व्हाट्सएप पर नहीं कर सकेगा कोई आपकी मर्जी के बगैर किसी भी ग्रुप में Add  WhatsApp Big Update  Technical Prajapati Social Media Tricks Whatsapp Latest Tricks
व्हाट्सएप पर नहीं कर सकेगा कोई आपकी मर्जी के बगैर किसी भी ग्रुप में Add

हेलो, नमस्कार दोस्तों,

फ्रेंड्स, अगर आप भी हो गए हैं। व्हाट्सएप ग्रुप के अनगिनत मैसेजेस से बोर तो यह खबर आपको दे सकती है राहत। दोस्तों, अब नहीं कर पाएगा कोई आपकी मर्जी के बगैर आपको किसी भी व्हाट्सएप ग्रुप में ऐड। आज की पोस्ट में हम इसी बारे में अधिक विस्तार से जानने वाले हैं। तो चलो शुरू करते हैं, आज की इस पोस्ट को और जानते हैं कि कैसे हम किसी को भी रोक सकते हैं किसी भी व्हाट्सएप्प ग्रुप में अपने आप को ऐड करने से।
😐दोस्तों, हमने आपसे पहले ही कहा था, कि जिस चीज से हमें फायदा होता है। उस चीज से हमें परेशानियाँ भी उठानी पड़ती है। एक नजर से देखा जाए तो व्हाट्सएप एक बहुत ही अच्छा फास्ट मैसेजिंग एप है। जहां पर हम अपने दोस्तों को फैमिली मेंबर्स को इमेजेस, मैसेजेस, वीडियोस सेंड कर सकते हैं। साथ ही साथ ग्रुप बनाकर अपने दोस्तों से अपने फैमिली मेंबर्स से चैटिंग भी कर सकते हैं। व्हाट्सप्प ने लाइफ को और भी Easy बना दिया है।

😡लेकिन अगर दूसरे नजरिए से देखा जाए तो, यहां व्हाट्सएप में कोई भी अगर ग्रुप बनाता है तो, वह आपके मर्जी के बगैर आप आपको उस ग्रुप में ऐड कर देता है। जिस ग्रुप से आप का दूर-दूर तक कोई नाता नहीं होता।  उस ग्रुप के बहुत सारे अनगिनत मैसेजेस से आप बोर हो जाते हैं। आप एक ग्रुप से एग्जिट [Exit] होते हैं, तो दूसरे में आपको एंटर [Enter] कर दिया जाता है।

😒व्हाट्सएप का ग्रुप वाला फीचर जितना अच्छा था। उतना ही लोगों को परेशान करने वाला भी था। इसी बात को मध्य नजर रखते हुए व्हाट्सएप कंपनी ने व्हाट्सएप का एक नया फीचर लॉन्च करने के बारे में सोचा और व्हाट्सएप बीटा वर्जन 2.19.55 को तैयार किया। व्हाट्सएप बीटा वर्जन 2.19.55 अभी टेस्टिंग मोड पर है जल्द ही यह सभी के लिए अवेलेबल हो जाएगा। फिलहाल प्ले स्टोर पर व्हाट्सएप वर्जन 2.19.53 मौजूद है।

❓ दोस्तों, जान लेते हैं कि, कैसे व्हाट्सएप बीटा वर्जन 2.19.55 वर्क करेगा और कैसे हम दूसरे लोगों को उनके ग्रुप में खुद को जोड़ने से रोक सकेंगे।

व्हाट्सएप बीटा वर्जन 2.19.55 कैसे वर्क करेगा

👉व्हाट्सएप बीटा वर्जन 2.19.55 को डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें  व्हाट्सप्प बीटा वर्जन 2.19.55

😊व्हाट्सएप बीटा वर्जन 2.19.55 नार्मल अभी जो व्हाट्सएप है उसी की तरह वर्क करेगा। लेकिन इस वर्जन में एक नया फीचर ऐड किया गया है। जिससे आप के मर्जी के अनुसार ही कोई आपको किसी व्हाट्सएप ग्रुप में ऐड कर पाएगा या नहीं कर पाएगा। 

व्हाट्सएप बीटा वर्जन 2.19.55 में खुद को किसी भी व्हाट्सएप ग्रुप में ऐड होने से कैसे रोके

  1. व्हाट्सएप बीटा वर्जन 2.19.55 गूगल प्ले स्टोर पर अवेलेबल नहीं है। इसलिए आप ऊपर दिए गए लिंक से व्हाट्सएप बीटा वर्जन 2.19.55 डाउनलोड करें।
  2. अब आप व्हाट्सएप ओपन करके सेटिंग में जाएं अब आपको वहां ग्रुप का एक ऑप्शन नजर आएगा उस पर टैप करें। 
  3. जैसे ही आप ग्रुप के ऑप्शन पर टैप करते हैं आपके सामने तीन ऑप्शन आ जाएंगे। 
1. Everyone:-  अगर आप "Everyone" को सिलेक्ट करते हैं। तो इसका मतलब यह होता है कि, आप हर किसी को परमिशन दे रहे हैं कि, अगर कोई व्हाट्सएप ग्रुप बनाता है तो आपको ऐड कर सकता है। 

2.My Contact:- अगर आप "My Contact" को सिलेक्ट करते हैं। तो इसका मतलब होता है कि, जिन लोगों के कोंटेक्ट आपके मोबाइल में सेव है। सिर्फ वही लोग अगर कोई व्हाट्सएप ग्रुप बनाते हैं। तो आपको उस ग्रुप में ऐड कर सकते हैं। 

3.Never:- अगर आप "Never" ऑप्शन को सिलेक्ट करते हैं। तो इसका मतलब होता है कि, आप किसी को परमिशन नहीं दे रहे हैं कि, कोई आपको किसी भी व्हाट्सएप ग्रुप में ऐड करें।

👉अब आप ऊपर दिए गए तीनों ऑप्शन में से किसी एक का चुनाव करें अपने पसंद अनुसार जिससे कोई भी व्यक्ति आपको आपके मर्जी के बगैर किसी भी व्हाट्सएप ग्रुप में ऐड ना कर पाए

💪तो दोस्तों यही है, व्हाट्सएप का न्यू फीचर। जिससे हम उन लोगों को रोक सकते हैं। जो ग्रुप बनाकर हमें ऐड करते हैं। और उन ग्रुप पर अनगिनत मैसेजेस से हमें बोर करते हैं, परेशान करते हैं।

👍उम्मीद करते हैं दोस्तों, आज का "व्हाट्सएप पर नहीं कर सकेगा कोई आपकी मर्जी के बगैर किसी भी ग्रुप में Add | WhatsApp Big Update |" यह पोस्ट आपको जरूर पसंद आया होगा अब आप उन लोगों को रोक सकते हैं जो फालतू में व्हाट्सएप पर ग्रुप बनाकर आपको ऐड करते हैं और फालतू मैसेजेस से आपको परेशान करते हैं। 

👉अगर आपको आज का यह पोस्ट पसंद आये तो कमेंट करके जरूर बताये क्युकी कमेंट बॉक्स आपका ही है। हो सके तो अपने हर फ्रेंड्स को आप इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर शेयर करके जरूर बताये। और साथ ही साथ हमारे ब्लॉग वेबसाइट को सब्सक्राइब करे। ताकि आप पा सके ऐसे ही महत्वपूर्ण जानकारियों के नोटिफिकेशन सीधे अपने मोबाइल पर।
***तो दोस्तों आज के लिए बस इतना ही फिर मिलेंगे अगली पोस्ट में तब तक के लिए नमस्कार जय हिन्द वन्दे मातरम। 

Post a Comment

इस आर्टिकल के बारे में आप अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।

Previous Post Next Post