जीएसटी क्या है-जानकारी हिंदी में - What is GST in Hindi : GST किसने लागू किया - इसका क्या मतलब होता है? ये कितने प्रकार की होती है इसके फायदे और नुकसान क्या है? आदि जानकारी आज की पोस्ट में हम लेने वाले हैं।

जीएसटी क्या है-जानकारी हिंदी में - What is GST in Hindi
जीएसटी क्या है-जानकारी हिंदी में - What is GST in Hindi


नमस्कार दोस्तों,
फ्रेंड्स, जीएसटी के आने से पहले जो टैक्स लगता था। वह दो तरीकों से लगता था - डायरेक्ट टैक्स और इनडायरेक्ट टैक्स। डायरेक्ट टैक्स वह है जो हम डायरेक्ट सरकार को देते हैं। इनडायरेक्ट टैक्स वह होता है की हम अगर कोई चीज खरीदते हैं तो उस पर लगता था। पहले अगर कोई किसी चीज की सर्विस दे रहा है जैसे.- टीचर वकील या डॉक्टर अगर सर्विस देते हैं, तो उन लोगों को सर्विस टैक्स देना पड़ता था।



हमारे एजुकेशनल पोस्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।



इसे भी पढ़ें शायद आपको पसंद आए



जीएसटी क्या है - What is GST

अगर कोई व्यापारी गुड्स की ट्रेडिंग कर रहा है तो उसे CST [CENTRAL SELL TAX], VAT [VALUE ADDED TAX], ET [ENTRY TAX]  ऐसे अलग अलग इनडायरेक्ट टैक्स देने होते थे।

फ्रेंड्स, बहुत पहले से यह प्रोसेस चल रही थी कि टैक्स सिस्टम में REFORMATION की जरुरत है। इस सिस्टम में कुछ बदलाव हो इसे सिस्टमैटिक बनाया जाय। तो फ्रेंड्स फाइनली 17 इनडायरेक्ट टैक्स & 23 सेस को मिलकर एक टैक्स बनाया गया जिसका नाम GST रखा गया।

GST का मतलब है Goods and Services Tax यानि वस्तु एंव सेवा कर। फ्रेंड्स GST को INDIRECT TAX AUR DESTINATION TAX कहा गया है। दोस्तों इंडिया में GST लाने का एक ही मकसद है कि इंडिया में इंटीग्रेटेड मार्केट विकसित हो।

GST का इतिहास - History of GST

सर्व प्रथम जीएसटी लागु करने का सुझाव विजय केलकर समिति ने दिया था। हम सभी जानते है की संविधान के अनुसार उत्पाद शुल्क और सीमा शुल्क के अलावा कोई शुल्क लिया नहीं जा सकता। राज्यों को सर्विस टैक्स लगाने का अधिकार नहीं था। अगर जीएसटी लाना है तो संविधान में संशोधन करना ही था और अगर संविधान में संशोधन करना है तो वह संसद के सिवा नहीं हो सकता। इसीलिए 122वें संविधान संशोधन बिल को संसद में लाया गया। वह बिल लोकसभा से 3 अगस्त 2016 को पास हुआ। राज्यसभा से वह बिल 8 अगस्त 2016 को पास हुआ। उसके बाद 15 राज्यों ने इसे पास किया। सबसे पहले जीएसटी का पुष्टिकरण [RATIFY] और पास असम राज्य ने किया। राष्ट्रपति ने इस जीएसटी बिल पर फाइनल मुहर 8 सितंबर 2016 को दी। इस प्रकार 101वें संविधान संशोधन के तहत जीएसटी को संविधान में जोड़ा गया। और जीएसटी को 1 जुलाई 2017 से लागु कर दिया गया।

GST के प्रकार - Types of GST

GST के 3 प्रकार है।
1] CGST [CENTRAL GOODS SERVICE TAX] :- यह केंद्र द्वारा लिया जाता है।
2] SGST [STATE GOODS SERVICE TAX] :- यह राज्यों द्वारा लिया जाता है।
3] IGST [INTIGRATED GOODS SERVICE TAX] :-इसे अनुच्छेद 269A में रखा गया है। यह कोई टैक्स नहीं है। यह सिर्फ 2 राज्यों में हो रहे व्यापार पर नजर रखने की सिस्टम है। इसी सिस्टम से पता चलता है की व्यापार 1 राज्य से दूसरे राज्य में हो रहा है।

उदाहरण : अगर मैं महाराष्ट्र में हूं और मैंने गुजरात से कोई वस्तु मंगाई तो - उस बिल पर IGST लिखा होगा। इस से कोई फर्क नहीं पड़ता क्युकी CGST+SGST ही लगा होता है. पर बिल पर IGST लिखा है। तो IGST से पता चल जायेगा की व्यापार एक राज्य से दूसरे राज्य में हुआ है।

अब यह IGST केंद्र और उपभोक्ता राज्य को मिलेगा। हमने ऊपर जो उदाहरण देखा उसके अनुसार महाराष्ट्र को टैक्स मिलेगा तथा निर्माता राज्य गुजरात को कुछ नहीं मिलेगा। इसी लिए इसे गन्तव्य कर कहा गया है।

GST के फायदे - Benefits of GST

1] राजस्व में वृद्धि।
2] सिंपल बिज़नेस प्रोसीज़र। 
3] जीडीपी में वृद्धि। 
4] कोई टैक्स चोरी नहीं। 
5] GST में मासिक तथा वार्षिक रिटर्न प्रावधान। 
6] सारा लेन देन इलेक्ट्रॉनिक मोड के जरिये।

GST परिषद - GST Council

इस GST परिषद को संविधान में एक नए अनुच्छेद 279A में रखा गया है और इसी में इसके गठन का प्रावधान दिया गया है। इसकी स्थापना 12 सितंबर 2016 को की गई थी। इसमें कुल 33 सदस्य है तथा इसका चेयरमैन भारत का वित्त मंत्री होगा। इसके अलावा केंद्रीय राज्य मंत्री और वित्त/कर मंत्री भी होंगे। weightage की बात करे तो सबसे पहले यह रूल है की GST काउन्सिल/परिषद में 50% सदस्य उपस्थित हो। अगर किसी बात पर वोटिंग हो रही हो तो उसे 3/4 वोट मिले तभी वह मान्य होगा। अब इसमें 1/3 वोट का  weightage केंद्र को और 2/3 वोट का  weightage राज्यों को दिया गया है।

GST टैक्स की स्लैब - GST tax slab

फ्रेंड्स GST टैक्स स्लैब 4 रखी गई है। टैक्स स्लैब का मतलब है की कितनी % टैक्स लिया जायेगा वह दर।
1] 5%
2]12%
3]18%
4]28%
***GST के दायरे से  बाहर शराब, पेट्रोल, दिसेल, नेचुरल गैस और इलेक्ट्रिसिटी को रखा गया है।

GST से जुड़े कुछ इम्पोर्टेन्ट पॉइंट

1] GST लागु करने वाला पहला देश फ्रांस है। जिसने 1954 में ही GST लागु कर दिया था।
2] वार्षिक टर्नओवर अगर 20 Lakh से ज्यादा है तो GST रेजिस्ट्रेशन करना होगा।
3] कुछ राज्यों में टर्नओवर 10 Lakh रखी गई है।
4] GST की पंजीयन संख्या में कुल 15 डिजिट होते है। 
5] सर्व प्रथम GST बिल का प्रारूप तैयार करने वाले समिति के अध्यक्ष असीम दास गुप्ता थे।
6] GST लागु करने वाला अंतिम राज्य जम्मू कश्मीर है।

GST संबंधित महत्वपूर्ण सवाल और जवाब

प्रश्न 1: - दुनिया में सबसे पहले GST कहाँ है?
उत्तर: - फ्रांस

प्रश्न 2: - भारत का GST मॉडल किस देश पर आधारित है?
उत्तर: - कनाडा

प्रश्न 3: - भारत में GST कब लागू किया गया था?
उत्तर: - 1 जुलाई 2016

प्रश्न 4: - भारत में जीएसटी लागू करने का सुझाव किसने दिया था?
उत्तर: -विजय केलकर समिति

प्रश्न 5: - GST का ब्रांड एंबेसडर कौन है?
उत्तर: - अमिताभ बच्चन

प्रश्न 6: - जीएसटी लागू करने वाला भारत का पहला राज्य कौन सा है?
उत्तर: - असम

प्रश्न 7: - भारत में जीएसटी किस अनुच्छेद के तहत पेश किया गया था?
उत्तर: -अनुच्छेदन 27 9 ए

प्रश्न 8: - GST काउंसिल में कितने सदस्य हैं?
उत्तर: - 33

प्रश्न 9: - भारत में जीएसटी विधेयक किस संविधान संशोधन के तहत पारित किया गया था?
उत्तर: 122 वां संविधान संशोधन

प्रश्न 10: - भारत में GST किस अधिनियम के तहत पेश किया गया था?
उत्तर: - 101 अधिनियम

प्रश्न 11: - GST बिल पर राष्ट्रपति ने कब मंजूरी दी?
उत्तर: - 8 सितंबर, 2016

प्रश्न 12: - जीएसटी विधेयक के पक्ष में कितने वोट हैं?
उत्तर: - 336

प्रश्न 13: - विपक्ष के GST में कितने वोट हैं?
उत्तर: - 11

प्रश्न 14: - GST पंजीकरण संख्या कितने अंकों की है?
उत्तर: - 15 अंक

प्रश्न 15: - जीएसटी चोरी होने पर कितने साल की कैद होगी?
उत्तर: - 5 वर्ष

प्रश्न 16: - GST दरें / स्लैब कितनी है?
उत्तर: - ४ {5%, 12%, 18%, 28%}


प्रश्न 17: - जीएसटी कितने देशों में लागू होता है?
उत्तर: - 160 देशों में

प्रश्न 18: - GST किस प्रकार का कर है?
उत्तर: - अप्रत्यक्ष कर

प्रश्न 19: - भारत में पहला GST प्रस्ताव कब पेश किया गया था?
उत्तर: - वर्ष 2000 में

प्रश्न 20: - जीएसटी परिषद का मुख्यालय कहाँ है?
उत्तर: -दिल्ली

प्रश्न 21: - GST परिषद के अध्यक्ष कौन हैं?
उत्तर: - वित्त मंत्री

प्रश्न 22: - GST बिल पास करने वाला पहला राज्य कौन सा है?
उत्तर: - तेलंगाना

प्रश्न 23: - GST किस दिन मनाया जाएगा?
उत्तर: - 1 जुलाई

प्रश्न 24: - भारत में GST टैक्स किस तरीके से दिया जाएगा?
उत्तर: -50: 50

प्रश्न 25: - GST को कितने भागों में विभाजित किया गया है?
उत्तर: - 3 {CGST, SGST, IGST}

प्रश्न 26: - GST का पूर्ण रूप क्या है?
उत्तर: - गुड्स एंड सर्विस टैक्स

प्रश्न 27: - जीएसटी किस राज्य में लागू किया गया था?
उत्तर: - जम्मू कश्मीर

प्रश्न 28: जब लोकसभा ने 122 वां संविधान संशोधन विधेयक पारित किया?
उत्तर: - 3 अगस्त, 2016

प्रश्न 29: राज्य सभा ने 122 वां संविधान संशोधन विधेयक कब पारित किया?
उत्तर: - 8 अगस्त 2016

प्रश्न 30: - GST बिल का मसौदा तैयार करने वाली समिति के अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर: - असीम दास गुप्ता

***तो दोस्तों यह है MPSC and UPSC के दृष्टिकोण से GST पर पूछे जाने वाले सवाल और जवाब।

जीएसटी क्या है? समझे वीडियो के साथ



उम्मीद करते हैं दोस्तों, हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी आप सभी दोस्तों को बहुत पसंद आई होगी। अगर जानकारी पसंद आए तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। साथ ही साथ कमेंट बॉक्स में दी गई जानकारी के बारे में अपनी राय जरूर दें। क्योंकि दोस्तों कमेंट बॉक्स आपका ही है।

Post a Comment

इस आर्टिकल के बारे में आप अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।

Previous Post Next Post