Computer System Concept (कंप्यूटर सिस्टम की अवधारणा), आखिरकार कंप्यूटर किस कांसेप्ट के साथ काम करता है? हमारा पिछला आर्टिकल ''What is Computer? कंप्यूटर क्या है? हिंदी में जानकारी''  में  हमने जाना था - कंप्यूटर एक ऐसा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है या मशीन है; जो उपयोगकर्ता द्वारा दिए गए इनपुट डाटा में प्रक्रिया करके सूचनाओं को परिणामों में प्रदान करता है। इसी का मतलब यह है कि - कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन है; जो उपयोगकर्ता द्वारा दिए गए सूचनाओं का पालन करती है। इसी के साथ हमने कंप्यूटर से जुड़े महत्वपूर्ण जानकारियों को जाना था। आज की यह पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि - कंप्यूटर किस कांसेप्ट के साथ काम करता है?

Concept of Computer - कंप्यूटर की अवधारणा जानकारी हिंदी में - नमस्ते जीनियस
Concept of Computer - कंप्यूटर की अवधारणा जानकारी हिंदी में - Technical Prajapati

दोस्तों, आजकल कंप्यूटर हमें हर जगह दिखाई देते हैं; क्योंकि इसका उपयोग केवल एक ही क्षेत्र के लिए नहीं किया जाता। कोई इसका उपयोग गेम खेलने के लिए करता है, तो कोई लेखन के लिए, कोई ईमेल भेजने के लिए करता है, तो कोई अपने दस्तावेजों को सहेजने के लिए और ना जाने कितने लोग कंप्यूटर का अलग-अलग तरह से उपयोग करते हैं। हालांकि, सवाल यह उठता है कि - कंप्यूटर किस कांसेप्ट के तहत कार्य करता है? आइए जानते हैं।

कंप्यूटर सिस्टम की अवधारणा - जानकारी हिंदी में

दोस्तों पिछले आर्टिकल में हमने कंप्यूटर के हार्डवेयर तथा सॉफ्टवेयर के बारे में जाना था। एक कंप्यूटर हार्डवेयर तथा सॉफ्टवेयर के कंबीनेशन से बनाया जाता है। कंप्यूटर में हार्डवेयर - इनपुट डिवाइस (keyboard, mouse, scanner etc.) और आउटपुट डिवाइस (monitor, speaker, printer etc.) प्रोसेसिंग डिवाइस (CPU) तथा स्टोरेज डिवाइस (CDs, Hard-Dicks, DVDs, etc.) होते हैं। जिन्हें हम देख सकते हैं और छू सकते हैं। इसी के साथ कंप्यूटर में सॉफ्टवेयर उन प्रोग्राम तथा निर्देशों का सेट होता है; जो कंप्यूटर को नियंत्रित तथा संचालित करने का कार्य करता है। कंप्यूटर के सॉफ्टवेयर को हम छू नहीं सकते; हालांकि देख जरूर सकते हैं।

दोस्तों आपको तो यह पता ही होगा कि - कंप्यूटर को इंसान ने बनाया है। जब तक कोई इंसान कंप्यूटर को कुछ करने के लिए नहीं कहेगा या निर्देश नहीं देग; तब तक कंप्यूटर कुछ भी नहीं कर सकता। कंप्यूटर उन्हीं कार्यों को करता है; जो उपयोगकर्ता द्वारा उसे करने के लिए कहा जाता है। कंप्यूटर में लिखे गए प्रोग्राम को कंप्यूटर द्वारा समझी जाने वाली भाषा में लिखा जाता है। इसी प्रोग्राम को सॉफ्टवेयर कहा जाता है और यह सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर को कार्यरत करने का कार्य करता हैं।

दोस्तों जैसे कि - कंप्यूटर एक सिस्टम है। लेकिन, क्या आपको पता है? कि कंप्यूटर को सिस्टम क्यों कहा गया है? आइए आपको बताते हैं।

हिंदी में सिस्टम
एक या एक से ज्यादा उद्देश्यों को पूर्ण करने के लिए कार्य करने वाले यूनिट के ग्रुप को ''सिस्टम'' कहा जाता है।

System in English
A group of units functioning to accomplish one or more objectives is called a "system"

इसे हम एक उदाहरण के साथ समझते हैं; Education भी एक सिस्टम है; जिसकी यूनिट - Head Master, Teacher, Library, Teaching, Examination, Student etc. हैं। बिल्कुल इसी तरह - कंप्यूटर भी एक सिस्टम की तरह काम करता है। कंप्यूटर सिस्टम के यूनिट में हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर तथा यूजर होते हैं।

कंप्यूटर की अवधारणा - Concept of Computer - Namaste Genius
कंप्यूटर की अवधारणा - Concept of Computer - Technical Prajapati

***दोस्तों किसी भी कंप्यूटर को ऑपरेट करने के लिए हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और यूजर की आवश्यकता होती है और इसी अवधारणा के साथ कंप्यूटर काम करता है।

हार्डवेयर : कंप्यूटर के सभी पार्ट्स जिन्हें हम देख सकते हैं तथा छू सकते हैं; वह सभी हार्डवेयर कहलाते हैं। इसमें कंप्यूटर का बाहरी हिस्सा तथा आंतरिक भाग शामिल होते हैं। Eg. - Keyboard, Mouse, Monitor, Printer, Scanner, CPU, CD, DVD, Harddisk etc.

कंप्यूटर हार्डवेयर - कंप्यूटर की अवधारणा - Computer Hardware - Computer Concept - Namaste Genius
कंप्यूटर हार्डवेयर - कंप्यूटर की अवधारणा - Computer Hardware - Computer Concept - Technical Prajapati

सॉफ्टवेयर : कंप्यूटर के वह सभी पार्ट्स जिन्हें हम देख सकते हैं, हालांकि छू नहीं सकते; वह सभी सॉफ्टवेयर कहलाते हैं। कंप्यूटर सॉफ्टवेयर में, MS Word, MS Excel, MS Powerpoint, Photoshop, Page Maker, Video Maker, Computer Applications, Web Browser etc. का समावेश होता है।

कंप्यूटर सॉफ्टवेयर - कंप्यूटर की अवधारणा - Computer Software - Computer Concept - Namaste Genius
कंप्यूटर सॉफ्टवेयर - कंप्यूटर की अवधारणा - Computer Software - Computer Concept - Technical Prajapati

यूजर : एक कंप्यूटर को कार्यरत करने के लिए यूजर की आवश्यकता होती है। जैसे कि हम सभी को पता है; कंप्यूटर अपने आप कुछ नहीं करता। कंप्यूटर को ऑपरेट करके परिणाम प्राप्त करने वाले व्यक्ति को यूजर कहा जाता है।

कंप्यूटर यूजर - कंप्यूटर की अवधारणा - Computer User - Computer Concept - Namaste Genius
कंप्यूटर यूजर - कंप्यूटर की अवधारणा - Computer User - Computer Concept - Technical Prajapati

तो दोस्तों कंप्यूटर की अवधारणा यही है कि - जब कोई यूजर कंप्यूटर को निर्देश देता है; तो कंप्यूटर में उपलब्ध सॉफ्टवेयर उस पर प्रक्रिया करके हार्डवेयर को कार्यरत करते हैं। जब यूजर द्वारा दिए गए निर्देश पर प्रक्रिया पूर्ण हो जाती है; तो हमें परिणाम दिखाया जाता है।

कंप्यूटर कांसेप्ट में एक यूजर सबसे पहले कंप्यूटर को इनपुट डाटा प्रोवाइड करता है। इसके लिए वह हार्डवेयर तथा सॉफ्टवेयर का उपयोग करता है। जब कंप्यूटर को इनपुट डाटा प्राप्त हो जाता है; तो कंप्यूटर सॉफ्टवेयर उस इनपुट डाटा पर प्रोसेस करता है और हार्डवेयर पर हमें आउटपुट प्रदान कराता है।

***तो दोस्तों कंप्यूटर बिल्कुल इसी कंसेप्ट के साथ कार्य करता है। जैसे कि -आज की इस पोस्ट में हमने जाना। आइए संक्षिप्त में जानते हैं कि - आज के इस आर्टिकल के जरिए हमने क्या जाना।

सरल शब्दों में - कंप्यूटर की अवधारणा :-

Ⓐ कंप्यूटर के वह पार्ट जिन्हें हम देख सकते हैं तथा छू सकते हैं; उन सभी को हार्डवेयर कहा जाता है।
Ⓑ कंप्यूटर के वह पार्ट जिन्हें हम देख सकते हैं; हालांकि छू नहीं सकते उन सभी को सॉफ्टवेयर कहते हैं।
Ⓒ जब तक किसी यूज़र द्वारा कंप्यूटर को निर्देश नहीं दिया जाता; तब तक कंप्यूटर कुछ भी नहीं कर सकता।
Ⓓ कंप्यूटर में उपलब्ध सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर को कार्यरत करने का कार्य करते हैं।
Ⓔ एक या अधिक उद्देश्यों को पूर्ण करने के लिए कार्य करने वाले यूनिट के ग्रुप को सिस्टम कहा जाता है; कंप्यूटर भी एक सिस्टम है।
Ⓕ परिणाम प्राप्त करने के लिए कंप्यूटर को ऑपरेट करने वाले व्यक्ति को यूजर कहा जाता है।
Ⓖ कंप्यूटर कांसेप्ट - हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर तथा यूजर यह तीनों कंप्यूटर सिस्टम के मुख्य भाग हैं।

***तो दोस्तों इसी के साथ आज का हमारा यह पोस्ट यहीं समाप्त होता है। यदि आपने इससे पहले वाला आर्टिकल - कंप्यूटर क्या है? नहीं पढा है; तो इसे जरूर पढ़ें। कंप्यूटर के बारे में अधिक जानने में आपको सहायता होगी। आगे कंप्यूटर की जानकारी के बारे में अधिक आर्टिकल जल्द ही आपके सामने प्रस्तुत होंगे। हमारे इस ब्लॉग पर कंप्यूटर फंडामेंटल कैटेगरी को चेक करते रहें या यदि आप सदस्यता ले लेते हैं; तो सीधे ई-मेल के जरिए आपको नोटिफिकेशन मिल जाएगा।

***तो क्या जीनियस कैसा लगा आज का हमारा यह पोस्ट? कमेंट करके जरूर बताएं और हो सके तो अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर इस जानकारी को शेयर करें।

Post a Comment

इस आर्टिकल के बारे में आप अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।

Previous Post Next Post