सामग्री सारणी
भारतीय मुद्रा रुपए का इतिहास - History of indian currency rupee
भारतीय मुद्रा रुपए का इतिहास - History of indian currency rupee

₹1 में कितने पैसे होते हैं या भारतीय मुद्रा रुपए का इतिहास क्या है आमतौर पर यह सवाल 10 मार्च 2011 के बाद जन्म लेने वाले बच्चे नहीं पूछते। क्योंकि उन्हें पता है कि भारतीय मुद्रा में सबसे छोटी मुद्रा ₹1 है। लेकिन शायद वह नहीं जानते कि - इतिहास में एक रुपए से भी छोटी मुद्राएं होती थी। आज की यह पोस्ट आपको इस जानकारी से अवगत कराएगी की - भारतीय मुद्रा रुपए का इतिहास क्या है और आज तक कितनी मुद्राएं अस्तित्व में आ चुकी है। आइए जानते हैं,

नमस्कार दोस्तों,
फ्रेंड्स, भारत सरकार ने 10 मार्च 2011 को 50 पैसे इस मुद्रा को बंद कर दिया और उसी दिन से भारतीय मुद्राओं में सबसे छोटी मुद्रा का स्थान एक रुपए को मिल गया। यह पहली बार नहीं हुआ था कि - भारत सरकार द्वारा किसी मुद्रा के चलन को बंद किया गया हो। इससे पहले भी 5 पैसा, 10 पैसा, 20 पैसा, 25 पैसा आदि को भारत सरकार बंद कर चुकी है।

मजे की बात तो यह है कि इतिहास में जो मुद्राएं थी उन मुद्राओं से कहीं ज्यादा कीमत पैसे की हुआ करती थी जो आज रुपए की है। आइए, मुद्राओं के इतिहास पर एक नजर डालते है।


एजुकेशन से जुड़े आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।



***इसे भी पढ़ें शायद आपको पसंद आए***
☛ 5 सितंबर शिक्षक दिवस | संपूर्ण जानकारी
☛ प्रोग्राम क्या होता है / What is the Program in Hindi


रुपए का इतिहास - प्राचीन भारतीय मुद्राएं

भारतीय प्राचीन मुद्राओं के बारे में हम आपको नीचे बता रहे हैं। जो सबसे छोटी मुद्रा रुपए से होकर नीचे की ओर जाती है।

  • रुपए से पहले "आना" यह मुद्रा प्रचलित थी। 
  • आना से पहले "पैसा" यह मुद्रा प्रचलित थी। 
  • पैसा से पहले "पाई" यह मुद्रा प्रचलित थी। 
  • पाई से पहले "धेला" यह मुद्रा प्रचलित थी। 
  • धेला से पहले "दमड़ी" यह मुद्रा प्रचलित थी। 
  • दमड़ी से पहले "कौड़ी" यह मुद्रा प्रचलित थी। 
  • कौड़ी से पहले "फूटी कौड़ी" यह मुद्रा प्रचलित थी। 

***इस क्रम में फूटी कौड़ी प्राचीन मुद्रा में सबसे छोटी मुद्रा के रूप में जानी जाती है। आइए अब जानते हैं प्राचीन काल में इन मुद्राओं की कीमत क्या थी।

दोस्तों यहां हम आपको बता दें - पुराने जमाने में 16 आना बराबर ₹1 होता था और एक आने की कीमत चार पैसे हुआ करती थी। इस हिसाब से 16 आना 64 पैसा होता था। यानी एक रुपए की कीमत पुराने जमाने में 64 पैसे थी। हालांकि आज के जमाने में एक रुपए की कीमत 100 पैसे है।

1 रूपया = 16 आना
1 आना = 4 पैसा
1 पैसा (पुराना) = 3 पाई
1 धेला = 1.5 पाई
1 धेला = 2 दमड़ी
1 दमड़ी = 10 कौड़ी
1 कौड़ी = 3 फूटी कौड़ी

दोस्तों प्राचीन मुद्राओं की इन इकाइयों ने हमारी बोलचाल की भाषा को कई कहावतें दी है। जो पहले की तरह अब भी प्रचलित है। जैसे.-

1. एक फूटी कौड़ी भी नहीं दूंगा। 
2. चमड़ी जाए पर दमड़ी न जाए। 
3. सोलह आने सच। 
4. पाई पाई का हिसाब रखना। 
5. धेले का काम नहीं करती हमारी बहू। आदि

तो दोस्तों अब हम उम्मीद रखते हैं कि - आपको भारतीय मुद्रा के इतिहास के बारे में सभी उपयोगी जानकारी प्राप्त हो गई होगी कि, भारत में रुपए से पहले कौन-कौन सी मुद्राएं प्रचलित थी।

उम्मीद करते हैं दोस्तों - हमारे द्वारा दी गई है यह जानकारी आप सभी दोस्तों को बेहद पसंद आई होगी। अगर जानकारी पसंद आए तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करें। साथ ही साथ कमेंट बॉक्स में दी गई जानकारी के बारे में अपनी राय जरूर दें, क्योंकि दोस्तों कमेंट बॉक्स आपका ही है।

2 Comments

इस आर्टिकल के बारे में आप अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।

  1. 1 paise me kitni pai hoti h

    ReplyDelete
    Replies
    1. पुराने 1 पैसे में 3 पाई होता था। जब 1 रूपए 64 पैसे यानि 16 आना था। अब 1 रूपए 100 पैसे हैं। इसीलिए, इस के अनुसार 1 पैसे में 4.6875 पाई होगा।

      Delete

Post a Comment

इस आर्टिकल के बारे में आप अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।

Previous Post Next Post