बीजेपी का घोषणा पत्र 2019 : इन सभी लोगों को होगा बड़ा फायदा
BJP Manifesto [ घोषणापत्र] 2019 लोक सभा चुनाव : बीजेपी ने लोक सभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी कर दिया है, जिसमें सबसे ज्यादा घोषणाएं किसानों के लिए की गई हैं।

हेलो,नमस्कार दोस्तों,
फ्रेंड्स, लोकसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपना संकल्प पत्र [घोषणापत्र] जारी कर दिया है। बीजेपी ने अपने घोषणापत्र को 'संकल्प पत्र' का नाम दिया है। 50 पेज के इस घोषणा पत्र में कई क्षेत्रों के लिए कई वादें किए गए हैं। इस संकल्प पत्र में 2022 तक 75 संकल्प पूरे करने का लक्ष्य रखा गया है। ऐसे में शिक्षा के लिए भी 14 वादें किए गए हैं, जिनके माध्यम से देश के एजुकेशन सिस्टम में बदलाव की कोशिश रहेगी। आज की इस पोस्ट में हम जानने की बीजेपी के घोषणापत्र में कौनसे खास बातों पर खास फोकस किया गया है तथा क्या-क्या वादें किए गए हैं।
BJP Manifesto [घोषणा पत्र] 2019 किसानों, महिलाओं और गरीबों को मिलेगा बड़ा फायदा  Lok Sabha Election  Technical Prajapati
BJP Manifesto [घोषणा पत्र] 2019

BJP Manifesto [घोषणा पत्र] 2019

दोस्तों, लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा का चुनावी घोषणा पत्र जारी किया गया। इसमें देश की आजादी के 75 साल पूरे होने पर फोकस करते हुए 75 संकल्पों को रखा गया है। दावा किया गया कि इसे छह करोड़ लोगों की मदद से तैयार किया गया। फ्रेंड्स आपको बता दें इस घोषणापत्र को ‘संकल्पित भारत, सशक्त भारत’ नाम दिया गया है। 

BJP के घोषणा पत्र में : किसानों के लिए वादें

BJP के घोषणा पत्र में : किसानों के लिए वादें
अनु.क्र किसानों के लिए वादें
1 किसानों की आमदनी दोगुना करेंगे, पिछले पांच वर्षों में तेजी से आगे बढ़े हैं।
2 1 लाख तक का किसान क्रेडिट कार्ड पर जो लोन मिलता है, उस पर पांच साल तक कोई ब्याज नहीं।
3 25 लाख करोड़ रुपए अगले पांच साल में ग्रामीण विकास क्षेत्र पर खर्च होंगे।
4 प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अभी दो हेक्टेयर तक के किसानों को मिलती है, जिसके दायरे में भविष्य में सभी किसान आएंगे।

BJP के घोषणा पत्र में : गांवों के लिए किए वादें

BJP के घोषणा पत्र में : गांवों के लिए किए वादें
अनु.क्र गांवों के लिए किए वादें
1 2022 तक हर साल ऐसे प्रत्येक परिवार को मकान, जो अभी कच्चे मकान में रहता है या फिर जिसके पास घर नहीं।
2 जल जीवन मिशन शुरू होगा, प्रत्येक परिवार को पीने का साफ पानी मिलेगा।
3 2022 तक हर ग्राम पंचायत ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क से जुड़ जाएगी।

BJP के घोषणा पत्र में : हेल्थ के लिए किए वादें

BJP के घोषणा पत्र में : हेल्थ के लिए किए वादें
अनु.क्र हेल्थ के लिए किए वादें
1 75 नए मेडिकल और पोस्ट मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे।
2 डॉक्टर्स की संख्या को बढ़ाया जाएगा. 1400 लोगों पर एक डॉक्टर तैनात किया जाएगा।

BJP के घोषणा पत्र में : रेलवे  के लिए किए वादें

BJP के घोषणा पत्र में : रेलवे के लिए किए वादें
अनु.क्र रेलवे के लिए किए वादें
1 2022 तक अधिकांश रेल पटरियों का विद्युतीकरण पूरा कर लिया जाएगा।

BJP के घोषणा पत्र में : अन्य घोषणाएं

BJP के घोषणा पत्र में : अन्य घोषणाएं
अनु.क्र अन्य घोषणाएं
1 यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करेंगे।
2 अवैध घुसपैठ रोकेंगे।
3 सिटिजनशिप अमेंडमेंट बिल पास कराएंगे, किसी राज्य की पहचान पर आंच नहीं आने देंगे।
4 देश की सुरक्षा के साथ हमारी सरकार किसी भी सूरत में समझौता नहीं करेगी।
5 राम मंदिर पर हम सभी संभावनाओं को तलाश करेंगे, जल्दी से जल्दी राम मंदिर का निर्माण करेंगे।
6 देश के छोटे दुकानदारों को भी पेंशन की सुविधा 60 साल के बाद मिलेगी
7 क्षेत्रीय असंतुलन को दूर करेंगे।
8 मिडिलमैन के माध्यम से जो सब्सिडी पहुंचती थीं, उससे एक लाख 10 हजार करोड़ रुपए की बचत हुई है।
9 सिंचाई के जितने भी प्रोजेक्ट अधूरे पड़े हैं, उन्हें पूरा करेंगे।
10 जमीनों के सभी रिकॉर्ड ऑनलाइन किए जाएंगे।
11 इंजीनियरिंग कालेजों में सीटों की संख्या को बढ़ाई जाएंगी।
12 कानूनी कॉलेजों में सीटों को बढ़ाया जाएगा।
13 प्रत्येक परिवार को पक्का मकान मिलेगा।
14 सभी गरीब परिवारों को एलपीजी गैस सिलेंडर मुहैया कराएंगे।
15 प्रत्येक घरों में शौचालय होगा, 90% का लक्ष्य हासिल हो चुका है।
16 सभी घरों में स्वच्छ पीने का पानी उपलब्ध कराया जाएगा।
17 नेशनल हाइवे की लंबाई को दोगुना किया जाएगा।

दोस्तों, इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह समेत पार्टी के शीर्ष नेता मौजूद थे।  राजनाथ सिंह ने कहा कि हमने करोड़ों लोगों से संपर्क किया। सोशल मीडिया का भी सहारा लिया। लोगों के मन की बात समझने की कोशिश की, विशेषज्ञों से भी परामर्श लिया। हमारे संकल्प पत्र में 75 संकल्प हैं। उन्होंने संकल्प पत्र के प्रमुख बिंदुओं को गिनाते हुए कहा कि, राष्ट्रवाद के प्रति हमारी पूरी प्रतिबद्धता है। आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस है। वहीं यूनीफॉर्म सिविल कोड के प्रति भी प्रतिबद्धता है।

तो दोस्तों, यह थे BJP के संकल्पपत्र उर्फ़ घोषणापत्र के कुछ खास बातें। फ्रेंड्स, देखने वाली बात यह है की यह वादें या BJP का संकल्प चुनाव जितने के बाद कितना रंग लाता है।

उम्मीद करते है दोस्तों, आप सभी को आज का "BJP Manifesto [घोषणा पत्र] 2019: किसानों, महिलाओं और गरीबों को मिलेगा बड़ा फायदा | Lok Sabha Election |" यह पोस्ट बेहद पसंद आया होगा।

👉अगर आपको आज का यह पोस्ट पसंद आये तो कमेंट करके जरूर बताये क्युकी कमेंट बॉक्स आपका ही है। हो सके तो अपने हर फ्रेंड्स को आप इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर शेयर करके जरूर बताये। और साथ ही साथ हमारे ब्लॉग वेबसाइट को सब्सक्राइब करे। ताकि आप पा सके ऐसे ही महत्वपूर्ण जानकारियों के नोटिफिकेशन सीधे अपने मोबाइल पर।

***तो दोस्तों आज के लिए बस इतना ही फिर मिलेंगे अगली पोस्ट में तब तक के लिए नमस्कार जय हिन्द वन्दे मातरम। 

Post a Comment

इस आर्टिकल के बारे में आप अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।

Previous Post Next Post