इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार विजेताओं की सूची 1986-2019  Indira Gandhi Peace Prize Winners List 1986-2019
इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार विजेताओं की सूची 1986-2019

इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार विजेताओं की सूची 1986-2019 [ Indira Gandhi Peace Prize Winners List 1986-2019 ] : इस पुरस्कार को भारत की पूर्व प्रधानमंत्री तथा पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की याद में दिया जाता है। सन 1984 में उनकी हत्या कर दी गई थी। इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा वर्ष 1986 से उनकी स्मृति में इस पुरस्कार को स्थापित किया गया। आज की इस पोस्ट में हम आपको इस पुरस्कार के बारे में संपूर्ण जानकारी देते हुए अब तक के इस पुरस्कार को प्राप्त करने वाले विजेताओं की सूची से भी अवगत कराएंगे।

नमस्कार दोस्तों,
फ्रेंड्स, जैसे कि हमने जाना - इंदिरा गांधी की हत्या के बाद उनकी स्मृति में इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट की स्थापना की गई। दोस्तों जैसे कि यह पुरस्कार एक अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है इसलिए यह ट्रस्ट प्रतिवर्ष इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार के लिए दुनिया के किसी ऐसे इंसान या ऐसी संस्था को चुनती है जिसने समाज सेवा, निरस्त्रीकरण तथा विकास के कार्यों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया हो।

इस पुरस्कार के अंतर्गत विजेता को ₹2500000 नगद एक ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है।


एजुकेशन से जुड़े आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।



***इसे भी पढ़ें शायद आपको पसंद आए***
☛ क्या एटीएम से निकासी पर रोक लगेगी?
☛  कंप्यूटर हिंदी सामान्य ज्ञान क्विज - 3 | Computer Quiz in Hindi


दोस्तों आपको बता दें यह पुरस्कार प्रतिवर्ष [अपवाद : 2016 को छोड़कर] दिया जाता है। 1986 से लेकर 2018 तक अब तक कुल 32 बार इस पुरस्कार का वितरण किया गया है। जिसमें 4 भारतीय तथा 2 भारतीय संस्थान भी शामिल है। दोस्तों आपको बता दें 2019 का इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार की घोषणा अभी तक [8/29/2019] नहीं हुई है।

जैसे दोस्तों अब आपको इस पुरस्कार के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो गई है। आइए आपको अवगत कराते हैं अब तक के सभी पुरस्कार विजेताओं की सूची से।

इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार विजेताओं की सूची 1986-2019 | Indira Gandhi Peace Prize Winners List 1986-2019


वर्ष पुरस्कृत व्यक्ति/संस्था देश विवरण
1986 पार्लियामेंटेरियंस फॉर ग्लोबल एक्शन -- इंटरनेशनल ऑरगेनाइजेशन ऑफ पार्लामेंटेरिअंस
1987 मिखाइल गोर्बाचोफ रूस पूर्व सोवियत संघ नेता
1988 ग्रो हार्लेम ब्रंड्टलैंड नॉर्वे नार्वे की पूर्व प्रधानमंत्री
1989 यूनिसेफ -- यूनाइटेड नेशन्स चिल्ड्रेंस फंड
1990 सैम नुजोमा नमीबिया नमीबिया के प्रथम राष्ट्रपति
1991 राजीव गाँधी भारत भारत के पूर्व प्रधानमंत्री [मरणोपरांत]
1992 साबुरो ओकिता जापान जापान के अर्थशास्त्री
1993 वाक्लाव हावेल चेक गणराज्य प्रथम चेक गणराज्य के राष्ट्रपति
1994 ट्रेवोर हडलेस्टन -- रंगभेद के विरुद्ध कार्य करने के लिये
1995 ओलुसेगुन ओबासान्जो नाइजीरिया नाइजीरिया के 12वें राष्ट्रपति
1996 मेडिसिन्स सांस फ्रंटियर्स -- स्वयंसेवी संस्था
1997 जिमी कार्टर संयुक्त राज्य अमेरिका संयुक्त राज्य अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति
1998 मोहम्मद युनुस बांग्लादेश ग्राणीण बैंक के संस्थापक
1999 एम एस स्वामीनाथन भारत भारतीय कृषि वैज्ञानिक
2000 मेरी रोबिंसन आयरलैंड आयरलैंड की 7वीं राष्ट्रपति
2001 सदाको ओगाटा जापान पूर्व - शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र के उच्चायुक्त
2002 श्रीदत्त रामफल -- राष्ट्रकुल के द्वितीय महासचिव
2003 कोफी अन्नान घाना संयुक्त राष्ट्रसंघ के 7वें महासचिव
2004 महाचक्री सिरिनधोर्न थाईलैंड थाईलैंड की राजकुमारी
2005 हामिद करज़ई अफगानिस्तान अफगानिस्तान के प्रथम राष्ट्रपति
2006 वंगारी मथाई कीनिया पर्यावरण और राजनीतिक कार्यकर्ता
2007 बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन संयुक्त राज्य अमेरिका परोपकारी संस्था
2008 मोहम्मद अलबारदेई मिस्र अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा अभिकरण के 4थे महासचिव
2009 शेख हसीना बांग्लादेश बांग्लादेश की प्रधानमंत्री
2010 लुइस इनासिनो लुला ड सिल्वा ब्राजील ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति
2011 इला भट्ट भारत सेवा (SEWA) की संस्थापक
2012 एलन जॉनसन सरलीफ लाइबेरिया लाइबेरिया के पूर्व राष्ट्रपति
2013 एंजेला मर्केल जर्मनी जर्मनी की चांसलर
2014 भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन भारत भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन
2015 संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त (UNHCR) कार्यालय -- --
2016 पुरस्कार नहीं दिया गया -- --
2017 डॉ. मनमोहन सिंह भारत भारत के पूर्व प्रधानमंत्री
2018 सेंटर फॉर साइंस एण्ड एनवायरमेंट भारत सेंटर फॉर साइंस एण्ड एनवायरमेंट
2019 सर डेविड फ्रेडरिक एटनबरो यूनाइटेड किंगडम सर डेविड फ्रेडरिक एटनबरो OM CH CVO CBE FRS FRSA FLS FZS FSA FRSGS एक अंग्रेजी प्रसारक और प्राकृतिक इतिहासकार है।

***तो दोस्तों यह है इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार से सम्मानित संस्थान तथा लोगों की सूची।

उम्मीद करते हैं दोस्तों, हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी आप सभी दोस्तों को बेहद पसंद आई होगी। अगर जानकारी पसंद आए तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। साथ ही साथ कमेंट बॉक्स में दी गई जानकारी के बारे में अपनी राय जरूर दें, क्योंकि दोस्तों कमेंट बॉक्स आपका ही है।

1 Comments

इस आर्टिकल के बारे में आप अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।

Post a Comment

इस आर्टिकल के बारे में आप अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।

Previous Post Next Post