बालों को तेल लगाने से क्या क्या फायदे होते हैं | Helth Tips
बालों को तेल लगाने से क्या क्या फायदे होते हैं  What are the benefits of applying hair oil  Helth Tips Technical Prajapati
बालों को तेल लगाने से क्या क्या फायदे होते हैं
हेलो,नमस्कार दोस्तों, 
फ्रेंड्स, आप सभी का स्वागत है टेक्निकल प्रजापति [Technical Prajapati] के हेल्थ [Helth] सेक्शन में दोस्तों, आज की इस पोस्ट में हम यह जानने वाले हैं कि, हर दिन बालों को तेल लगाना चाहिए या नहीं लगाना चाहिए ?लगाने से क्या फायदे हैं क्या नुकसान है ? दोस्तों, इस बात पर हमें अलग-अलग लोगों से अलग-अलग मत-भेद या विचार सुनने को या देखने को मिलते हैं। उन सभी मतभेदों और विचारों में से क्या सही है क्या गलत है ? कुछ समझ नहीं आता तो चलो दोस्तों, आज हम इस पोस्ट में जान लेते हैं कि, बालों को तेल लगाने से क्या क्या फायदे होते हैं ?

दोस्तों बालों में तेल लगाना बहुत ही फायदेमंद है। हमारे बालों के लिए और हमारे सर के लिए स्वास्थ्य के लिए। लेकिन इस फैशन की दुनिया में जो लोग बालों में तेल लगाते हैं। उन्हें उनके बाल चिप चिपे हैं, ऐसा कह कर चिढ़ाया जाता है। जिससे वह लोग अपने बालों में तेल लगाना छोड़ देते हैं और तेल के बजाय जेल आदि का उपयोग करने लगते हैं। जो कि हमारे बालों के लिए और हमारे स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल अच्छा संकेत नहीं है। 

जैसे कि हमारा टाइटल हमें बताता है कि, आज इस पोस्ट में हम यह जानने वाले हैं। बालों में तेल लगाने से हमें क्या क्या फायदा होता है ? तो नीचे दिए गए सारे फायदे हमें बालों में तेल लगाने से होते हैं इन्हे जान लेते हैं

बालों को तेल लगाने से क्या क्या फायदे होते हैं

  • प्रतिदिन बालों में तेल लगाने से बाल टूटना और दो मुंहे बाल आना इनका प्रमाण कम हो जाता है
  • प्रतिदिन बालों में तेल लगाने से दिमाग शांत रहता है तथा हमें अच्छी नींद आती है। इसी के साथ साथ सर दर्द होने का प्रमाण भी घट जाता है। 
  • प्रतिदिन बालों में तेल लगाने से बालों को पोषण मिलते रहता है जिससे बाल भी अच्छी तरह से बढ़ते हैं और मजबूत रहते हैं। 
  • प्रतिदिन बालों में तेल लगाने से बालों में डैंड्रफ होने की होने की सम्भावना घट जाता है। अगर बालों में डैंड्रफ बहुत ही अधिक प्रमाण में हो तो तेल लगाने से पहले, डॉक्टरों से सलाह लेना उत्तम होगा। 
  • प्रतिदिन बालों में तेल लगाने से बाल मुलायम होते हैं, उनकी बनावट में सुधार होता है। 
  • अगर प्रतिदिन बालों में लगाया जाए तो बाल जल्दी सफेद नहीं होते हैं। ऐसा विशेषज्ञों का कहना है। 
  • अगर आप की स्क्रीन ड्राय है तो, आप को प्रतिदिन बालो मे तेल लगाना चाहिए। जो की आपके लिए सर्वोत्तम होगा।
  • अगर आपके बाल बड़े हैं तो, आप उन्हें बार-बार मत धोइए और जब भी आप स्नान करने जाएं। तो उस से पहले अपने बालों में तेल अवश्य लगाना चाहिए। यह आदत आपके बालों के पोषण के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकती है। 
  • अगर आप अपने बालों में नारियल तेल लगाते हैं तो, उस तेल में जास्वंद तेल का उपयोग करना अति उत्तम होगा। 
  • आपको बाल बढ़ाना है या नहीं बनाना। दोनों सिचुएशन में आपको अपने बालों में तेल लगाते रहना चाहिए। प्रतिदिन बालों में तेल लगाने से पैरों के तलवों में जलन नहीं होती। ऐसा एक निरीक्षण में सामने आया है। 
नोट :- अगर आपके बाल सफेद हो गए हैं, या फिर आपको बाल गिरने की समस्या है। तो आप गाय के घी से रात में सोने से पहले 10 मिनट तक मसाज करें [1 महीने तक]। आपकी समस्या जल्दी हल हो जाएगी। 

तो दोस्तों, अब आप समझ ही गए होंगे की बालों में तेल लगाने से हमारे बालों को तथा हमारे शरीर को क्या फायदे हैं। अगर आप अपने बालों में तेल नहीं लगाते हैं, तो हम आपसे विनती करेंगे कि, आप अपने बालों में तेल अवश्य लगाएं। तेल लगाने से आपके बालों को तो पोषण तो मिलता ही है, उसी के साथ साथ आपके शरीर को भी आपके बालों में तेल लगाने से फायदे होते हैं।

एक निरीक्षण में सामने आया है कि, जो लोग बालों में तेल नहीं लगाते वह बहुत ही चिड़चिड़ा हो जाते हैं। उनका दिमाग शांत नहीं होता और उन्हें रात में अच्छी नींद भी नहीं आती। जिससे उनके स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है। 

उम्मीद करते हैं दोस्तों, आप सभी को आज का "बालों को तेल लगाने से क्या क्या फायदे हैं" यह पोस्ट जरूर पसंद आया होगा और अगर आप अपने बालों में तेल नहीं लगाते हैं तो आज से ही अपने बालों में तेल लगाना स्टार्ट कर देंगे।

👉अगर आपको आज का यह पोस्ट पसंद आये तो कमेंट करके जरूर बताये क्युकी कमेंट बॉक्स आपका ही है। हो सके तो अपने हर फ्रेंड्स को आप इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर शेयर करके जरूर बताये। और साथ ही साथ हमारे ब्लॉग वेबसाइट को सब्सक्राइब करे। ताकि आप पा सके ऐसे ही महत्वपूर्ण जानकारियों के नोटिफिकेशन सीधे अपने मोबाइल पर।

आप हमसे यहाँ कनेक्ट हो सकते है।
Facebook facebook page
Twitter twitter page
Instagram Instagram Page
YouTube youtube channel
Youtube Channel Technical Vidya...!!! Watch & Subscribe Channel

***तो दोस्तों आज के लिए बस इतना ही फिर मिलेंगे अगली पोस्ट में तब तक के लिए नमस्कार जय हिन्द वन्दे मातरम। 

Post a Comment

इस आर्टिकल के बारे में आप अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।

Previous Post Next Post