कैसे करें गूगल प्लस डाटा को डाउनलोड सिर्फ 2 मिनट में  How To Download Google Plus Data In Just 2 Minutes संपूर्ण जानकारी हिंदी में Technical Prajapati
कैसे करें गूगल प्लस डाटा को डाउनलोड सिर्फ 2 मिनट में
हैल्लो, नमस्कार दोस्तों,
फ्रेंड्स, हम सभी को पता है की, 2 अप्रैल 2019 से गूगल प्लस बंद हो रहा है। और गूगल प्लस ने ईमेल के जरिए हम सभी को बता दिया था कि, मार्च के पहले हफ्ते से आप अपने गूगल प्लस डाटा को डाउनलोड कर सकेंगे। तो दोस्तों आज की इस पोस्ट में हम इसी बारे में जानने वाले हैं कि, कैसे हम हमारे गूगल प्लस डाटा को डाउनलोड कर सकेंगे और उसमें हमारा कौन कौन सा डाटा शामिल होगा।

हम गूगल प्लस डाटा में क्या-क्या डाउनलोड कर सकते हैं

दोस्तों, हम गूगल प्लस डाटा में गूगल प्लस सर्कल, गूगल प्लस समुदाय, गूगल प्लस स्ट्रीम और गूगल प्लस वन सहित सभी डाटा को डाउनलोड कर सकेंगे जिसे हम नीचे विस्तार से जानेंगे।

गूगल प्लस स्ट्रीम [Stream]

गूगल प्लस में आपके द्वारा बनाए गए सामग्री जैसे फोटोस, इवेंट और पोस्ट सभी को डाउनलोड करने के लिए गूगल प्लस क्रीम को सिलेक्ट करें। 

  1. गूगल टीम में आप गूगल प्लस पर किए गए सभी पोस्ट तथा उनमें किए गए कमेंट के साथ-साथ प्लस वन और अदर एक्टिविटीज को डाउनलोड कर सकेंगे। 
  2. गूगल स्ट्रीम में आप गूगल प्लस पर बनाए गए अपने कलेक्शन को भी डाउनलोड कर सकेंगे। 
  3. गूगल स्ट्रीम में आपने गूगल प्लस पर बनाए इवेंट में जिन जिन लोगों को आमंत्रित किया था उनकी लिस्ट भी शामिल है। 
  4. यहां आप उन फोटोस को भी डाउनलोड कर सकेंगे जो आपने पोस्ट तथा कमेंट में शेयर की थी। 

गूगल प्लस सर्कल [Circle]

अपने गूगल प्लस सर्कल का डाटा डाउनलोड करने के लिए आप गूगल प्लस सर्कल को सिलेक्ट करें जिसमें आपको 
  1. पहला नाम 
  2. आख़री नाम 
  3. उपनाम 
  4. डिस्प्ले नाम 
  5. गूगल प्लस प्रोफाइल का यूआरएल आदि सामग्री डाउनलोड करने पर मिल जाएगी

Google+ समुदाय [Community]

अगर आप किसी गूगल प्लस कम्युनिटी के ऑनर तथा मॉडरेटर है तो अपने डेटा को डाउनलोड करने के लिए आप गूगल प्लस कम्युनिटीज को सिलेक्ट करें। 
अगर आप अपने गूगल प्लस कम्युनिटीज के डाटा को डाउनलोड करते हैं। तो आपको इसमें 
  1. गूगल प्लस कम्युनिटीज के ओनर, आमंत्रित किए गए लोगों के गूगल प्लस प्रोफाइल के नाम और लिंक, सदस्य, आवेदक तथा बैन किए गए मेंबर आदि डाटा शामिल है। 
  2. गूगल प्लस कम्युनिटी में शेयर किए गए पोस्ट के लिंक। 
  3. इसमें आपको गूगल प्लस कम्युनिटी का मेटा डाटा भी मिल जाएगा। जिसमें कम्युनिटी के चित्र, कम्युनिटी की सेटिंग, कम्युनिटी के सामग्री नियंत्रण सेटिंग और आपकी भूमिका के साथ साथ कम्युनिटी की श्रेणियां आदि शामिल है। 
महत्वपूर्ण सूचना:- मार्च 2019 की शुरुआत से आप पब्लिक कम्युनिटी से एडिशनल डिटेल डाउनलोड करने में सक्षम होंगे। जिसमें आप लेखक, बॉडी तथा हर कम्युनिटी पोस्ट के लिए फोटोस भी शामिल हैं।

गूगल +1

गूगल +1 सामग्री को डाउनलोड करने के लिए आप एक्सटर्नल साइट्स पर  +1 का चयन करें। आपको मिल जाएगा।
  1. आपको यहां पर उन सामग्रियों के लिंक मिलेंगे जिन्हें आप +1 करते हैं

हमारे गूगल प्लस डाटा को कैसे डाउनलोड करें

दोस्तों, अपने गूगल प्लस डाटा को डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए सारे स्टेप्स को फॉलो करें। आप अपने गूगल प्ले स्टोर को डाउनलोड कर सकेंगे। 

नोट:- आप अगर अपने गूगल प्लस डाटा को डाउनलोड करते हैं। इसका मतलब यह नहीं होता कि, आपका डाटा गूगल प्लस या गूगल से हट गया है। गूगल प्लस आपके डाटा को 2 अप्रैल 2019 से हटाना शुरू करेगा। अगर आप अपने डेटा को रखना चाहते हैं। तो इसे अप्रैल 2019 से पहले इंपॉर्टेंट इंस्ट्रक्शन का उपयोग करके डाउनलोड करें। और एक बात ध्यान रखें कि गूगल फोटो में जिस किसी भी फोटो और वीडियो का बैकअप है उन्हें नहीं हटाया जाएगा।

  • गूगल प्लस डाटा डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें गूगल प्लस डाटा डाउनलोड लिंक [इस पेज पर आपको साइन इन  करना पड़ सकता है ,अगर आप गूगल प्लस में साइन इन नहीं है तो ]
  • आप गूगल प्लस के जीस डाटा को डाउनलोड करना चाहते हैं। जैसे गूगल प्लस स्ट्रीम, गूगल प्लस कम्युनिटी, गूगल प्लस सर्कस, गूगल +1 आदि इन के सामने आप टिक लगाएं। 
  • आप नीचे नेक्स्ट स्टेप [Next Step] पर क्लिक कर दें। 
  • यहां आप अपने फाइल का टाइप और आर्चिव साइज [Archive size] सिलेक्ट करके "Create Archive" पर क्लिक कर देना है।
अब आपको 2 या 3 मिनट के बाद उस पेज को रिफ्रेश करना है। अब यहां आप अपने गूगल प्लस डाटा को देख पाएंगे डाउनलोड ऑप्शन के साथ।  जहां से आप अपने गूगल प्लस डाटा को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। आपने सिलेक्ट किए हुए फॉर्मेट फाइल में आपका डाटा डाउनलोड हो जाएगा। 

दोस्तों, अगर आप भी अपने गूगल प्लस डाटा को डाउनलोड करना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें, और अपने गूगल प्लस डाटा को मात्र 2 या 3 मिनट के भीतर डाउनलोड कर ले। 

आपको और भी सुरक्षित करने वाले हमारे द्वारा लिखे आर्टिकल्स को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
👇👇👇


उम्मीद करते हैं दोस्तों, आज का "कैसे करें गूगल प्लस डाटा को डाउनलोड सिर्फ 2 मिनट में | How To Download Google Plus Data In Just 2 Minutes |संपूर्ण जानकारी हिंदी में" यह पोस्ट आपको जरूर पसंद आया होगा। 

दोस्तों जिंदगी में बीते हुए पलों को सहेज कर रखना एक बहुत ही अच्छी आदत है। गूगल प्लस पर हमने जो वक्त बिताया उन लम्हों को अब हमें सजने की आवश्यकता हो रही है, क्योंकि गूगल प्लस जो सबसे बढ़िया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म था, वह 2 अप्रैल 2019 से बंद हो रहा है। 

👉अगर आपको आज का यह पोस्ट पसंद आये तो कमेंट करके जरूर बताये क्युकी कमेंट बॉक्स आपका ही है। हो सके तो अपने हर फ्रेंड्स को आप इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर शेयर करके जरूर बताये। और साथ ही साथ हमारे ब्लॉग वेबसाइट को सब्सक्राइब करे। ताकि आप पा सके ऐसे ही महत्वपूर्ण जानकारियों के नोटिफिकेशन सीधे अपने मोबाइल पर।
***तो दोस्तों आज के लिए बस इतना ही फिर मिलेंगे अगली पोस्ट में तब तक के लिए नमस्कार जय हिन्द वन्दे मातरम। 

Post a Comment

इस आर्टिकल के बारे में आप अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।

Previous Post Next Post