयोग क्यों किया जाता है - Why the letter "1k" is used for 1000
1000 के लिए 1k अक्षर का उपयोग क्यों किया जाता है

नमस्कार दोस्तों,
फ्रेंड्स, 1k का मतलब एक हज़ार होता है उसी तरह 2k का मतलब दो हज़ार होता है। अब यहां हमारे कुछ काबिल दोस्तों के दिमाग में यह सवाल आया होगा कि, अंग्रेजी में हज़ार को Thousand कहा जाता है। उस हिसाब से T अक्षर का उपयोग होना चाहिए। आखिर क्यों k अक्षर का उपयोग किया जाता है? तो दोस्तों यह पोस्ट आपके लिए ही है, आइए आपको इसका कारण बताते हैं।


सही मायने में 8 अक्षरों वाले Thousand के बदले k अक्षर का उपयोग किया जाता है। आइए आपको इससे जुड़ी एक पुराने दिनों की बात बताते हैं जो शत प्रतिशत सत्य है।

1000 के लिए 1k अक्षर का उपयोग क्यों किया जाता है

पुराने समय में ग्रीक राज्य में हजार को Thousand न कहते हुए ‘Chilioi’ कहा जाता था। दरअसल Chilioi का अर्थ होता है - अनंत काल। अगर इस हिसाब से देखा जाए तो Chilioi का शब्दाश: अर्थ हजार नहीं होता। लेकिन उस समय में ग्रीक राज्य में हजार यह संख्या सर्वोच्च मानी जाती थी। इसलिए उन्होंने अनंत काल की तरह इस संख्या को अनंत संख्या घोषित किया और इसे Chilioi कहने लगे। तथा इसके बाद, Chilioi शब्द का उपयोग हजार के लिए किया जाने लगा।

समय के साथ, Chilioi शब्द को फ्रांस के लोगो ने अपने उपयोग में ले लिया। जैसे कि हम सभी को पता है फ्रान्स के लोगो ने मॅट्रिक सिस्टीम की सुरुवात की है। ग्रीक से लिया गया Chilioi शब्द जिसे आगे चलकर फ्रांस के लोगों ने संक्षिप्त रूप देते हुए ‘Kilo’ ऐसा कर दिया।

दरअसल फ्रांस के नए अवधारणाओं में 1000 का मतलब Kilo था। आखिरकार फ्रेंच के लोगों ने हजार में होने वाली वृद्धि को k अक्षर से दिखाने की प्रथा शुरू की। जैसे.- 10k का अर्थ है - 10 * 1000 = 10,000.

व्यापार के लिए दुनिया भर में फैले फ्रांसीसी व्यापारियों के कारण यह अवधारणा धीरे-धीरे पूरी दुनिया में फैल गई। इसके बाद, किलोलिटर, किलोग्राम और किलोटन जैसे शब्द अस्तित्व में आए।

➡ 10 Millimeter = 1 Centimeter
➡ 10 Centimeter = 1 Decimeter
➡ 10 Decimeter = 1 Meter
➡ 10 Meter = 1 Dekameter
➡ 10 Dekameter = 1 Hectometer ( = 100 Meter)
➡ 10 Hectometer = 1 Kilometer ( = 1000 Meter)

***तो दोस्तों इसी कारण की वजह से हजार के लिए एक संक्षिप्त के रूप में Kilo शब्द का शुरुवाती अक्षर k का उपयोग करने की प्रथा शुरू हुई। आधुनिक समय के दौरान अर्थशास्त्र में भी k का उपयोग जारी रखा गया।

***तो दोस्तों अब आपको पता चल ही गया होगा कि, 1000 के लिए 1k अक्षर का उपयोग क्यों किया जाता है?

उम्मीद करते हैं दोस्तों, हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी आप सभी दोस्तों को बेहद पसंद आई होगी। अगर जानकारी पसंद आए तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। साथ ही साथ कमेंट बॉक्स में दी गई जानकारी के बारे में अपनी राय जरूर दें, क्योंकि दोस्तों कमेंट बॉक्स आपका ही है।

1 Comments

इस आर्टिकल के बारे में आप अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।

  1. Bahut bahut dhanyavaad , aap ke dwara batayi gayi jankari hame achhi lagi..

    ReplyDelete

Post a Comment

इस आर्टिकल के बारे में आप अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।

Previous Post Next Post