Yuvraj Singh ने लिया क्रिकेट से सन्यास | करियर पर एक नज़र
Sixer King के नाम से प्रचलित Yuvraj Singh ने क्रिकेट जगत को कहा अलविदा। मुंबई के एक पत्रकार परिषद के दौरान युवराज सिंह अपने क्रिकेट करियर से सन्यास लेने की बात कहकर अपने सभी चाहनेवालों का आभार माना

हेलो नमस्कार दोस्तों,
फ्रेंड्स, 2011 विश्व कप के हीरो युवराज सिंह ने आज अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। युवराज सिंह ने क्रिकेट जगत को अपने जीवन के अमूल्य 17 वर्ष दिए। आज सोमवार दी.10 जून 2019 इस महान क्रिकेटर ने क्रिकेट से सन्यास ले लिया। आइये जानते है, Sixer King के नाम से प्रचलित Yuvraj Singh ने लिया क्रिकेट से सन्यास | 17 साल के प्रदर्शन पर एक नज़र


Sixer King के नाम से प्रचलित Yuvraj Singh ने लिया क्रिकेट से सन्यास  17 साल के प्रदर्शन पर एक नज़र Technical Prajapati

युवराज सिंह ने किया क्रिकेट जगत से सन्यास लेने का ऐलान

मुंबई: विश्व कप के किंग, युवराज सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करते हुए कहा कि मेरे जीवन में सफलता से ज्यादा असफलता आने की वजह से मुझे परिस्थितिओं से लड़ने लड़ने की प्रेरणा मिली। युवराज सिंह ने कहा की मेरे अंदर का क्रिकेटर अब आधिकारिक तौर पर खत्म हो चुका है ..! 

दोस्तों, पिछले चार वर्षों में भारत के दो विश्व कप टूर्नामेंट जीतने वाले योद्धा युवराज अपने करियर के अंतिम चरण में हैं और भारतीय टीम में उनकी वापसी की संभावना अब पूरी तरह से खत्म हो गई है। जब युवराज सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई, तो उनकी सेवानिवृत्ति के चर्चों में आ गए। अंत में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की।

युवराज सिंह का बेमिसाल प्रदर्शन

✔️भारतीय टीम को 2011 के एकदिवसीय विश्व कप तथा 2007 के T-20 विश्व कप जितने में युवराज सिंह का अमूल्य योगदान था।

✔️2011 के विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के लिए मैंन ऑफ़ द सीरीज का किताब से नवाजा गया था।

योद्धा युवराज सिंह

युवराज को अपनी उपलब्धिओं के चरम सीमा पर थे। लेकिन इसी दौरान उन्हें कैंसर का पता चला था। उसके बाद, उन्होंने इस बीमारी का इलाज करवाया। इलाज के बाद यह महान योद्धा एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर लौट आया।

लेकिन, 2017 के बाद उन्हें अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद में जगह नहीं मिली। उन्होंने आखिरी बार 2012 में खेला था। तो, आखिरी वनडे और टी 20 मैच 2017 में खेला था।

युवराज के 17 साल के करियर पर एक नज़र

📍 आँकड़े : टेस्ट मैच : 40  | एकदिवसीय मैच : 304  | टी-20 मैच : 58 | आईपीएल मैच : 132

Batting Career Summary
Mat Inn Runs Hs Avg SR 100 50
Test 40 62 1900 169 33.93 57.98 3 11
ODI 304 278 8701 150 36.56 87.68 14 52
T-20 58 51 1177 77 28.02 136.38 0 8
IPL 132 126 2750 83 24.77 129.72 0 13
Bowling Career Summary
Mat Inn Balls Runs Wkts Best Econ Avg SR 5W
Test 40 35 931 547 9 2/9 3.53 60.78 103.44 0
ODI 304 161 5048 4294 111 5/31 5.10 38.68 45.48 1
T-20 58 31 424 499 28 3/17 7.06 17.82 15.14 0
IPL 132 73 869 1077 36 4/29 7.44 29.92 24.14 0

दोस्तों हमें पता है की, युवराज सिंह के fans युजराज के इस फैसले से काफी नाराज है। इसीलिए युवराज ने अपने प्रशंसकों का आभार माना है।

Post a Comment

इस आर्टिकल के बारे में आप अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।

Previous Post Next Post