बिना किसी स्पीकिंग कोर्स के इंग्लिश कैसे बोले | हिंदी में : Free Self Teaching Course क्या है? घर बैठे इंग्लिश कैसे सीखे?

बिना किसी स्पीकिंग कोर्स के इंग्लिश कैसे बोले  हिंदी में - How to speak English without a speaking course. in Hindi
बिना किसी स्पीकिंग कोर्स के इंग्लिश कैसे बोले  हिंदी में

नमस्कार दोस्तों,
फ्रेंड्स, वक्त की मांग इंग्लिश है। आज जिन लोगो को इंग्लिश आती है वो सभी लोग कही भी अपना सिक्का जमाने में कामयाब रहते है। बहुत सारे कोर्सेज या क्लासेस आपसे दावा करती हैं कि - वह आपको सिर्फ 1 महीने या 3 महीने के कोर्स में इंग्लिश बोलना सिखा देंगी और वैसे होता भी है। आप काम चलाऊ थोड़ा बहुत इंग्लिश तो बोल ही लेते हो। पर क्या यह आपके उन कोर्सेज के लिए दिए हुए पैसे को Recover करता है?? आजकल स्पीकिंग कोर्स के नाम पर आपसे ₹5000-₹10000 तो यूं ही ले लेते हैं और लास्ट में हमें क्या मिलता है...बाबाजी का ठुल्लू! इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज हम आपके लिए - बिना किसी स्पीकिंग कोर्स के इंग्लिश कैसे बोले | हिंदी में जानकारी लेकर आ गए है, तो चलो फ्रेंड्स देखते है।

इंग्लिश सीखना क्यों जरूरी है??

दोस्तों इसकी कोई एक वजह हो तो मै बताऊ। पर यहाँ तो बहुत सारे आपको ऐसे कारन मिल जायेंगे जिसके लिए आपको इंग्लिश सीखना जरुरी हो जायेगा। जैसे.-

  1. दोस्तों हम सभी जानते हैं - दुनिया में जितनी भी नॉलेज भरी किताबें हैं वह सारी अंग्रेजी में उपलब्ध होती है। अगर हमें कोई किताब पढ़नी होगी तो इंग्लिश आना जरूरी है। 
  2. आजकल किसी भी कंपनी में इंग्लिश बोलने वाले को ज्यादा इंपॉर्टेंट दिया जाता है। तथा इंटरव्यू भी इंग्लिश में ही किए जा रहे हैं।
  3. आजकल बहुत सारे पेरेंट्स अपने बच्चों को इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ा रहे हैं। ऐसे में अपने बच्चे को घर पर पढ़ाने के लिए आपको इंग्लिश आना बहुत ही जरूरी है।
  4. सोशल मीडिया पर भी बहुत सारे लोग अंग्रेजी का उपयोग करते हैं। अगर आपका कोई दोस्त अंग्रेजी में आप से चैट करता है - तो उस से चैट करने के लिए आपको अंग्रेजी आना जरूरी है।
  5. दोस्तों अगर आपसे कोई अचानक अंग्रेजी में बात करें या आपके सामने कोई ऐसा फॉर्म भरने के लिए आ जाए जो अंग्रेजी में हो - तो इन दोनों ही परिस्थितियों में आपके पास अंग्रेजी का ज्ञान होना आवश्यक है।

***दोस्तों यह तो वही नॉर्मल बातें जो बताती हैं कि - आपको अंग्रेजी आना क्यों जरूरी है। आइए, आपको कुछ और परिस्थितियों से अवगत कराते हैं।



हमारे एजुकेशनल पोस्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।



इसे भी पढ़ें शायद आपको पसंद आए



  1. अगर आप छोटे बच्चे हैं तो - आपको स्कूल में इंग्लिश बोलने के लिए अंग्रेजी आना जरूरी है।
  2. अगर आप हाउसवाइफ हो तो - आपको अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए अंग्रेजी आना आवश्यक है।
  3. अगर आप कोई बिजनेसमैन है तो - आपको अपने क्लाइंट के साथ या कंपनी में या अपने हेल्पर के साथ इंग्लिश बोलना पड़ सकता है इसके लिए आपको अंग्रेजी आना आवश्यक है। 
  4. अगर आप स्कूल कॉलेज में हो तो - आपको अपने फ्रेंड और टीचर से इंग्लिश में बात करना पड़ सकता है इसलिए आपको अंग्रेजी आना जरूरी है।

***आप भले ही किसी भी फील्ड में क्यों ना हो अंग्रेजी हर जगह बोली जाने वाली लैंग्वेज हो गई है। अगर हम आज भी इंग्लिश बोलना नहीं सीखे तो - आगे हमें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

हम घर बैठे मुफ्त में अंग्रेजी सीख सकते हैं??

जी हां! दोस्तों बिल्कुल, हम सभी घर बैठे अंग्रेजी सीख सकते हैं। यह कोई मुश्किल काम नहीं है। यह बहुत ही आसान है जिसे कोई भी कर सकता है। यहां तक कि दोस्तों, आप पैसे देकर कोर्स करके जो इंग्लिश बोलना सीखेंगे। आप उससे भी बेहतर और अच्छी तरह से इंग्लिश बोल सकेंगे। आपको कोई किताब उठाने की जरूरत नहीं है। आप बिना कोई किताब उठाएं ही हंसते खेलते इंग्लिश बोलना सीख जाएंगे। अगर आपको यकीन नहीं है तो - आप एक बार इस ट्रिक को जरूर आजमाकर देखें।

घर बैठे इंग्लिश हम कैसे सीख पाएंगे??

महत्वपूर्ण सूचना : दोस्तों नीचे दिए गए सारे स्टेप्स को हमारी टीम ने खुद आजमाया तथा कुछ लोगों से भी इन स्टेप्स को फॉलो करने के लिए कहा। जहां हमें इसके पॉजिटिव रिजल्ट मिले हैं इसलिए - आपके सामने यह ट्रिक हम लेकर आए हैं।

दोस्तों जैसे कि हम सभी को पता है - यह दुनिया डिजिटल होती जा रही है। यहां लोग किताबों से बेहतर नॉलेज इंटरनेट से प्राप्त करते हैं। इसी बात को मद्देनजर रखते हुए हम आपके लिए एक ऐसी ट्रिक लेकर आए हैं। जहां आप - बिना किसी किताब को हाथ लगाए मजे के साथ अंग्रेजी बोलना सीख पाएंगे। बस आपको नीचे दिए गए सारे एक को सही से फॉलो करना है। याद रहे यह एक self-teaching कोर्स है। जिसके लिए आपको एक रुपए भी खर्च करने की कोई आवश्यकता नहीं।

1] गूगल प्ले स्टोर पर जाकर Google Translate सर्च करें तथा उसे डाउनलोड कर ले।

2] अब इस एप्लीकेशन को ओपन करें और आपसे जो भी Allow करने के लिए कहा जाए उसे Allow कर दें। 

***दोस्तों आपको घर बैठे इंग्लिश सीखने के लिए इस एप्लीकेशन को डाउनलोड करना बहुत ही आवश्यक है।

Self-Teaching Course क्या है और इसे कैसे करें??

दोस्तों सिर्फ टीचिंग कोर्स का मतलब होता है कि आपको अपने आप को ही पढ़ाना है। इसे हम उदाहरण के साथ समझने की कोशिश करते हैं। 

उदाहरण : मान लीजिए कि आप अपने किसी दोस्त के साथ बात कर रहे हैं - तो आपको यहां अपने दोस्त के डायलॉग को बोलना होगा।

आप :- कैसे हो मुकेश??
आपका फ्रेंड :- मै ठीक हू, दीपक।
आप :- क्या कर रहे है आज कल??
आपका फ्रेंड्स :- कुछ नहीं स्कूल में पढ़ता हू।

बिल्कुल इसी तरह आपको दोनों के डायलॉग बोलकर उसे अंग्रेजी में कैसे बोलते हैं?? इसे गूगल ट्रांसलेट की मदद से समझना है।

गूगल ट्रांसलेट को कैसे यूज़ करें??

गूगल ट्रांसलेट में आखिर क्या होता है?? यह समझाने के लिए हमने नीचे एक इमेज दी है।  जिसके जरिए आप काफी हद तक समझने में कामयाब हो जाएंगे।

Free-self-teaching-cource
Free-self-teaching-cource

दोस्तों जैसे ही आप गूगल ट्रांसलेट को सब Allow करके ओपन करते हैं। तो यहां आपसे दो लैंग्वेज सिलेक्ट करने के लिए कहा जाता है। जैसे कि हम अंग्रेजी सीखना चाहते हैं तो - हमें लेफ्ट साइड हिंदी और राइट साइड में अंग्रेजी को सिलेक्ट करना होगा। अब आपको नीचे दिए गए 4 ऑप्शन मिल जाएंगे।

कैमरा [ Camera ]: इसमें आपको गूगल ट्रांसलेट में दिए कैमरा पर क्लिक करके जो भी इंग्लिश वर्ड का मीनिंग समझना है उसका फोटो ले। गूगल ट्रांसलेटर उसे स्कैन कर के आपको बताएगा कि - उसने कौन कौनसे वर्ड को स्कैन किया है। अब आपको उस फोटो में के जिस भी वर्ड का मीनिंग चाहिए बस उतने ही वर्ड को Erase करे। आपके सामने उस वर्ड का मीनिंग शो हो जायेगा। यहाँ आप अपने गैलरी के फोटो भी स्कैन करके उनमें होने वाले इंग्लिश वर्ड या सेन्टेन्स के मीनिंग जान सकते है। यह फीचर स्टूडेंट्स के लिए बहुत ही बढ़िया है।

हैंडराइटिंग [ Handwriting ]: इसमें आपको जिस वर्ड या सेन्टेन्स का मैंनिंग चाहिए उसे टाइप करना है. या आप अपने ऊँगली से लिख भी कर सकते है। कीबोर्ड से टाइप या उंगलिओं से लिखने पर आपके सामने उस वर्ड या सेंटेंस का मीनिंग शो हो जायेगा।

कन्वर्सेशन [ Conversation ] : यह फीचर बहुत ही बढ़िया है। इसमें आप अकेले या आप और आपके फ्रेंड्स जिसे इंग्लिश आती है दोनों बैठकर आपस में बात कर सकते है। जैसे आपको हिंदी आती है तो - आप हिंदी लैंग्वेज सेलेक्ट करे और उसपर टैप करके हिंदी में बोले। जिसे गूगल ट्रांसलेटर इंग्लिश में ट्रांसलेट करके इंग्लिश में बोलेगा। अगर आपका फ्रेंड इंग्लिश पर टैप करके इंग्लिश में आपसे बात करता है तो - गूगल ट्रांसलेटर उसे आपको हिंदी में बतायेगा। 

***इंग्लिश स्पीकिंग के लिए ये फीचर बहुत बढ़िया है। आप इसे इस्तेमाल करके अपने इंग्लिश को और भी स्ट्रॉन्ग बना सकते है।

वॉइस [ Voice ] : इसमें आप अगर वॉइस पर टैप करके जो भी हिन्दी में बोलेंगे गूगल ट्रांसलेट उसे इंग्लिश में ट्रांसलेट कर देगा।

दोस्तों यहां हमें गूगल ट्रांसलेट को एक डिक्शनरी के रूप में नहीं लेना है। बल्कि हमें अपने Self-Teaching Course के नजरिए से इसे देखना है। अब यह पूरी तरह आप पर निर्भर करता है कि - गूगल द्वारा दिए गए इस फ्री एप्लीकेशन का इस्तेमाल आप अंग्रेजी सीखने के लिए कैसे करते हैं। इस एप्लीकेशन को कैसे इस्तेमाल करें?? इस बारे में हमने आपको पूरी जानकारी दे दी है।


बिना किसी स्पीकिंग कोर्स के इंग्लिश कैसे बोले - जानिए वीडियो के जरिए


दोस्तों हमें पूरी उम्मीद है कि - अगर आप गूगल ट्रांसलेट को इस्तेमाल करते हुए अगर self-teaching कोर्स शुरू करते हैं। तो आप बहुत ही जल्द फर्राटेदार इंग्लिश बोलने में कामयाब हो जाएंगे। गूगल ट्रांसलेट आप की पूरी तरह से मदद करने के लिए तैयार है - बस आपको अपना कीमती समय देना है।

उम्मीद करते हैं दोस्तों, हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी आप सभी दोस्तों को बेहद पसंद आई होगी। अगर जानकारी पसंद आए तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। साथ ही साथ कमेंट बॉक्स में दी गई जानकारी के बारे में अपनी राय जरूर दें, क्योंकि दोस्तों कमेंट बॉक्स आपका ही है।

Post a Comment

इस आर्टिकल के बारे में आप अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।

Previous Post Next Post