भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर Abhinandan Vardhman को 'वीरचक्र' से सम्मानित किया जाएगा। यह स्वतंत्रता दिवस के पार्श्वभूमीपर उन्हें प्रदान किया जाएगा।


विंग कमांडर Abhinandan को वीरचक्र क्यों दिया जाएगा-हिंदी में जानकारी technical prajapati


हेलो नमस्कार दोस्तों, 
फ्रेंड्स, भारत में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा। जो विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान का नाम न जानता हो। अगर आप उनमें से हैं तो, आपके मन में यह सवाल आना निश्चित है कि, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विंग कमांडर अभिनंदन को वीरचक्र से क्यों सम्मानित किया जा रहा है? आज की पोस्ट में हम आपको इसी बारे में सम्पूर्ण जानकारी देंगे।


इसे भी पढ़े शायद आपको पसंद आए
⚫ 👉 हिंदी भाषण 15 अगस्त के लिए -2019 | Hindi speech for 15 August-2019
⚫ 👉 15 अगस्त 2019 लाल किले से पीएम मोदी के भाषण के खास मुद्दे
⚫ 👉 26 जनवरी / 15 अगस्त को राष्ट्रीय ध्वज कैसे फहराएं-नियम जानें
⚫ 👉 15 अगस्त के अवसर पर जानिए भारत का संपूर्ण राष्ट्र गीत वीडियो के साथ
⚫ 👉 रक्षा बंधन 2019


विंग कमांडर Abhinandan को वीरचक्र क्यों दिया जाएगा?

27 फरवरी, 2019 को, भारतीय वायुसेना ने दावा किया था कि अभिनंदन ने पाकिस्तान का विमान एफ-16 को गिरा दिया। इस दौरान अभिनंदन का विमान क्रैश हो गया जिस वजह से वह पाकिस्तान के भूभाग में गिर गए। भारत के आव्हान के बाद पाकिस्तान ने वाघा-अटारी बॉर्डर के माध्यम से अभिनंदन को भारत में वापस आने दिया।

27 फरवरी, 2019 को, विंग कमांडर अभिनंदन द्वारा किए गए अतुलनीय करतबगारी के लिए उन्हें 15 अगस्त, 2019 को, स्वतंत्र दिवस के अवसर पर भारत सरकार द्वारा वीर चक्र से सम्मानित किया जा रहा है।


वीरचक्र क्या है?

'वीरचक्र' भारतीय सेना के जवानों को दिया जाने वाला तीसरा सबसे बड़ा पदक है। यह पदक अविश्वसनीय साहस और बहादुरी के लिए दिया गया है।


भारतीय सैन्य दल के जवानों को दिए जाने वाले सबसे बड़े 3 शौर्य पदक नीचे दिए गए हैं।

🥇 'परम वीर चक्र'

🥈 'महा वीर चक्र'

🥉 'वीर चक्र' 


15 अगस्त 2019 को और किस का सम्मान किया जाएगा

1. 27 फरवरी को बालाकोट एयरस्ट्राइक में एक फाइटर कंट्रोलर के रूप में काम कर रहे-स्कॉड्रॉन लीडर मिंटी अगरवाल को युद्ध सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा।

2. प्रकाश जाधव, जिन्होंने भारतीय सेना में एक सॅप्पर के रूप में सेवा की, उन्हें मरणोपरांत 'कीर्ति चक्र' पदक से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने जम्मू और कश्मीर के कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

3. इसी के साथ और 8 सैनिकों को शौर्य चक्र से सम्मानित किया जाएगा। इसमें 5 सैनिकों को मरणोपरांत यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।


उम्मीद करते हैं दोस्तों, हमारे द्वारा दी गई है जानकारी आप सभी दोस्तों को बेहद पसंद आएगी। अगर जानकारी पसंद आए तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। साथ ही साथ कमेंट बॉक्स में दी गई जानकारी के बारे में अपनी राय जरूर दें, क्योंकि दोस्तों कमेंट बॉक्स आपका ही है।


Post a Comment

इस आर्टिकल के बारे में आप अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।

Previous Post Next Post